Samanya Gyan

जैव-विविधता क्या है यह मानव-जीवन के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?

जैव-विविधता क्या है यह मानव-जीवन के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है?

पृथ्वी पर सूक्ष्म जीव, बैक्टीरिया, लिचन से लेकर वट वृक्ष, हाथी, नीली व्हेल आदि अनेक जीव पाये जाते हैं। मानव भी इनमें से एक है। पेड-पौधों में व्यापक विविधता दिखाई देती है। ये जीव-जंतु तथा पेड़-पौधे अपने अस्तित्व के लिए एक-दूसरे पर निर्भर : हैं। जीवों में पाई जाने वाली इसी विविधता को जैव विविधता कहते हैं।

जैव विविधता का मानव-जीवन के लिए महत्त्वः
(क) विविध प्रकार के जीव-जंतु और वनस्पति वायु को शुद्ध करते हैं जिसमें हम साँस लेते हैं।
(ख) वे पीने के पानी की गुणवत्ता बढ़ाते हैं।
(ग) वे मिट्टी को समृद्ध बनाते हैं जिसमें हम भोजन उगाते हैं।
(घ) वे पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखते हैं।

जैव विविधता एवं संरक्षण के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

जैव विविधता के तप्त स्थलों (हॉट-स्पॉट्स) में कौन-सा एक पहलू मौजूद होता नहीं पाया जाता?
A. स्थानिकता
B. त्वरित जाति(स्पीशज़) हानि
C. निम्नतर अंतररजातीय प्रतिस्पर्धा
D. जाति(स्पीशीज)सम्पन्नता

Answer
त्वरित जाति(स्पीशज़) हानि

भारत में निम्नलिखित में से किस एक को जीवाश्म ईंधनों के विकल्प के रूप में एक जैवईंधन की तरह इस्तेमाल करने का परीक्षण किया जा रहा है?
A. जटरोफ़ा
B. एजेदिरख्ता
C. म्यूसा
D. ईजिलॉप्स

Answer
जटरोफ़ा

भारत में निम्नलिखित में से किस एक के सर्वाधिक आनुवांशिक विविधता पायी जाती है :
A. चाय
B. गेहूँ
C. टीक (सौगान)
D. आम

Answer
गेहूँ

निम्नलिखित में से किस एक राष्ट्रीय उपवन में बाघ एक निवासी नहीं है :\
A. जिम कार्बेट
B. गिर
C. रणथम्भौर
D. सुन्दरवन

Answer
गिर

विश्व भर में सबसे अधिक प्रजातियों की संख्या किसकी है?
A. कवकों की
B. मॉसों की
C. शैवालों की
D. लाइकेन्स की

Answer
कवकों की

पवित्र उपवन विशेषतया किस सन्दर्भ में उपयोगी होते हैं?
A. पर्यावरणीय जागरूकता पैदा करना
B. मृदा अपरदन को रोकना
C. नदियों में वर्ष पर्यन्त पानी का प्रवाह
D. दुर्लभ तथा संकटापन्न प्रजातियों का संरक्षण

Answer
दुर्लभ तथा संकटापन्न प्रजातियों का संरक्षण

वैश्विक जैव विविधता में किसकी जातियों की अधिकतम संख्या है?
A. लाइकेन (शैक)
B. कवक
C. मॉस एवं फर्न
D. शैवाल

Answer
कवक

बाह्य स्थाने का एक उदाहरण कौन सा है?
A. राष्ट्रीय उद्यान
B. बीज बैंक
C. वन्य प्राणी अभ्यारण्य
D. पवित्र उपवन

Answer
बीज बैंक

एक जाति, जो निकट भविष्य में विलोपन के उच्च जोखिम की चरमता का सामना कर रही है उसे क्या कहा जाता है ?
A. सुभेद्य
B. स्थानिक
C. क्रान्तिक संकटापन्न
D. विलोप

Answer
क्रान्तिक संकटापन्न

कौन-सा संगठन जातियों की लाल सूची (Red List) प्रकाशित करता है ?
A. आई.सी.एफ.आर.ई.
B. आई.यू.सी.एन.
C. यू.एन.ई.पी.
D. डब्ल्यु.डब्ल्यु.एफ

Answer
आई.यू.सी.एन.

एक विशिष्ट क्षेत्र में सीमित रहने वाली जाति को जो अन्यत्र नहीं पायी जाती है उसे क्या कहा जाता है?
A. विदेशी
B. विशेष क्षेत्री
C. दुर्लभ
D. कीस्टोन

Answer
विशेष क्षेत्री

भारत का राष्ट्रीय जलीय प्राणी कौन-सा है?
A. गंगा की शार्क
B. नदी की डॉल्फिन
C. ब्ली वेल
D. समुद्री घोड़ा

Answer
नदी की डॉल्फिन

जन्तुओं और पादपों की विलुप्ति का निम्नलिखित में से कौनसा एक सबसे मुख्य कारण है?
A. अति दोहन
B. विदेशी जाति की चढ़ाई
C.आवास हानि और खंडन
D. सह-समाप्ति

Answer
.आवास हानि और खंडन
भारतवर्ष में सबसे अधिक आनुवंशिक विविधता निम्नलिखित में से किस एक में होती है?
A. मूंगफली
B. चावल
C. मक्का
D. आम

Answer
चावल

किसी भौगोलिक क्षेत्र की जैव-विविधता से क्या निरूपित होता है? /
A. उस क्षेत्र में पायी जाने वाली संकटापन्न प्रजातियां
B. उस क्षेत्र में रह रहे जीवों की विविधता
C. उस क्षेत्र की प्रभावी प्रजातियों में मौजूद आनुवंशिक विविधता
D. उस क्षेत्र की स्थानिक प्रजातियां

