Samanya Gyan

कवक और शैवाल में मुख्य अंतर क्या है

कवक और शैवाल में मुख्य अंतर क्या है

कवक और शैवाल में अंतर

कवक (Fungi) शैवाल (Algae)
1. रंगरहित और या हरी नहीं
2. बाह्य कोशिका भित्ति कवक सेलूलोज से बनी हुई3. परपोषी4. मृतजीवी या परजीवी
5. आर्द्र जैविक सतह पर वृद्धि।
1. हरा रंग
2. बाह्य कोशिका भित्ति सेलूलोज से बनी हुई3. स्वपोषी4. जलीय आवास

5. आर्द्र सतह पर वृद्धि

पादपों और पोषण के बारे में महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

पादपों पोषण के बारे में हमे स्कूल से ही पढ़ाया जाता है .इसके बारे में आज परीक्षाओं में भी प्रश्न अक्सर पूछे जाते है .इसलिए पादपों पोषण के बारे हमे भी जानकारी होना बहुत आवश्यक है .इसलिए अगर कोई उम्मीदवार पादपों पोषण के बारे में जानना चाहते है तो उन्हें इस पोस्ट में पादपों पोषण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .इसलिए आप इन प्रश्न उत्तरो को अच्छे पढ़े.यह प्रश्न उत्तर आपके सामान्य ज्ञान के लिए भी बहुत उपयोगी है .

प्रश्न . पोषण किसे कहते हैं?

उत्तर. सजीवों द्वारा भोजन ग्रहण करने एवं इसके उपयोग की विधि को पोषण कहते हैं।

प्रश्न . स्वपोषण किसे कहते हैं?

उत्तर. जिस पोषण विधि में जीव अपना भोजन स्वयं संश्लेषित करते हैं, उसे स्वपोषण कहते हैं।

प्रश्न . विषमपोषी किसे कहते हैं?

उत्तर. जो जीव पादपों द्वारा संश्लेषित भोजन ग्रहण करते हैं, उन्हें विषमपोषी कहते हैं।

प्रश्न . प्रायः कवक कहाँ उगते हैं?

उत्तर. प्रायः कवक आचार, चमड़े, कपड़े व बासी डबलरोटी आदि पर उगते हैं।

प्रश्न . कवक किस ऋतु में सर्वाधिक उगती है?

उत्तर. कवक वर्षा ऋतु में सर्वाधिक उगती है।

प्रश्न . कवक जनन कैसे करती है?

उत्तर. कवक बीजाणु द्वारा जनन करती है।

प्रश्न . शैवाल अपना भोजन कैसे बनाते हैं?

उत्तर. शैवाल अपना भोजन प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम द्वारा बनाते हैं।

प्रश्न . प्रोटीन में मुख्यतः कौन-सा अवयव पाया जाता है?

उत्तर. प्रोटीन में मुख्यतः नाइट्रोजन अवयव पाया जाता है।

प्रश्न . हरे पौधे किस प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं?

उत्तर. हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा अपना भोजन बनाते हैं।

प्रश्न . कच्ची सामग्री का नाम बताइए जो पौधों का भोजन बनाने के लिए आवश्यक होती है।

उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड (CO,), जल, क्लोरोफिल तथा सूर्य का प्रकाश।

प्रश्न . वायुमण्डल से कार्बन डाइऑक्साइड पौधे में ……….. द्वारा प्रवेश करती है। (रिक्त स्थान भरो)

उत्तर. रन्ध्र (स्टोमेटा)।

प्रश्न . पौधे की जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज पत्तियों तक कौन पहुँचाता है?

उत्तर. पौधे की जड़ों द्वारा अवशोषित जल व खनिज पत्तियों तक वाहिकाएँ पहुँचाती हैं।

प्रश्न . पत्तियों में पाए जाने वाला हरा वर्णक क्या कहलाता है?

उत्तर. पत्तियों में पाए जाने वाला हरा वर्णक क्लोरोफिल कहलाता है।

प्रश्न . प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं?

उत्तर. हरे पौधों द्वारा जल, खनिज व कार्बन डाइऑक्साइड के द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में मंड बनाना प्रकाश संश्लेषण कहलाता है।

प्रश्न . कौन-सी फसलें मृदा को नाइट्रोजन प्रदान करती हैं?

