ITI

पदार्थों का पृथक्करण के प्रश्न उत्तर

पदार्थों का पृथक्करण प्रश्न उत्तर

प्रश्न प्रश्न 1. शुद्धिकरण किसे कहते हैं ? .
उत्तर-
लाभदायक पदार्थों को अनावश्यक तथा हानिकारक पदार्थों से अलग करना शुद्धिकरण कहलाता है।

प्रश्न 2. किन्हीं चार शुद्ध पदार्थों के नाम लिखो।
उत्तर-
(i) चीनी,
(ii) साधारण नमक,
(iii) सोना,
(iv) पारा।

प्रश्न 3. पृथक्करण किसे कहते हैं ?
उत्तर-
मिश्रण में से एक पदार्थ को दूसरे पदार्थ से पृथक् करना पृथक्करण कहलाता है।

प्रश्न 4. चट्टानी नमक (सेंधा नमक) में कौन-कौन से पदार्थ होते हैं ?
उत्तर-
चट्टानी नमक में नमक, रेत तथा मिट्टी होते हैं।

प्रश्न 5. मिश्रण में कितने अवयव (अंश) होते हैं ?
उत्तर-
मिश्रण में दो या दो से अधिक अवयव (अंश) होते हैं।

प्रश्न 6. हम वायु में से किस लाभदायक अवयव को सांस के रूप में प्रयोग करते हैं ?
उत्तर-
हम वायु में से ऑक्सीजन को सांस के रूप में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न 7. किन्हीं चार मिश्रणों के नाम लिखें।
उत्तर-
(i) मिट्टी,
(ii) वायु,
(iii) तालाब का जल,
(iv) सेंधा नमक (चट्टानी नमक)।

प्रश्न 8. जल में विलेय दो पदार्थों के नाम बताओ जो दैनिक जीवन में काम आते हैं।
उत्तर-
(i) साधारण नमक, (ii) चीनी।

प्रश्न 9. शुद्ध पदार्थ कितने पदार्थों से मिलकर बना होता है ?
उत्तर-
शुद्ध पदार्थ एक ही पदार्थ का बना होता है।

प्रश्न 10. दो द्रवीय मिश्रणों के नाम लिखो।
उत्तर-
(i) तालाब या नदी का जल,
(ii) सोडावाटर बोतल।

प्रश्न 11. एक गैसीय मिश्रण का उदाहरण दें। उत्तर- वायु।

प्रश्न 12. राजस्थान की किस झील से साधारण नमक प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
राजस्थान की सांभर झील से साधारण नमक प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 13. पृथक्करण की आवश्यकता क्यों पड़ती है ? …….
उत्तर-
भिन्न-भिन्न परंतु उपयोगी, अनुपयोगी, हानिकारक या लाभदायक पदार्थों को अलग-अलग करने के लिए।

प्रश्न 14. पृथक्करण की किन्हीं दो विधियों के नाम लिखो। …
उत्तर-
हस्त चयन, भारण।

प्रश्न 15. चावल और कंकड़ों को किस विधि द्वारा पृथक् किया जाता है ?
उत्तर-
हस्त चयन द्वारा।

प्रश्न 16. भूसे से गेहूँ के दाने किस विधि द्वारा अलग किए जाते हैं ?
उत्तर-
थ्रेशिंग द्वारा।

प्रश्न 17. श्रेशिंग किसे कहते हैं ?
उत्तर-
डंडियों से अन्न कणों को पृथक् करने के प्रक्रम को थ्रेशिंग कहते हैं।

प्रश्न 18. किसान हल्के भूसे को भारी अन्न कणों से किस विधि द्वारा अलग करते हैं ?
उत्तर-
निष्पावन द्वारा।

प्रश्न 19. चालन का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर-
बारीक ठोस पदार्थ को मोटे ठोस पदार्थ से किसी छिद्रयुक्त उपकरण की सहायता से अलग करने की विधि को चालन कहते हैं। इसमें द्रव का प्रयोग नहीं किया जाता।

प्रश्न 20. झाड़ू लगाने की क्रिया को क्या कह सकते हैं ?
उत्तर-
झाड़ लगाने की क्रिया को पृथक्कीकरण क्रिया कहा जाता है।

प्रश्न 21. नदी के गंदले जल को किस विधि द्वारा निथारा जा सकता है ?
उत्तर-
नदी के गंदले जल को भारण विधि द्वारा निथारा जा सकता है।

प्रश्न 22. दूध से क्रीम (मक्खन) किस विधि द्वारा अलग की जा सकती है ?
उत्तर-
दूध से क्रीम अपकेंद्रण विधि द्वारा अलग की जा सकती है।

प्रश्न 23. आसुत जल किस प्रक्रम द्वारा प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर-
आसुत जल आसवन प्रक्रम द्वारा प्राप्त किया जाता है।

प्रश्न 24. तालाब के पंकिल जल में से मिट्टी के कण किस विधि द्वारा अलग किए जाते हैं ?।
उत्तर-
तालाब के पंकिल जल में से मिट्टी के कण भारण विधि द्वारा अलग किए जाते हैं।

प्रश्न 25. निथारने का क्या सिद्धांत है ? .
उत्तर-
कुछ पदार्थ दूसरे पदार्थों से भारी होते हैं।

प्रश्न 26. निथारना विधि में एक पदार्थ अवश्य ही कैसा होना चाहिए ?
उत्तर-
निथारना विधि में एक द्रव पदार्थ अवश्य होना चाहिए। …

प्रश्न 27. पेट्रोल में मिलावट किस विधि द्वारा देखी जा सकती है ?
उत्तर-
पेट्रोल में मिलावट वाष्पीकरण विधि द्वारा देखी जा सकती है।

प्रश्न 28. चाय से चायपत्ती किस विधि द्वारा अलग की जाती है ?
उत्तर-
चाय से चायपत्ती छानना विधि द्वारा अलग की जाती है।

प्रश्न 29. भारण का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर-
छोटे-छोटे कणों के मिलने से बड़ा तथा भारी कण बनता है।

प्रश्न 30. अवसादन किसे कहते हैं ? ‘
उत्तर-
मिश्रण के भारी अवयवों का नीचे तली में बैठ जाना अवसादन कहलाता है।

इस पोस्ट में आपको पदार्थों का पृथक्करण/अभ्यास के प्रश्न उत्तर Ch 6th पदार्थों का पृथक्करण प्रश्नोत्तर पृथक करने की विधि पदार्थों का पृथक्करण पाठ योजना पदार्थों का पृथक्करण क्यों आवश्यक है? पृथक्करण क्या है पृथक्करण किसे कहते हैं separation of substances questions and answers separation of substances class 6 notes NCERT Solutions for Class 6 Science Chapter 5 पदार्थों का पृथक्करण से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Previous page 1 2

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button