Samanya Gyan

खनन उद्योग को ‘घातक उद्योग’ क्यों कहा जाता है

खनन उद्योग को ‘घातक उद्योग’ क्यों कहा जाता है

इस उद्योग से श्रमिकों के स्वास्थ्य और पर्यावरण पर बहुत खराब प्रभाव पड़ता है।

  • लगातार धूल व हानिकारक धुएँ में सांस लेना पड़ता है।
  • श्रमिकों को फेफड़ों से संबंधित बीमारियाँ हो जाती हैं।
  • खदानों में पानी भर जाने या आग लग जाने से श्रमिकों में डर बना रहता है।
  • कई बार खदानों की छत के गिर जाने से उन्हें अपनी जान गंवानी पड़ती है।
  • खनन के कारण नदियों का जल प्रदूषित हो जाता है।
  • भूमि और मिट्टी का अपक्षय होता है।

खनिज तथा ऊर्जा संसाधन के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तर

प्रश्न 1. कौन सा खनिज प्राय: महासागरीय जल से प्राप्त किया जाता है ?
उत्तर- मैग्नीशियम, नमक तथा ब्रोमाइन।

प्रश्न 2. उस खनिज का नाम बताइए जिसका भारत विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है ?
उत्तर- अभ्रक ।

प्रश्न 3. ताँबे का महत्व या उपयोग बताइए ?
उत्तर- बिजली के तार बनाने, रसायन उद्योग और इलैक्ट्रानिक्स में।

प्रश्न 4. उच्चकोटि के कोयले का नाम बताइए ?
उत्तर- बिटुमिनस व एंथ्रेसाइट।

प्रश्न 5. भारत में सबसे बड़ा पवन ऊर्जा पेटी कहाँ अवस्थित है ?
उत्तर- नागरकोइल (तमिलनाडु) और जैसलमेर (राजस्थान) में।

प्रश्न 6. ऊजा के गैर परंपरागत साधन कौन-कौन से हैं ?
उत्तर- पवन ऊर्जा, सौर ऊर्जा, ज्वारीय ऊर्जा, भू-तापीय ऊर्जा।

प्रश्न 7. भारत का सबसे बड़ा सौर ऊर्जा संयंत्र कहाँ स्थित है ?
उत्तर- भुज के निकट माधोपुर में (गुजरात)।

प्रश्न 8. भारत में भू-तापीय ऊर्जा की दो परियोजनाएँ कहाँ शुरू की गई हैं?
उत्तर- हिमाचल प्रदेश के मणिकरण पार्वती घाटी में तथा लद्दाख में पूगा घाटी में।

प्रश्न 9. रैट होल खनन क्या है ?
उत्तर- जोबाई या चेरापूंजी में कोयले का खनन, परिवार के सदस्यों द्वारा एक लंबी संकीर्ण सुरंग के रूप में किया जाता है।

प्रश्न 10. बांबे हाई किसलिए प्रसिद्ध है ?
उत्तर- भारत का सबसे बड़ा पेट्रोलियम उत्पादक क्षेत्र है। 63 प्रतिशत।

प्रश्न 11. कौन सा खनिज सबसे कठोर होता है ?
उत्तर- हीरा सबसे कठोर होता है।

प्रश्न 12. अवसादी चट्टानों में खनिज किस प्रकार मिलते है?
उत्तर- अवसादी चट्टानों में खनिज परतों या संस्तरों में पाये जाते हैं।

प्रश्न 13. लौह अयस्क की सर्वोत्तम किस्म कौन सी है ?
उत्तर- मैग्नेटाइट, 70 प्रतिशत लोहांश पाया जाता है।

प्रश्न 14. मैंगनीज का उपयोग क्या-क्या बनाने में किया जाता है ?
उत्तर- इस्पात, ब्लीचिंग पाउडर, कीटनाशक दवाएँ और पेंट बनाने में।

प्रश्न 15. चूना पत्थर किस उद्योग का आधारभूत कच्चा माल है ?
उत्तर- सीमेंट उद्योग

प्रश्न 16. मोनाजाइट रेत में कौन सा खनिज पाया जाता है?
उत्तर- थोरियम

प्रश्न  17. निम्नलिखित में से लौह अयस्क की सर्वोत्तम किस्म कौन सी है?
(क) हेमेटाइट
(ख) लिमोनाइट
(ग) मेग्नेटाइट
(घ) सिडेराइट
उत्तर- (क) हेमेटाइट

प्रश्न 18. चूना-पत्थर निम्नलिखित उद्योगों में से किस एक उद्योग का आधार भूत कच्चामाल है।
(क) लोहा इस्पात उद्योग
(ख) उर्वरक
(ग) सीमेंट उद्योग
(घ) मोटरगाड़ी
उत्तर- (ग) सीमेंट उद्योग

प्रश्न 19. निम्नलिखित खनिजों में से जीवाश्म ईधन कौन सा है?
(क) बेरियम
(ख) कोयला
(ग) जिरकॉन
(घ) यूरेनियम
उत्तर- (ख) कोयला

प्रश्न 20. उड़ीसा निम्नलिखित खनिजों में से किसका अग्रणी उत्पादक है?
(क) तांबा
(ख) लौह अयस्क
(ग) मैंगनीज अयस्क
(घ) अभ्रक
उत्तर- (क) तांबा

प्रश्न 21. निम्न में से कौन सा खनिज ब्लीचिंग पाउडर, पेन्ट, कीटनाशक बनाने में उपयोग होता है।
(क) मैंगनीज
(ख) बाक्साइट
(ग) चूना पत्थर
(घ) जिंक
उत्तर- (क) मैंगनीज

प्रश्न 22. निम्न में से कौन सा खनिज सबसे कठोर है?
(क) लोहा
(ख) सेलखाड़ी
(ग) बाक्साइट
(घ) हीरा
उत्तर- (घ) हीरा

प्रश्न 23. निम्न में से कौन सा खनिज महासागरीय जल से प्राप्त किया जाता है?
(क) ऐलुमिनियम
(ख) सल्फर
(ग) मैगनीशियम
(घ) हीरा
उत्तर- (ग) मैगनीशियम

प्रश्न 24. मयूरभंज और क्योंझर लौह अयस्क की खाने कहां स्थित है
(क) छत्तीसगढ़
(ख) महाराष्ट्र
(ग) कर्नाटक
(घ) उड़ीसा
उत्तर- (घ) उड़ीसा

प्रश्न 25. खनिज का नाम बताइए जिसका भारत विश्व में सबसे बड़ा उत्पादक है?
(क) लोहा
(ख) अभ्रक
(ग) कोयला
(घ) ऐलुमिनियम
उत्तर- (ख) अभ्रक

इस पोस्ट में खनन उद्योग को ‘घातक उद्योग’ क्यों कहा जाता है?इसे घातक उद्योग बनने से रोकने के लिए क्या करना होगा? Khanan Udyog Ko Ghatak Udyog Kyon Kaha Jata Hai खनन उद्योग कावा घातक उद्योग क्यों कहा जाता है? Khanan Udyog Kawa Ghatak Udyog Kyon Kaha Jata Hai ऊर्जा संसाधन से सम्बंधित प्रश्न खनिज तथा ऊर्जा के संसाधन से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button