श्वसन किसे कहते हैं यह कितने प्रकार का होता है?
श्वसन किसे कहते हैं यह कितने प्रकार का होता है?
श्वसन-ऊर्जा प्राप्त करने के लिए जीवों द्वारा ऑक्सीजन लेने तथा कार्बन डाइऑक्साइड गैस बाहर निकालने की क्रिया को श्वसन कहते हैं।
श्वसन के प्रकार-यह दो प्रकार की है—(1) अवायवीय श्वसन, (2) वायवीय श्वसन।
1. अवायवीय श्वसन-श्वसन की यह क्रिया केवल ऑक्सीजन की अनुप स्थिति में होती है।
C6H12O2 यीस्ट कोशिका →2CO2+2C2H5OH+56 kcal
2. वायवीय श्वसन-श्वसन की यह क्रिया केवल ऑक्सीजन की उपस्थिति में होती है। इसमें कार्बन डाइऑक्साइड, जलवाष्प तथा अधिक मात्रा में ऊर्जा उत्पन्न होती है।
C6H12O2+6CO2→6CO2+6H2O+686 Kcal
श्वसन किसे कहते है
श्वसन (Respiration) : जैव-क्रियाओं के लिए आवश्यक ऊर्जा का उत्पादन सभी जीवधारी, उपापचय के अन्तर्गत, पोषक पदार्थों (ईंधन पदार्थों), विशेषतः शर्कराओं का किण्वन (fermentation) द्वारा अपघटन (decomposition) करके या वायुमण्डल की ऑक्सीजन (O2) द्वारा इनका ऑक्सीकर दहन या जारण (oxidativecombustion) करके करते हैं। इस जैव-क्रिया को श्वसन (respiration) कहते हैं।
श्वसन की परिभाषा
वायुमंडल में ऑक्सीजन शरीर की कोशिकाओं मे पहुंच कर भोजन का ऑक्सीकरण या जारण करती हैं तथा CO2 गैस निकलती है. ऐसी सभी भौतिक एवं रासायनिक क्रियाओं को श्वसन कहते हैं
आक्सी श्वसन और अनाक्सी श्वसन में अंतर
- आक्सी श्वसन सिर्फ ऑक्सीजन की उपस्थिति में होता है। जबकि अनाक्सी श्वसन में ऑक्सीजन की जरूरत नहीं होती है।
- आक्सी श्वसन ग्लूकोज को CO2 व H2O में टूट जाता है। जबकि अनाक्सी श्वसन में ग्लूकोज का विघटन होकर एथिल अल्कोहल, लैक्टिक एसिड व CO2 बनते हैं।
- आक्सी श्वसन कोशिका द्रव्य व माइटोकॉण्ड्रिया में होता है। जबकि अनाक्सी श्वसन कोशिका द्रव्य में होता है।
- आक्सी श्वसन अधिकांश जन्तु व पेड़ पौधों में होता है। जबकि अनाक्सी श्वसन बैक्टीरिया, ईस्ट तथा आंत्रीय परजीवियों में होता है।
- आक्सी श्वसन में एक ग्लूकोज अणु से 2774 किलो कैलोरी ऊर्जा निकलती है। जबकि अनाक्सी श्वसन में एक ग्लूकोज अणु से सिर्फ 34 किलो कैलोरी ऊर्जा निकलती है।
- आक्सी श्वसन में ग्लूकोज के 1 ग्राम अणु से ATP के 38 अणु ही बनते हैं। जबकि अनाक्सी श्वसन में ग्लूकोज के 1 ग्राम अणु से 2 ATP अणु ही बनते हैं।
श्वसन दर किसे कहते हैं
एक मिनट के लिए एक व्यक्ति की सांसों की संख्या को ही श्वसन दर कहते हैं। वयस्कों में यह आमतौर पर 12 और 16 प्रति मिनट सांसों के बीच होता है। श्वसन दर को वेंटिलेशन आवृत्ति या श्वास आवृत्ति के रूप में भी जाना जाता है।
श्वसन की कितनी क्रियाएं होती है?
यह तो सभी को पता है। यह श्वसन क्रिया दो प्रकार से होती है, बाह्य श्वसन तथा अंतःश्वसन।
अंतः श्वसन किसे कहते हैं
शरीर या रुधिर और वायु के बीच ऑक्सीजन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड का आदान-प्रदान करना है।
बाह्य श्वसन किसे कहते हैं?
