मोहनजोदड़ो का निचला शहर दुर्ग से किस प्रकार भिन्न था
मोहनजोदड़ो का निचला शहर दुर्ग से किस प्रकार भिन्न था
मोहनजोदड़ो दो भागों में बँटा हुआ था 1. निचला शहर, 2. दुर्ग।
निचला शहर दुर्ग से निम्न बातों में भिन्न था-
- निचला शहर मोहनजोदड़ो के पूर्वी भाग में स्थित था। यहाँ स्थित कई भवन ऊँचे चबूतरे पर बने हुए थे जो नींव का कार्य करते थे। दुर्ग मोहनजोदड़ो नगर के पश्चिमी भाग में बना हुआ था जिसके भवन कच्ची ईंटों के चबूतरे पर बने हुए थे।
- निचले शहर में योजनाबद्ध तरीके से निर्मित भवन थे, जबकि दुर्ग में सार्वजनिक स्नानागार, मालगोदाम एवं जलाशय मिलते थे।
- निचले शहर में सामान्य लोग रहते थे तथा अधिकांश क्रियाकलाप भी यहीं होते थे।
- निचला शहर अधिक विस्तृत था।
हडप्पा और सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर
1. इतिहास का पिता किसे समझा जाता है
उत्तर.हेरोडोटस
2. जिस काल में मानव की घटनाओं का कोई लिखित वर्णन नहीं होता, उस काल को क्या कहा जाता है
उत्तर.प्रागैतिहासिक काल
3. मानव जीवन की घटनाओं का लिखित वर्णन क्या कहलाता है
उत्तर. इतिहास
4. आग का अविष्कार किस युग में हुआ
उत्तर. पुरापाषण युग में
5. पुरापाषण युग में मानव की जीविका का मुख्य आधार क्या था
उत्तर. शिकार करना
6. पहिए का अविष्कार किस युग में हुआ
उत्तर.नवपाषण युग में
7. हड़प्पा सभ्यता का प्रचलित नाम कौन-सा है
उत्तर.सिंधु घाटी की सभ्यता
8. सिंधु की सभ्यता का काल क्या माना जाता है
उत्तर.2500 ई. पू. से 1750 ई.पू.
9. सिंधु की घाटी सभ्यता में सर्वप्रथम घोड़े के अवशेष कहाँ मिले
उत्तर.सुरकोटदा
10. सिंधु की घाटी सभ्यता के लोगों का मुख्य व्यवसाय क्या था
उत्तर.व्यापार
11. हड़प्पा की सभ्यता किस युग की सभ्यता थी
उत्तर.कांस्य युग
12. सिंधु की घाटी सभ्यता में घर किससे बने थे
उत्तर.ईंटों से
13. हड़प्पा के लोग कौन-सी फसल में सबसे आगे थे
उत्तर.कपास
14. हड़प्पा की सभ्यता की खोज सर्वप्रथम किसने की
उत्तर. दयाराम साहनी
15. सिंधु सभ्यता का प्रमुख बंदरगाह कौन-सा था
उत्तर.लोथल (गुजरात)
16. हड़प्पा के निवासी घरों एवं नगरों के विन्यास के लिए किस पद्धति को अपनाते थे
उत्तर. ग्रीड पद्धति को
17. हड़प्पा की सभ्यता की खोज किस वर्ष हुई थी
उत्तर.1921 ई.
18. हड़प्पा के लोगों की सामाजिक पद्धति कैसी थी
उत्तर.उचित समतावादी
19. नखलिस्तान सिंधु सभ्यता के किस स्थल को कहा गया है
उत्तर.मोहनजोदड़ो
20. हड़प्पा की सभ्यता में हल से खेत जोतने का साक्ष्य कहाँ मिला
उत्तर.कालीबंगा
21. सैंधव सभ्यता की ईंटों का अलंकरण किस स्थान से प्राप्त हुआ
उत्तर.कालीबंगा
22. सिंधु की सभ्यता में एक बड़ा स्नानघर कहाँ मिला
उत्तर.मोहनजोदड़ो में
23. सिंधु सभ्यता की मुद्रा पर किस देवता का चित्र अंकित था
उत्तर.आघशिव
24. मोहनजोदड़ो को एक अन्य किस नाम से जाना जाता है
उत्तर. मृतकों का टीला
25. सैंधव स्थलों के उत्खन्न से प्राप्त मोहरों पर किस पशु का प्रकीर्णन सर्वाधिक हुआ
उत्तर.बैल
26. सिन्धु सभ्यता का कौन-सा स्थान भारत में स्थित है
उत्तर.लोथल
27. भारत में खोजा गया सबसे पहला पुराना शहर कौन-सा था
उत्तर.हड़प्पा
28. भारत में चाँदी की उपलब्धता के साक्ष्य कहाँ मिले
उत्तर.हड़प्पा की संस्कृति में
29. मांडा किस नदी पर स्थित था
उत्तर.चिनाब पर
30. हड़प्पा की सभ्यता का प्रमुख स्थल रोपड़ किस नदी पर स्थित था
उत्तर. सतलज नदी
इस पोस्ट में हम आपको मोहनजोदड़ो का निचला शहर दुर्ग से किस प्रकार भिन्न था?महास्नानागार किस नगर से प्राप्त हुआ ईंटें मनके तथा अस्थियाँ: हड़प्पा सभ्यता Notes हड़प्पा सभ्यता के निर्वाह के तरीके मोहनजोदड़ो का निचला शहर गढ़ से कैसे अलग था? हड़प्पा सभ्यता में निचला शहर कौन सा है? किस शहर में गढ़ और निचले शहर दोनों गढ़वाले थे गढ़ और निचला शहर क्यों विभाजित किया गया था हडप्पा और सिंधु घाटी सभ्यता महत्वपूर्ण सवाल और उनके जवाब दिए गए हैं जिन्हें आप अच्छे से याद करें और अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो इसे शेयर जरूर करें.