Samanya Gyan

अम्ल वर्षा किसे कहते हैं

अम्ल वर्षा किसे कहते हैं

जिस वर्षा जल में अम्ल की मात्रा अधिक होती है, उसे अम्ल वर्षा कहते हैं। वायुमंडल में स्थित कार्बन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड व नाइट्रोजन डाइऑक्साइड जैसी गैसें अम्लीय गैसें कहलाती हैं। यही गैसें वर्षा जल में घुलकर वर्षा जल को अम्लीय बनाती हैं।

अम्ल वर्षा भवनों, चट्टानों, ऐतिहासिक इमारतों, पौधों, जंतुओं व जलीय-जीवन को प्रभावित करती है।

अम्ल, क्षारक और लवण से संबंधित प्रश्न

प्रश्न 1. अम्ल स्वाद में कैसे होते हैं?

उत्तर. अम्ल स्वाद में खट्टे होते हैं।

प्रश्न 2. क्षारकों का स्पर्श कैसा होता है?

उत्तर. क्षारकों का स्पर्श चिकना होता है।

प्रश्न 3. क्षारकों के विलयन का स्वाद कैसा होता है?

उत्तर. क्षारकों के विलयन का स्वाद कड़वा होता है।

प्रश्न 4. अम्ल एवं क्षार की अभिक्रिया से क्या बनता है?

उत्तर. अम्ल एवं क्षार की अभिक्रिया से लवण तथा पानी बनता है।

प्रश्न 5. दैनिक जीवन में उपयोगी चार खट्टे रसों के नाम लिखें।

उत्तर. (1) सिरका, (2) दही, (3) इमली, (4) नींबू।

प्रश्न 6. दही किस अम्ल की उपस्थिति के कारण खट्टी होती है?

उत्तर. लैक्टिक अम्ल की उपस्थिति के कारण दही खट्टी होती है।

प्रश्न 7. नींबू व संतरे में कौन-सा कार्बोनिक अम्ल पाया जाता है?

उत्तर. नींबू व संतरे में साइट्रिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 8. इमली एवं अंगूर में कौन-सा कार्बोनिक अम्ल पाया जाता है?

उत्तर. इमली एवं अंगूर में टार्टरिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 9. सेब में उपस्थित कार्बोनिक अम्ल का नाम लिखें।

उत्तर. सेब में मैलिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 10. सिरके में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर. सिरके में ऐसीटिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 11. चींटियों एवं मधुमक्खियों के शरीर में कौन-सा अम्लं पाया जाता है?

उत्तर. चींटियों एवं मधुमक्खियों के शरीर में फॉर्मिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 12. हमारे शरीर में उपस्थित एक कार्बोनिक अम्ल का नाम लिखें।

उत्तर. हमारे शरीर में ऐस्कॉर्बिक अम्ल (विटामिन C) पाया जाता है।

प्रश्न 13. कौन-सा परमाणु सभी अम्लों में पाया जाता है?

उत्तर. हाइड्रोजन परमाणु सभी अम्लों में पाया जाता है।

प्रश्न 14. कार्बोनिक अम्ल का रासायनिक सूत्र लिखें।

उत्तर. H,CO, कार्बोनिक अम्ल का रासायनिक सूत्र है।

प्रश्न 15. पालक में कौन-सा अम्ल पाया जाता है?

उत्तर. पालक में ऑक्सेलिक अम्ल पाया जाता है।

प्रश्न 16. किन्हीं दो प्रबल अम्लों के नाम लिखें।

उत्तर. (1) हाइड्रोक्लोरिक अम्ल, (2) नाइट्रिक अम्ल।

प्रश्न 17. किन्हीं दो दुर्बल अम्लों के नाम लिखें।

उत्तर. (1) ऐसीटिक अम्ल, (2) फॉर्मिक अम्ल ।

प्रश्न 18. चूने के पानी में कौन-सा क्षारक होता है?

