ITI

दस प्रतिशत नियम क्या है?

दस प्रतिशत नियम क्या है?

दस प्रतिशत नियम के अनुसार जीवाण के किसी पोषण स्तर में जाने वाली ऊर्जा केवल दस प्रतिशत उच्चतर पोषण स्तर में आगे जाती है।
दस प्रतिशत नियम का अर्थ है कि जब एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा एक ट्रोफिक स्तर से अगले तक पारित की जाती है, तो ऊर्जा का केवल दस प्रतिशत ही पारित किया जाएगा। एक ट्राफिक स्तर खाद्य श्रृंखला या ऊर्जा पिरामिड में जीव की स्थिति है.

पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर

प्रश्न . ‘मानव केवल उपभोक्ता है। इस कथन की पुष्टि कीजिए।
उत्तर- वह जीव जो उत्पादक द्वारा बनाये हुए भोजन को खाता है उसे उपभोक्ता कहते हैं। उपभोक्ता भोजन के लिए प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से उत्पादक पर निर्भर करते हैं। मनुष्य पेड़-पौधों तथा जंतु दोनों को खाता है। इसलिए वह केवल उपभोक्ता कहलाता है। मनुष्य उत्पादक नहीं है क्योंकि इसमें क्लोरोफिल नहीं होता।

प्रश्न . क्या आहार श्रृंखला में छः से अधिक स्तर हो सकते हैं? यदि नहीं तो क्यों ?
उत्तर- आहार श्रृंखला के प्रत्येक चरण में ऊर्जा का स्थानांतरण होता है तथा ऊर्जा में लगातार कमी होती जाती है। तीन या चार चरणों के उपरांत ऊर्जा केवल नाम मात्र की ही रह जाती है। प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा हरे पौधे सौर। ऊर्जा का केवल 1% भाग ही अंतर्ग्रहण करते हैं तथा शेष वातावरण में ही व्यर्थ हो जाता है। दूसरे चरण में पौधों को शाकाहारी खाते हैं तो केवल 10% ही ऊर्जा शाकाहारियों को प्राप्त होती है। यदि हम सौर ऊर्जा से प्राप्त ऊर्जा को केवल 1000 J मान लें तो पौधे केवल 10 ] ऊर्जा प्राप्त कर सकते हैं तथा शाकाहारी केवल 1 J ऊर्जा प्राप्त करते हैं। इसी प्रकार जब शाकाहारी को मांसाहारी भक्षण करते हैं तो उसे केवल 0.01 J ऊर्जा ही प्राप्त होगी। अतः ज्यों-ज्यों आहार श्रृंखला के चरण बढ़ते जाते हैं वैसे-वैसे ही उपलब्ध ऊर्जा की मात्रा भी कम होती जाती है। इसी आधार पर यह परिणाम निकलता है कि किसी भी आहार श्रृंखला में छ: या अधिक चरण संभव नहीं होते हैं। उत्पादक स्तर पर ऊर्जा अधिक उपलब्ध होती है तथा बाद में लगातार कम होती जाती है तथा अंतिम स्तर पर ऊर्जा अत्यधिक कम प्राप्त होती है।

प्रश्न  . ऊर्जा के संदर्भ में कौन-सी आहार श्रृंखलाएं लाभप्रद हैं?
उत्तर- उत्पादक स्तर पर आहार श्रृंखला से अधिक ऊर्जा उपलब्ध होती है। हम जितना उत्पादक स्तर (पौधों) के नजदीक होंगे उतनी ही अधिक ऊर्जा प्राप्त होती। इसलिए ऊर्जा के संदर्भ में विचरण आहार श्रृंखला या तीन चरण श्रृंखलाएं लाभप्रद होती हैं। दुविचरण आहार श्रृंखला : उत्पादक → मानव हरी सब्जियां आदि अधिक लाभप्रद होती हैं। शाकाहारी आदतों से हमें कुल ऊर्जा का अधिक भाग उपलब्ध होता है। इसलिए सीधे ही वनस्पति उत्पाद को खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

तीन चरण आहार श्रृंखला : उत्पाद → बकरी → मानव ।

प्रश्न . पदार्थों के चक्रण में अपघटकों की भूमिका संक्षेप में बताइए।
उत्तर– जीव-मंडल के सभी जैव-जीवों को पोषण के आधार पर उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक के रूप में बांटा गया है। अपघटक सूक्ष्म जीव हैं जिनमें जीवाणु तथा फंगस या कवक प्रमुख हैं। ये मृतक पौधों एवं जंतु शरीरों के अपघटन में सहायता करते हैं। ये परपोषी जीव हैं।

प्रश्न . जैव समाज का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर- किसी क्षेत्र में जीवों की कुल जनसंख्या सम्मिलित रूप में जैव समाज का निर्माण करती है।
प्रश्न . किसी पारिस्थितिक तंत्र के घटक लिखिए।
उत्तर- जैव, अजैव तथा अपघटक किसी पारिस्थितिक तंत्र के घटक हैं।
प्रश्न . चार पदार्थों के नाम लिखिए जिनसे जीवमंडल का अजैव घटक बनता है ?
उत्तर- वायु, जल, मृदा तथा खनिज जीव मंडल के अजैव घटक हैं।
प्रश्न . कोई दो उदाहरण दीजिए जो प्रकाश संश्लेषण की क्षमता रखते हैं।
उत्तर- हरे पौधे और नीले हरित शैवाल।
प्रश्न . सभी जीव अपने निर्वाह के लिए सीधे या परोक्ष रूप से किस पर निर्भर करते हैं ?
उत्तर- उत्पादकों पर अर्थात् प्रकाश संश्लेषण करने वाले पौधों पर

प्रश्न . पेड़-पौधे किन कार्बनिक पदार्थों का निर्माण करते हैं ?
उत्तर- शर्करा (चीनी) एवं मंड
प्रश्न . उपभोक्ता किसे कहते हैं ?
उत्तर- जो जीव भोजन के लिए सीधे या परोक्ष रूप से उत्पादकों पर आश्रित रहते हैं, उन्हें उपभोक्ता कहते हैं
प्रश्न . उपभोक्ता के चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर- मानव, शेर, बंदर, चिडिया।
प्रश्न . उपभोक्ताओं को किन भागों में बांटा गया है ?
उत्तर- शाकाहारी, माँसाहारी, सर्वाहारी, परजीवी।
प्रश्न . कौन-से दो सूक्ष्म जीव जैव अवशेषों का अपमार्जन करते हैं ?
उत्तर- जीवाणु और कवक।

इस प्रकार इस पोस्ट में आपको पोषण स्तर की परिभाषा पोषण क्या है पोषण एवं आहार विज्ञान पोषण की आवश्यकता 10 नियम महत्व क्या है 10 प्रतिशत कानून प्रश्न 10 percent rule energy pyramid worksheet 10 percent law example why is energy lost in the 10 rule where does the unused energy go in the 10 rule what is the 10 rule significance 10 percent law questions 10 percent rule running what is 10 law explain with an example  Environmental Quiz Questions and Answers से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है . अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button