राजस्थान पटवारी परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

राजस्थान पटवारी परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

Rajasthan Patwari की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी सबसे अच्छी कर सके तो जो उम्मीदवार Rajasthan Patwari की तैयारी कर रहा है उसके लिए हमारी इस पोस्ट में Rajasthan Patwari परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें यह प्रशन पहले भी Rajasthan Patwari की काफी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.

प्रश्न. राजस्थान में ‘मेवानगर’ प्रसिद्ध है?

उत्तर. पार्श्वनाथ जैन मन्दिर के लिए

प्रश्न. कौन सौर मण्डल का भाग नहीं है?

उत्तर. निहारिका

प्रश्न. वह दुर्ग जिस पर दागे गए तोप के गोले महलों को क्षति पहुँचाएं बिना ही ऊपर से निकल गए थे?

उत्तर. अहिच्छत्रपुर दुर्ग

प्रश्न. कौनसा सर्वोत्तम विद्युत् चालक है?

उत्तर. चाँदी

प्रश्न. ‘फतोई’ क्या है?

उत्तर. वस्त्र

प्रश्न. एडवेंचर महोत्सव आयोजित होता है?

उत्तर. कोटा में

प्रश्न. कहाँ के बुनकरों ने देश का पहला राष्ट्रध्वज बनाया जो लाल किले (दिल्ली) पर फहराया गया?

उत्तर. आलूदा – दौसा

प्रश्न. भारत रत्न सम्मान की भाँति “राजस्थान रत्न सम्मान’ कब से प्रारम्भ किया गया?

उत्तर. 17 दिसम्बर, 2012

प्रश्न. कहाँ “आदिम संस्कृति का संग्रहालय स्थित

उत्तर. बागौर

प्रश्न. प्रसिद्ध क्रान्तिकारी अर्जुन लाल सेठी के लिए यह किसने लिखा है कि “दधीचि जैसा त्याग और दृढ़ता लेकर जन्में और दृढ़ता से ही मृत्यु को गले लगाया”.

उत्तर. पं. सुन्दर लाल

प्रश्न. “ख्वासन-पड़दायत-पासवान’ सम्बन्धित है?

उत्तर. राजा की उपदासियाँ

प्रश्न. “कमल के फूल का बाग” कहाँ स्थित है जिसका वर्णन ”बाबरनामा’ में मिलता है?

उत्तर. धौलपुर

प्रश्न. किस लोक देवता को ‘पंचपीरों में नहीं गिना जाता है?

उत्तर. तेजा जी

प्रश्न. संविधान में उल्लेख नहीं है?

उत्तर. योजना आयोग

प्रश्न. किसने चित्तौड़ के विजयस्तम्भ की तुलना कुतुबमीनार से की?

उत्तर. जैम्स टॉड़ ने

प्रश्न. किस शिलालेख में चौहानों को ‘वत्स गोत्रीय’ बताया है?

उत्तर. बिजौलिया लेख

प्रश्न. ‘नखलिस्तान’ नामक पत्रिका किस संस्थान द्वारा प्रकाशित होती है?

उत्तर. राजस्थान उर्दू अकादमी

प्रश्न. वह प्रसिद्ध जैन आचार्य कौन थे जिनको अकबर ने बहुत सम्मानित किया था?

उत्तर. हरि विजय सूरी

प्रश्न. ‘खसरा क्या है?

उत्तर. नक्शे में खेतों को दिए गए क्रमांक

प्रश्न. पिछोला झील में स्थित जग मन्दिर के समान दूसरा जग मन्दिर राजस्थान में कहाँ देखा जाता है?

उत्तर. किशोर सागर – कोटा

प्रश्न. नोबेल पुरस्कार किस विषय में नहीं दिया जाता है?

उत्तर. गणित

प्रश्न. अकबर द्वारा महाराणा प्रताप को समझाने हेतु भेजे गए व्याक्तियों का सही क्रम है?

उत्तर. जलाल खाँ, मानसिंह, भगवंतदास, टोडरमल

प्रश्न. रक्षा मंत्रालय द्वारा नई रक्षा खरीद नीति कब लागू की गई?

उत्तर. 1 जून, 2013

प्रश्न. ‘लक्ष्मी-बज्जारी’ है?

उत्तर. अभ्रक की खाने

प्रश्न. भूकम्प मापा जाता है?

