Samanya Gyan

उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं

उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं

भारत के आर्थिक विकास में उद्योगों ने महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके साथ ही उद्योगों ने औद्योगिक प्रदूषण में वृद्धि की है और पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ा है। उद्योग कई प्रकार का प्रदूषण फैलाते हैं: वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण तथा तापीय प्रदूषण।
(क) वायु प्रदूषण: उद्योगों से निकलने वाला धुआँ जल तथा वायु को बुरी तरह से प्रदूषित करता है। वायु प्रदूषण प्रायः वायुमंडल में कार्बन मोनोक्साइड तथा सल्फर डाइऑक्साइड जैसी गैसों में वृद्धि से होता है। वायु प्रदूषण में धूल, गंध देने वाले पदार्थ, धुआँ, स्प्रे आदि ठोस तथा तरल पदार्थ भी शामिल हैं। वायु प्रदूषण मानव स्वास्थ्य, पशुओं, पौधों तथा पर्यावरण पर बुरा प्रभाव डालता है। यहाँ तक कि निर्जीव पदार्थ भी वायु प्रदूषण से प्रभावित होते हैं।
(ख) जल प्रदूषण: जल प्रदूषण मुख्य कारक औद्योगिक अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें नदियों में बहा दिया जाता है। ये पदार्थ जैविक तथा अजैविक दोनों प्रकार के होते हैं। इनमें से कोयला, रंग, साबुन, कीटाणुनाशक औषधि, उर्वरक, प्लास्टिक तथा रबड़ मुख्य हैं। जल प्रदूषण के उत्तरदायी मुख्य उद्योग कागज़ की लुग्दी, वस्त्र, रसायन, पेट्रोलियम शोधन, चमड़ा रंगने आदि से संबंधित हैं।
(ग) भूमि प्रदूषण: कुछ उद्योगों से ऐसे अपशिष्ट पदार्थ बाहर निकलते हैं जिनमें विषैली धातुओं के कण शामिल होते हैं। ये कण मिट्टी को प्रदूषित करते हैं।
(घ) ध्वनि प्रदूषण: ध्वनि प्रदूषण का मुख्य कारण बढ़ता हुआ अत्यधिक शोर है। इस शोर का मुख्य कारण कारखानों में चलने वाली मशीनें तथा तेज़ गति से दौड़ते वाहन हैं। आरा मशीनों तथा वायवीय (pneumatic) बरमों से निकलने वाली ध्वनि लोगों के लिए असहनीय तथा कष्टदायक होती है। इससे मनुष्य की सुनने की शक्ति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। यदि शोर इसी गति से बढ़ता रहा तो संभव है कि मानव आने वाले कुछ दशकों तक बहरा हो जाए।
(ङ) तापीय प्रदूषण: कारखानों तथा तापघरों से गर्म जल को प्रायः बिना ठंडा किए ही नदियों तथा तालाबों में छोड़ दिया जाता है। इससे जल में तापीय प्रदूषण होता है

पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न

कीटनाशकों के अवशेष की अधिकतम सान्द्रता ऐसी चिडियों में पायी जाती है जो विशेष रूप से खाती हैं:

A. मछली
B. बीज
C. केंचुए
D. मांस

Answer
मछली

किससे अम्ल-वर्षा उत्पन्न होती है:

A. जीवाश्म ईंधन के जलने से निकलने वाली NO2 एवं SO2 से
B. उद्योगों और कोल गैस द्वारा NH, के अधिक उत्पादन से
C. अपूर्ण दहन से निकलने वाली CO गैस से
D. दहन और जन्तुओं के श्वसन से बनने वाली CO2 से

Answer
जीवाश्म ईंधन के जलने से निकलने वाली NO2 एवं SO2 से

निम्नलिखित में से कौन सामान्य रूप से प्रदूषक नहीं है:

A. हाइड्रोकार्बन
B. CO2
C. CO
D. SO2

Answer
CO2
हरित गृह प्रभाव में उष्मन किसके कारण होता है:

A. धरातल तक पहुंचने वाली अवरक्त किरणों (Infra-Red) के कारण
B. वायुमंडल में नमी की परत के कारण
C. वायुमंडल में CO2 की सान्द्रता बढने के कारण बढने वाला तापमान
D. वायुमंडल की ओजोन परत के कारण

