रेटिना से मस्तिष्क तक संकेत कैसे पहुँचते हैं ?

रेटिना से मस्तिष्क तक संकेत कैसे पहुँचते हैं ?

पुतली से प्रकाश-किरणें नेत्र में प्रवेश कर अभिनेत्र लैंस के माध्यम से रेटिना पर किसी वस्तु का उल्टा, छोटा तथा वास्तविक प्रतिबिंब बनाती हैं। रेटिना पर बहुत बड़ी संख्या में प्रकाश सुग्राही कोशिकाएँ होती हैं जो सक्रिय होकर विद्युत् सिग्नल उत्पन्न करती हैं। ये सिग्नल दृग तंत्रिकाओं के द्वारा मस्तिष्क तक पहुँचा दिए जाते हैं और मस्तिष्क उनकी व्याख्या कर लेता है।

मानव आँख के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न. न्यूटन ने किस आधार पर सिद्ध किया था कि कोई भी प्रकाश जो सूर्य के प्रकाश के सदृश स्पेक्ट्रम बनाता है वह श्वेत प्रकाश कहलाता है ?
उत्तर- न्यूटन ने कांच की प्रिज्म से सूर्य का स्पेक्ट्रम प्राप्त किया था। उन्होंने एक और प्रिज्म का प्रयोग कर के स्पेक्ट्रम के वर्गों को और अधिक विभक्त करने का प्रयत्न किया था पर उन्हें और अधिक वर्ण नहीं मिले थे। जब उन्होंने दूसरा सर्व सम प्रिज्म पहले प्रिज्म के सापेक्ष उल्टी स्थिति में रखा तो स्पेक्ट्रम के सभी वर्ण दूसरे प्रिज्म से होकर गुजरे। तब दूसरे प्रिज्म से श्वेत प्रकाश का पुंज निर्गत हुआ। इससे सिद्ध हुआ कि कोई भी प्रकाश जो सूर्य के प्रकाश के समान स्पेक्ट्रम बनाता है वह श्वेत प्रकाश कहलाता है।

प्रश्न . आँख के ठीक सामने उभरा हुआ भाग किस प्रकार का होता है ?
उत्तर- पारदर्शक।
प्रश्न . नेत्र गोलक का लगभग आकार कैसा होता है ?
उत्तर- नेत्र गोलक गोलाकार होता है जिसका व्यास लगभग 2.3 सेमी० होता है।
प्रश्न . आँख में होने वाले अपरिवर्तन का मुख्य भाग कौन-सा होता है ?
उत्तर- कॉर्निया और एक्वस ह्यूमर।।
प्रश्न . आँख का लैंस क्या कार्य करता है?
उत्तर- अपवर्तित किरणों को रेटिना पर पड़ने से पहले फोकस दूरी निर्धारित करता है।
प्रश्न . आइरिस का आँख में क्या काम है ?
उत्तर- आइरिस पुतली के आकार को नियंत्रित करता है।
प्रश्न . बहुत तेज़ प्रकाश में पुतली क्या करती है ?
उत्तर- बहुत तेज़ प्रकाश में पुतली सिकुड़ जाती है।
प्रश्न . कम प्रकाश में पुतली पर क्या प्रभाव पड़ता है।
उत्तर- पुतली फैल जाती है।

प्रश्न . निकट दृष्टि दोष में क्या होता है ?
उत्तर- निकट दृष्टि रोग में समीप की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं, दूर की नहीं।
प्रश्न . निकट दृष्टि दोष का क्या कारण है?
उत्तर- निकट दृष्टि दोष, नेत्र गोलक के आगे से पीछे तक काफ़ी लंबा हो जाने के कारण होता है।
प्रश्न . निकट दृष्टि दोष से छुटकारा पाने के लिए कौन-सा लैंस प्रयोग में लाया जाता है ?
उत्तर- अवतल लैंस द्वारा निकट दृष्टि दोष से छुटकारा पाया जाता है।
प्रश्न . दूर दृष्टि दोष में क्या होता है ? उत्तर-दूर दृष्टि में दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई देती हैं, समीप की नहीं। प्रश्न 45. दूर दृष्टि दोष का क्या कारण है?
उत्तर- यह दोष नेत्र गोलक के छोटा होने या समीप की वस्तुएं देखते समय लैंस की आकृति बदलने के कारण होता है।
प्रश्न . दूर दृष्टि दोष से छुटकारा पाने के लिए कौन-सा लैंस उपयोग में लाया जाता है ?
उत्तर- उत्तल लैंस द्वारा दूर दृष्टि दोष से छुटकारा पाया जाता है।
प्रश्न . निकट दृष्टि रोग से छुटकारा पाने के लिए किस प्रकार के लैंस का प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- उचित शक्ति के अवतल लैंस का।

प्रश्न . रेटिना पर बिंब कैसा बनता है ?
उत्तर- रेटिना पर उल्टा, छोटा और वास्तविक बिंब बनता है।
प्रश्न . रेटिना किस प्रकार का होता है?
उत्तर- रेटिना पतली झिल्ली के समान होता है जिसमें असंख्य प्रकाश संवेदी कोशिकाएं होती हैं।
प्रश्न . प्रकाश संवेदी कोशिकाएं दृष्टि संवेदना को मस्तिष्क के पास किस रूप में भेजती हैं ?
उत्तर- विद्युत संकेतों के रूप में दृष्टि तंत्रिका के माध्यम से।
प्रश्न . आँख का लैंस किससे बना होता है ?
उत्तर- आँख का लैंस तंतुओं के जैली जैसे पदार्थ से बना होता है।
प्रश्न . फोकस दूरी को किस प्रकार बदला जा सकता है ?
उत्तर- वक्रता के परिवर्तन के द्वारा।
प्रश्न . विश्राम अवस्था में आँख के लैंस की फोकस दूरी कितनी होती है?
उत्तर- 25 सेमी०

इस पोस्ट में आपको मस्तिष्क में दृश्य मार्ग दृश्य मार्ग प्रवाहचाप मस्तिष्क कनेक्शन आरेख के लिए आंख visual pathway flowchart eye to brain connection diagram optic nerve optic chiasm lateral geniculate nucleus optic nerve pathway visual pathway in the brain visual pathway diagram मानव आंख और रंगीन दुनिया के लिए महत्वपूर्ण सवाल मानव आंख और रंगीन दुनिया महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मानव आंख और रंगीन विश्व स्तर 10 उत्तरों के साथ महत्वपूर्ण प्रश्न मानव आंखों और रंगीन दुनिया पर mcq प्रश्न मानव आंख और रंगीन विश्व कक्षा 10 प्रश्न और उत्तर पीडीएफ मानव आंखों पर संख्यात्मक हल

Leave A Reply

Your email address will not be published.