ITI

वायुमंडल में ओजोन किस प्रकार बनती है ?

वायुमंडल में ओजोन किस प्रकार बनती है ?

ऑक्सीजन के तीन परमाणुओं से ओजोन Oके अणु बनते हैं। सामान्य ऑक्सीजन के अणु में दो परमाणु होते हैं। ऑक्सीजन सभी प्रकार के वायविक प्राणियों के जीवन के लिए आवश्यक है। पर ओजोन एक घातक विष है।
वायमडल के ऊपरी स्तर में ओजोन अति आवश्यक कार्य पूरा करती है। यह सूर्य से आने वाला पराबैंगनी विकिरण  से पृथ्वी के लिए एक सुरक्षा कवच तैयार करती है। पराबैंगनी विकिरण पथ्वी पर रहने वाले जीवों के लिए अत्यंत हानिकारक है। ये विकिरण त्वचा के लिए कैंसर उत्पन्न करती है।
वायुमंडल के उच्चतर स्तर पर पराबैंगनी (UV) विकिरण के प्रभाव से ऑक्सीजन (O2) अणुओं से ओजोन बनती है। उच्च ऊर्जा वाले पराबैंगनी (UV) विकिरण ऑक्सीजन अणओं (O) को विघटित कर स्वतंत्र आक्सीजन (O) परमाणु बनाती हैं। ऑक्सीजन के यह स्वतंत्र परमाणु संयुक्त होकर ओजोन बनाते हैं।
O2   ⟶ O + O
O + O2  ⟶ O3

पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न . ऐसे दो पदार्थों के नाम लिखिए जिनका पुनः चक्रण किया जाता है।
उत्तर- प्लास्टिक एवं कागज़ ऐसे दो पदार्थ हैं जिनका पुनः चक्रण किया जाता है।

प्रश्न  प्रदूषण की परिभाषा लिखिए।
उत्तर-वातावरण के जैविक, भौतिक, रासायनिक लक्षणों में अवांछनीय परिवर्तनों को प्रदूषण कहते हैं। मुख्यतः प्रदूषण तीन प्रकार का होता है-भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण आदि।

प्रश्न . प्रदूषक किसे कहते हैं?
उत्तर- प्रदूषक ऐसे पदार्थ होते हैं जो कि प्रदूषण फैलाने के लिए उत्तरदायी होते हैं। मुख्यतः प्रदूषक दो प्रकार के होते हैं
(i) जैव निम्नीकृत प्रदूषक (ii) अजैव निम्नीकृत प्रदूषक।

प्रश्न  . पर्यावरणीय प्रदूषण क्या होता है? मानव के लिए हानिकारक जैव विअपघटनीय तीन प्रदूषकों के नाम लिखिए।
उत्तर- पर्यावरण सामान्यतः भौतिक और जैविक घटकों से बना होता है। इन घटकों की प्राकृतिक अवस्थाओं में किसी प्रकार का अवांछनीय परिवर्तन प्रदूषण कहलाता है। पर्यावरण प्रदूषण मुख्यतः तीन प्रकार का होता है-जल प्रदूषण, भूमि प्रदूषण, वायु प्रदूषण।

जल प्रदूषण सामान्यतः कारखानों से निकले कचरे के द्वारा वाहित मल के द्वारा होता है। यह गंदा तरल मल नदियों आदि में बहा दिया जाता है जिससे नदियों का जल दूषित हो जाता है।

भूमि प्रदूषण कृषि रसायन, खुले शौचालय से निकली गंदगी, कूड़ा कचरा, मृत शरीर आदि के कारण मुख्य रूप से होता है। वायु में ऑक्सीजन की मात्रा में वृद्धि होने पर विपरीत प्रभाव नहीं पड़ता है। जबकि अन्य गैसों की मात्रा में परिवर्तन होने पर वायु श्वसन योग्य नहीं रहती है। यह वायु प्रदूषण कहलाता है। अजैव निम्नीकृत प्रदूषक ऐसे प्रदूषक होते हैं। जिनके अपघटन की दर बहुत धीमी होती है तथा जिनका जीवन बहुत लंबा होता है। इनके उदाहरण हैं-पारा, D.D.T., आर्सेनिक के यौगिक।

