Online Test

एचटेट टीजीटी की परीक्षा के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आंसर

एचटेट टीजीटी की परीक्षा के लिए इम्पोर्टेन्ट क्वेश्चन आंसर

Haryana TET TGT की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी सबसे अच्छी कर सके तो जो उम्मीदवार Haryana TET TGT की तैयारी कर रहा है उसके लिए हमारी इस पोस्ट में Haryana TET TGT परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें यह प्रशन पहले भी Haryana TET TGT की काफी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.

प्रश्न. बुद्धि समावेश करती है?
उत्तर. अभिसारी चिन्तन का
प्रश्न. वह विशेषता जोकि सहयोगात्मक स्थिति की सीमा में नहीं है?
उत्तर. शिक्षक केन्द्रित
प्रश्न. एक व्यक्ति के जीवन में नाम व प्रशंसा कमाने की इच्छा’ किस प्रकार का अभिप्रेरक है?
उत्तर. आन्तरिक अभिप्रेरक
प्रश्न. मानव विकास की वह अवस्था जिसे ‘सुनहरी अवस्था’ कहा जाता है,वह है?
उत्तर. बाल्यावस्था
प्रश्न. एक अच्छा विद्यालय वह है?
उत्तर. जो बालक के सामाजिक स्तरीकरण को समझे तथा कक्षा के वातावरण को प्रगतिशील व प्रेरणास्पद बनाए।
प्रश्न. सृजनात्मकता के बारे में क्या गलत है?
उत्तर. सृजनात्मकता तथा बुद्धि सदैव साथ-साथ चलते हैं।
प्रश्न. चिन्तन अनिवार्य रूप से है एक
उत्तर. मनोगतिक प्रक्रिया
प्रश्न. निचली कक्षाओं में पढ़ाते समय एक शिक्षक को प्राथमिकता देनी चाहिए?
उत्तर. कहानी कथन को
प्रश्न. मनोविज्ञान का क्षेत्रवादी सिद्धान्त दिया
उत्तर. कर्ट लेविन ने
प्रश्न. विज्ञान में मूल्यांकन
उत्तर. सभी क्रिया-कलापों का एकीकृत भाग होना चाहिए।
प्रश्न. किसने ‘बहुबुद्धि सिद्धान्त’ प्रतिपादित किया था?
उत्तर. हॉवर्ड गार्डनर ने
प्रश्न. जब एक क्षेत्र का अधिगम दूसरे क्षेत्र के अधिगम में सहायता करता है,तो उसे कहते हैं?
उत्तर. अधिगम का धनात्मक अन्तरण
प्रश्न. कौन रचनात्मक आकलन का एक उपयुक्त उपकरण नहीं है?
उत्तर. दत्तकार्य
प्रश्न. पियाजे के संज्ञानात्मक सिद्धान्त की अवस्थाओं का क्रम है?
उत्तर. संवेदनात्मक गामक काल-पूर्व संक्रियात्मक काल-मूर्त संक्रियात्मक काले- औपचारिक संक्रियात्मक काल
प्रश्न. अधिगम कार्य के लिए विद्यार्थियों की तत्परता का आकलन करना शिक्षकों के लिए कठिन है क्योंकि
उत्तर. तत्परता के सभी तत्व एकसाथ परिपक्व नहीं होते।
प्रश्न. पद ‘संवेगात्मक क्रान्ति’ किस अवस्था से अधिक जुड़ा हुआ है?
उत्तर. किशोरावस्था से
प्रश्न. जीन पियाजे की संज्ञानात्मक विकास की अवस्थाओं के अनुसार जिसे पूर्व-प्रत्ययात्मक काल जाना जाता है, किससे सम्बन्धित हैं?
उत्तर. पूर्व संक्रियात्मक अवस्था से
प्रश्न. इरफान खिलौने तोड़ता है तथा उसके अवयवों को देखने के लिए उसे अलग-अलग कर देता है। आप क्या करेंगे?
उत्तर. उसकी जिज्ञासु प्रकृति को बढ़ावा देंगे तथा उसकी ऊर्जा को दिशा प्रदान करेंगे।
प्रश्न. एक सिद्धान्त के रूप में निर्मितीवाद
उत्तर. अधिगमकर्ता की स्वयं के शब्दों का निर्माण करने की भूमिका पर जोर देता है
प्रश्न. एक शिक्षण विधि में दो या अधिक शिक्षक सहयोगपूर्वक विषयों की योजना बनाते हैं, पूरा करते हैं तथा सदैव विद्यार्थियों पर इसके प्रभाव का मूल्यांकन आवर्ती रूप से करते हैं, यह विधि है?
