सीटेट परीक्षा के लिए पर्यावरण अध्ययन के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
सीटेट की परीक्षा में हर साल हजारों में द्वार हिस्सा लेते हैं और या परीक्षा देते हैं लेकिन सभी उम्मीदवार इस परीक्षा को पास नहीं कर पाते बल्कि ज्यादातर उम्मीदवार फेल हो जाते हैं क्योंकि इस परीक्षा में बहुत ज्यादा कंपटीशन होता है इसीलिए जो उम्मीदवार इसकी तैयारी करता है वह ज्यादा से ज्यादा तैयारी करें ताकि वह इस परीक्षा को पास कर सके तो जो उम्मीदवार सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहा है उसके लिए पर्यावरण अध्ययन से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर यहां पर दिए गए हैं क्योंकि पहले भी परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं.
1. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कार्बन क्रेडिट का क्रय-विक्रय किया जाता है
उत्तर. उनके वर्तमान बाजार मूल्य के अनुसार
2. जलमंडल, स्थलमंडल, जैवमंडल तथा जीवोम में से पृथ्वी का सर्वाधिक बृहद पारिस्थितिक तंत्र है
उत्तर. जैवमंडल
3. ओजोनपरत की क्षीणता के लिए उत्तरदायी नहीं है
उत्तर. विलायक के रूप में प्रयुक्त मेथिल क्लोरोफार्म
4. यदि हम घडि़याल को उनके प्राकृतिक आवास में देखनाचाहते हैं, तो जिस स्थान पर जाना सही होगा, वह है
उत्तर. चंबल नदी
5. पारिस्थितिकी मित्र नहीं है
उत्तर. यूकेलिप्टस
6. वह स्थल जो वनस्पिति संरक्षण हेतु स्वस्थान पद्धति (In-Situ) नहीं है
उत्तर. वानस्पतिक उद्यान
7. भारत में चार जैव-विविधता हॉटस्पॉट स्थ्ाल हैं। ये हॉटस्पॉट हैं
उत्तर. पूर्वी हिमालय, पश्चिमी घाट, म्यांमार-भारत सीमा एवं सुंडालैण्ड
8. बलुई और लवणीय क्षेत्रएक भारतीय पशु जाति का प्राकृतिक आवास है। उस क्षेत्र में उस पशु के कोई परभक्षी नहीं है किंतु आवास ध्वंस होने के कारण उसका अस्तित्व खतरे में है। यह पशु है
उत्तर. भारतीय वन्य गधा
9. घासस्थलोंमें वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में जिस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं, वह है
उत्तर. जल की सीमाओं एवं आग के कारण
10. पर्यावरण से संबंधित है
उत्तर. विज्ञान और पर्यावरण केंद्र, भारतीय वनस्पति सर्वेक्षण संस्थान, भारतीय वन्यजीव संस्थान
11. किसी प्रजाति के विलोपन के लिए उत्तरदायी नहीं है
उत्तर.व्यापकनिच(Broad Niche)
12. मेर्थन(CH4) गैसे को कहते हैं
उत्तर. मार्श गैस (Marsh Gas)
13. पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने में मदद करता है
उत्तर. वनारोपण, वर्षा जल प्रबंधन तथा जैवमंडल भंडार
14. वैश्विक जलवायु परिवर्तन के संदर्भ में जो पद्धतियां मृदा में कार्बन प्रच्छादन/संग्रहण में सहायक है
उत्तर. समोच्च बांध, अनुपद सस्यन एवं शून्य जुताई
