Samanya Gyan

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक की परीक्षा में पूछे गए प्रश्न उत्तर

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए समय-समय पर हम इससे संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी हमारी वेबसाइट पर देते रहते हैं अगर आप उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक की तैयारी कर रहे हैं तो हमारी वेबसाइट पर दिए गए मॉक टेस्ट ऑनलाइन फ्री टेस्ट और प्रैक्टिस सेट का इस्तेमाल करके आप अपनी तैयारी को बेहतर बना सकते हैं आज की इस पोस्ट में हम उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षा में पूछे गए  महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दे रहे हैं जिन्हें आप ध्यान पूर्वक याद रखें क्योंकि आप पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में भी यह पूछे जा सकते हैं.

प्रश्न. ‘अंग-अंग ढीला होना’ मुहावरे का सही अर्थ है?
उत्तर. बहुत थक जाना
प्रश्न. क्रिया पदों में से कौन-सा पद अकर्मक क्रिया का उदाहरण है?
उत्तर. ठहरना
प्रश्न. ‘ अनिश्चितता’ के भाव को प्रकट करने के लिए उपर्युक्त मुहावरे का चयन कीजिये?
उत्तर. न जाने ऊँट किस करवट बैठेगा?
प्रश्न. क्रिया की विशेषता बताने वाले शब्द कहलाते हैं?
उत्तर. क्रिया-विशेषण
प्रश्न. ‘मानव’ शब्द के लिए उपयुक्त भाववाचक संज्ञा का चयन कीजिये?
उत्तर. मानवता
प्रश्न. वारि शब्द के पर्यायवाची शब्द को चिह्नित करें
उत्तर. जल
प्रश्न. ‘केशव कहि न जाइ का कहिए’—यह पंक्ति किसकी है?
उत्तर. तुलसीदास
प्रश्न. ‘चमक’ का पर्यायवाची है?
उत्तर. कान्ति
प्रश्न. रचना की दृष्टि से वाक्य के भेद हैं?
उत्तर. तीन
प्रश्न. ‘साधु’ का स्त्रीलिंग है?
उत्तर. साध्वी
प्रश्न. ‘पंडित दूध पीता है। इस वाक्य में कारक है?
उत्तर. कर्ता, कर्म
प्रश्न. ‘हम बचपन में वहाँ जाता रहा’ इस अशुद्ध वाक्य के लिए शुद्ध विकल्प कौन-सा है?
उत्तर. मैं बचपन में वहाँ जाता था।
प्रश्न. ‘लाकारः’ पद में कौन-सी सन्धि है?
उत्तर. यण
प्रश्न. ‘ष’ का उच्चारण स्थान क्या है?
उत्तर. मूर्धा
प्रश्न. ‘यत्र’ अव्यय का क्या अर्थ है?
उत्तर. जहाँ
प्रश्न. ‘पितरौ’ में कौन-सा समास है?
उत्तर. द्वन्द्व
प्रश्न. ‘ब्राह्मणाय गां ददाति वाक्य में ब्राह्मणाय’ पद में किस विभक्ति का प्रयोग है?
उत्तर. चतुर्थी
प्रश्न. ‘अभिज्ञः’ पद में कौन-सा उपसर्ग प्रयुक्त है?
उत्तर. अभि
प्रश्न. ‘राम’ शब्द का तृतीया विभक्ति बहुवचन का रूप कौन-सा है?
उत्तर. रामैः
प्रश्न. ‘कर्तव्य’ पद में कौन-सा प्रत्यय है?
उत्तर. तव्यत्
प्रश्न. अस्मिन् लोके सन्ति द्विविधाः जनाः सन्तःअसन्तः च । सज्जनानां जीवनस्य लक्ष्य परोपकरणं भवति । सतां जीवनस्य परम कर्तव्यं परार्तिहरणमेव भवति । सन्तः मनसा वाचा कर्मणा धनेन च परिहित साधकाः भवन्ति। यत्र सन्तः परोपकारेण पुण्यस्यार्जन कुर्वन्ति । तत्र दुर्जनाः परेषां पीडनेन पापं वर्धयन्ति। अस्मिन् लोके कतिविधि जनाः भवन्ति?
