Samanya Gyan

सबसे बडा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 7 निम्न 7 राज्यों से गुजरता है (Trick)

सबसे बडा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 7 निम्न 7 राज्यों से गुजरता है (Trick)

नमस्कार दोस्तो , आज हम इस पोस्ट में आपको भारत के सबसे बडे राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 7 जिन 7 राज्यों से होकर गुजरता है उनको आसानी से याद करने के Tricks बता रहे हैं ! इससे पहले हम आपको NH – 7 के बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे है !
2369 किलोमीटर लंबा NH 7 देश का सबसे बड़ा हाईवे है। यह 21 महत्वपूर्ण शहरों को जोड़ता है। इस हाईवे का निर्माण और रखरखाव केंद्रीय लोक सेवा विभाग यानी CPWD करता है। यह उत्तर प्रदेश में वाराणसी से शुरू होकर भारत के दक्ष‍िण छोर तक जाता है। यह हाईवे तमिलनाडु में कन्याकुमारी तक जाता है। भारत का यह सबसे लंबा हाईवे 7 राज्यों उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, तेंलगाना, आंध्रप्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु से होकर गुजरता है। इन सभी 7 राज्यों के नाम याद करने की Simple सी GK Tricks हम आपको बताने जा रहे है जो आपको Exam में काम आयेगी !

M            – महाराष्ट्र
           – आंध्रप्रदेश
M           – मध्य प्रदेश
U           – उत्तर प्रदेश
Tight   – तमिलनाडु
Kurta   – कर्नाटक
तेल         – तेलंगाना
MAMU Tight Kurta पहनकर NH-7 पर तेल बेंचते हैं 

तो दोस्तों आप इस ट्रिक से सबसे बडा राष्ट्रीय राजमार्ग NH – 7 जिन 7 राज्यों से गुजरता है के  बारे में आपको अच्छे से याद  हो जायेगा

भारत के राष्ट्रिय राजमार्ग बारे जानकारी :-

भारत के राष्ट्रीय राजमार्ग, भारत की केन्द्रीय सरकार द्वारा संस्थापित और सम्भाले जानी वाली लंबी दूरी की सड़के है। मुख्यतः यह सड़के 2 पंक्तियो की है, प्रत्येक दिशा में जाने के लिए एक पंक्ति। भारत के राजमार्गो की कुल दूरी लगभग 58,000 किमी है, जिसमे से केवल 4,885 किमी की सड़को के मध्य पक्का विभाजन बनाया गया है। राजमार्गो की लंबाई भारत के सड़को का मात्र 2% है, लेकिन यह कुल यातायात का लगभग 40% भार उठाते है। 1995 में पास संसदीय विदेहक के तहत इन राजमार्गो को बनाने और रख-रखाव के लिए निजी संस्थानो की हिस्सेदारी को मंजूरी दी गई। हाल के समय में इन राजमार्गो का तेजी से विकास हुआ जिनके तहत भारत के शहर और कस्बो के बीच यातायात के समय में गिरावट आई। कुछ शहरो के बीच 4 और 6 पंक्तियों के राजमार्गो का भी विकास हुआ। भारत का सबसे बड़ा राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग ७ (NH7) है, जो उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर को भारत के दक्षिणी कोने, तमिलनाडु के कन्याकुमारी शहर के साथ जोड़ता है। इसकी लंबाई 2369 किमी है। सबसे छोटा राजमार्ग 5 किलोमीटर लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग NH71B (NH71B) है,।

काफ़ी सारे राजमार्गों का अभी भी विकास हो रहा है। ज्यादतर राजमार्गों को कंक्रीट का नहीं बनाया गया है। मुम्बई पुणे एक्सप्रेस-वे इसका एक अपवाद है।

इस पोस्ट में आपको सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग राजस्थान का सबसे छोटा राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे 44 राजस्थान का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग राष्ट्रीय राजमार्ग ४४ भारत का सबसे बड़ा रोड कौन सा है उत्तर प्रदेश का सबसे लंबा राष्ट्रीय राजमार्ग नेशनल हाईवे लिस्ट इन हिंदी से संबंधित जानकारी है.  तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button