उत्तर. दलहनी फसलें मृदा को नाइट्रोजन प्रदान करती हैं।

प्रश्न . काँटेदार मरुस्थलीय पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम कहाँ होता है?

उत्तर. काँटेदार मरुस्थलीय पौधों में प्रकाश संश्लेषण प्रक्रम तने व हरी शाखाओं में होता है

प्रश्न . पौधे नाइट्रोजन को किस रूप में ही ग्रहण कर सकते हैं?

उत्तर. पौधे नाइट्रोजन को विलयन रूप में (गैसीय अवस्था में नहीं) ही ग्रहण कर सकते हैं।

प्रश्न . कौन-से जीव वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को जल में घुलनशील नाइट्रेटस में बदलने की क्षमता रखते हैं?

उत्तर. जीवाणु वायुमण्डलीय नाइट्रोजन को जल में घुलनशील नाइट्रेटस में बदलने की क्षमता रखते हैं।

प्रश्न  . अमरबेल परजीवी क्यों है?

उत्तर. अमरबेल में क्लोरोफिल के अभाव के कारण, यह अपना भोजन स्वयं न बनाकर, दूसरे पौधों से प्राप्त करती है।

प्रश्न . मिसलटो आंशिक परजीवी है, कैसे?

उत्तर. इसमें हरी पत्तियाँ तो होती हैं, परंतु जल व खनिज आम या महुआ के पौधे से प्राप्त कर अपना भोजन बनाती है।

प्रश्न . कीटभक्षी पौधों के दो नाम लिखें।

उत्तर. घटपर्णी, सनड्यू, ब्लैडरवर्ट कीटभक्षी पौधे हैं।

प्रश्न . लाइकेन में कौन-कौन से पौधे साथ-साथ रहते हैं?

उत्तर. लाइकेन में शैवाल तथा फफूद पौधे साथ-साथ रहते हैं।

प्रश्न . मृतजीवी किसे कहते हैं?

उत्तर. जो जीव मरे, गले-सड़े जीवों से ही अपना भोजन ग्रहण करते हैं, उन्हें मृतजीवी कहते हैं।

प्रश्न . दो मृतजीवी के नाम लिखें।

उत्तर. मशरूम, कुकुरमुत्ता।

प्रश्न  . क्या कवकों में क्लोरोफिल पाया जाता है? (हाँ/नहीं) .

उत्तर. नहीं।

प्रश्न . पौधों और जंतुओं के भोज्य में एक-समान कौन-कौन से पदार्थ होते हैं?

उत्तर. कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन, वसा तथा खनिज।

प्रश्न . मृदा में उर्वरक वे खाद क्यों मिलाए जाते हैं?

उत्तर. ताकि मृदा में पोषक तत्वों की कमी पूरी हो सके।

प्रश्न . कौन-सा जीवाणु वायुमण्डल की नाइट्रोजन को विलय पदार्थों में परिवर्तित कर सकता है?

उत्तर. राइजोबियम नामक जीवाणु वायुमण्डल की नाइट्रोजन को विलय पदार्थों में परिवर्तित कर सकता है।

प्रश्न . राइजोबियम कहाँ पाए जाते हैं?

उत्तर. राइजोबियम दाल देने वाले पौधों की जड़ों में पाए जाते हैं।

प्रश्न . कौन-से जीव अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं?

उत्तर. हरे पौधे अपना भोजन स्वयं बना सकते हैं।

प्रश्न . जंतु अपना भोजन कहाँ से ग्रहण करते हैं?

उत्तर. जंतु अपना भोजन पौधों से ग्रहण करते हैं।

इस पोस्ट में  कवक और शैवाल में मुख्य अंतर क्या है ? Kawak Aur Shaival Ke Beech Ka Antar कवक क्या है शैवाल का अध्ययन क्या कहलाता है शैवाल की खोज किसने की शैवाल और कवक में अंतर हिंदी में कवक तथा शैवाल मे अन्तर कवक और शैवाल के बीच का अंतर कवक क्या है? और कवक के प्रकार शैवाल और कवक में चार अंतर शैवाल एव कवक मे अंतर शैवाल तथा कवक में अंतर बताइए ,शैवाल के वर्गीकरण का क्या आधार है  ,से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button