Samanya Gyan

बाल-बाल बचना मुहावरे का क्या अर्थ है

बाल-बाल बचना मुहावरे का क्या अर्थ है

बाल बाल बचना मुहावरा अर्थ है किसी संकट से किसी प्रकार निकल जाना।मुहावरा मूलत: अरबी भाषा का शब्द है जिसका अर्थ है बातचीत करना या उत्तर देना। और मुहावरा वाक्यांश है और इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता.

1. अटकलेँ भिड़ाना– उपाय सोचना।
2. अक्षर से भेँट न होना– अनपढ़ होना।
3. आकाश का फूल– अप्राप्य वस्तु।
4. अरण्य रोदन– निष्फल निवेदन।
5. आग के मोल– बहुत महँगा।
6. अक्ल चकराना– कुछ समझ में न आना।
7. आसमान पर चढ़ना– बहुत अधिक अभिमान करना।
8. अक्ल का पुतला– बुद्धिमान।
9. अपनी खिचड़ी खुद पकाना– मिलजुल कर न रहना।
10. अनसूनी करना– जानबूझकर उपेक्षा करना।

11. अँगूठे पर मारना– परवाह न करना।
12. अधूरा जाना– असमय गर्भपात होना।
13. आँखेँ चार होना– आमने–सामने होना/प्रेम होना।
14. अनी की चोट– सामने की चोट।
15. आँख फेर लेना– प्रतिकूल होना।
16. अंडा फूट जाना– भेद खुल जाना।
17. अंधे को चिराग दिखाना– मूर्ख को उपदेश देना।
18. अंगड़ाना– अंगड़ाई लेना, जबरन पहन लेना।
19. आसमान फट पड़ना– अचानक आफत आ पड़ना।
20. आटे–दाल का भाव मालूम होना– कठिनाई मेँ पड़ जाना।

21. अँधेरे घर का उजाला– अति सुन्दर/इकलौती सन्तान।
22. अवसर चूकना– सुयोग का लाभ न उठाना।
23. अता होना– मिलना।
24. आँचल मेँ गाँठ बाँधना– अच्छी तरह याद कर लेना।
25. आँख चुराना– छिपना।
26. अंग छूना– कसम खाना।
27. आकाश–पाताल का अन्तर होना– बहुत बड़ा अन्तर।
28. आँखे बिछाना– प्रेम से स्वागत करना।
29. आग–पानी का बैर– स्वाभाविक शत्रुता।
30. आँखेँ पथरा जाना– देखते–देखते थक जाना।

31. आसमान से बातेँ करना– ऊँची कल्पना करना।
32. अदब करना– सम्मान करना।
33. अंगूर खट्टे होना– प्राप्त न होने पर उस वस्तु को रद्दी बताना।
34. अंग–अंग फूले न समाना– बहुत आनंदित होना।
35. अंधेर खाता– अव्यवस्था।
36. अक्ल आना– समझ आना।
37. अपना उल्लू सीधा करना– स्वार्थ सिद्ध करना।
38. आँख बिछाना– प्रतीक्षा करना।
39. अंगारा उगलना– जली–कटी सुनाना।
40. अक्ल चरने जाना– बुद्धि का न होना।

41. आँख उठाना– देखने का साहस करना।
42. अक्ल का दुश्मन– मूर्ख।
43. अपने मुँह मियाँ मिट्ठू बनना– अपनी बड़ाई आप करना।
44. आँखें सेंकना– सुंदर वस्तु को देखते रहना।
45. अंग–अंग मुसकाना– बहुत प्रसन्न होना।
46. अपना राग अलापना– अपनी ही बातोँ पर बल देना।
47. आँसू गिराना– रोना।
48. अक्ल का कसूर– बुद्धि दोष।
49. अपने पैरोँ पर खड़ा होना– स्वावलंबी होना।
50. अधर मेँ झूलना– दुविधा मेँ रहना।

51. आँखोँ से गिरना– आदर समाप्त होना।
52. आँचल फैलाना– अति विनम्रता पूर्वक प्रार्थना करना।
53. आँख बन्द कर काम करना– ध्यान न देना।
54. आकाश खुलना– बादल हटना।
55. आँखों में समाना– दिल में बस जाना।
56. अक्ल से दूर/बाहर होना– समझ मेँ न आना।
57. अकड़ना– घमण्ड करना।
58. आँख खुलना– होश आना।
59. आग लगाकर तमाशा देखना– झगड़ा पैदा करके खुश होना।
60. आँधी के आम होना– बहुत सस्ती वस्तु मिलना।

61. अक्ल का अंधा होना– बेअक्ल होना।
62. आग मेँ कूदना– स्वयं को खतरे मेँ डालना।
63. अंग–अंग ढीला होना– बहुत थक जाना।
64. अँधे की लकड़ी/लाठी– एकमात्र सहारा।
65. आड़े हाथ लेना– खरी–खरी सुनाना।
66. आँखे चुराना– अनदेखा करना।
67. आँधी उठना– हलचल मचना।
68. अंजर–पंजर ढीला होना– अंग–अंग ढीला होना।
69. आपे से बाहर होना– अत्यधिक क्रोध से काबू मेँ न रहना।
70. आधा तीतर आधा बटेर– बेमेल काम।

71. अक्ल के पीछे लठ लिए फिरना– मूर्खता का काम करना।
72. आँखेँ दिखाना– गुस्से से देखना।
73. आँखोँ पर बिठाना– आदर करना।
74. अडंगा करना– होते कार्य मेँ बाधा डालना।
75. आग पर पानी डालना– उत्तेजित व्यक्ति को शान्त करना।
76. अपनी–अपनी पड़ना– सबको अपनी चिँता होना।
77. आटे के साथ घुन पिसना– दोषी के साथ निर्दोषी की भी हानि होना।
78. अक्ल के घोड़े दौड़ाना– तरह–तरह की कल्पना करना।
79. अक्ल ठिकाने ला देना– समझा देना।
80. आसमान के तारे तोड़ना– असंभव कार्य करना।

