राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है

0

राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है.

राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है.भारत का संविधान संघात्मक है। इसमें संघ तथा राज्यों के शासन के सम्बन्ध में प्रावधान किया गया है.राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख राज्यपाल (गवर्नर) होता है, जो मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करता है. कुछ मामलों में राज्यपाल को विवेकाधिकार दिया गया है, ऐसे मामले में वह मंत्रिपरिषद की सलाह के बिना भी कार्य करता है.

राज्यपाल की योग्यता

अनुच्छेद 157 के अनुसार राज्यपाल पद पर नियुक्त किये जाने वाले व्यक्ति में निम्नलिखित योग्यताओं का होना अनिवार्य है.

  • 1. वह भारत का नागरिक हो,
  • 2. वह 35 वर्ष की आयु पूरी कर चुका हो,
  • 3. वह राज्य सरकार या केन्द्र सरकार या इन राज्यों के नियंत्रण के अधीन किसी सार्वजनिक उपक्रम में लाभ के पद पर न हो,
  • 4. वह राज्य विधानसभा का सदस्य चुने जाने के योग्य हो.

राज्यपाल से संबधित महत्वपूर्ण उत्तर

राज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति के द्वारा की जाती है जिस तरह केंद्र की शक्ति राष्ट्रपति के हाथ में होती है उसी तरह राज्य की शक्ति राज्यपाल के हाथ में होती है राज्यपाल राज्य की कार्यपालिका का प्रमुख होता है जो कि मंत्रिपरिषद की सलाह के अनुसार कार्य करता है कुछ ऐसे मामले है जो वह मंत्रिपरिषद की सलाह के बिना कार्य करता है इनके अलावा भी और बहुत प्रश्न है जो अधिकतर आजकल एग्जाम में पूछे जाते है इसलिए हमने इन प्रश्नों नीचे सूची बनाई है इसलिए इन प्रश्न के बारे में आपको पता होना बहुत जरूरी है इन्हें आप अच्छे याद करे और अगर आपको यह प्रश्न पसंद आए तो दुसरो से शेयर जरुर करे

1. किसी राज्य की कार्यपालिका की शक्ति किसमें निहित होती है
उत्तर. राज्यपाल में 
2. राज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है
उत्तर.  राष्ट्रपति 
3. किस व्यक्ति को हटाने का प्रावधान संविधान में नहीं है
उत्तर. राज्यपाल को 
4. राज्यपाल का कार्यकाल कितना होता है
उत्तर.  5 वर्ष 
5. राज्यपाल का वेतन-भत्ता किस कोष से आता है
उत्तर. राज्य की संचित निधि द्वारा 
6. राज्य सरकार का संवैधानिक प्रमुख कौन होता है
उत्तर. राज्यपाल 
7. राज्यपाल अपना त्यागपत्र किसे देता है
उत्तर. राष्ट्रपति को 
8. राष्ट्रपति शासन में राज्य का संचालन कौन करता है
उत्तर. राज्यपाल 
9. कौन व्यक्ति राष्ट्रपति की इच्छानुसार अपने पद पर बना रहता है
उत्तर. राज्यपाल 
10. राज्यपाल पद हेतु न्यूनतम आयु कितनी होती है
उत्तर. 35 वर्ष 

11. राज्यपाल विधानसभा में कितने आंग्ल-भारतीयों की नियुक्ति कर सकता है
उत्तर.  एक 
12. भारत की पहली महिला राज्यपाल कौन थी
उत्तर.  सरोजनी नायडू 
13. ‘राज्यपाल सोने के पिंजरे में निवास करने वाली चिड़िया के समान है’ ये शब्द किसके हैं
उत्तर.  सरोजनी नायडू 
14. किसकी अनुमति के बिना राज्य की विधानसभा में कोई धन विधेयक पास नहीं होता है
उत्तर.  राज्यपाल 
15. राज्यपाल द्वारा जारी किया गया अध्यादेश किसके द्वारा मंजूर किया जाता है
उत्तर. विधानमंडल द्वारा 
16. राज्य सरकार को कौन भंग कर सकता है
उत्तर. राज्यपाल 
17. राज्य के मुख्यमंत्री की नियुक्ति कौन करता है
उत्तर.  राज्यपाल 
18. राज्यपाल की मुख्य भूमिका क्या है
उत्तर. केंद्र व राय के मध्य की कड़ी 
19. किसी राज्य के राज्यपाल को शपथ ग्रहण कौन कराता है
उत्तर. उस राज्य का मुख्य न्यायाधीश 
20. किस राज्य में राष्ट्रपति शासन के अलावा राज्यपाल शासन भी लागू किया जा सकता है
उत्तर.  जम्मू-कश्मीर 

21. भारत के किस राज्य में प्रथम महिला राज्यपाल बनीं
उत्तर.  उत्तर प्रदेश 
22. जम्मू-कश्मीर के संविधान के अनुसार राज्य में अधिकतम कितने समय के लिए राज्यपाल शासन लगाया जा सकता है
उत्तर. 6 माह 
23. जम्मू-कश्मीर का ‘सदर-ए-रियासत’ पद नाम बदलकर कब राज्यपाल कर दिया गया
उत्तर.  1965 में 
24. राज्य सरकार को भंग कौन कर सकता है
उत्तर. राज्यपाल की सिफारिश पर राष्ट्रपति 

इस पोस्ट में आपको राज्यपाल की नियुक्ति कैसे होती है राज्यपाल की शक्ति राज्यपाल को शपथ कौन दिलाता है राज्यपाल की भूमिका राज्यपाल के चार कार्य राज्यपाल की शपथ राज्यपाल भारत राज्यपाल को पद की शपथ कौन दिलाता है से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.