उत्तर. रिएक्टर पैमाने में

प्रश्न. राजस्थान की सबसे लम्बी बावड़ी है?

उत्तर. रानी जी की बावड़ी

प्रश्न. टांकला गाँव प्रसिद्ध है?

उत्तर. दरियों के लिए

प्रश्न. एग्मार्क (Agmark) है?

उत्तर. पदार्थों की गुणवत्ता के लिए एक मोहर

प्रश्न. मूत्र का पीला रंग किसकी मौजूदगी के कारण होता है?

उत्तर. यूरोक्रोम

प्रश्न. काकोरी काण्ड के आरोपी “अशफाक उल्ला खाँ’ को राजस्थान में किसने छिपाया

उत्तर. अर्जुन लाल सेठी

प्रश्न. सोम कमला-आम्बा सिंचाई परियोजना किस जिले में स्थित है?

उत्तर. इँरगपुर

प्रश्न. किस भारतीय राज्य का अपना भी संविधान है?

उत्तर. जम्मू-कश्मीर

प्रश्न. राष्ट्रीय राजमार्ग 79-A कहाँ-से-कहाँ तक जाता है?

उत्तर. किसनगढ़ नसीराबाद

प्रश्न. महर्षि वाल्मिकी ने राजपूताने के भू-भाग को नाम दिया?

उत्तर. मरूकान्तार

प्रश्न. कौनसा जोड़ा गलत है?

उत्तर. राजस्थान प्राज्य विद्या संस्थान – बीकानेर

प्रश्न. 1 मील बराबर हैं?

उत्तर. 1.609 किमी

प्रश्न. भारत में सिक्के जारी करने के लिए कौन अधिकृत है?

उत्तर. वित्त मंत्रालय”

प्रश्न. ‘अग्नि वलय’ की उपस्थिति किस महासागर में पाई जाती है?

उत्तर. प्रशान्त महासागर

प्रश्न. राजस्थान का प्रथम पर्यटन पुलिस थाना कहाँ स्थापित किया गया?

उत्तर. उदयपुर

प्रश्न. किसे “इनसाइक्लोपीडिया ऑफ ब्रिटेनिका” में राजस्थानी भाषा की मशाल कहा है?

उत्तर. सीताराम लालस

प्रश्न. राजस्थान का अधिकांश भाग स्थित है?

उत्तर. कर्क रेखा के उत्तर में

प्रश्न. ‘कमल से भरे सरोवर’ किस शैली की विशेषता है?

उत्तर. किशनगढ़ शैली

प्रश्न. राजस्थान में पहली बार ‘राईट टू रिकॉल’ का प्रयोग हुआ?

उत्तर. माँगरोल बाँरा

प्रश्न. ‘बसलो चित्रण’ किस चित्रकला शैली से सम्बन्धित है?

उत्तर. अलवर शैली

प्रश्न. वह शासक जिसकी मृत्यु पर यह कहा गया कि “आज क्रुफ का (धर्म विरोधी) दरवाजा टूट गया?

उत्तर. महाराजा जसवंत सिंह प्रथम

प्रश्न. अक्सर अग्नि स्नान करने वाली लोक देवी ईड़ाणा माता का मन्दिर स्थित है?

उत्तर. उदयपुर में

प्रश्न. किसने सैन्य शासन के क्षेत्र में “घोड़े दाग’ एवं ‘हुलिया’ प्रथा का प्रचलन किया?

उत्तर. अलाउद्दीन खिलजी

प्रश्न. रीको ने चार एग्रो फूड़ पार्क विकसित किए हैं, ताकि

उत्तर. कृषि आधारित उद्योगों को बढ़ावा मिले

प्रश्न. ‘शृंगार हार’ ग्रन्थ के रचयिता हैं?

उत्तर. हम्मीर देव चौहान

प्रश्न. के लिए उपयुक्त मुहावरा क्या है? ‘मुसीबत देखकर घबरा जाना

उत्तर. नानी याद आना

प्रश्न. मुहावरे का अर्थ बताइए ‘सिर से पानी गुजर जाना है?

उत्तर. सहनशीलता की सीमा टूट जाना

प्रश्न. कौनसा ‘कर’ शब्द का अर्थ नहीं है?

उत्तर. कर्म

प्रश्न. लेखापाल शब्द का अंग्रेजी पर्याय है?