उत्तर. टोली शिक्षण
प्रश्न. “हम में से कुछ लोग, कुछ जो लम्बे हैं तथा कुछ जो छोटे हैं, कुछ जो गोरे हैं तथा कुछ जो काले हैं, कुछ लोग मजबूत हैं तथा कुछ कमजोर हैं।”यह कथन किस स्थापित सिद्धान्त पर आधारित है?
उत्तर. वैयक्तिक विभिन्नता पर
प्रश्न. एक कक्षा में एक शिक्षक पढ़ाने के लिए बाल केन्द्रित उपागम का प्रयोग कर रहा है। यह तरीका उपयुक्त नहीं है?
उत्तर. प्रदर्शन के लिए
प्रश्न. समावेशित विद्यालय योजना के सन्दर्भ में कौन-सा कथन गलत है?
उत्तर. विशेष आवश्यकता वाले विद्यार्थियों में आत्महीनता की भावना का विकास
प्रश्न. युवा अधिगमकर्ताओं में कौन पढ़ने में कठिनाई का द्योतक नहीं है?
उत्तर. पठन गति व प्रवाह में कठिनाई
प्रश्न. व्यवहार का ‘संवेगात्मक पहलू से सम्बन्धित होता है?
उत्तर. सीखने के भावात्मक पक्ष से
प्रश्न. संपुष्ट कार्यक्रम जरूरी होते हैं?
उत्तर. प्रतिभाशाली बालकों के लिए
प्रश्न. दुर्बलीकरण बाधा है?
उत्तर. कार्यात्मक स्तर पर
प्रश्न. ‘कवि’ शब्द में संज्ञा है?
उत्तर. जातिवाचक
प्रश्न. भाषा शिक्षक को एक बहु सांस्कृतिक कक्षा में किस बात पर बल देना चाहिए?
उत्तर. बच्चों का भाषा प्रयोग के अधिक-से-अधिक अवसर देना
प्रश्न. भाषा प्रवाह तथा अभिव्यक्ति कौशल के मूल्यांकन का उपयुक्त तरीका है?
उत्तर. मौखिक वार्तालाप
प्रश्न. ‘दुष्ट अपनी दुष्टता नहीं छोड़ता के लिए उचित लोकोक्ति है?
उत्तर. कबहुँ निरामिष होय न कागा
प्रश्न. शब्दकोष में सर्वप्रथम आने वाला शब्द है?
उत्तर. प्रकम्प
प्रश्न. ‘प्राक्तन’ शब्द में उपसर्ग एवं मूल शब्द का सही विकल्प है?
उत्तर. प्राक् + तन
प्रश्न. सकर्मक क्रिया है?
उत्तर. पढ़ना
प्रश्न. प्रत्येक पाठ के प्रारम्भ में होना चाहिए?
उत्तर. प्रस्तावना
प्रश्न. ‘कनक’ शब्द का अर्थ समूह चुनिए?
उत्तर. स्वर्ण, धतूरा, गेहूं
प्रश्न. “पण्डित दूध पीता है।” इस वाक्य में कारक है?
उत्तर. कर्ता, कर्म
प्रश्न. भाषा अधिगम में प्रायः कठिनाई नहीं आती
उत्तर. मानसिक स्वस्थता
प्रश्न. ‘इन्द्र’ के पर्यायवाची शब्दों का समूह है?
उत्तर. मधवा, पुरन्दर, शचीपति, वासव
प्रश्न. विद्यार्थियों में भाषा की रुचि का विकास करने का उपयुक्त उपाय है?
उत्तर. विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तकें पढ़वाना
प्रश्न. किस शब्द में ‘ल’ प्रत्यय रूप में नहीं आया है?
उत्तर. विमल
प्रश्न. किस शब्द का सन्धि–विच्छेद सही नहीं है?
उत्तर. नी + ऊन = न्यून
प्रश्न. अधोलिखित शब्द युग्म का सही अर्थ विकल्प चुनिए। अनुलम्ब अनुलग्न
उत्तर. अनिश्चित किसी के साथ जुड़ा हुआ
प्रश्न. विसर्ग सन्धि का उदाहरण है?
उत्तर. अतएव
प्रश्न. किस शब्द में बहुब्रीहि समास है?
उत्तर. पंजाब
प्रश्न. कौन-सा शब्द ‘ईन’ प्रत्यय के योग से नहीं बना है?
उत्तर. मनोहारिन
प्रश्न. कौन-सा सामाजिक वर्ग ब्रिटिश शासन प्रणाली की उपज था?
उत्तर. मध्य वर्ग
प्रश्न. ‘अनजान सुजान, सदा कल्यान’ लोकोक्ति का भावार्थ है?