15. प्रवाल-विरंजन का सबसे अधिक प्रभावी कारक हैं
उत्तर. सागरीय जल के सामान्य तापमान में वृद्धि
16. पारितंत्र (ईकोसिस्टम) शब्द का सर्वोत्कृष्ट वर्णन है
उत्तर. जीवों (ऑर्गनिज़्म्स) का समुदाय और साथ ही वह पर्यावरण जिसमें वे रहते हैं।
17. भारत की पहली राष्ट्रीय वन नीति प्रकाशित की गई
उत्तर. 1894 ई. में
18. सर्वप्रथम ‘गहन पारिस्थितिकी’ (डीप इकॉलोजी) शब्द का प्रयोग किया
उत्तर. अर्तीज नेस ने
19. एक प्राकृतिक प्रकिृया जिसके द्वारा किसीग्रह या उपग्रह के वातावरण में मौजूद कुछ गैसें ग्रह/उपग्रह के वातावरण के ताप को अपेक्षाकृत अधिक बनाने में मदद करती है
उत्तर. गैसों के वायुमंडल में जमा
20. पूर्वी हिमालय के हॉटस्पॉट क्षेत्र में आता है
उत्तर. सिक्किम
21. किसी क्षेत्र के सभी जीवधारी तथा वातावरण में उपस्थित अजैव घटक संयुक्त रूयप से निर्माण करते हैं
उत्तर. पारितंत्र (Ecosystem) का
22. अधिक समय तक सूर्य के पराबैंगनी विकिरण के शरीर पर पड़ने पर हो सकता है
उत्तर. डीएनए में आनुवांशिक उत्परिवर्तन
23. जीवमंडल आरक्षित परिरक्षण क्षेत्र है
उत्तर. आनुवंशिक विभिन्नता के क्षेत्र
24. इन ऊँटों को संकटग्रस्त प्रजाति (Endangered Species) घोषित किया गया है
उत्तर. खाराई ऊँट
25. किसी ग्लेशियर या बर्फ की चादर को छेदकर प्राप्त किया गया, एक बेलनाकार नमूना है
उत्तर. हिम तत्व (Ice Core)
26. समतापमंडल में ओजोनके स्तर को प्राकृतिक रूप से विनियमित किया जाता है
उत्तर.नाइट्रोजन डाइऑक्साइड द्वारा
27. उत्तर प्रदेश में न्यूनतम वनावरण प्रतिशत वाले जिले
उत्तर. संत रविदास नगर, मैनपुरी, देवरिया
28. रियो-20 घोषणा पत्र का शीर्षक था
उत्तर. द फ्यूचर वी वांट
29. भारत में उपयुक्त पारिस्थितक संतुलन बनाए रखने के लिए वनाच्छादन हेतु न्यूनतम संस्तुत भूमि क्षेत्र है
उत्तर. 33%
30. पिछली शताब्दी में पृथ्वी के औसत तापमान में वृद्धि देखी गई है
उत्तर. 80C की
31. पर्यावरण के कुछ कारक संसाधन के रूप में कार्य करते हैं तथा कुछ कारक कार्य करते हैं
उत्तर.नियंत्रक के रूप में Environmental Science
32. हाल के वर्षों में मानव गतिविधियों के कारण वायुमंडल में कार्बन डाइऑक्साइड की सांद्रता में बढ़ोतरी हुई है, किंतु उसमें से बहुत-सी वायुमंडल के निचले भाग में नहीं रहती, क्योंकि
उत्तर. समुद्रों में पादप प्लवक प्रकाश संश्लेशनकर लेते हैं
33. जीव से जैव मंडल तक जैविक संगठन का सही क्रम है
उत्तर. जनसंख्या –> समुदाय –> पारिस्थितिक तंत्र –> भू-दृश्य
34. जलवायु परिवर्तन के प्रमुख कारक हैं
उत्तर. जीवाश्मिक ईंधन का अधिकाधिक प्रज्ववलन, तैल चालित, स्वचालितों की संख्या विस्फोटन तथा अत्यधिक वनोन्मूलन
35. चीता को भारत से विलुप्त घोषित किया गया था