उत्तर. Accountant

प्रश्न. “मैं उस पर विश्वास करता रहा और वह मेरी आँखों में धूल झोंकती रही.” इस वाक्य में काले छपे हुए मुहावरे का अर्थ क्या है?

उत्तर. धोखा देना

प्रश्न. इनमें से कौनसा शब्द पृथ्वी का पर्यायवाची नहीं है?

उत्तर. दामिनी

प्रश्न. वाक्य के लिए उचित लोकोक्ति बताएं ‘जो चीज सामने हो उसके लिए किसी प्रमाण की क्या आवश्यकता है?

उत्तर. हाथ कंगन को आरसी क्या

प्रश्न. तत्पुरुष समास किसमें है?

उत्तर. राजकुमार

प्रश्न. ‘पंचानन’ समस्त पद में कौनसा समास है ? उपयुक्त विकल्प छाँटिए?

उत्तर. बहुव्रीहि

प्रश्न. शब्द-समूह में बिजली के पर्यायवाची कौन हैं?

उत्तर. विद्युत, तड़ित, चपला, दामिनी

प्रश्न. शब्द की परिभाषा क्या है?

उत्तर. शब्द भाषा की स्वतंत्र और अर्थवान इकाई है।

प्रश्न. ‘आ’ उपसर्ग से बना कौनसा शब्द समूह सही है?

उत्तर. आजन्म, आमरण, आगमन, आकर्षण

प्रश्न. ‘सज्जन’ का सन्धि-विच्छेद होगा?

उत्तर. सत् + जन

प्रश्न. वाक्य का अर्थ की दृष्टि से प्रकार बताइए ‘वर्षा होती, तो फसल अच्छी होती है?

उत्तर. संकेत वाचक वाक्य

प्रश्न. ‘किसी कार्य में दूसरे से आगे बढ़ने की इच्छा-अर्थ देने वाला एक शब्द विकल्पों में से चुनिए?

उत्तर. प्रतिस्पर्धा

प्रश्न. नीचे दिए गए विकल्पों में से ‘पीयूष’ शब्द का उपयुक्त पर्यायवाची शब्द चुनिए?

उत्तर. सुधा

प्रश्न. ‘जिसे धर्म में निष्ठा हो’ इस वाक्यांश के लिए एक शब्द चुनिए?

उत्तर. धर्मनिष्ठ

प्रश्न. वाक्य का सन्देहवाचक वाक्य में रूपान्तरण क्या होगा? ‘मनीषा दसवीं में पढ़ती है?

उत्तर. मनीषा दसवीं में पढ़ती होगी.

प्रश्न. कौनसा शब्द ‘चाँद’ का समानार्थी शब्द नहीं

उत्तर. आदित्य

प्रश्न. सही कथन चुनिए?

उत्तर. बोली से अभिप्राय स्थानीय घरेलू बोली से है।

प्रश्न. ‘राजभाषा’ किसे कहते हैं?

उत्तर. जिसका प्रयोग सरकारी कामकाज में होता है।

प्रश्न. ‘इत्यादि’ का सन्धि विच्छेद होगा?

उत्तर. इति + यादि

प्रश्न. ‘पुत्री’ शब्द के पर्यायवाची शब्द समूह कौन हैं?

उत्तर. तनया, आत्मजा, दुहिता, तनुजा

प्रश्न. द्वन्द्व समास बताइए?

उत्तर. घी-शक्कर

प्रश्न. विकल्पों में से ‘साकार’ शब्द का उपयुक्त विलोम शब्द छाँटिए?

उत्तर. निराकार

प्रश्न. ‘वाक् + दान’ शब्दों की सन्धि से बनने वाले उपयुक्त शब्द के लिए सही विकल्प चुनिए?

उत्तर. बाग्दान

प्रश्न. ‘काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती लोकोक्ति का अर्थ है?

उत्तर. छल कपट का काम एक बार ही होता है।

प्रश्न. ‘ध्वंस’ शब्द का विलोम बताइए?

उत्तर. निर्माण

प्रश्न. इनमें से कौनसा वाक्य शुद्ध है?

उत्तर. हम आपके घर कल जाएंगे

प्रश्न. इनमें से कौनसा शब्द अग्नि का पर्यायवाची नहीं है?

उत्तर. पवित्र

प्रश्न. वाक्यों में मुहावरे का सही प्रयोग क्या है?

