Samanya Gyan

माथा ठनकना मुहावरे का क्या अर्थ है

माथा ठनकना मुहावरे का क्या अर्थ है

माथा ठनकना मुहावरे का अर्थ है अनिष्ट की आशंका होना जब कोई वाक्य या वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ प्रकट करे तो उसे मुहावरा कहा जाता है. और मुहावरा वाक्यांश है और इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता.

1. सात घाट का पानी पीना– विस्तृत अनुभव होना।
2. भंडा फोड़ना– भेद खोल देना।
3. सिर नीचा करना– लजा जाना।
4. सिर आँखोँ पर रखना– आदर सहित आज्ञा मानना।
5. रोड़ा अटकाना– बाधा डालना।
6. सिर पर भूत सवार होना– धुन लगाना।
7. हवा का रुख पहचानना– अवसर की आवश्यकता को पहचानना।
8. लोहे के चने चबाना– कठिन काम करना/बहुत संघर्ष करना।
9. मुँह पर कालिख पोतना– कलंक लगाना।
10. सिर पर पाँव रखकर भागना– तेजी से भागना।
11. सोने की चिड़िया हाथ से निकलना– लाभपूर्ण वस्तु से वंचित रहना।
12. माथा ठनकना– संदेह होना।
13. सीँग काटकर बछड़ोँ मेँ मिलना– बूढ़े होकर भी बच्चोँ जैसा काम करना।
14. सिर पर चढ़ना– मुँह लगना।
15. भीगी बिल्ली बनना– सहम जाना।
16. साँप–छछूंदर की गति होना– असंमजस या दुविधा की दशा होना।
17. मिट्टी मेँ मिल जाना– बर्बाद होना।
18. सिर पर मौत खेलना– मृत्यु समीप होना।
19. लकीर का फकीर होना– प्राचीन परम्पराओँ को सख्ती से मानने वाला।
20. श्रीगणेश करना– शुरु करना।
21. रोँगटे खड़े होना– डर से रोमांचित होना।
22. हुलिया बिगाड़ना– दुर्गत करना।
23. बेपेँदी का लोटा– ढुलमुल/पक्ष बदलने वाला।
24. मोहर लगा देना– पुष्टि करना।
25. शिकार हाथ लगना– आसामी मिलना।
26. हथेली पर जान लिए फिरना– मरने की परवाह न करना।
27. लहू का घूँट पीना– अपमान सहन करना।
28. मिट्टी खराब करना– बुरा हाल करना।
29. सिर ओखली मेँ देना– जान–बूझकर मुसीबत मोल लेना।
30. मुँहतोड़ जवाब देना– बदले मेँ करारी चोट करना।
31. हक्का–बक्का रहना– आश्चर्यचकित होना/हैरान रह जाना।
32. सिँदूर चढ़ाना– लड़की का विवाह होना।
33. हाथ पे हाथ धरकर बैठना– निकम्मा होना/बिना कार्य के बैठे रहना।
34. हवा हो जाना– गायब हो जाना/भाग जाना।
35. लकीर पीटना– पुरानी रीति पर चलना।
36. मुँह की खाना– हार मानना।
37. हाथ कट जाना– परवश होना।
38. सितारा चमकना– भाग्यशाली होना।
39. मुँह छिपाना– लज्जित होना।
40. मुँह ताकना– दूसरे पर आश्रित होना।
41. रंग मेँ भंग पड़ना– आनन्दपूर्ण कार्य मेँ बाधा पड़ना।
42. रंगा सियार होना– धोखा देने वाला।
43. हजामत बनाना– लूटना/ठगना।
44. हाथ मेँ करना– अपने वश मेँ करना।
45. भाड़े का टट्टू– पैसे लेकर ही काम करने वाला।
46. मक्खियाँ मारना– बेकार रहना।
47. लेने के देने पड़ना– लाभ के स्थान पर हानि होना।
48. राई का पहाड़ बनाना– जरा–सी बात को बढ़ा–चढ़ाकर प्रस्तुत करना।
49. मुँह में पानी भर आना– खाने को जी ललचाना।
50. शैतान की आँत– लम्बी बात।
51. हाथोंहाथ– बहुत जल्दी/तत्काल।
52. हवा पलटना– समय बदल जाना।
53. हाथ फैलाना– माँगना।
54. रोम–रोम खिल उठना– प्रसन्न होना।
55. सिर मुँड़ाते ओले पड़ना– काम शुरु होते ही बाधा आना।
56. सोने पर सुहागा होना– अच्छी वस्तु का और अधिक अच्छा होना।
57. बासी कढ़ी मेँ उबाल आना– समय बीत जाने पर इच्छा जागना।
58. बिल्ली के गल्ले मेँ घंटी बाँधना– अपने को संकट मेँ डालना।
59. हाथ साफ करना– चुरा लेना/बेईमानी से लेना।
60. मुँह रखना– मान रखना।
61. सिर पर हाथ होना– सहारा होना, वरदहस्त होना।
