ITI

हानिप्रद रसायन हमारे शरीर में किस प्रकार दाखिल होते हैं ?

हानिप्रद रसायन हमारे शरीर में किस प्रकार दाखिल होते हैं ?

आजकल फसलों को कीटों तथा रोगों से बचाने के लिए अनेक रसायन कीटनाशकों का प्रयोग करते हैं। ये रसायन पानी में घुल जाते हैं तथा मिट्टी से रिसकर भूमिगत जल-स्तर तक पहुंच जाते हैं या मिट्टी द्वारा अवशोषित कर लिए जाते हैं। मिट्टी से इन्हें पौधे जल तथा खनिजों के साथ अवशोषित कर लेते हैं। इस प्रकार वे हमारी आहार श्रृंखला में प्रवेश करते हैं। पोषण रीति के एक स्तर से दूसरे स्तर में स्थानांतरण के दौरान प्रत्येक स्तर पर ये हानिकारक रसायन सांद्रित होते जाते हैं जैसे

(1) घास   ⟶ भेड़/ बकरी  ⟶ मानव
(2) कवक या काई  ⟶ मछली  ⟶ मानव

मानव शरीर में इन रसायनों की मात्रा जीवों से अधिक है। मच्छरों को मारने के लिए उपयोग में लाई जाने वाली डी० डी० टी० का प्रवेश मानव में सबसे अधिक है।

पर्यावरणीय विज्ञान के बारे में महत्वपूर्ण तथ्य

प्रश्न . ऊर्जा की दृष्टि से कौन-सा व्यक्ति-शाकाहारी या मांसाहारी-अधिक लाभ प्राप्त करता है ? क्यों ?
उत्तर- ऊर्जा की दृष्टि से शाकाहारी व्यक्ति अधिक लाभ प्राप्त करता है।कारण-पौधे प्रथम पोषी स्तर हैं। एक पोषी स्तर से अगले पोषी स्तर को सामान्य रूप में लगभग 10% कम ऊर्जा का स्थानांतरण होता है। इससे स्पष्ट है कि मांसाहारी व्यक्ति को शाकाहारी व्यक्ति की तुलना में कम ऊर्जा प्राप्त होती है।

प्रश्न  . मानव के द्वारा की गई किन क्रियाओं ने पर्यावरण को अत्यधिक क्षति पहुँचाने का कार्य किया है?
उत्तर- (i) तीव्र गति से बढ़ती हुई विश्वव्यापी जनसंख्या।
(ii) औद्योगीकरण।
(iii) उर्वरकों, पीड़कनाशियों का अधिक प्रयोग
(iv) वनों की अंधाधुंध कटाई
(v) पर्वतीय क्षेत्रों का खनन
(vi) जीवाश्म ईंधनों का अत्यधिक प्रयोग
(vii) उपजाऊ और कृषि योग्य भूमि का दुरुपयोग
(viii) नगरों का अव्यवस्थित जाल।

प्रश्न . मानव के द्वारा की गई पर्यावरण क्षति से कौन-कौन से संकट विश्व भर में उत्पन्न हुए हैं?
उत्तर– (i) हरित गृह प्रभाव
(ii) प्राकृतिक आपदाएँ-भू-खलन, बाढे
(iii) मौसम संबंधी बदलाव
(iv) अम्लीय वर्षा
(७) सूखा और रेगिस्तान प्रसार
(vi)  ओजोन क्षय
(vii) वर्षा का अनियमित होना
(viii) कैंसर, हृदय रोग जैसे रोगों का निरंतर बढ़ना
(ix) पवर्त टूटना/खिसकना ।

प्रश्न  . ‘पर्यावरणशब्द से क्या तात्पर्य है?
उत्तर– पर्यावरण’ शब्द से तात्पर्य उन सभी दशाओं या तत्त्वों से है जो जीवों के जीवन और विकास को प्रत्यक्ष  या परोक्ष रूप से प्रभावित करते हैं।