उत्तर. धोनी अच्छे क्रिकेट का प्रदर्शन करके राँची वापस पहुंचा, तो लोगों ने उसे सिर आँखों पर बिठा लिया

प्रश्न. ‘पर्यावरण’ शब्द’ में कितने उपसर्ग हैं?

उत्तर. 2

प्रश्न. ‘अंक’ का सर्वाधिक उपयुक्त अर्थ-युग्म बताइए?

उत्तर. संख्या, गोद

प्रश्न. वाक्यों में सही पदक्रम किसका है?

उत्तर. देश महात्मा गांधी का सदा आभारी रहेगा

प्रश्न. हिन्दी में ‘वचन’ कितने होते हैं?

उत्तर. दो

प्रश्न. ‘नमस्ते’ शब्द का सन्धि-विच्छेद है?

उत्तर. नमः + स्ते

प्रश्न. ‘जो देखने में प्रिय लगता है’ वाक्यांश के लिए दिए गए विकल्पों में से सर्वाधिक उपयुक्त विकल्प चुनिए?

उत्तर. प्रियदर्शी

प्रश्न. अभि, अति, अधि, अनु मूलतः किस भाषा से उपसर्ग हैं?

उत्तर. संस्कृत

प्रश्न. रसीला, जहरीला, बर्फीला शब्द में किस प्रत्यय का प्रयोग हुआ है?

उत्तर. ईला

प्रश्न. सर्वनाम कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर. छः

प्रश्न. ‘सब कुछ जानने वाला’ के लिए उपयुक्त एक शब्द बताएं?

उत्तर. सर्वज्ञ

प्रश्न. ‘उत्थान’ शब्द का विलोम बताइए?

उत्तर. पतन

प्रश्न. ‘दुर्जन’ का सन्धि-विच्छेद होगा?

उत्तर. दुः + जन

प्रश्न. “होनहार बिरवान के होत ::.” इस कहावत को पूरा कीजिए?

उत्तर. चीकने पात

प्रश्न. कौनसा वाक्य शुद्ध है?

उत्तर. कश्मीर में अनेक दर्शनीय स्थल हैं।

प्रश्न. वे, वद, ला किस भाषा से उपसर्ग हैं?

उत्तर. उर्दू-फारसी

प्रश्न. ‘बहती गंगा में हाथ धोना’ इस मुहावरे का अर्थ बताए?

उत्तर. अवसर का फायदा उठाना

प्रश्न. मार्च, 1949 को वृहद राजस्थान में कौनसी रियासत का विलय नहीं हुआ?

उत्तर. बाँसवाड़ा

प्रश्न. किसी त्रिभुज के तीनों कोणों का योग होता है?

उत्तर. 180°

प्रश्न. राहुल किसी कार्य को 20 दिन में तथा श्याम 25 दिन में पूरा करता है दोनों ने कार्य एक साथ शुरू किया तथा 5 दिन तक साथ कार्य किया. इसके बाद श्याम बीमार हो गया तथा राहुल ने अकेले ही कार्य किया. वह कितने दिन में शेष कार्य पूरा कर लेगा?

उत्तर. 11 दिन

प्रश्न. x का मान है यदि 7:21 :: x : 9

उत्तर. 3

प्रश्न. A तथा B मिलकर कोई कार्य 6 दिन में तथा केवल A 9 दिन में कर लेता है, यह कार्य B अकेला कितने दिन में कर लेगा?

उत्तर. 18 दिन

प्रश्न. ₹ 350 का 2:50% की दर से 2 वर्ष का साधारण ब्याज होगा?

उत्तर. ₹ 17:50

प्रश्न. एक 85 सेमी लम्बे तार को दो टुकड़ों में इस प्रकार काटा गया है कि एक हिस्से की लम्बाई दुसरे हिस्से की लम्बाई की दो तिहाई है, छोटे हिस्से की लम्बाई क्या होगी?

उत्तर. 34 सेमी

प्रश्न. एक संख्या को ‘A’, ‘B’ व ‘C’ तीन भागों में 3:5:6 के अनुपात में विभाजित किया गया है. यदि ‘A’ व ‘B’ का अन्तर 600 है तो ‘C’ का मान क्या है?

उत्तर. 1800

प्रश्न. A किसी कार्य को 10 दिन में तथा B उसी कार्य को 15 दिन में करता है, A तथा B दोनों मिलकर यह कार्य कितने दिन में करेंगे?

