ITI

आप कचरे की मात्रा को किस प्रकार कम कर सकते हैं?

आप कचरे की मात्रा को किस प्रकार कम कर सकते हैं?

सामान्यत: कचरे का वैज्ञानिक विधि से ही निपटारा किया जाना चाहिए। कचरे के निपटान की कई विधियां हैं। यह विधियां कचरों की प्रकृति पर निर्भर करती हैं। सामान्यतः कचरा दो प्रकार का होता है-ठोस कचरा एवं द्रव कचरा। अधिकांश ठोस कचरे का निपटारा विभिन्न शहरी क्षेत्रों में खाली पड़े हुए भूमि क्षेत्रों को भरने में किया जाता है। कुछ ठोस अपशिष्टों का जैसे प्लास्टिक, कागज, धातुएँ आदि का पुनर्चक्रण किया जाता है। औद्योगिक कचरे को विशेष रूप से उपचारित किया जाता है क्योंकि इस प्रकार के कचरे में अत्यंत हानिकारक पदार्थ या रसायन हो सकते हैं। इसके अतिरिक्त इस कचरे में कुछ महत्त्वपूर्ण पदार्थ भी हो सकते हैं जिनको कि उपचारित किया जाना आवश्यक होता है। घरेलू कचरों का उपयोग लाभकारी रूप में किया जा सकता है। इन अपशिष्टों का उपयोग कंपोस्ट खाद का निर्माण करके किया जा सकता है। यह खाद पौधों एवं वृक्षों के लिए अत्यंत लाभदायक होती है। इसी प्रकार अन्य कई प्लास्टिक पदार्थ, वर्ण्य धातुएं आदि को भी पुनर्चक्रित करके उपयोग में लाया जाता है। कुछ हानिकारक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया जाता है। इस प्रकार उपरोक्त विधियों के द्वारा कचरे का आयतन कम किया जा सकता है।

पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी

प्रश्न . ऐसे दो पदार्थों के नाम लिखिए जिनका पुनः चक्रण किया जाता है।
उत्तर- प्लास्टिक एवं कागज़ ऐसे दो पदार्थ हैं जिनका पुनः चक्रण किया जाता है।
प्रश्न . पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) के जैविक घटकों के नाम तथा उनके कार्यों का विवरण दीजिए।

अथवा

उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक रूपों को स्पष्ट करो।
उत्तर- पारिस्थितिक तंत्र के जैविक घटक पौधे तथा जंतु हैं। इन जीवों को उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक के रूपों में वर्गीकृत किया गया है।
(क) उत्पादक -उत्पादक वे जीव होते हैं जो खाद्य पदार्थ का उत्पादन करते हैं। इस वर्ग के अंतर्गत वे समस्त पौधे आते हैं जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है। ये पौधे सूर्य के प्रकाश की सहायता से प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा खाद्य पदार्थ उत्पन्न करते हैं।
(ख) उपभोक्ता-जो खाद्य पदार्थ का उपभोग करते हैं उन्हें उपभोक्ता कहते हैं। इस वर्ग में सभी जंतु आते हैं। इस वर्ग के जीव अपना भोजन स्वयं ही नहीं बनाते बल्कि भोजन के लिए दूसरों पर निर्भर रहते हैं।

उपभोक्ता के प्रकार-उपभोक्ता तीन प्रकार के होते हैं

(i) शाकाहारी -ये जीव केवल पौधों को खाते हैं जैसे गाय, भैंस, बकरी, हिरण आदि।
 (ii) मांसाहारी -ये जीव दूसरे जंतुओं का मांस खाते हैं जैसे शेर, चीता आदि।
(iii) सर्वभक्षी – ये पौधों और जंतुओं दोनों को खाते हैं जैसे मानव, कुत्ता आदि।

(ग) अपघटक – यह जीवों का तीसरा वर्ग है। ये सूक्ष्म जीव हैं जिनके अंतर्गत जीवाणु तथा फंगस आते हैं। ये । | मृत पौधों एवं जंतु शरीरों के अपघटन में सहायता करते हैं। पर्यावरण की सफ़ाई के लिए ये बहुत आवश्यक हैं।