उत्तर. मूर्ख और ज्ञानी दोनों मजे में रहते हैं।
प्रश्न. ‘ज्ञ’ को वर्णमाला में माना जाता है?
उत्तर. संयुक्त व्यंजन
प्रश्न. शुद्ध रूप से लिखा वाक्य है?
उत्तर. किसी आदमी को भेज दो।
प्रश्न. कौन-सा वर्ण स्पर्श संघर्षी है?
उत्तर.
प्रश्न. भाषा शिक्षण का आदर्श वातावरण है?
उत्तर. विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति के भरपूर अवसर
प्रश्न. वर्तनी की दृष्टि से शुद्ध शब्द है?
उत्तर. प्रत्यूष
प्रश्न. रंगमंच पर पर्दे के पीछे का स्थान कहलाता है?
उत्तर. नेपथ्य
प्रश्न. मानववाद का अग्रदूत था?
उत्तर.पेट्रार्क
प्रश्न. प्रोजेक्ट टाइगर की शुरुआत हुई?
उत्तर.वर्ष 1973 में
प्रश्न. मंगला तेल कुआँ स्थित है?
उत्तर.राजस्थान में
प्रश्न. ‘कर्तन दहन प्रणाली’ कृषि को इण्डोनेशिया में कहते हैं।
उत्तर.लदांग
प्रश्न. एक वैयक्तिक खाता नहीं खोला जा सकता है?
उत्तर.रिजर्व बैंक ऑफ इण्डिया में
प्रश्न. भारी वर्षा से अत्यधिक निक्षालन वाले क्षेत्रों में कौन-सी मिट्टी पाई जाती है?
उत्तर.लैटेराइट
प्रश्न. भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण के प्रथम सर्वेयर जनरल थे?
उत्तर.अलेक्जेण्डर कनिंघम
प्रश्न. भारत में कृषि आधारित उद्योगों में सूती वस्त्र उद्योग के बाद दूसरा सबसे बड़ा उद्योग है?
उत्तर.चीनी उद्योग
प्रश्न. भारत में कृषि ऋणों का शीर्ष निकाय है?
उत्तर.राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक
प्रश्न. वर्ष 1913 में दादा साहेब फाल्के ने जो फिल्म बनाई, वह थी?
उत्तर.राजा हरिश्चन्द्र
प्रश्न. कौन-सा लोकसभा का एक सत्र नहीं है?
उत्तर.ग्रीष्मकालीन सत्र
प्रश्न. वनों में से भारतीय भूमि पर सर्वाधिक क्षेत्रफल किसका पाया जाता है?
उत्तर.उष्ण कटिबन्धीय पर्णपाती वन
प्रश्न. मानव विकास सूचकांक के घटक हैं?
उत्तर.जीवन प्रत्याशा, प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद और शैक्षिक उपलब्धि
प्रश्न. आर्थिक शब्दावली में किसी एक राष्ट्र में एक वर्ष में उत्पादित अन्तिम वस्तुओं एवं सेवाओं के कुल बाजार मूल्य को जाना जाता है?
उत्तर.सकल घरेलू उत्पाद के रूप में
प्रश्न. कौन-सा भ्रंशित पर्वत का उदाहरण है?
उत्तर.सतपुड़ा पर्वत
प्रश्न. भारत में वित्तीय वर्ष शुरू होता है?
उत्तर.अप्रैल से
प्रश्न. स्वराज्य पार्टी के संस्थापकों में एक थे?
उत्तर.मोतीलाल नेहरू
प्रश्न. कृषि उत्पादन में खाद्यान्नों में सम्मिलित हैं?
उत्तर.अनाज एवं दालें
प्रश्न. किन प्लेट किनारों के सहारे सर्वाधिक भूकम्प व ज्वालामुखी आते हैं?
उत्तर.विनाशकारी प्लेट किनारे
प्रश्न. कर्ण प्रयाग, संगम है?
उत्तर.अलकनन्दा व पिण्डर का
प्रश्न. किस जनगणना दशक में भारतीय दशकीय जनसंख्या वृद्धि दर अधिकतम आँकी गई?
उत्तर.1961-71
प्रश्न. 180° देशान्तर कहलाता है?
उत्तर.अन्तर्राष्ट्रीय तिथि रेखा
प्रश्न. 1789 ई. से पूर्व फ्रेंच चर्च द्वारा वसूल किया जाने वाला धार्मिक कर था?
उत्तर.टाइथ
प्रश्न. कौन-सा अकबर का समकालीन शासक था/थी?
उत्तर.ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया
प्रश्न. किसका अर्थ है “विधि के किस प्राधिकार से”?
उत्तर.अधिकार पृच्छा
प्रश्न. उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम भारतीय संसद ने कब पारित किया?