81. अक्ल पर पत्थर पड़ना– बुद्धि से काम न लेना।
82. अगर–मगर करना– बहाना करना।
83. आँखोँ मेँ रात कटना– रात–भर जागते रहना।
84. अंधानुकरण करना– बिना विचारे अनुकरण करना।
85. अक्ल के तोते उड़ना– होश ठिकाने न रहना।
86. आसमान सिर पर उठाना– बहुत शोर करना।
87. आँखोँ का पानी ढलना– निर्लज्ज बन जाना।
88. अंगारा होना– क्रोध मेँ लाल हो जाना।
89. अटखेलियाँ करना– किलोल करना।
90. अंग लगाना– लिपटाना।

91. अरमान निकालना– मन का गुबार पूरा करना।
92. अक्ल के बखिए उधेड़ना– बुद्धि नष्ट कर देना।
93. आँख तरसना– देखने के लालायित होना।
94. आग से खेलना– जानबूझकर मुसीबत मेँ फँसना।
95. आग लगने पर कुआँ खोदना– पहले से कोई उपाय न कर रखना।
96. आकाश–पाताल एक करना– कठिन प्रयत्न करना।
97. अक्ल काम न करना– कुछ समझ न आना।
98. अपने पाँव पर कुल्हाड़ी मारना– जानबूझकर अपना नुकसान करना।
99. अंधोँ मेँ काना राजा– अयोग्य व्यक्तियोँ के बीच कम योग्य भी बहुत योग्य होता है।
100. आँख उठाना– क्रोध से देखना।

101. आँखोँ पर परदा पड़ना– बुद्धि भ्रष्ट होना।
102. अंधाधुंध– बिना सोचे–विचारे।
103. अंगारोँ पर पैर रखना– जोखिम मोल लेना।
104. अंधे के हाथ बटेर लगना– बिना प्रयास भारी चीज पा लेना।
105. आँसू पीकर रह जाना– भीतर ही भीतर दुःखी होना।
106. अक्ल जाती रहना– घबरा जाना।
107. आकाश चूमना– बहुत ऊँचा होना।
108. अंधेर नगरी– वह स्थान जहाँ कोई नियम व्यवस्था न हो।
109. आग मेँ घी डालना– क्रोध और अधिक बढ़ाना।
110. अपना सा मुँह लेकर रहना– लज्जित होना।

111. आँख का तारा– बहुत प्यारा होना/अति प्रिय।
112. आकाश के तारे तोड़ना– असम्भव कार्य करना।
113. आकाश कुसुम– अनहोनी बात।
114. अंग–अंग टूटना– सारे बदन में दर्द होना।
115. आँचल देना– दूध पिलाना।
116. आँच न आने देना– थोड़ी भी हानि न होने देना।
117. आँखोँ का काँटा होना– बुरा लगना/अप्रिय व्यक्ति।
118. अंग–अंग खिल उठना– प्रसन्न हो जाना।
119. अँधेरे मुँह– पौ फटते।
120. अड़ पकड़ना– जिद करना/पनाह मेँ आना।

121. आग–बबूला होना– बहुत क्रोध करना।
122. आसमान पर उड़ना– अभिमानी होना।
123. अँधेरे मेँ रखना– भेद छिपाना।
124. आँखेँ फेरना– बदल जाना, प्रतिकूल होना।
125. आग का पुतला– बहुत क्रोधी।
126. अवसर ताकना– मौका ढूँढना।
127. आँखों पर परदा पड़ना– लोभ के कारण सच्चाई न दीखना।
128. आँसू पोँछना– धीरज देना।
129. आँख मारना– इशारा करना।
130. अपनी नीँद सोना– इच्छानुसार कार्य करना।

131. अँगूठा दिखाना– निराश करना या तिरस्कारपूर्वक मना करना।
132. आँख लगना– नींद आना अथवा प्यार होना।
133. आँचल पसारना– भीख माँगना।
134. अंकुश रखना– नियंत्रण रखना।
135. अंधेरे–उजाले– समय–कुसमय।
136. आस्तीन का साँप– विश्वासघाती मित्र।
137. अक्ल का पूरा– मूर्ख।
138. आँसूओँ से मुँह धोना– बहुत रोना।
139. अंधा बनाना– ठगना।
140. आँखोँ मेँ धूल झोँकना– धोखा देना।

141. अक्ल ठिकाने होना– होश मेँ आना।
142. आग लगाना– झगड़ा कराना।
143. अथाह मेँ पड़ना– मुश्किल मेँ पड़ना।
144. अपना हाथ जगन्नाथ– स्वाधिकार होना।
145. आग पर लोटना– बेचैन होना/ईर्ष्या करना।
146. आग बुझा लेना– कसर निकालना।
147. आग भी न लगाना– तुच्छ समझना।
148. आग मेँ झोँकना– अनिष्ट मेँ डाल देना।
149. आग से पानी होना– क्रोधावस्था से एकदम शान्त हो जाना।
150. आगे–पीछे की सोचना– भावी परिणाम पर दृष्टि रखना।

इस पोस्ट में आपको बाल बाल बचना in english बाल पर मुहावरे मुहावरे और अर्थ उनके वाक्य मुँह की खाना मुहावरे का अर्थ मुहावरे की किताब आसमान से गिरना मुहावरे का अर्थ पेट पर मुहावरे हिंदी मुहावरे और अर्थ अर्थ के बारे में पूरी जानकारी दी गयी . इसके बारे में और कोई सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट करके पूछे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button