प्रश्न . आहार श्रृंखला तथा खाद्य जाल में क्या अंतर है 

आहार श्रृंखला (Food Chain)

(1) यह किसी पारितंत्र में भोजन तथा ऊर्जा प्रवाह  को प्रदर्शित करती है।
(2) यह भाजन प्राप्त करने की क्रमबद्ध प्रक्रिया आहार श्रृंखला है।
(3) इसमें पोषण स्तर सीमित है।
(4) यह सीमित और छोटी होती है।

खाद्य जाल (Food Web)

(1) इसमें पोषण स्तर की खादय श्रृंखलाओं से जुड़ होते हैं।
(2) इसमें एक खादय श्रृंखला के जीव किसी-न-किसीपोषण स्तर पर अन्य खाद्य श्रृंखलाओं से जुड़ कर खाद्य श्रृंखलाओं का जाल-सा बनाते हैं।
(3) इसमें पोषण स्तर पारितंत्र में प्राकृतिक संतुलन को प्रकट करते हैं।
(4) यह कई खाद्य श्रृंखलाओं का जाल है।

(अ) वन में (ब) घास के मैदानों में (स) तालाब में

प्रश्न . मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले दो मुख्य अजैव घटकों के नाम बताइए।
उत्तर-तापमान तथा मिट्टी दो मुख्य अजैव घटक हैं जो मानव पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न . पोषी स्तरों की परिभाषा दो।
उत्तर-आहार श्रृंखला के जिन विभिन्न स्तरों पर भोजन का स्थानांतर होता है, उन स्तरों को पोषण स्तर कहते हैं।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है?
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न . पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न . प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं ?
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।।
प्रश्न . द्वितीय पोषी स्तर के प्राणी कौन-से होते हैं ?
उत्तर-शाकाहारी अथवा प्राथमिक उपभोक्ता।

प्रश्न . तृतीय पोषी स्तर के प्राणियों के दो उदाहरण दीजिए।
उत्तर-शेर, चीता।
प्रश्न . स्व:पोषी सौर प्रकाश में निहित ऊर्जा को किस ऊर्जा में बदल देते हैं ?
उत्तर-रासायनिक ऊर्जा में। प्रश्न . हरे पौधे अपने भोजन के लिए सौर ऊर्जा का कितने प्रतिशत भाग का उपयोग करते हैं ? उत्तर-1%.
प्रश्न . भोजन की कितने प्रतिशत मात्रा उपभोक्ता के अगले स्तर तक पहुँचाता है ?
उत्तर-10%.
प्रश्न . सामान्यतः आहार श्रृंखला में कितने चरण होते हैं ?
उत्तर-तीन या चार चरण।।
प्रश्न . चौथे पोषी स्तर के बाद जीवन अत्यल्प क्यों हो जाता है ?
उत्तर-उपयोगी ऊर्जा की मात्रा की बहुत कमी हो जाने के कारण।
प्रश्न . सामान्य रूप से सबसे अधिक जनसंख्या किस स्तर पर होती है ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर।
प्रश्न . सबसे अधिक हानिकारक रसायन किस जीव में संचित होते हैं ?
उत्तर-मानव शरीर में।

इस पोस्ट में आपको कचरे के प्रकार अपशिष्ट पदार्थ के प्रकार अपशिष्ट पदार्थ क्या है ठोस अपशिष्ट प्रदूषण क्या है नगरपालिका ठोस अपशिष्ट प्रबंधन ठोस अपशिष्ट क्या है ठोस अपशिष्ट प्रबंधन परिभाषा कूड़ा कचरा प्रबंधन बढ़ते कचरे की चुनौती से निपटना आप कचरा निपटान की समस्या कम करने में क्या योगदान how can we reduce waste at home reduce waste examples how to reduce garbage problem ways to reduce waste at school ways to reduce waste at home से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button