ITI

विकास पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करता है?

विकास पर्यावरण को किस प्रकार प्रभावित करता है?

विकास का अत्यधिक होना पर्यावरण को प्रभावित करता है। मनुष्य के द्वारा किए गए विकास का परिणाम पर्यावरण का असंतुलित रूप है। बढ़ती हुई आवश्यकता की पर्ति करने के लिए अधिक-से-अधिक संसाधनों की पूर्ति करनी पड़ती है। इसके लिए प्रकति पर निर्भर रहना पड़ता है एवं प्राकृतिक संसाधन सीमित है ।जनक अतामा पहन करने से पर्यावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसी प्रकार खेती योग्य भूमि का उपयोग बड़े होटलों एवं इमारतों के निर्माण में किया जाता है जिससे कि पर्यावरण प्रदूषित होता है। इस प्रकार विकास पर्यावरण को प्रभावित करता है।

पर्यावरण से संबंधित प्रश्न और उनके उत्तर

प्रश्न . सूक्ष्मजीव अपमार्जक क्यों कहलाते हैं ?
उत्तर- सूक्ष्मजीव जटिल कार्बनिक पदार्थों को सरल अकार्बनिक पदार्थों में बदल देते हैं जो मिट्टी में चले जाते। हैं और पुनः पौधों के द्वारा उनका उपयोग किया जाता है।
प्रश्न . जैव जीव कहाँ-कहाँ पर मिलते हैं ?
उत्तर- जैव जीव स्थल, समुद्र के जल, बर्फ से ढके क्षेत्रों, वायु तथा मिट्टी में मिलते हैं।
प्रश्न . जीवमंडल किसे कहते हैं ?
उत्तर- पृथ्वी पर पाए जाने वाले सभी प्राकृतिक क्षेत्र तथा उसमें पाए जाने वाले सभी जीव-जंतु परस्पर मिलकर जीवमंडल कहलाते हैं।
प्रश्न . जीवमंडल के प्रमुख घटक लिखिए।
उत्तर- जैव घटक तथा अजैव घटक जीवमंडल के प्रमुख घटक हैं।
प्रश्न . जीवमंडल को प्रकार्यात्मक स्थिरता किसे से प्राप्त होती है ?
उत्तर- जीवमंडल के विभिन्न घटकों के सारे कार्यों का कुल योग जीवमंडल को प्रकार्यात्मक स्थिरता प्रदान करता है
प्रश्न . जनसंख्या को परिभाषित करो।
उत्तर- किसी भी प्रजाति के एक स्थान पर पाए जाने वाले जीवों की कुल संख्या जनसंख्या कहलाती है।
प्रश्न . जीवमंडल के उन स्थानों के नाम लिखिए जहाँ पर जैव-जीवों को पोषण होता है।
उत्तर- स्थलमंडल, जलमंडल तथा वायुमंडल में जैव जीवों का पोषण होता है।

प्रश्न . विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के मिलने पर किसका निर्माण होता है ?
उत्तर- विभिन्न पारिस्थितिक तंत्रों के मिलने पर जीवोम या बायोम का निर्माण होता है।
प्रश्न . जीवमंडल को किस रूप में माना जाता है ?
उत्तर- जीवमंडल को एक बड़े जैवतंत्र के रूप में माना जाता है।
प्रश्न . जीवमंडल के किसी स्तर पर अलग से विचार कर पाना कठिन क्यों है ?
उत्तर- विभिन्न स्तर एक दूसरे को प्रभावित करने के अतिरिक्त एक-दूसरे पर निर्भर भी रहते हैं इसीलिए किसी स्तर पर अलग से विचार कर पाना कठिन है।
प्रश्न . जैव समाज का निर्माण कैसे होता है ?
उत्तर- किसी क्षेत्र में जीवों की कुल जनसंख्या सम्मिलित रूप में जैव समाज का निर्माण करती है।
प्रश्न . किसी पारिस्थितिक तंत्र के घटक लिखिए।
उत्तर- जैव, अजैव तथा अपघटक किसी पारिस्थितिक तंत्र के घटक हैं।
प्रश्न . चार पदार्थों के नाम लिखिए जिनसे जीवमंडल का अजैव घटक बनता है ?
उत्तर- वायु, जल, मृदा तथा खनिज जीव मंडल के अजैव घटक हैं।

प्रश्न . कोई दो उदाहरण दीजिए जो प्रकाश संश्लेषण की क्षमता रखते हैं।
उत्तर- हरे पौधे और नीले हरित शैवाल।
प्रश्न . सभी जीव अपने निर्वाह के लिए सीधे या परोक्ष रूप से किस पर निर्भर करते हैं ?
उत्तर- उत्पादकों पर अर्थात् प्रकाश संश्लेषण करने वाले पौधों पर
प्रश्न . पेड़-पौधे किन कार्बनिक पदार्थों का निर्माण करते हैं ?
उत्तर- शर्करा (चीनी) एवं मंड
प्रश्न . उपभोक्ता किसे कहते हैं ?
उत्तर- जो जीव भोजन के लिए सीधे या परोक्ष रूप से उत्पादकों पर आश्रित रहते हैं, उन्हें उपभोक्ता कहते हैं
प्रश्न . उपभोक्ता के चार उदाहरण दीजिए।
उत्तर- मानव, शेर, बंदर, चिडिया।
प्रश्न . उपभोक्ताओं को किन भागों में बांटा गया है ?
उत्तर- शाकाहारी, माँसाहारी, सर्वाहारी, परजीवी।
प्रश्न . कौन-से दो सूक्ष्म जीव जैव अवशेषों का अपमार्जन करते हैं ?
उत्तर- जीवाणु और कवक।

इस पोस्ट में आपको पर्यावरण का महत्व पर्यावरण को प्रभावित करने वाले कारक पर्यावरण कितने प्रकार के होते है पर्यावरण का महत्व निबंध आर्थिक विकास के साथ पर्यावरण पर्यावरण तथा सतत विकास पर्यावरण एवं विकास impact of development on environment pdf bad effects of development on environment effects of urbanization on the environment  पर्यावरण और पारिस्थितिकीय क्विज पर्यावरण और पारिस्थितिकीय पर सामान्य ज्ञान प्रश्न पर्यावरण पर आधारित महत्वपूर्ण प्रश्न से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button