उत्तर. द्विविधाः
प्रश्न. ‘कृपणः’ पद का विलोम क्या है?
उत्तर. उदारः
प्रश्न. कौन दूध के खट्टे होने को प्रेरित करता है?
उत्तर. लैक्टिक एसिड
प्रश्न. एलपीजी …….का मिश्रण है।
उत्तर. ब्यूटेन और प्रोपेन
प्रश्न. जब नेट टॉर्क शून्य है, तब…..स्थिर हो जाएगा
उत्तर. कोणीय संवेग
प्रश्न. प्रकाश-संश्लेषण वनस्पति कोशिका में स्थित…….में होता है?
उत्तर. क्लारोप्लास्ट
प्रश्न. रेक्टीफायर्स……परिवर्तित करते हैं?
उत्तर. एसी को डीसी में
प्रश्न. परमाणु रिएक्टर का आविष्कार किसने किया?
उत्तर. एनरिको फेर्मी
प्रश्न. किस दवा का मधुमेहरोधी दवा के रूप में प्रयोग किया जाता है?
उत्तर. मेटफॉर्मिन
प्रश्न. अपकेंद्र त्वरण और स्पर्शरेखा त्वरण के बीच कौन-सा कोण होता है?
उत्तर. 90°
प्रश्न. कौन-सा तिलचट्टे का उत्सर्जन अंग है?
उत्तर. कोक्सल ग्रन्थियाँ
प्रश्न. एक षट्भुज में विकर्णो की संख्या ज्ञात कीजिए।
उत्तर. 9
प्रश्न. A: B = 7:9 तथा B :C=1:5 हो, तो A: B :C का मान ज्ञात करो।
उत्तर. 7 : 9 : 45
प्रश्न. 11, 7, 6, 9, 12, 15, 19 की माध्यिका ज्ञात कीजिए।
उत्तर. 11
प्रश्न. ₹ 400 का 10% वार्षिक दर से 2 वर्ष का चक्रवृद्धि ब्याज ज्ञात कीजिए?
उत्तर. ₹ 84
प्रश्न. एक आयत की लम्बाई तथा चौड़ाई का अनुपात 9:7 है। आयत का क्षेत्रफल ज्ञात कीजिए, यदि उसका परिमाप 64 सेमी हो।
उत्तर. 252 वर्ग सेमी
प्रश्न. यदि बीते दिन से पहले वाला दिन रविवार था,तो आने वाले कल से अगले दिन से तीसरा दिन कौन-सा दिन होगा?
उत्तर. रविवार
प्रश्न. 1 टंकी का भाग 1 घण्टे में भरे, तो टंकी का शेष भाग भरने में कितना समय लगेगा?
उत्तर. 75 मिनट
प्रश्न. 8,428 में से कौन-सी न्यूनतम संख्या घटाने पर प्राप्त संख्या 13 से पूर्णतः विभक्त होती है?
उत्तर. 4
प्रश्न. किस प्रकार के त्रिभुज का एक कोण, शेष दो कोणों के योग से बड़ा है?
उत्तर. अधिक कोण त्रिभुज
प्रश्न. 3 मीटर भुजा वाले वर्गाकार आँगन पर 20 सेमी X 30 सेमी आकार की कितनी टाइल्स लगेंगी?
उत्तर. 150
प्रश्न. दिव्यांश को एक प्रवेश परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36% अंक आवश्यक थे। उसने 24% अंक प्राप्त किये, जो कि उत्तीर्ण प्रतिशत से 9 अंक कम थे। दिव्यांश का पूर्णांक कितना था?
उत्तर. 75
प्रश्न. दो क्रमागत बड़ों 20% तथा 5% के समतुल्य बट्टा क्या होगा?