ऊतकों तथा रुधिर या कोशिका के बीच ऑक्सीजन तथा कार्बन डाई ऑक्साइड का आदान-प्रदान करना है।
कोशिकीय श्वसन किसे कहते हैं?
कोशिकाओं में इंधन पदार्थों का आक्सीकरण तथा ऊर्जा का उत्पादन ग्लूकोज को कोशिकीय इंधन कहते हैं।
मानव का श्वसन तंत्र (Human Respiratory System)
मानव के प्रमुख श्वसननाग फेफड़े होते हैं जो वक्ष गुहा में कशेरुकदंड तथा पसलियों द्वारा बने एक कटघरे में सुरक्षित स्थित होते हैं अतः फेफड़ों तक बाहरी वायु के आवागमन हेतु नासिका ग्रसनी वायुनाले तथा इसकी शाखाएं मिलकर एक जटिल वायुमार्ग बनाती है. इस प्रकार यह सब अंग तथा फेफड़े मिलकर मानव का श्वसन तंत्र बनाते है..
श्वसन क्रिया में कौन सी गैस निकलती है?
श्वसन की क्रिया में ओक्सिजन गैस अंदर ली जाती है और कार्बनडाइऑक्साइड गैस बाहर निकाली जाती है। ओक्सिजन गैस के कारण ही हम सब जीवित हैं और पेड़-पौधों को छोड़कर सभी जीवित व्यक्तियों को यह गैस वातावरण से प्राप्त होती है। पेड़-पौधे इस गैस को बाहर निकालते हैं और कार्बनडाइऑक्साइड को अंदर लेते हैं।
मनुष्य का श्वसन अंग कौन सा है?
वे अंग जिनके द्वारा सजीवों तथा वातावरण के बीच गैसों का आदान-प्रदान होता है, उसे श्वसन अंग कहते हैं। शरीर की बाह्य सतह, त्वचा, ट्रेकिया, गिल्स, फेफड़ा प्राणियों के विभिन्न श्वसन अंग हैं।
फेफड़े की इकाई को क्या कहते हैं?
फेफड़ों की सबसे छोटी क्रियात्मक इकाई को वायुकोष्ठक या कूपिकायें (Alveoli) कहते हैं।
हम कितनी हवा में सांस लेते हैं?
2,000 गैलन एक दिन । हर दिन, आप केवल 2,000 गैलन से अधिक हवा में सांस लेते हैं – एक सामान्य आकार के स्विमिंग पूल को लगभग भरने के लिए पर्याप्त है। यह बहुत हवा है।
श्वसन तंत्र में कितने अंग होते हैं?
मनुष्य के श्वसन तंत्र में नासाछिद्र, श्वासनली, फेफड़े, डायफ्राम अंग होते हैं।
6 श्वसन जीवों के लिए क्यों आवश्यक है?
भोजन में संचित ऊर्जा श्वसन के समय निर्मुक्त होती है। अतः सभी जीवों को भोजन से ऊर्जा प्राप्त करने के लिए श्वसन की आवश्यकता होती है। श्वसन के प्रक्रम में हम पहले साँस द्वारा वायु को शरीर के अंदर ले जाते हैं।
श्वसन का महत्व क्या है?
शरीर के सभी शारीरिक कार्यों के लिए ऊर्जा की आवश्यकता होती है, और यह ऊर्जा श्वसन द्वारा उत्पन्न होती है। श्वसन से प्राप्त ऊर्जा अन्य बातों के अलावा , कोशिका प्रसार, विकास और मरम्मत में सहायता करती है ।
इस पोस्ट में श्वसन कितने प्रकार का होता है श्वसन किसे कहते हैं उत्तर श्वसन तंत्र किसे कहते हैं श्वसन दर किसे कहते हैं अवायवीय श्वसन किसे कहते हैं आंतरिक श्वसन किसे कहते हैं Types of respiration in Hindi वायवीय श्वसन किसे कहते हैं श्वसन क्या है इसका महत्व बताइए मनुष्य के शरीर में कितने तंत्र होते हैं? बच्चों में श्वसन दर कितनी होती है? सीने में कितनी हड्डियां होती हैं? से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.