Answer
वायुमंडल में CO2 की सान्द्रता बढने के कारण बढने वाला तापमान

जेट जहाज से निकलने वाले धुएं में मुख्य एयरोसोल प्रदूषक होता है:

A. सल्फर डाईऑक्साइड
B. कार्बन मोनोक्साइड
C. मीथेन
D. फ्लोरो कार्बन

Answer
फ्लोरो कार्बन

भोपाल गैस त्रासदी में रिसी गैस थीः

A. मिथाइल आइसोसाइनेट
B. पोटैशियम आइसोथायोसाइनेट
C. सोडियम आइसोथायोसाइनेट
D. इथाइल आइसोथायोसाइनेट

Answer
मिथाइल आइसोसाइनेट

घरेलू व्यर्थ पदार्थ (कचरे) में होते है:

A. अजैविक अपघटनीय प्रदूषक
B. जैविक अपघटनीय प्रदूषक
C. बहिः स्राव
D. वायु प्रदूषक पर्यावरण के मुद्दे

Answer
जैविक अपघटनीय प्रदूषक

वाहनों के धुंए में उपस्थित सबसे खतरनाक धातु प्रदूषक होता है

A. पारा
B. कैडमियम
C. सीसा
D. तांबा

Answer
सीसा

सूर्य प्रकाश के पराबैंगनी विकिरण से एक अभिक्रिया होती है जिससे उत्पन्न होता है:

A. फ्लोराइड्स
B. कार्बन मोनोक्साइड
C. सल्फर डाईऑक्साइड
D. ओजोन

Answer
ओजोन

किसके कारण महानगरों का वायुमंडल सर्वाधिक प्रदूषित होता है:

A. वाहनों का धुआं
B. खरपतवार नाशकों के अवशेष
C. घरेलू कचरा
D. रेडियोधर्मी विकिरण

Answer
वाहनों का धुआं

सर्वाधिक डी.डी.टी. संचय किसमें होता है।

A. पादप प्लवक
B. समुद्री चिड़िया
C. क्रैब (केकड़ा)
D. ईल

Answer
समुद्री चिड़िया

‘हरित गृह प्रभाव’ में कौन सी गैस सर्वाधिक योगदान देती

A. सी.एफ.सी.
B. फ्रिऑन
C. CO2
D. CH4

Answer
CO2

पारे के प्रदूषक युक्त जल में पलने वाली मछलियां खाने पर कौन सा रोग होता है:

A. मिनामाटा रोग
B. ब्राइट का रोग
C. हसीमोटो का रोग
D. ऑस्टियोस्क्लेरेसिस

Answer
मिनामाटा रोग

खरपतवार नाशक के रूप में डी.डी.टी. का नकारात्मक पक्ष है:

A. कुछ समय बाद यह अप्रभावी हो जाती है
B. अन्यों की अपेक्षा यह कम प्रभावी है
C. प्रकृति में इसका अपघटन आसानी से नहीं होता है
D. इसकी ऊंची कीमत

Answer
प्रकृति में इसका अपघटन आसानी से नहीं होता है

ध्वनि किस स्तर पर खतरनाक शोर प्रदुषण बन जाती है:

A. 30 डेसीबल से ऊपर
B. 80 डेसीबल से ऊपर
C. 100 डेसीबल से ऊपर
D. 120 डेसीबल से ऊपर

Answer
80 डेसीबल से ऊपर

किस कारण मल-जल प्रदूषित जल में मछलियां मर जाती

A. रोगाणु
B. बालू से गिल बंद हो जाते हैं
C. ऑक्सीजन की कमी
D. दुर्गन्ध

Answer
ऑक्सीजन की कमी

कौन सा युग्म अवशेष प्रकार का जैव-भू-रासायनिक चक्र

A. ऑक्सीजन एवं नाइट्रोजन
B. फॅास्फोरस एवं सल्फर
C. फॉस्फोरस एवं नाइट्रोजन
D. फॉस्फोरस एवं कार्बन डाईऑक्साइड

Answer
फॅास्फोरस एवं सल्फर

किसके दुष्प्रभाव के कारण ताजमहल को खतरा है:

A. ऑक्सीजन
B. हाईड्रोजन
C. क्लोरीन
D. सल्फर डाईऑक्साइड

Answer
सल्फर डाईऑक्साइड

मानवीय क्रियाओं द्वारा ओजोन पर्त संरक्षण की अपील करने वाला मांट्रियल प्रोटोकॉल, किस वर्ष पारित हुआ:

A. 1987
B. 1988
C. 1985
D. 1986

Answer
1987

निम्नलिखित में से किस एक में सीवेज (S), आसवनी बहि:स्राव (DE), कागज के कारखाने के बहिःस्राव (PE) और चीनी मिल के बहि:स्राव (SE) के जैवरासायनिक ऑक्सीजन माँग (BOD) को, उनके आरोही क्रम में रखा गया है?