62. मुट्ठी गर्म करना– रिश्वत देना।
63. सब्ज बाग दिखाना– कोरा लोभ देकर बहकाना।
64. लुटिया डुबोना– काम बिगाड़ना।
65. शहद लगाकर चाटना– तुच्छ वस्तु को महत्त्व देना।
66. हुक्का–पानी बन्द कर देना– जाति से बाहर कर देना।
67. रंग बदलना– परिवर्तन होना।
68. लट्टू होना– मस्त होना/मोहित होना।
69. साँप सूँघ जाना– गुप–चुप हो जाना।
70. मन के लड्डू– मनमोदक/कल्पना करना।
71. सिर पर चढ़ाना– अत्यधिक मनमानी करने की छूट देना।
72. सिर पर खून सवार होना– मरने-मारने को तैयार होना।
73. हथियार डाल देना– हार मान लेना।
74. मुट्ठी मेँ होना– वश मेँ होना।
75. हाथ का मैल– साधारण चीज।
76. सिर–धड़ की बाजी लगाना– प्राणों की भी परवाह न करना।
77. मक्खन लगाना– चापलूसी करना।
78. लाल–पीला होना– क्रोधित होना।
79. मुँह खून लगना– रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना।
80. मुँह उतरना– उदास होना।
81. हाथों के तोते उड़ना– दुःख से हैरान होना/अचानक घबरा जाना।
82. साँप को दूध पिलाना– दुष्ट की रक्षा करना।
83. मुँह बंद करना– चुप कर देना।
84. हिन्दी की चिन्दी निकालना– बात की तह तक पहुँचना।
85. हाथ डालना– शुरू करना।
86. सूखे धान पर पानी पड़ना– दशा सुधरना।
87. रंग उड़ना– घबरा जाना।
88. हाथ खाली होना– रुपया-पैसा न होना।
89. मौत सिर पर खेलना– मृत्यु समीप होना।
90. हाथ–पाँव मारना– प्रयास करना।
91. हवा लगना– असर पड़ना।
92. भाड़ झोँकना– समय व्यर्थ खोना।
93. ललाट मेँ लिखा होना– भाग्य मेँ बदा होना।
94. भैँस के आगे बीन बजाना– मूर्ख आदमी को उपदेश देना।
95. सिर पर कफना बाँधना– बलिदान देने के लिए तैयार होना।
96. मिट्टी का माधो– बिल्कुल बुद्धू।
97. हाथ धोकर पीछे पड़ना– बुरी तरह पीछे पड़ना/पीछा न छोड़ना।
98. रफूचक्कर होना– भाग जाना।
99. हथेली पर सरसोँ उगना– कम समय मेँ अधिक कार्य करना।
100. विष उगलना– द्वेषपूर्ण बातेँ करना/बुरा–भला कहना।
101. सिर धुनना– पछताना।
102. लड़ाई मोल लेना– झगड़ा पैदा करना।
103. हाथ खींचना– साथ न देना।
104. सिट्टी–पिट्टी गुम हो जाना– होश उड़ जाना।
105. लँगोटी मेँ फाग खेलना– गरीबी मेँ आनन्द लूटना।
106. हवा से बातें करना– बहुत तेज दौड़ना।
107. हाथ मलते रह जाना– पछताना।
108. हाथ–पाँव फूलना– घबरा जाना।
109. लोहा मानना– किसी की शक्ति स्वीकार करना।
110. सिर पर सवार होना– पीछे पड़ना।
111. सिर से पानी गुजरना– सहनशीलता समाप्त होना।
112. सूर्य को दीपक दिखाना– अत्यन्त प्रसिद्ध व्यक्ति का परिचय देना।
113. हाथ को हाथ न सूझना– घना अन्धकार होना।
114. सिर मढ़ना– जिम्मे लगाना।
115. सिर से बला टलना– मुसीबत से पीछा छुटना।
116. हवाई किले बनाना– थोथी कल्पना करना।
117. शैतान के कान कतरना– बहुत चालाक होना।
118. सिर उठाना– विद्रोह करना।
119. लाख का घर राख– धनी का निर्धन हो जाना।
120. बाल–बाल बचना– बड़ी कठिनाई से बचना।

इस पोस्ट में आपको माथा टेकना मुहावरे का अर्थ धाक जमाना मुहावरे का अर्थ उल्टे पाँव लौटना मुहावरे का अर्थ मुहावरे के अर्थ और वाक्य त्योरियां चढ़ाना मुहावरे का अर्थ उल्टे पाँव लौटना का अर्थ उलटे पाँव लौट आना धूम मचाना मुहावरे का अर्थ के बारे में पूरी जानकारी दी गयी . इसके बारे में और कोई सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट करके पूछे .

Related Articles

One Comment

  1. माथा चुमना मुहावरा का अर्थ और वाक्य क्या है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button