उत्तर.24 दिसम्बर, 1986
प्रश्न. अधिकार जो कानूनी अधिकार के रूप में तो है, किन्तु मौलिक अधिकार के रूप में नहीं
उत्तर.सम्पत्ति का अधिकार
प्रश्न. जिस सिद्धान्त ने फ्रांस और अमेरिका की क्रान्ति को जन्म दिया, वह है?
उत्तर.अधिकारों का प्राकृतिक सिद्धान्त
प्रश्न. किस वस्तु के आयात पर भारत सर्वाधिक व्यय करता है?
उत्तर.कच्चा तेल
प्रश्न. चौरी-चौरा की घटना का सम्बन्ध जिससे है, वह है?
उत्तर.असहयोग आन्दोलन
प्रश्न. सामाजिक सुरक्षा की व्यवस्था जिस विचारधारा का मूल सिद्धान्त है,वह है
उत्तर.कल्याणकारी सिद्धान्त
प्रश्न. राष्ट्रपति राज्यसभा में कितने सदस्यों को मनोनीत कर सकता है?
उत्तर.12
प्रश्न. एशियाटिक सोसायटी ऑफ बंगाल के संस्थापक थे?
उत्तर.सर विलियम जोन्स
प्रश्न. कौन संविधान सभा की सदस्य नहीं थीं?
उत्तर.श्रीमति हंसा मेहता
प्रश्न. भारत में सिक्कों की ढलाई की जाती है?
उत्तर.भारत सरकार द्वारा
प्रश्न. औरंगजेब ने लगभग 25 वर्ष दक्कन में बिताए, क्योंकि
उत्तर.वह मराठा विस्तार पर नियन्त्रण करना चाहता था।
प्रश्न. किसे ‘ब्रेटनवुड्स ट्विन’ के रूप में जाना जाता है?
उत्तर.वर्ल्ड बैंक एवं आई एम एफ
प्रश्न. वेम्बनाद है?
उत्तर.लैगून झील
प्रश्न. उद्योग किस क्षेत्र में सम्मिलित है?
उत्तर.द्वितीयक क्षेत्र
प्रश्न. लक्षण जो दबाव समूह पर तो लागू होता है किन्तु राजनीतिक दल पर नहीं, वह है
उत्तर.राजनीतिक प्रक्रिया का स्वयं भाग नहीं बनते
प्रश्न. भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं?
उत्तर.रघुराम राजन
प्रश्न. राज्यों में से कौन-सा राज्य लोकसभा में सर्वाधिक सांसद भेजता है?
उत्तर.महाराष्ट्र
प्रश्न. GNP एवं GDP में अन्तर का कारण है?
उत्तर.विदेशों से प्राप्त विशुद्ध साधन आय
प्रश्न. चुनावों में आदर्श आचार संहिता किस तिथि से प्रभावी होती है?
उत्तर.चुनाव आयोग द्वारा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की तिथि से
प्रश्न. रूस में प्रमुख शून्यवादी चिन्तक था?
उत्तर.तुर्गनेव
प्रश्न. संवैधानिक अनुसूची जिसमें मान्यता प्राप्त भाषाओं की सूची दी गई है।
उत्तर.8वीं अनुसूची
प्रश्न. भारत में किन राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में लिंगानुपात स्त्रियों के पक्ष में है?
उत्तर.केरल व पुदुचेरी
प्रश्न. भारत में कृषि क्षेत्र में पाई जाने वाली बेरोजगारी है।
उत्तर.मौसमी
प्रश्न. भारत के स्वतन्त्रता संग्राम के युग में राष्ट्रीय प्रयोजन का पक्षधर समाचार-पत्र था।
उत्तर.द लीडर
प्रश्न. भारत में वर्ष 1960 के दशक में आई हरित क्रान्ति से सर्वाधिक उत्पादन किन फसलों का बढ़ा?
उत्तर.दलहन
प्रश्न. भारतीय उपमहाद्वीप में लौटता हुआ मानसून कहलाता है?
उत्तर.उत्तर-पूर्व मानसून
प्रश्न. हरियाणा में एक ग्राम सभा बनती हैं?
उत्तर.पंचायत समिति में आने वाले गाँव/गाँवों के पंजीकत मतदाताओं से
प्रश्न. प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय पृथ्वी सम्मेलन क्रमशः 1992, 2002 व 2012 में कहाँ-कहाँ हुए?
उत्तर.रियो डि जेनेरो, जोहान्सबर्ग, रियो डि जेनेरो

Haryana TET TGT परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में htet tgt question paper in hindi htet tgt question and answer in hindi htet tgt practice set in hindi htet tgt gk in hindi htet tgt exam paper in hindi htet tgt solved papers in hindi pdf से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button