प्रश्न . ऊर्जा के संदर्भ में कौन-सी आहार श्रृंखलाएं लाभप्रद हैं?
उत्तर- उत्पादक स्तर पर आहार श्रृंखला से अधिक ऊर्जा उपलब्ध होती है। हम जितना उत्पादक स्तर (पौधों) के नजदिक होंगे उतनी ही अधिक ऊर्जा प्राप्त होती। इसलिए ऊर्जा के संदर्भ में विचरण आहार श्रृंखला या तीन चरण श्रृंखलाएं लाभप्रद होती हैं। दुविचरण आहार श्रृंखला : उत्पादक → मानव
हरी सब्जियां आदि अधिक लाभप्रद होती हैं। शाकाहारी आदतों से हमें कुल ऊर्जा का अधिक भाग उपलब्ध होता है। इसलिए सीधे ही वनस्पति उत्पाद को खाने से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

तीन चरण आहार श्रृंखला : उत्पाद → बकरी → मानव ।

इस आहार श्रृंखला से प्राप्त ऊर्जा कम होगी क्योंकि उत्पादक ऊर्जा का कुछ अंश बकरी द्वारा प्रयोग किया जाएगा तथा कुछ भाग ऊष्मा के रूप में मुक्त हो जाएगा तथा तीसरे चरण में मानव को ऊर्जा कम प्राप्त होगी। | इसलिए यदि हम पशुओं को खाते हैं जो पेड़-पौधे खाते हैं तो हमें सीधे ही वनस्पति उत्पाद खाने की तुलना में कम ऊर्जा प्राप्त होगी। अतः विचरण या तीन चरण आहार श्रृंखलाएं ही हमारे लिए लाभप्रद हैं।

प्रश्न . सूक्ष्मजीव अपमार्जक क्यों कहलाते हैं ?
उत्तर- सूक्ष्मजीव जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं जो मिट्टी में चले जाते। हैं और पुनः पौधों के द्वारा उनका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न . जैव जीव कहाँ-कहाँ पर मिलते हैं ?
उत्तर- जैव जीव स्थल, समुद्र के जल, बर्फ से ढके क्षेत्रों, वायु तथा मिट्टी में मिलते हैं।
प्रश्न . जीवमंडल किसे कहते हैं ?
उत्तर- पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्राकृतिक क्षेत्र तथा उसमें पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु परस्पर मिलकर जीवमंडल कहलाते हैं।
प्रश्न . जीवमंडल के प्रमुख घटक लिखिए।
उत्तर- जैव घटक तथा अजैव घटक जीवमंडल के प्रमुख घटक हैं।
प्रश्न . जीवमंडल को प्रकार्यात्मक स्थिरता किसे से प्राप्त होती है ?
उत्तर- जीवमंडल के विभिन्न घटकों के सारे कार्यों का कुल योग जीवमंडल को प्रकार्यात्मक स्थिरता प्रदान करता है

प्रश्न . जनसंख्या को परिभाषित करो।
उत्तर- किसी भी प्रजाति के एक स्थान पर पाए जाने वाले जीवों की कुल संख्या जनसंख्या कहलाती है।
प्रश्न . जीवमंडल के उन स्थानों के नाम लिखिए जहाँ पर जैव-जीवों को पोषण होता है।
उत्तर- स्थलमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल में जैव जीवों का पोषण होता है।
प्रश्न . विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के मिलने पर किसका निर्माण होता है ?
उत्तर- विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के मिलने पर जीवोम या बायोम का निर्माण होता है।
प्रश्न . जीवमंडल को किस रूप में माना जाता है ?
उत्तर- जीवमंडल को एक बड़े जैवतंत्र के रूप में माना जाता है।
प्रश्न . जीवमंडल के किसी स्तर पर अलग से विचार कर पाना कठिन क्यों है ?
उत्तर- विभिन्न स्तर एक दूसरे को प्रभावित करने के अतिरिक्त एक-दूसरे पर निर्भर भी रहते हैं इसीलिए किसी स्तर पर अलग से विचार कर पाना कठिन है।

इस पोस्ट में आपको हानिप्रद रसायन हमारे शरीर में किस प्रकार सांद्रित होते हैं ? पर्यावरण पर जहरीले रसायनों के प्रभाव मानव स्वास्थ्य पर रसायनों के प्रभाव शरीर में हानिकारक पदार्थों के प्रभाव हमारे पर्यावरण में रसायनों के हानिकारक प्रभाव effects of toxic chemicals on the environment effects of chemicals on human health effects of harmful substances in the body harmful effects of chemicals in our daily life toxic chemicals in the environment  harmful effects of chemicals in our environment पर्यावरण-अध्ययन का अर्थ क्‍या है पर्यावरणीय तथ्य से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button