ITI

प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं

प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं

किसी प्रकाशीय स्रोत से निकलने वाली प्रकाश की किरणे दर्पण से परावर्तन के बाद जिस बिंदु पर मिलती है या जिस बिंदु पर मिलती हुई प्रतीत होती है उसे उस बिंदु स्रोत को प्रतिबिंब कहते है.

प्रतिबिंब के प्रकार  

प्रतिबिंब दो प्रकार के होते है

वास्तविक  प्रतिबिंब और आभासी  प्रतिबिंब

1. वास्तविक प्रतिबिंब-जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।
वास्तविक प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा उल्टा बनता है .

2. आभासी प्रतिबिंब-जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त न किया जा सके, उसे आभासी प्रतिबिंब कहते हैं।
आभासी प्रतिबिंब वस्तु की अपेक्षा हमेशा सीधा बनता है .

प्रकाश से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न  . प्रकाश परावर्तन किसे कहते हैं?

उत्तर. जब प्रकाश किसी चमकदार धरातल से टकराकर वापिस लौट जाए, तो इसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रश्न . प्रतिबिंब किसे कहते हैं?

उत्तर. जब दर्पण किसी वस्तु को, वस्तु जैसा ही दिखाए, उसे वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।

प्रश्न . प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर. प्रतिबिंब दो प्रकार के होते हैं-वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब ।

प्रश्न . वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं?

उत्तर. जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।

प्रश्न . क्या आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है?

उत्तर. नहीं, आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

प्रश्न . प्रकाश किसे कहते हैं?

उत्तर. वह साधन जो स्वयं दिखाई न दे बल्कि दूसरी वस्तुओं को दिखाने में सहायक हो, प्रकाश कहलाता है।

प्रश्न . प्रकाश किरण किसे कहते हैं?

उत्तर. प्रकाश जिस सरल रेखा में गमनं करता है, उसे प्रकाश किरण कहते हैं।

प्रश्न . प्रकाश किरण पुंज किसे कहते हैं?

उत्तर. प्रकाश की किरणों के समूह को प्रकाश किरण पुंज कहते हैं।

प्रश्न . किरण पुंज के दो उदाहरण दें।

उत्तर. टॉर्च का प्रकाश, सर्चलाइट का प्रकाश।

प्रश्न . क्या प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है?

उत्तर. हाँ, प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है।

प्रश्न . दर्पण किसे कहते हैं?

उत्तर. चमकदार तल को दर्पण कहते हैं।

प्रश्न . कौन-सा लेंस किनारों से मोटा होता है?

उत्तर. अवतल लेंस।

प्रश्न . कौन-सा लेंस बीच से मोटा होता है?

उत्तर. उत्तल लेंस।

प्रश्न . उत्तल लेंस किनारों से कैसा होता है?

उत्तर. पतला।

प्रश्न . आवर्धक लेंस कौन-सा लेंस होता है?

उत्तर. उत्तल लेंस।

प्रश्न . अवतल लेंस से बने प्रतिबिंब की प्रमुख विशेषताएँ लिखें।

उत्तर. अवतल लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब सदैव आभासी, सीधे और वस्तु के आकार से छोटे होते हैं।

प्रश्न . उत्तल लेंस से बने प्रतिबिंब की प्रमुख विशेषता लिखें।

उत्तर. वास्तविक व उल्टा (एक स्थिति में अपवाद भी)।

प्रश्न . इंद्रधनुष आकाश में कब दिखाई देता है?

उत्तर. वर्षा के उपरांत।

प्रश्न . इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

उत्तर. सात।

इस पोस्ट में आपको प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं? प्रतिबिम्ब के प्रकार आभासी प्रतिबिंब किसे कहते हैं Pratibimb Kise Kehte Hai वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं प्रतिबिंब कितने प्रकार के हैं आभासी प्रतिबिंब क्या होता है प्रतिबिंब किसे कहते हैं यह कितने प्रकार के होते हैं Pratibimb Kitne Prakar Ke Hote Hai दर्पण कितने प्रकार के होते हैं प्रकाश का परावर्तन प्रश्न उत्तर दर्पण से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button