उत्तर. 24%
प्रश्न. यदि एक सीधी रेखा पर बनने वाले कोणों के बीच 5:4:6 का अनुपात हो, तो मध्य कोण का मान कितना होगा?
उत्तर. 48°
प्रश्न. तीन संख्याओं का औसत 7 है। पहली वो संख्याओं का औसत 4 है। तीसरी संख्या का मान ज्ञात करो।
उत्तर. 13
प्रश्न. भारत का सर्वाधिक ऊँचाई पर स्थित हवाई अड्डा है?
उत्तर. लेह हवाई अड्डा
प्रश्न. भू-पृष्ठ के कुल क्षेत्रफल का लगभग . . . . . . . प्रतिशत भाग भूमि है।
उत्तर. 30%
प्रश्न. जोधपुर के किले का निर्माण किया था?
उत्तर. राव जोधाजी
प्रश्न. विश्व की सबसे लंबी भूमि सीमा किन दो देशों के बीच है?
उत्तर. कनाडा एवं यूएसए
प्रश्न. मान लीजिए कि चीनी के लिए संतुलन मूल्य १ 50/किलो है। यदि सरकार ने 70/किलो की न्यूनतम कीमत तय की है, तो…….
उत्तर. बाजार में चीनी का अधिशेष हो जाएगा
प्रश्न. एक विश्व विरासत स्थल एक सीमा चिह्न होता है, जिसे आधिकारिक तौर पर……. द्वारा स्वीकार किया जाता है।
उत्तर. यूनेस्को
प्रश्न. आर्थिक संतुलन में……..
उत्तर. माँग आपूर्ति के बराबर होती है।
प्रश्न. 1928 में स्थापित हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी के नेता कौन थे?
उत्तर. चन्द्र खेखर आजाद
प्रश्न. साहित्य में नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाले प्रथम भारतीय का नाम बताइये।
उत्तर. रबीन्द्र नाथ टैगोर
प्रश्न. भारतीय और चीनी चित्रकारों द्वारा बौद्ध चित्रों के लिए पाँचवीं और दसवीं शताब्दी के बीच पश्चिमी……..में तैलीय रंगों का इस्तेमाल किया गया था।
उत्तर. अफगानिस्तान
प्रश्न. समेकित शिक्षा इंगित करती है?
उत्तर. सामान्य बच्चों एवं भिन्न रूप से योग्य बच्चों के लिए एक ही स्कूल
प्रश्न. ‘खेल शिक्षण विधि’ के प्रतिपादक कौन है?
उत्तर. फ्रोबेल
प्रश्न. मूल्यांकन से अभिप्राय है?
उत्तर. छात्रों के अधिगम की सफलता व असफलता का अध्ययन करना
प्रश्न.  कौन-सा सूक्ष्म गतिक कौशल का उदाहरण हैं?
उत्तर. लिखना
प्रश्न. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन से तात्पर्य है?
उत्तर. सीखने की प्रक्रिया के दौरान शैक्षिक एवं सह-शैक्षिक क्षेत्रों की नियमित रूप से आकलित करना।
प्रश्न. भारत के शैक्षिक इतिहास में किसने प्राथमिक शिक्षा का मौलिक अधिकार सम्बन्धी बिल, धारा सभा/इम्पीरियल काउन्सिल में प्रस्तुत किया था?
उत्तर. गोपालकृष्ण गोखले
प्रश्न. वर्तमान समय में शिक्षा का सबसे उपयुक्त उपागम कौन-सा है?
उत्तर. सृजनवादी उपागम
प्रश्न. बच्चों का मूल्यांकन होना चाहिए?
उत्तर. सतत् एवं व्यापक मूल्यांकन द्वारा
प्रश्न. ‘प्रयोजना विधि’ के प्रतिपादक हैं?