उत्तर. वर्ष 1952 में
36. सीवकथोर्न के विश्वव्यापी मार्केट की बड़ी सम्भावनाएं हैं। इस पेड़ के बेर में विटामिन और पोषक तत्व प्रचुर होते हैं। चंगेज खां ने इसका प्रयोग अपनी सेना की ऊर्जस्विता को उन्नत करने के लिए किया था। रूसी कॉस्मोनाटों ने इसकेतेल को कास्मिक विकिरण से बचाव के लिए किया था। भारत में यह पौधा पाया जाता है
उत्तर.लद्दाख में
37. राष्ट्रीय जैव-विविधता प्राधिकरण भारत में कृषि संरक्षण में सहायकहै, यह
उत्तर. जैव चोरी को रोकता है तथा देशी और परंपरागत आनुवंशिक संसाधनों का संरक्षण करता है, एन.बी.ए. की अनुशंसा के बिना आनुवंशिक/जैविक संसाधनोंसे संबंधित बौद्धिकसंपदा अधिकार हेतु आवेदन नहीं किया जा सकता है।
38. भौतिक वातावरण में किसी समुदाय का समय के साथ रूपांतरण ही कहलाता है
उत्तर. पारिस्थितिक अनुक्रमण
39. 10 प्रतिशत नियम संबंधित है
उत्तर. ऊर्जा का खाद्य के रूप में एक पोषी स्तर से दूसरे पोषी स्तर तक पहुंचने से
40. कुछ कारणोंवश यदि तितलियों की जाति (स्पीशीज) की संख्या में बड़ी गिरावट होती है तो इसके जो संभावित परिणाम हो सकते हैं, वे हैं
उत्तर. कुछ पौधों के परागण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है। इसके कारण करों, मकडि़यों और पक्षियों की कुछ प्रजातियों की समष्टि में गिरावट हो सकती है।
41. एक पारिस्थितिक तंत्र में ऊर्जा की मात्रा एक पोषण स्तर से अन्य स्तर में स्थानांतरण के पश्चात
उत्तर. घटती है
42. चमोली के रैणी गांव में वन-कटाई के विरोध में आंदोलन चलाया गया
उत्तर. गौरा देवी के नेतृत्व में
43. किसी निश्चित क्षेत्र में प्राणियों की संख्या की सीमा, जिसे पर्यावरण समर्थन कर सकता है, कहलाती है
उत्तर. वहन क्षमता
44. पारिस्थितिकीय तंत्र में DDT का समावेश होने के बाद किस एक जीव में उसका संभवत: अधिकतम सांद्रा प्रदर्शित होगा
उत्तर. सांप
45. वृक्ष जो पर्यावरणीय संकट माना जाता है
उत्तर. यूकेलिप्टस
46. पर्यावरण में ग्रीन हाउस प्रभाव में वृद्धि होती है
उत्तर. कार्बन डाइऑक्साइड के कारण
47. बांस, शीशम, चंदन इत्यादित अन्य व्यावसायिक रूप से महत्वपूर्ण वृक्षप्रजातियां पाई जाती है
उत्तर. उष्णकटिबंधीय आर्द्र पर्णपाती वन में
48. भारत में जो नगर वृक्षारोपण में विशिष्टता रखता है
उत्तर. वालपराई
49. जिनका सर्वेक्षण किया गया है तथा उनकी मात्रा एवं गुणवत्ता का पता लगाया गया है और जिनका वर्तमान समय में प्रयोग किया जा रहा है
उत्तर. वास्तविक संसाधन
50. मरुस्थलीकरण को रोकने के लिए संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (United Nations Convention To Combat Desertification) का/के क्या महत्व है/हैं