उत्तर. 6 दिन

प्रश्न. एक कमरे की लम्बाई, चौड़ाई एवं ऊँचाई क्रमशः 5 मी., 4 मी. एवं 3 मी. है, ₹ 7:50 प्रति मी.2 की दर से इस कमरे की दीवारों एवं छत पर सफेदी कराने का व्यय होगा?

उत्तर. ₹ 555

प्रश्न. तीन पाइप A, B तथा c किसी टैंक को 6 घण्टे में भर देते हैं. 2 घण्टे बाद यदि C पाइप बन्द कर दिया जाए तो बाकी भाग 7 घण्टे में भरेगा. कितने समय में अकेला C टैंक को भर देगा?

उत्तर. 14 घण्टे

प्रश्न. एक ठोस लोहे के टुकड़े को जिसकी माप 49 x 33 x 24 सेमी3 है, ठोस गोले में ढाला गया. उक्त गोले की त्रिज्या (सेमी) क्या होगी?

उत्तर. 21

प्रश्न. तीन बजकर चालीस मिनट पर घड़ी की दो सुईयों के बीच कितने अंश का कोण होता है?

उत्तर. 130

प्रश्न. 11 किग्रा, 1 कुन्तल का क्या प्रतिशत है?

उत्तर. 11%

प्रश्न. दो समरूप त्रिभुजों की भुजाएँ 4:9 के अनुपात में हैं, इन त्रिभुजों के क्षेत्रफल का अनुपात होगा?

उत्तर. 16: 81

प्रश्न. राधा अपने घर से स्कूल 2 ½ किमी/घण्टा की चाल से जाती है और समय से 6 मिनट देर से पहुँचती है. अगले दिन वह अपनी चाल 5/7 किमी/घण्टा से बढ़ा देती है तथा 6 मिनट पहले पहुँच जाती है. घर से स्कूल की दूरी है?

उत्तर. 9/4 किमी

प्रश्न. tan 45° का मान होता है?

उत्तर. 1

प्रश्न. एक रेलगाड़ी 45 किमी/घण्टा की चाल से चल रही है, इसकी चाल मी/से में होगी।

उत्तर. 12.5

प्रश्न. किसी चुनाव में केवल दो उम्मीदवार थे. मतदान के उपरान्त 5% मत अवैध पाए गए. एक उम्मीदवार को 55% मत प्राप्त हुए और वह 480 मतों से जीत गया. हारने वाले उम्मीदवार को कितने मत मिले?

उत्तर. 1280

प्रश्न. यदि एक बाल्टी का 3/7 भाग एक मिनट में भर जाता है, तो बाल्टी का शेष भाग कितने समय (मिनट) में भरेगा?

उत्तर. 4/3

प्रश्न. किसी त्रिभुज में सबसे बड़े कोण की सम्मुख भुजा होती है?

उत्तर. सबसे बड़ी

प्रश्न. एक कक्षा में लड़कियों और लड़कों की संख्या का अनुपात 10 : 13 है. यदि 69 विद्यार्थियों की कक्षा में 50% लड़कियाँ उत्तीर्ण हुई हैं, तो वस्तुतः कितनी लड़कियाँ उत्तीर्ण हुई?

उत्तर. 15

प्रश्न. एक वस्तु 20% लाभ पर ₹ 288 में बेची जाती है, वस्तु का क्रय मूल्य है?

उत्तर. ₹ 240

प्रश्न. राम, अब्दुल और जॉनसन ने क्रमानुसार ₹ 2,400, ₹ 3,600 तथा ₹ 6,000 लगाए. वर्ष के अन्त में ₹ 10,800 का लाभ हुआ. जॉनसन का लाभ बताइए?

उत्तर. ₹ 5,400

प्रश्न. तीन वर्ष पूर्व रहमान की आयु (वर्षो में) का व्युत्क्रम और अब से पाँच वर्ष पश्चात् आयु के व्युत्क्रम का योग 1/3 है तो उसकी वर्तमान आयु होगी?

उत्तर. पाँच वर्ष

प्रश्न. मिट्टी से बने शंकु जिसकी ऊँचाई 24 सेमी तथा आधार त्रिज्या 6 सेमी है, से एक गोला बनाया जाए तो गोले की त्रिज्या होगी?