उत्तर. किलपैट्रिक
प्रश्न. यदि विद्यार्थी पाठ में रुचि न लेते प्रतीत हों तो शिक्षक को चाहिए कि वह
उत्तर. शिक्षण विधि बदल दे
प्रश्न. अधिगम की सफलता का प्रमुख आधार है?
उत्तर. लक्ष्य प्राप्ति की उत्कृष्ट इच्छा
प्रश्न. वह कौन-सा स्थान है जहाँ बच्चे ‘संज्ञानात्मक विकास को सबसे बेहतर तरीके से परिभाषित किया जा सकता है?
उत्तर. विद्यालय एवं कक्षा पर्यावरण
प्रश्न. कोहलर ने अपना प्रसिद्ध प्रयोग निम्न में से किस पर किया?
उत्तर. चिम्पैंजी पर
प्रश्न. बच्चे के संज्ञानात्मक विकास हेतु उत्तम स्थान
उत्तर. विद्यालय एवं कक्षा का वातावरण
प्रश्न. कौन-सा मत अन्तर्दृष्टि द्वारा सीखने की व्याख्या करता है?
उत्तर. गेस्टाल्टवाद
प्रश्न. विकास के किस काल को अत्यधिक दबाव और तनाव का क़ाल’ कहा गया है?
उत्तर. किशोरावस्था
प्रश्न. श्रवण ह्रास से ग्रसित बच्चे कक्षा में किस सबसे मुख्य नैराश्य (कुण्ठा) का सामना करते हैं?
उत्तर. दूसरों के साथ सम्प्रेषण करने तथा सूचनाओं को बाँटने में अक्षमता
प्रश्न. बच्चों के बौद्धिक विकास की चार विशिष्ट अवस्थाओं की पहचान की गई?
उत्तर. पियाजे द्वारा
प्रश्न. वालीबॉल की एक टीम में कितने खिलाड़ी होते है?
उत्तर. 6
प्रश्न. कौन-सा देश ब्रिक्स समिति का सदस्य नहीं है?
उत्तर. आइसलैंड
प्रश्न. यू.एस. ओपन 2016 के पुरुष वर्ग में एकल खिताब किसने जीता है?
उत्तर. स्टैन वावरिन्का
प्रश्न. ‘द ‘वर्ल्ड आउटसाइड माई विंडो’ किस लेखक द्वारा लिखी गई है ?
उत्तर. रस्किन बॉण्ड
प्रश्न. किस लेखक द्वारा अनुभवी अभिनेत्री रेखा की जोवनी रेखा : दि अनटोल्ड स्टोरी’ लिखी गई है?
उत्तर. यासीर उसमान
प्रश्न. वर्ष 2016 के साहित्य के नोबेल पुरस्कार से किसे सम्मानित किया गया था?
उत्तर. बॉब डिलन
प्रश्न. ”झूलती मीनारों वाली एक मस्जिद भारत के किस शहर में स्थित है?
उत्तर. अहमदाबाद
प्रश्न. 2017 ऑस्ट्रेलियन ग्रांड प्रीक्स का विजेता कौन था?
उत्तर. सेबेस्टियन वेटल
प्रश्न. डॉडिया लोक नृत्य किस राज्य से सम्बन्धित है?
उत्तर. गुजरात
प्रश्न. ‘मिस यूनीवर्स 2016’ का खिताब किसने जीता है?
उत्तर. आइरिस मित्तेनायर
प्रश्न. जनवरी 2017 में किसे संयुक्त राष्ट्र का नया महासचिव नियुक्त किया गया है?
उत्तर. एंटोनियो ग्युटरेस
प्रश्न. किसे तैराकी (जीवनकाल) के क्षेत्र में 2016 के द्रोण नार्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
उत्तर. श्री एस. प्रदीप कुमार
प्रश्न. बी. साई प्रानीथ’ किस खेल से सम्बन्धित हैं?
उत्तर. बैडमिंटन
प्रश्न. ‘ऐस अगेन्स्ट ऑड्ज’ किस खिलाड़ी की आत्मकथा है?