प्रश्न . किसी जलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर-काई या शैवाल → छोटे जंतु → मछली → बड़ी मछली।
प्रश्न . विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर क्या बनाती हैं ?
उत्तर- विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर खाद्य जाल बनाती हैं।
प्रश्न . किसको अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी शाकाहारी को या माँसाहारी को ?
उत्तर- शाकाहारी को माँसाहारी की अपेक्षा अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
उत्तर- ऊर्जा एवं पदार्थों का स्थानांतरण करना आहार श्रृंखला का प्रमुख कार्य है।
प्रश्न . ऊर्जा के प्रवाह का पहला चरण बताइए।
उत्तर- हरे पौधों द्वारा भोजन तैयार करना।
प्रश्न . कौन-से पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं ?
उत्तर- हरे पौधे जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
प्रश्न . पौधे सूर्य की ऊर्जा को किस रूप में भंडारित करते हैं ?
उत्तर- पौधे सूर्य की ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करके कार्बोहाइड्रेट के रूप में भंडारित करते हैं।

प्रश्न . मानव पर्यावरण को प्रभावित करने वाले दो मुख्य अजैव घटकों के नाम बताइए।
उत्तर-तापमान तथा मिट्टी दो मुख्य अजैव घटक हैं जो मानव पर्यावरण को प्रभावित करते हैं।
प्रश्न . पोषी स्तरों की परिभाषा दो।
उत्तर-आहार श्रृंखला के जिन विभिन्न स्तरों पर भोजन का स्थानांतर होता है, उन स्तरों को पोषण स्तर कहते हैं।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है?
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न . पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न . प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं ?
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।।
प्रश्न . द्वितीय पोषी स्तर के प्राणी कौन-से होते हैं ?
उत्तर-शाकाहारी अथवा प्राथमिक उपभोक्ता।
प्रश्न. ग्रीन हाउस प्रभाव क्या है?
उतर. ग्रीन हाउस प्रभाव में सूर्य की किरणें पृथ्वी पर आ तो जाती है, लेकिन कार्बन डाइऑक्साइड गैस के घेरे के कारण वापस नहीं जा पाती है
प्रश्न. रेड डाटा बुक का सम्बन्ध किससे हैं?
उतर. विलुपित के संकट से ग्रस्त जीवों से

प्रश्न. ‘ग्रीन’ पीस क्या है?
उतर. पर्यावरण योजना
प्रश्नभारत का पर्यावरण शिक्षा केन्द्र कहाँ स्थित है?
उतर. अहमदाबाद ( गुजरात )
प्रश्नविश्व वन्य जीव कोष द्वारा प्रतीक के रूप में किस पशु को लिया गया है?
उतर. पांडा
प्रश्न. भारत में सबसे अधिक वन किस प्रदेश में हैं?
उतर. मध्य प्रदेश
प्रश्न. भूतल पर CFC का प्रयोग कहां होता है?
उतर. स्प्रेकैन डिस्पेन्सर, वातानुकूलकों, रेफ्रिजरेटरों, हेयर स्प्रे, शेविंग क्रीम, विविध सौन्दर्य प्रसाधनों आदि में
प्रश्न. संयुक्त राष्ट्र पर्यावरण कार्यक्रम ( UNEP) का मुख्यालय कहाँ है?
उतर. नैरोबी ( केन्या )
प्रश्न. ग्रीन हाउस प्रभाव का प्रत्यक्ष परिणाम क्या होगा?
उतर. ग्लेशियर पिघलने लगेंगे
प्रश्न. भारत का कौनसा राज्य ‘टाइगर राज्य’ के रूप में जाना जाता है?
उतर. मध्य प्रदेश
प्रश्न . स्वयं पोषी तथा परपोषी जीवों के एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- स्वयंपोषी-हरा पौधा। परपोषी-मानव।।
प्रश्न . आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा का स्थानांतरण होने से ऊर्जा में वृद्धि होती है या कमी ?
उत्तर- प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा में कमी होती है।
प्रश्न . घास हिरण शेर में उत्पादक स्तर पर कौन है तथा क्यों ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर घास है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन बनाने हेतु सूर्य के प्रकाश का उपयोग करती।
प्रश्न . सर्वभक्षी या सर्वाहारी किसे कहते हैं ?
उत्तर- वे जीव जो भोजन के लिए पौधे एवं जंतुओं दोनों का उपयोग करते हैं उन्हें सर्वभक्षी या सर्वाहारी कहते हैं जैसे-मानव।

इस पोस्ट में आपको formation of ozone layer is explained by which reaction how is ozone destroyed write a balanced equation for the formation of ozone from oxygen. what is ozone? ओजोन गैस क्या है ओजोन परत में छिद्र ओजोन परत किस मंडल में है ओजोन परत कहाँ पाई जाती है ओजोन परत संरक्षण ओजोन क्षरण ओजोन gas ओजोन परत किस मंडल में पाई जाती है वायुमंडल में ओजोन कैसे बनती है ? वायुमंडल में ओज़ोन किस प्रकार बनती है ? इसके रिक्तिकरण को स्पष्ट करें से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button