उत्तर. 6 सेमी

प्रश्न. किसी चतुर्भुज के सम्मुख कोणों का प्रत्येक युग्म बराबर हो तथा उसकी सभी भुजाएँ भी बराबर हों, तो वह कहलाता है?

उत्तर. रोम्बस

प्रश्न. एक विद्यार्थी ने टेस्ट पेपर्स में 90%, 60% और 54% अंक प्राप्त किए जिनके अधिकतम अंक क्रमशः 100, 150 और 200 हैं, उसके कुल अंकों का प्रतिशत क्या है?

उत्तर. 64

प्रश्न. कितने रुपए मूलधन का 9% वार्षिक ब्याज की दर से 6 वर्ष का साधारण ब्याज ₹ 810 होगा?

उत्तर. 1500

प्रश्न. एक व्यक्ति 11 चाकू ₹ 100 में खरीदता है तथा 10 चाकू ₹ 110 में बेच देता है. लाभ है?

उत्तर. 21%

प्रश्न. एक आयताकार खेत का विकर्ण 13 मीटर तथा छोटी भुजा 5 मीटर हो, तो खेत की बड़ी भुजा होगी?

उत्तर. 12 मीटर

प्रश्न. 14 मीटर व्यास के अर्धवृत्ताकार खेत का क्षेत्रफल होगा?

उत्तर. 77 वर्ग मी.

प्रश्न. एक 250 मीटर लम्वी रेलगाड़ी एक 250 मीटर लम्बे पुल को 30 सेकण्ड में पार करती है. रेलगाड़ी की गति (किमी/घण्टा) क्या होगी?

उत्तर. 60

प्रश्न. एक व्यक्ति ने 10 कुन्तल जानवर दाना ₹ 625 में खरीदा तथा 10% लाभ पर बेच दिया. प्रति कुन्तल विक्रय मूल्य है?

उत्तर. ₹ 68.75

प्रश्न. चार परीक्षाओं में रीता के अंक 82, 80, 76 और 70 हैं. पाँचवीं परीक्षा में उसे कितने अंक चाहिए कि उसका औसत 80 हो जाए?

उत्तर. 92

प्रश्न. कोई त्रिभुज समबाहु कहलाता है यदि इसकी

उत्तर. तीनों भुजाएँ समान हों

प्रश्न. दो खिलाड़ियों A एवं B के बीच किसी मैच में A के जीतने की प्रायिकता यदि 0-65 हो, तो B के जीतने की प्रायिकता होगी?

उत्तर. 0.35

प्रश्न. किसी मेज का अंकित मूल्य ₹ 270 है, यदि वह ₹ 237-60 में उपलब्ध हो तो बट्टे की प्रतिशत दर ज्ञात कीजिए?

उत्तर. 12%

प्रश्न. किसी 14 सेमी ऊँचाई वाले एक लम्ब वृत्तीय बेलन का वक्रीय पृष्ठ क्षेत्रफल 88 सेमी है, तो उसके आधार का व्यास होगा?

उत्तर. 2 सेमी

प्रश्न. किसी अर्धगोलाकार कटोरे की त्रिज्या 3-5 सेमी है, तो इसके अन्दर भरे जाने वाले पानी का आयतन होगा?

उत्तर. 89.8 सेमी

प्रश्न. किसी चुनाव में जिसमें दो ही उम्मीदवार थे. एक उम्मीदवार को 41% मत प्राप्त हुए, किन्तु वह 1440 मतों से हार गया. कुल कितना मतदान हुआ?

उत्तर. 8000

प्रश्न. यदि किसी पैंट का क्रय मूल्य ₹ 150 है तथा उसे 20% हानि पर बेचा जाता है तो पैंट का विक्रय मूल्य होगा?

उत्तर. ₹ 120

प्रश्न. कितने समय में ₹ 1250 मूलधन का 6% वार्षिक ब्याज की दर से मिश्रधन ₹ 1400 हो जाएगा?

उत्तर. 2 वर्ष

Rajasthan Patwari परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में rajasthan patwari exam model questions Rajasthan Patwari Imp GK Quistions rajasthan patwari notes in hindi pdf rajasthan patwari paper pdf download raj patwari previous paper rajasthan patwari paper 2016 pdf rajasthan patwari question paper 2015 pdf download rajasthan patwari old paper in hindi pdf download rajasthan patwari exam solved paper download से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.