ITI

पर्यावरण पद्धति क्या होती है? इसके कितने भाग होते हैं?

पर्यावरण पद्धति क्या होती है? इसके कितने भाग होते हैं?

पर्यावरण वह भौतिक जैव संसार है जिसमें हम सभी रहते हैं। इसके प्रमुख घटक जैव और अजैव हैं। जैव घटक-समस्त जीव-जंतु, पौधे तथा मानव जैव घटक के वर्ग में आते हैं।

अजैव घटक-भौतिक या अजैव घटकों में वायु, जल तथा स्थल हैं। वायु से श्वसन क्रिया होती है, जल को हम पीते हैं तथा स्थल पर हमारा निवास होता है। इनके अतिरिक्त मौसम संबंधी घटक हैं-सौर ऊर्जा, ताप, प्रकाश, वर्षा आर्द्रता, पवन-वे इत्यादि।

पर्यावरण के अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

प्रश्न . पराबैंगनी विकिरण से मानव शरीर को क्या क्षति होती है ?
उत्तर- त्वचा कैंसर हो जाता है।
प्रश्न . वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर ऑक्सीजन के अणुओं (0) को स्वतंत्र ऑक्सीजन (O) परमाणु | में कौन विघटित करता है ?
उत्तर- उच्च ऊर्जा वाले पराबैंगनी (UV) विकिरण।
प्रश्न . वायुमंडल में ओजोन की मात्रा में तीव्रता से गिरावट कब से आने लगी है ?
उत्तर- सन् 1980 से।
प्रश्न . ओज़ोन परत की क्षति का मुख्य कारण क्या है ?
उत्तर- क्लोरोफ्लोरो कार्बन (CFC).
प्रश्न . क्लोरोफ्लोरो कार्बन का प्रमुख प्रयोग कहाँ किया जाता है ?
उत्तर- रेफ्रिजरेटर (शीतलन) और अग्निशमन में।
प्रश्न . संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम (UNEP) ने 1987 में क्या सर्वानुमति बनाई थी ?
उत्तर- CFC के उत्पादन को 1986 के स्तर पर सीमित रखा जाए।
प्रश्न . हमारी जीवन-शैली में सुधार से कचरे की मात्रा पर क्या प्रभाव पड़ा है ?
उत्तर- कचरे की मात्रा बढ़ी है।

प्रश्न . पैकेजिंग के तरीकों में बदलाव से किस प्रकार के कचरे में वृद्धि हुई है ?
उत्तर- अजैव निम्नीकरणीय वस्तुओं के कचरे की।
प्रश्न . वर्तमान जीवन में हम डिस्पोजेबल वस्तुओं का अधिक प्रयोग क्यों करने लगे हैं ?
उत्तर- जीवन में सुविधा के लिए।
प्रश्न . रेलगाड़ियों में प्रयुक्त किए जाने वाले कुल्हड़ों का सीधा प्रभाव किस पर पड़ा है ?
उत्तर- उपजाऊ मिट्टी पर।
प्रश्न . कागज़ के डिस्पोजेबल कप के इस्तेमाल का प्रभाव किस पर पड़ेगा ?
उत्तर- पेड़ों पर, क्योंकि उनकी लकड़ी से कागज़ बनता है।
प्रश्न . रेलगाड़ियों में पहले यात्रियों को चाय किस पदार्थ से बने कप में दी जाती थी ?
उत्तर- काँच से बने गिलास में।।
प्रश्न . भोजन श्रृंखला में हरे पौधों का कार्य क्या होता है?
उत्तर- हरे पौधे उत्पादक हैं क्योंकि ये ही सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में प्रकाश संश्लेषण से अपना भोजन स्वयं । तैयार कर सकते हैं। ये ही अन्य सभी प्राणियों के जीवन के आधार बनते हैं।
प्रश्न . प्राथमिक उपभोक्ता द्वारा जब हरे पौधों का भोजन किया जाता है तो वातावरण में किस प्रकार की ऊर्जा का ह्रास होता है? |
उत्तर- जब ऊर्जा का एक रूप दूसरे रूप में परिवर्तित होता है तो पर्यावरण में ऊर्जा की कुछ मात्रा का अनुपयोगी ऊर्जा के रूप में हास हो जाता है। खाए हुए भोजन की मात्रा का लगभग 10% ही जैव मात्रा में बदल पाता है। प्रत्येक स्तर पर उपलब्ध कार्बनिक पदार्थों की मात्रा का औसतन 10% ही उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुँचता है।

प्रश्न . उस पदार्थ का नाम बताइये जिसे जैविक विधि द्वारा विखंडित किया जाता है।
उत्तर- जैवनिम्नीकरणीय।
प्रश्न . उस पदार्थ का नाम बताइए जिसे जैविक विधि द्वारा विखंडित नहीं किया जाता है।
उत्तर- एंजाइम।
प्रश्न . ओज़ोन परत पृथ्वी को ………. किरणों से बचाती है।
उत्तर- पराबैंगनी।
प्रश्न . किन्हीं दो जैव निम्नीकरणीय अपशिष्ट का नाम बताइए।
उत्तर- कागज़, सब्जियों-फलों के छिलके।
प्रश्न . ……… परितंत्र के जैव अवयव हैं।
उत्तर- पेड़-पौधे, पशु-पक्षी।
प्रश्न . पृथ्वी को पराबैंगनी किरणों से बचाने वाली पर्त का नाम ………होता है।
उत्तर- ओजोन परत

इस पोस्ट में आपको पर्यावरण क्या है पर्यावरण कितने प्रकार के होते है पर्यावरण और उसके घटक ऊर्जा के स्थानांतरण से क्या निष्कर्ष प्राप्त किए जा सकते हैं ? पर्यावरण-अध्ययन का अर्थ क्‍या है types of environment definition of environment wikipedia natural environment definition natural environment examples components of environment natural environment essay पर्यावरण प्रदूषण पर प्रश्न पर्यावरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न pdf पर्यावरण अध्ययन सामान्य ज्ञान pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button