उत्तर. इसका उद्देश्य नवप्रवर्तनकारी राष्ट्रीय कार्यक्रमोंएवं समर्थक अंतरराष्ट्रीय भागीदारियों के माध्यम से प्रभावकारी कार्यवाही को प्रोत्साहित करनाहै,यह मरुस्थलीकरण को रोकने में स्थानीय लोगों की भागीदारी को प्रोत्साहित करने हेतु ऊर्ध्वगामी उपागम (बॉटम-अप अप्रोच) के लिए प्रतिबद्ध है।
51. ग्लोबीय तापवृद्धि का सबसे महत्वपूर्ण परिणाम यह है कि इससे ध्रुवीय बर्फ की टोपियों के पिघलने के बाद वृद्धि होगी
उत्तर. समुद्र की सतह में
52. स्वपोषी (स्वपोषज) स्तर पर उत्पादन को कहा जाता है
उत्तर. प्राथमिक उत्पादकता
53. वायु प्रवाह द्वारा समुद्र की सतह पर विद्यमान गर्म, पोषकरहित जल को सघन, ठण्डे तथा पोषण तत्वों से परिपूर्ण जल द्वारा स्थानांतरित कर दिया जाता है
उत्तर. समुद्री उत्प्रवाह द्वारा
54. भौगोलिक क्षेत्र के प्रतिशत के रूप में सर्वाधिक वृक्षावरण वाले 5 राज्य क्रमश:
उत्तर. गोवा, केरल, गुजरात, झारखंड तथा तमिलनाडु
55. विकासशील देशों को जलवायु परिवर्तन का सामना करने हेतु अनुकूलन और न्यूनीकरण पद्धतियों में सहायता देने के आशय से बनी है
उत्तर. हरित जलवायु निधि (ग्रीन क्लाइमेट फंड)
56. सर्वाधिक वनावरण प्रतिशतता वाला राज्य
उत्तर. मिजोरम
57. एक संरक्षित कच्छ-वनस्पति क्षेत्र है
उत्तर. गोवा
58. एल्युमीनियम को इसके पर्यावरणीय हितैषी स्वरूप और नवीकरणीय योग्य होने के कारण कहा जाता है
उत्तर. हरी धातु
59. पर्यावरण बनता है
उत्तर. जीवीय घटकों, भू-आकृतिक घटकों, तथा अजैव घटकों से
60. क्योटो प्रोटोकॉल के तहत पर्यावरण में कार्बन उत्सर्जनों को कम करने के लिए लागू की गई थी
उत्तर. कार्बन क्रेडिट प्रणाली
61. ISFR-2017 के अनुसार, देश के 14 भू-आकृतिक क्षेत्रों (Physiographic Zones) में क्षेत्रफल की दृष्टि से सर्वाधिक वृक्षावरण है
उत्तर.मध्य उच्च भूमियों का
62. राष्ट्रीय वन नीति में भारत के कुल भौगोलिक क्षेत्र के जितने प्रशित पर वन रखने का लक्ष्य है, वह है
उत्तर. एक तिहाई
63. ओजोनपरत की क्षीणता के लिए उत्तरदायी गैसें हैं
उत्तर. सीएफसी, हैलोजन्स, नाइट्रस ऑक्साइड, ट्राइक्लोरोएथिलीन, हैनोन-1211, 1301
64. पर्यावरण किसी जीव के चारों तरफ घिरे भौतिक एवं जैविक दशाएं एवं उनके साथ अंत:क्रिया को सम्मिलित करता है
उत्तर. पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम, 1986 की परिभाषा के अनुसार।
65. नगरीकरण एवं औद्योगीकरण हानिकारक है
उत्तर. संतुलित विकास के लिए, पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी के लिए, जैव-विविधता के संरक्षण के लिए
66. भारतीय पशु कल्याण बोर्ड देश में पशुओं के कल्याण को बढ़ावा देने तथा पशु कल्याण कानूनों पर है
उत्तर. एक ‘सांविधिक सलाहकारी निकाय'(Statutory Advisory Body)
67. पर्यावरण से अभिप्राय है