उत्तर. चूने के पानी में कैल्सियम हाइड्रॉक्साइड क्षारक होता है।

प्रश्न 19. एक क्षारक मार्जक का नाम लिखें।

उत्तर. अमोनियम हाइड्रॉक्साइड एक क्षारक मार्जक है।

प्रश्न 20. साबुन में प्रमुख रूप से कौन-से क्षारक पाए जाते हैं?

उत्तर. सोडियम हाइंड्रॉक्साइड, पोटेशियम हाइड्रॉक्साइड साबुन में पाए जाते हैं।

प्रश्न 21. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का सामान्य नाम क्या है?

उत्तर. मैग्नीशियम हाइड्रॉक्साइड का सामान्य नाम मिल्क ऑफ मैग्नीशिया है।

प्रश्न 22. दो प्रबल क्षारीय पदार्थों के नाम लिखें।

उत्तर. (1) सोडियम हाइड्रॉक्साइड (NaOH), (२) पोटैशियम हाइड्रॉक्साइड (KOH)।

प्रश्न 23. किन्हीं दो दुर्बल क्षारकों के नाम लिखें।

उत्तर. (1) कॉपर हाइड्रॉक्साइड [Cu(OH),], (2) जिंक हाइड्रॉक्साइड [Zn (OH),]

प्रश्न 24. उदासीनीकरण अभिक्रिया को समीकरण के रूप में लिखें।

उत्तर. अम्ल + क्षारक → लवण + पानी।

प्रश्न 25. दैनिक जीवन में अम्लता एवं अपच से छुटकारा पाने के लिए हम किस प्रतिअम्ल का उपयोग करते हैं?

उत्तर. दैनिक जीवन में अम्लता एवं अपच से छुटकारा पाने के लिए सोडियम हाइड्रोजन कार्बोनेट का उपयोग करते हैं।

प्रश्न 26. सूचक किसे कहते हैं?

उत्तर. किसी पदार्थ के अम्लीय या क्षारीय होने का पता जिस पदार्थ से लगाया जाता है, उसे सूचक कहते हैं।

प्रश्न 27. तीन प्राकृतिक सूचकों के नाम लिखें।

उत्तर. हल्दी, लिटमस, गुड़हल की पंखुड़ियाँ।

प्रश्न 28. सबसे सामान्य प्राकृतिक सूचक का नाम लिखें।

उत्तर. लिटमस सबसे सामान्य प्राकृतिक सूचक है।

प्रश्न 29. लिटमस कहाँ से प्राप्त होता है?

उत्तर. लिटमस लाइकेनों (शैक) से प्राप्त होता है।

प्रश्न 30. अम्ल नीले लिटमस पेपर का रंग कैसा कर देते हैं?

उत्तर. अम्ल नीले लिटमस पेपर का रंग लाल कर देते हैं।

प्रश्न 31. लिटमस का रंग लाल से नीला करने वाले पदार्थों को क्या कहते हैं?

उत्तर. लिटमस का रंग लाल से नीला करने वाले पदार्थों को क्षार अथवा क्षारक कहते हैं।

प्रश्न 32. उदासीन विलयन किसे कहते हैं?

उत्तर. ऐसे विलयन जो लाल अथवा नीले लिटमस पत्र के रंग को परिवर्तित नहीं करते, उदासीन विलयन कहलाते हैं।

प्रश्न 33. एक उदासीन विलयन का नाम लिखें।

उत्तर. आसुत जल उदासीन विलयन है।

इस पोस्ट में  अम्लीय वर्षा किसे कहते हैं अम्ल वर्षा की परिभाषा अम्ल वर्षा के प्रभाव (What is acid rain in Hindi) अम्ल वर्षा किसे कहते हैं? Aml Varsha Kise Kehte Hai अम्ल वर्षा क्या है pdf? अम्ल वर्षा कैसे होता है? अम्लीय वर्षा किसे कहते हैं acid rain kiya hai अम्लीय वर्षा की खोज किसने की अम्लीय वर्षा क्या है इसके प्रभाव क्या है? से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button