ITI

जीवोम या बायोम का निर्माण कैसे होता है ?

जीवोम या बायोम का निर्माण कैसे होता है ?

जैव और अजैव घटकों के बीच लगातार आपसी क्रियाएं होती रहती हैं, जिसके परिणामस्वरूप ऊर्जा एवं पदार्थों का आदान-प्रदान चलता रहता है, जिसे हम पारिस्थितिक तंत्र कहते हैं। किसी भौगोलिक क्षेत्र में समस्त पारिस्थितिक तंत्र एक साथ मिलकर एक और बड़ी इकाई का निर्माण करते हैं जिसको बायोमों को मिलाने पर जीवमंडल बनता है। उदाहरण मरुस्थली बायोम या वन बायोम में कोई तालाब, झील, घास का मैदान या वन भी दिखायी दे सकते हैं। जनसंख्या, समाज और भौतिक पर्यावरण सभी पारिस्थितिक तंत्र के घटक हैं अर्थात् ये सभी बायोम के भी घटक हैं। बायोम को जीवोम के नाम से भी जाना जाता है।

पर्यावरण की महत्वपूर्ण जानकारी

प्रश्न. हम यह क्यों कहते हैं कि जीव मंडल में ऊर्जा का प्रवाह केवल एक ही दिशा में है?
उत्तर-  जीव मंडल में ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है। सूर्य से ऊर्जा का प्रवाह शुरू होता है। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा इस सौर ऊर्जा का अंतर्ग्रहण करते हैं। सौर ऊर्जा पर्यावरण के माध्यम से जीवों में प्रवेश करती है। केवल वही पौधे और जंतु ऊर्जा का अंतर्ग्रहण करते हैं जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है। इस ऊर्जा को अंतर्ग्रहण करने के पश्चात् पौधे इसे रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में इकट्ठी हो जाती है। इस ऊर्जा का कुछ भाग पौधे अपनी वृधि तथा ऊतकों के निर्माण में उपयोग करते हैं तथा जो ऊर्जा उपयोग नहीं होती वह ऊष्मा के रूप में मुक्त हो जाती है।

शाकाहारी जंतु इन पौधों को भोजन के रूप में खाते हैं। शेन में भंडारित रासायनिक ऊर्जा भोजन के साथ ही पौधों से शाकाहारी जंतुओं में चली जाती है। जंतु इस प्राप्त ऊर्जा का कुछ अंश अपनी उपापचयी प्रक्रियाओं तथा वृद्धि पर खर्च करते हैं तथा कुछ अंश श्वसन में भी खर्च करते हैं। इस ऊर्जा का कुछ अंश जो उपयोग नहीं हो पाता वह ऊष्मा के रूप में मुक्त कर दिया जाता है। शाकाहारी जीवों का भक्षण मांसाहारियों द्वारा होता है तथा ऊर्जा में प्रयोग का पहले चक्र चलता है। ऊर्जा की जो मात्रा उपयोग नहीं होती वह ऊष्मा के रूप में मुक्त होती है। ऊष्मा के रूप में मुक्त ऊर्जा पौधों द्वारा प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया में दोबारा उपयोग नहीं हो सकती है इसलिए ऊर्जा का प्रवाह एक दी दिशा में होता है।

प्रश्न. पारिस्थितिक तंत्र तथा जीवोम या बायोम में क्या अंतर है ?
उत्तर- पारिस्थितिक तंत्र (Ecosystem)   

(1) यह जैव जगत् की स्वयं धारी (Self- | Sunstaining) इकाई है।
(2) इसमें समान जलवायु वाले एक निश्चित  भौगोलिक क्षेत्र के अनेक पारिस्थितिक तंत्र होते है।
(3) यह जैव जगत् की अपेक्षाकृत छोटी इकाई है।

बायोम (Biome)

(1) यह बहुत से पारिस्थितिक तंत्रों का समूह है। |
(2) यह जैव जीवों और अजैव पर्यावरण से मिल कर बना है।
(3) यह जैव जगत् की एक बहुत बड़ी इकाई है।

प्रश्न  . जैव निम्नीकरण अपशिष्ट तथा अजैव निम्नीकरण अपशिष्ट पदार्थों में अंतर बताओ। प्रत्येक के उचित उदाहरण दो।
उत्तर- जैव निम्नीकरणीय पदार्थ

(1) ये वे अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें हानि रहित पदार्थों  में तोड़ा जा सकता है जैसे-गोबर घास आदि।
(2) ये पदार्थ जीवाणओं, बैक्टीरिया दवारा अपघटित हो जाते हैं और इस प्रकार पारिस्थितिक तंत्र में  संतुलन बनाये रखते हैं।

अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ

(1) ये वे अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें हानि रहित पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता है। जैसे-डी० डी० टी० प्लास्टिक आदि।
(2) ये पदार्थ बैक्टीरिया जैसे जीवाणुओं द्वारा अपघटित नहीं होते हैं।

प्रश्न . तृतीय पोषी स्तर के प्राणियों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-शेर, चीता।
प्रश्न . स्व:पोषी सौर प्रकाश में निहित ऊर्जा को किस ऊर्जा में बदल देते हैं ?
उत्तर-रासायनिक ऊर्जा में। प्रश्न . हरे पौधे अपने भोजन के लिए सौर ऊर्जा का कितने प्रतिशत भाग का उपयोग करते हैं ? उत्तर-1%.
प्रश्न . भोजन की कितने प्रतिशत मात्रा उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुँचाता है ?
उत्तर-10%.
प्रश्न . सामान्यतः आहार श्रृंखला में कितने चरण होते हैं ?
उत्तर-तीन या चार चरण।।
प्रश्न . चौथे पोषी स्तर के बाद जीवन अत्यल्प क्यों हो जाता है ?
उत्तर-उपयोगी ऊर्जा की मात्रा की बहुत कमी हो जाने के कारण।
प्रश्न . सामान्य रूप से सबसे अधिक जनसंख्या किस स्तर पर होती है ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर।
प्रश्न . सबसे अधिक हानिकारक रसायन किस जीव में संचित होते हैं ?
उत्तर-मानव शरीर में।

प्रश्न . ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं से ओज़ोन का अणु बनता है ?
उत्तर-तीन परमाणुओं से।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है?
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न . पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न . प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं ?
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।
प्रश्न . ओजोन की परत पृथ्वी की सुरक्षा किससे करती है ?
उत्तर-पराबैंगनी विकिरण से।
प्रश्न . पराबैंगनी विकिरण से मानव शरीर को क्या क्षति होती है ?
उत्तर-त्वचा कैंसर हो जाता है।

इस पोस्ट में आपको बायोम किसे कहते हैं जीवोम से क्या अभिप्राय है वन बायोम सागरीय बायोम टाइप्स ऑफ़ बायोम बायोम क्या है? जीवोम क्या है ?biosphere and biome definition examples of biomes biome vs ecosystem classification of biomes सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी : पर्यावरण, पर्यावरण के प्रकार what is environmental information environmental information system environmental information system pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button