उत्तर. भूमि, जल, वायु, पौधों एवं पशुओं की प्राकृतिक दुनिया जो इनके चारों ओर अस्त्तत्व में है। उन संपूर्ण दशाओं का योग जो व्यक्ति को एक समय बिन्दु पर घेरे हुए होती है। भौतिक, जैविकीय एवं सांस्कृतिक तत्वों की अंत:क्रियात्मक व्यवस्था जो अंत:संबंधित होती है।
68. रियो + 20, धारणीय विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन का लघु नाम है। यह सम्मेलन जून, 2012 में सम्पन्न हुआ था
उत्तर. रियो डी जनेरियो, ब्राजील में
69. दो महत्वपूर्ण नदियां जिनमेंसे एक का स्रोत झारखंड में है (और जो उड़ीसा में दूसरे नाम से जानी जाती है) तथा दूसरी जिसका स्रोत उड़ीसा में है
उत्तर. समुद्र में प्रवाह करनेसे पूर्व एक ऐसे स्थान पर संगम करती हैं, जो बंगाल की खाड़ी से कुछ ही दूर है। यह वन्य जीवन तथा जैव-विविधता का प्रमुख स्थल है और सुरक्षित क्षेत्र है। वह स्थल है
उत्तर. भितरकनिका
70. ‘चिपको’ आंदोलन मूल रूप से विरुद्ध था
उत्तर. वन कटाई के
71. ओज़ोन का अवक्षय करने वाले पदार्थों के प्रयोगपर नियंत्रण करने और उन्हें चरणबद्ध रूप से प्रयोग-बाह्य करने (फेजि़ंग आउट) के मुद्दे से संबंद्ध हैं
उत्तर. मॉनिट्रयल प्रोटोकॉल
72. वन अनुसंधान संस्थान स्थापित है
उत्तर. देहरादून में
73. भारतीय वन्य जीव संस्थ्ज्ञान स्थित है
उत्तर. देहरादून में
74. ‘भारतीय राष्ट्रीय जैविक-विविधता प्राधिकरण’ स्थापित किया गया
उत्तर. वर्ष 2003, चैन्नई (तमिलनाडु) में
75. राष्ट्रीय वन नीति के मुख्य उद्देश्य क्या थे
उत्तर. सामाजिक वानिकीको प्रोत्साहन देना, देश की कुल भूमि का एक-तिहाई वनाच्छादित करना
76. जब कुछ प्रदूषक आहार श्रृंखला के साथ सांद्रता में बढ़ते जाते हैं और ऊतकों में जमा हो जाते हैं, तो इस घटना को कहते हैं
उत्तर. जैविक आवर्धन (Biomagnification)
77. पर्यावरा सुरक्षा अधिनियम (EPA) को अन्य जिस नाम से जाना जाता है
उत्तर. छाता विधान
78. चक्रवात अवरोधक के रूप में कार्य करते हैं
उत्तर. मैंग्रोव वन
79. ‘भारतीय वन्य जीव संरक्षण अधिनियम’ लागू किया गया
उत्तर. वर्ष 1972 में
80. जैव-विविधता अल्फा (Α) , बीटा (Β) तथा गामा (Γ) नामक श्रेणियों में विभाजित की जाती है। यह विभाजन वर्ष 1972 में किया था
उत्तर.व्हिटैकर (Whittaker) ने
81. समुद्र तल से 3000-4500 मीटर की ऊंचाई पर पाया जाता है
उत्तर. हिम तेंदुआ
82. कार्बन डाईऑक्साइड गैस ग्लाबल वार्मिंग के लिए सबसे ज्यादा जिम्मेदार है, क्योंकि वायुमंडल में इसकी सांद्रता अन्य ग्रीन हाउस गैसों की तुलनामें है
उत्तर. बहुत अधिक
83. ग्रीन हाउस गैसों की संकल्पना की थी
उत्तर. जोसेफ फोरियर ने
84. भारत में निर्वनीकरण का प्रभाव नहीं है
उत्तर. नगरीकरण
85. सही कथन है