A. SE<S<PE
B. SE< PE<S
C. PE<S<SE
D. S<DE<PE

Answer
S<DE<PE

कोयला ईंधन वाले एक बिजली संयन्त्र में विद्युतस्थैतिक प्रेसिपिटेटर्स किसके निष्कासन को नियन्त्रित करने के लिए लगाए जाते हैं?

A. SO2
B. NOx
C. SPM
D. CO

Answer
SPM

निम्नलिखित में से कौन सा एक, जल प्रदूषण का जैवसंकेती नहीं है?

A. स्लजवर्म
B. ब्लडवर्म
C. स्टोनफ्लाई
D. सीवेज फंगस (जलमल कवक)

Answer
स्टोनफ्लाई

निम्नलिखित में से एक नवीकरणीय समाप्तशील प्राकृतिक संसाधन कौन सा है?

A. कोयला
B. पेट्रोलियम
C. खनिजें
D. वन

Answer
वन

DB एक मानक संकेताक्षर है जिसका उपयोग निम्नलिखित में से किस एक की मात्रात्मक अभिव्यक्त के लिए किया जाता है?

A. किसी माध्यम में बैक्टीरिया का घनत्व
B. एक विशिष्ट प्रदूषक
C. किसी संवर्धन के भीतर पाया जाने वाला प्रभावी बेसिलस
D. एक विशिष्ट पीड़कनाशी

Answer
एक विशिष्ट प्रदूषक

विलोडिल-टैंक जैव रिऐक्टरों को किस लिए तैयार किया गया है?

A. उत्पाद में परिरक्षकों को जोड़ा जाना।
B. उत्पाद का शोधन।
C. संवर्धन पात्र के भीतर अवायवीय दशाओं को सुनिश्चित करना।
D. सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता।

Answer
सम्पूर्ण प्रक्रिया के दौरान ऑक्सीजन की उपलब्धता।

जब घरेलू सीवेज (मलजल) नदी के पानी से जा मिलता है तब क्या होता है?

A. नदी का जल तब भी पीने के लिए उपयुक्त बना रहता है क्योंकि अशुद्धताएं मात्र 0.1% के लगभग ही होती है
B. चूहे जैसे छोटे प्राणी नदी के जल को पीकर मर जाएंगे
C. बढ़ गयी सूक्ष्मजीवीय सक्रियता से सूक्ष्मपोषकों का जैसे कि आयरन (लौह) का विमोचन होता है
D. बढ़ गयी सूक्ष्मजीवीय सक्रियता से घुली हुई ऑक्सीजन इस्तेमाल हो जाती है

Answer
बढ़ गयी सूक्ष्मजीवीय सक्रियता से घुली हुई ऑक्सीजन इस्तेमाल हो जाती है

द्वितीयक सीवेज उपचार मुख्यत क्या है।

A. भौतिक प्रक्रिया
B. यांत्रिक प्रक्रिया
C. रसायनिक प्रक्रिया
D. जैविक प्रक्रिया

Answer
जैविक प्रक्रिया

सीवेज पर अवायवीय बैक्टीरिया की क्रिया द्वारा मुख्यतः क्या बनता है।

A. लाफिंग गैस
B. प्रोपेन
C. मस्टर्ड गैस
D. मार्श गैस

Answer
मार्श गैस

इस पोस्ट में आपको उद्योग पर्यावरण को कैसे प्रदूषित करते हैं? उद्योग वायु को किस प्रकार दूषित करते हैं? Udyog Paryavaran Ko Kaise Pradushit Karte Hain उद्योग द्वारा पर्यावरण निम्नीकरण को कम करने के लिए उठाए गए विभिन्न उपायों की चर्चा करें उद्योग से पर्यावरण को हानि कैसे होती है लघु उद्योग का पर्यावरण पर प्रभाव पर्यावरण के बहुविकल्पीय प्रश्न pdf पर्यावरण के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर पर्यावरण वस्तुनिष्ठ से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button