ITI

आहार श्रृंखला छोटी कैसे हो जाती है?

आहार श्रृंखला छोटी कैसे हो जाती है?

ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है तथा उसका विभिन्न चरणों में स्थानांतरण होता रहता है। ऊर्जा के प्रत्येक स्थानांतरण पर ऊर्जा का 10% भाग रह जाता है। यदि आहार श्रृंखला में अधिक चरण हों तो ऊर्जा की अत्यधिक मात्रा व्यर्थ हो जाएगी। ऊर्जा को बचाने के लिए प्रकृति में आहार श्रृंखलाएं छोटी हो जाती हैं। आहार श्रृंखला में ऊर्जा । स्थानांतरण के दौरान उत्पादक स्तर पर अधिक ऊर्जा उपलब्ध होती है। आहार श्रृंखला में दाहिने हाथ की ओर जाने पर। ऊर्जा की उपलब्धता कम होती जाती है।

पर्यावरण के परीक्षाओं में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न . शाकाहारी उपभोक्ताओं को किस स्तर पर उपभोक्ता कहा जाता है ?
उत्तर- शाकाहारी को प्रथम स्तर पर उपभोक्ता कहा जाता है।
प्रश्न . ऊर्जा हानि से क्या अभिप्राय है?
उत्तर- ऊर्जा की जो मात्रा उपयोग नहीं होती तथा जिसे ऊष्मा के रूप में मुक्त किया जाता है उसे ऊर्जा हानि कहते
प्रश्न . पौधों को परिवर्तक क्यों कहते हैं ?
उत्तर- पौधे ऊर्जा को एक रूप से दूसरे रूप में परिवर्तित करते हैं।
प्रश्न . प्लवक (प्लैंकटन) क्या होते हैं ?
उत्तर- प्लवक, अत्यधिक छोटे या सूक्ष्म जीव होते हैं जो तालाब, नदी, समुद्र आदि की सतह पर स्वतंत्र रूप से तैरते रहते हैं।
प्रश्न . पादक प्लवक क्या होते हैं ?
उत्तर– पादक प्लवक बहुत छोटे जलीय पौधे होते हैं जो तालाब, झील, नदी या सागर में पानी की सतह पर स्वतंत्र रूप से तैरते रहते हैं।
प्रश्न . प्राणी प्लवक क्या होते हैं ?
उत्तर- यह बहुत छोटे, सूक्ष्म जलीय जंतु होते हैं जो तालाब, झील, नदी या सागर में पानी की सतह पर स्वतंत्र रूप से तैरते रहते हैं।
प्रश्न . जो जीव खाद्य पदार्थ का उत्पादन करते हैं क्या कहलाते हैं ? उदाहरण दीजिए।
उत्तर- उत्पाद-हरे-पौधे उत्पादक हैं।
प्रश्न . जल में उत्पन्न होने वाली एक आहार श्रृंखला का वर्णन करो।
उत्तर- शैवाल → छोटे जंतु → मछली → बड़ी मछली।

प्रश्न . जलीय समुद्र आहार श्रृंखला में उत्पादक का नाम लिखो।
उत्तर- काई या शैवाल।
प्रश्न . ऊर्जा का स्थानांतरण किस प्रकार होता है ?
उत्तर- ऊर्जा अजैव पर्यावरण के माध्यम से जीवों में प्रवेश करती है तथा ऊष्मा के रूप में मुक्त होती है।
प्रश्न . जीव-मंडल में ऊर्जा का स्थानांतरण किस सिद्धांत के अनुसार होता है ?
उत्तर- ऊष्मा गणित के सिद्धांत के अनुसार।
प्रश्न . आहार श्रृंखला में मानव का स्थान कहाँ होना चाहिए ताकि उसे अधिक ऊर्जा उपलब्ध हो सके ?
उत्तर- उत्पादक स्तर से बाद पहले स्तर पर अर्थात् आहार श्रृंखला के दूसरे चरण में।
प्रश्न . आहार श्रृंखला में अधिक चरण क्यों नहीं होने चाहिएं ?
उत्तर- आहार श्रृंखला में दाहिने हाथ चलने पर ऊर्जा की मात्रा प्रत्येक चरण पर कम होती जाती है।
प्रश्न . घास बकरी शेर की श्रृंखला से यदि घास हटा दें तो क्या होगा ?
उत्तर- बकरी तथा शेर दोनों की संख्या समाप्त हो जाएगी।
प्रश्न . कार्बन तथा नाइट्रोजन को पौधे किस रूप में प्राप्त कर सकते हैं ?
उत्तर- कार्बन को CO, के रूप में तथा नाइट्रोजन को नाइट्रेट के रूप में।

प्रश्न . जैव शरीर में ऑक्सीजन का निर्गम तथा प्रवेश किस रूप में होता है ?
उत्तर- CO, तथा HO के रूप में।
प्रश्न . ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का संतुलन बनाए रखने में किसकी भूमिका प्रमुख है ?
उत्तर- जीवों की।
प्रश्न . पुनः चक्रण में गतिरोध कब उत्पन्न होता है ?
उत्तर- रसायनों का आवश्यकता से अधिक उपयोग करने तथा जीवाश्म ईंधनों से अधिक और अपूर्ण दहन से पुनः चक्रण में गतिरोध उत्पन्न होता है।
प्रश्न . जैव यौगिकीकरण क्या है ?
उत्तर- जीवाणुओं तथा शैवाल द्वारा किए गए नाइट्रोजन स्थिरीकरण को जैव यौगिकीकरण कहते हैं।
प्रश्न . गिद्ध तथा चील किस प्रकार हमारे जैविक पर्यावरण के महत्त्वपूर्ण घटक हैं ?
उत्तर- गिद्ध तथा चील मुर्दाखोर हैं क्योंकि वे मृत जीवों पर निर्वाह करते हैं और वे पोषकों के चक्रण में मुख्य भूमिका निभाते हैं

इस पोस्ट में आपको आहार श्रृंखला किसे कहते हैं आहार श्रृंखला क्या है आहार श्रृंखला एवं जाल खाद्य श्रृंखला किसे कहते हैं खाद्य श्रृंखला की परिभाषा santa clarita diet what organ did she throw up small diet changes that make a big difference अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न | पर्यावरण वन एवं जलवायु पर्यावरण (ENVIRONMENT) – अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न पर्यावरण पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न पर्यावरण प्रश्न उत्तर Aahar Shrinkhla Kise Kehte Hain से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button