उत्तर. विश्व वन्य जीवन कोष की स्थापना 1961 में हुई, जुलाई, 2000 में उड़ीसा के नन्दन वन अभ्यारण्य में 13 शेरों की मृत्यु का कारण ट्राइपनासोमिएसिस रोग रहा, भारत का सबसे बड़ा जीवनशाला कोलकाता में अवस्थित है।
86. जैव-विविधता से संबंध रखते हैं
उत्तर. खाद्य एवं कृषि हेतु पादप आनुवंशिक संसाधनों के विषय में अंतरराष्ट्रीय संधि, मरुभवन का सामना करने हेतु संयुक्त राष्ट्र अभिसमय, विश्व विरासत अभिसमय
87. विश्व के तापमानों पर आंकड़े इकट्ठा करने के लिए वैश्विक वायुमंडल चौकसी स्टेशन स्थापित किया गया है
उत्तर. अल्जीरिया, ब्राजील तथा केन्या में
88. यह सम्भावना है कि 2044 ई. तक फिजी डूब जाएगा और समुद्र तल के बढ़ने से इसी वर्ष तक एक गंभीर संकट छा जाएगा
उत्तर. नीदरलैंड्स पर
89. नागालैंड के पर्वत क्रमश: बंजर होते जा रहे हैं, उसका प्रमुख कारण है
उत्तर. झूम कृषि
90. ‘चिपको’ आंदोलन के प्रणेता हैं
उत्तर. चंडीप्रसाद भट्ट
91. राष्ट्रीय हरित न्यायाधिकरण अधिनियम, 2010 भरतीय संविधान के जिस प्रावधान के आनुरूप्य अधिनियमित हुआ था/हुए थे
उत्तर. स्वस्थ पर्यावरण के अधिकार के आनुरूप्य, जो अनुच्छेद 21 के अंतर्गत जीवन के अधिकार का अंग माना जाता है
92. वायु है, एक
उत्तर. मिश्रण
93. भारत का वह राज्य जहां सर्वप्रथम ‘मुख्यमंत्रीजन वन योजना’ का प्रारंभी किया गया
उत्तर. झारखंड
94. प्रत्येक वर्ष कतिपय विशिष्ट समुदाय/जनजाति, पारिस्थितक रूप से महत्वपूर्ण, मास-भर चलने वाले अभियान/त्यौहार के दौरान फलदार वृक्षें की पौध का रोपण करते हैं। वे समुदाय/जनजाति हैं
उत्तर. गोंड कौर कोर्कू
95. जैव-सुरक्षा पर कार्टाजेना उपसंधि (प्रोटोकॉल) के पक्षकारों की प्रथम बैठक (MOP) 23-27 फरवरी, 2004 के मध्य सम्पन्न हुई थी
उत्तर. मलेशिया की राजधानी क्वालालम्पुर में
96. पगमार्क तकनीक का प्रयोग किया जाता है
उत्तर. विभिन्न वन्य जन्तुओं की जनसंख्या के आंकलन के लिए
97. जिनका वृक्ष छत्र घनत्व 10-40 प्रतिशत के मध्य होता है
उत्तर. खुले वन
98. जैव-विविधता हॉटस्पॉट की संकल्पता दी गई थी
उत्तर. ब्रिटिश पर्यावरणविद् नॉर्मन मायर्स द्वारा
99. विकास की वह अवधारणा जिसके तहत वर्तमान की आवश्यकताओं के साथ-साथ भविष्य की आवश्यकताओं को भी ध्यान में रखा जाता है
उत्तर. धारणीय विकास (Sustainable Development)
100. भारत रामसर अभिसमयका एक पक्षकार है और उसने बहुत से क्षेत्रों को रामसर स्थल घोषित किया है ताकि इन सभी स्थलों का, पारिस्थितिकी तंत्र उपागम से संरक्षण किया जाए और साथ-साथ अनुमति दी जाए।
उत्तर. उनके धारणीय उपयोग की
परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में पर्यावरण अध्ययन और पर्यावरण शिक्षा पर्यावरण अध्ययन और नैतिकता पर्यावरण अध्ययन सवाल और जवाब पीडीएफ पर्यावरण अध्ययन बैंक और जवाब सवाल से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.