Answer
उस क्षेत्र में रह रहे जीवों की विविधता

भारत मे निम्नलिखित में कौन-सा एक क्षेत्र जैवविविधता का हॉट स्पॉट है?
A. पूर्वी घाट
B. गंगा का मैदान
C. सुन्दरबन
D. पश्चिमी घाट

Answer
पश्चिमी घाट

मिट्टी और उसके लक्षण का कौन सा युग्म सुमेलित नहीं
A. लेटेराइट – इसमें एल्युमिनियम यौगिक होता है
B. टेरा रोसा – गुलाब के लिए सर्वाधिक अनुकूल
C. चरनोजिम – विश्व की सबसे समृद्ध मृदा
D. काली मिट्टी – कैल्शियम कार्बोनेट की अधिकता

Answer
काली मिट्टी – कैल्शियम कार्बोनेट की अधिकता

आई.यू.सी.एन. की लाल सूची के अनुसार लाल पंडे की क्या स्थिति है:
A. शोचनीय संकटापन्न जाति
B. आघात योग्य जाति
C. लुप्त जाति
D. संकटापन्न जाति

Answer
संकटापन्न जाति

किस अक्षांश पर, सूर्य से प्राप्त ऊर्जा और धरातल से विकिरण के रूप में खर्च ऊर्जा लगभग बराबर होती है:
A. 22-° उत्तर एवं दक्षिण
B. 40° उत्तर एवं दक्षिण
C. 42-° उत्तर एवं दक्षिण
D. 66° उत्तर एवं दक्षिण

Answer
40° उत्तर एवं दक्षिण

वानस्पतिक उद्यान का सबसे प्रमुख कार्य है:
A. इनसे एक सुंदर भूदृश्य प्राप्त होता है
B. यहां उष्णकटिबंधीय पौधों को देखा जा सकता है
C. ये प्रयोगशाला के बाहर (एक्स सीटू) जर्म प्लाज्म संरक्षण में सहायता करते हैं
D. ये वन्य जीवों को प्राकृतिक वासस्थल उपलब्ध कराते हैं

Answer
ये प्रयोगशाला के बाहर (एक्स सीटू) जर्म प्लाज्म संरक्षण में सहायता करते हैं

संसद ने भारतीय जैव विविधता अधिनियम किस वर्ष में पारित कियाः
A. 1992
B. 1996
C. 2000
D. 2002

Answer
2002

विलुप्तप्राय जन्तु व राष्ट्रीय उद्यान का निम्न में से कौन सा सुमेलित जोड़ा है
A. राइनोसीरोस (गेंडा)- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान
B. जंगली गधा- दुधवा राष्ट्रीय उद्यान
C. भारतीय बस्टर्ड- कियोलोडियो राष्ट्रीय उद्यान
D. शेर-कार्बेट राष्ट्रीय उद्यान

Answer
राइनोसीरोस (गेंडा)- काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान

निम्न में से कौन यथावत संरक्षण में शामिल नहीं किया गया है
A. बाटनिकल गार्डन (वानस्पतिक उद्यान)
B. बायोस्फीयर-सुरक्षित क्षेत्र
C. राष्ट्रीय उद्यान
D. सेन्चुरी

Answer
बाटनिकल गार्डन (वानस्पतिक उद्यान)

निम्न में से किसे भारत में जैव विविधता का महत्वपूर्ण स्थल समझा जाता है
A. इन्डो-गेन्गेटिक मैदान
B. पूर्वी घाट
C. अरावली पर्वत माला
D. पश्चिमी घाट

Answer
पश्चिमी घाट

निम्न में से कौन सा जोड़ा भारत में विलुप्तप्राय एक पादप व एक जन्तु का प्रतिनिधित्व करता है
A. टैमेराईन्ड व रिहसस बन्दर
B. सिनकोना व तेन्दुआ (चीता)
C. बरगद व ब्लेक बक
D. वेन्टिन्किया निकोबेरिका व लाल पाँडा

Answer
वेन्टिन्किया निकोबेरिका व लाल पाँडा

निम्नलिखित में से किस एक जोड़े में एक पर्यावास(हैबिटैट) और उससे जुड़े विशिष्ट प्राणी को गलत मिलाया गया है?
A. डेकीगाम राष्ट्रीय उपवन- हिम तेंदुआ
B. सुन्दरवर-बंगाल का बाघ
C. पेरियार-हाथी
D. कच्छ का रन-जंगली गधा

Answer
डेकीगाम राष्ट्रीय उपवन- हिम तेंदुआ

भारत में , निम्नलिखित में से किस एक औषध पौधे की स्पीशीज संकटग्रस्थ है?
A. पोडोफिलम
B. ओसिमम
C. लहसुन
D. नेपिन्थस

Answer
पोडोफिलम

निम्नलिखित में से किस एक में क्वेरकस की जातियां एक प्रभावी घटक होती हैं?
A. शीतोष्ण पर्णपाती वन
B. ऐल्पाइन वन
C. स्क्र ब वन
D. उष्णकटिबंधीय वर्षा बन

Answer
शीतोष्ण पर्णपाती वन

इस पोस्ट में जैव-विविधता क्या है? यह मानव-जीवन के लिए क्यों महत्त्वपूर्ण है? jaiv vividhata kya hai yah manav jivan ke liye kyon mahatvpurn hai हमें जैव विविधता का संरक्षण क्यों करना चाहिए ,जैव विविधता संरक्षण के उपाय जैव विविधता के लाभ जैव विविधता के जनक भारत में सर्वाधिक जैव विविधता कहां पाई जाती है जैव विविधता अधिनियम जैव विविधता क्या है और इसका महत्व क्या है? से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button