उत्तर. सानिया मिर्जा
प्रश्न. किसी परीक्षा में प्रिया ने राहुल से अधिक अंक प्राप्त किये हैं। यमुना ने उतने ही अंक प्राप्त किये हैं, जितने कि दिव्या ने। लोकिता ने मंजू से कम अंक प्राप्त किये। राहुल ने यमुना से अधिक अंक प्राप्त किये। मंजू ने दिव्या से कम अंक प्राप्त किये। किसने सबसे कम अंक प्राप्त किये?
उत्तर. लोकिता
प्रश्न. सेलेक्शन डे’ नामक किताब के लेखक/लेखिका कौन है?
उत्तर. अरविंद अडिगा
प्रश्न. कौन-सी पुस्तक शशि थरूर द्वारा लिखी गयी है?
उत्तर. एन ऐरा ऑफ डार्कनैस
प्रश्न. ‘द गीता फॉर चिल्ड्रेन’ नामक पुस्तक की लेखिका कौन है?
उत्तर. रूपा पाई
प्रश्न. ‘रोवर्स कप’ किस खेल से सम्बन्धित है?
उत्तर. फुटबॉल
प्रश्न. हाल ही में, 2016 का शान्ति के लिए नोबेल पुरस्कार किसे दिया गया है?
उत्तर. जुआन मैनुअल सैंटोस
प्रश्न. ‘नम्बर्स डू लाइ नामक पुस्तक के लेखक कौन है?
उत्तर. आकाश चोपड़ा
प्रश्न. मॉनीटर के डिस्प्ले के आकार को किस प्रकार मापा जाता है?
उत्तर. डायगोनली
प्रश्न. 0CR का पूर्ण रूप क्या है?
उत्तर. Optical Character Recognition
प्रश्न. Ctrl, Alt तथा Shift किस प्रकार की कुंजियाँ है?
उत्तर. मॉडिफायर कुंजियाँ
प्रश्न. बिजली बन्द कर दिए जाने के बाद भी अपना डाटा रखने वाली स्टोरेज क्या कहलाती है?
उत्तर. नॉन-वोलेटाइल मेमोरी
प्रश्न. कम्प्यूटर में कितने प्रकार की मेमोरी पायी जाती है?
उत्तर. 2
प्रश्न. जेसन और रिक्सियों के अनुसार निर्देशन के कार्य हैं?
उत्तर. आठ
प्रश्न. कक्षा शिक्षण की उन्नति के लिए समाप्त करना होगा-
उत्तर. निजी शिक्षण
प्रश्न. प्राथमिक स्तर पर एक शिक्षक में किसे सबसे महत्वपूर्ण विशेषता माननी चाहिए?
उत्तर. धैर्य और दृढ़ता
प्रश्न. आर्बकल के अनुसार परामर्श के तत्व हैं?
उत्तर. तीन
प्रश्न. एक अध्यापिका यह सुनिश्चित करना चाहती है। कि उसके विद्यार्थी आन्तरिक रूप से प्रेरित हैं। इस सन्दर्भ में वह करेगी?
उत्तर. सभी बच्चों के लिए उपलब्धि के एकसमान मानकों को उल्लिखित करना
प्रश्न. शिक्षक को ज्ञान होना चाहिए?
उत्तर. अध्यापन विषय एवं बाल मनोविज्ञान का
प्रश्न. शारीरिक दण्ड देना है?
उत्तर. अनुचित
प्रश्न. व्यावसायिक नैतिकता को कितने वर्गों में बँटा गया है ?
उत्तर. प्रामाणिक नैतिकता,वर्णनात्मक नैतिकता

उत्तर प्रदेश सहायक अध्यापक परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में सहायक अध्यापक लिखित परीक्षा मॉडल पेपर शिक्षक भर्ती लिखित परीक्षा notes up assistant teacher question paper 27 may 2018 up assistant teacher question paper 2018 up assistant teacher question paper 2018 pdf up primary teacher written exam model question paper से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button