मुग़ल साम्राज्य के शासक व मकबरे (Trick)

मुग़ल साम्राज्य के शासक व मकबरे (Trick)

नमस्कार दोस्तो , आज की इस पोस्ट में हम आपको मुगल साम्राज्य के शासक ब मकबरे याद करने के लिये एक ट्रिक बताऐंगे , जिससे कि आप आसानी से इन्हें याद रख पाऐंगे ! आप सब यह अच्छे से जानते है कि ट्रिक के द्वारा याद किया गया प्रश्न ज्यादा समय तक याद रहता है और भूल जाने पर भी जल्दी ही याद हो जाता है

यदि समान्य ज्ञान को ऐसे याद करे तो एक टाइम के बाद भूल सकते है लेकिन यदि इनको ट्रिक के साथ याद किया जाये तो लम्बे समय तक याद रहती है और यदि भूल भी जाये तो एक बार देखने पर उसी टाइम याद हो जाती है और शोर्ट ट्रिक लगा के समान्य ज्ञान के बहुत से टॉपिक याद किये जा सकते है

मुगल साम्राज्य            मकबरे

B   – बाबर                            काबुल (का)
H   – हुमायु                          दिल्ली (दि)
A   – अकबर                        सिकंदराबाद (सि)
J   – जंहागीर                        लाहौर (ला)
S   – शाहंजहा                      आगरा (रा)
 – ओरंगजेब                     औरंगाबाद (बाद)
BHAJSA                          कादिसिलाराबाद
आप इस ट्रिक को याद रखने के लिए दोनों में से किसी एक को चुन सकते है आपके सामने दो option है जो भी आपको आसान लगे आप उसी तरह से इस ट्रिक को याद कर सकते है इस ट्रिक को आप अपनी इच्छा अनुसार हिंदी या अंगेजी किसी भी रूप में कर सकते है

मुग़ल वंश से संबंधित जानकारी :-

मुग़ल साम्राज्य की शुरुवात 1526 में हुयी, जिसने 18 शताब्दी के शुरुवात तक भारतीय उप महाद्वीप में राज्य किया था। जो 19 वी शताब्दी के मध्य तक लगभग समाप्त हो गया था। मुग़ल साम्राज्य तुर्क-मंगोल पीढी के तैनुर वंशी थे। मुग़ल साम्राज्य – Mughal Empire ने 1700 के आसपास अपनी ताकत को बढ़ाते हुए भारतीय महाद्वीपों के लगभग सभी भागो को अपने साम्राज्य के निचे कर लिया था।

तब तक उस समय इस साम्राज्य के निचे लगभग 12 करोड़ लोग थे। जिसका पहला बादशाह बाबर और अंतिम बादशाह बहादुर शाह द्वितीय था। तो आईये इन दोनों बादशाह के बीच का मुग़ल साम्राज्य का इतिहास जानते हैं।

मुगल वंश  एक इस्लामी तुर्की-मंगोल साम्राज्य था जो 1526 में शुरू हुआ, जिसने 17 वीं शताब्दी के आखिर में और 18 वीं शताब्दी की शुरुआत तक भारतीय उपमहाद्वीप में शासन किया और 19 वीं शताब्दी के मध्य में समाप्त हुआ। मुग़ल सम्राट तुर्क-मंगोल पीढ़ी के तैमूरवंशी थे और इन्होंने अति परिष्कृत मिश्रित हिन्द-फारसी संस्कृति को विकसित किया। 1700 के आसपास, अपनी शक्ति की ऊँचाई पर, इसने भारतीय उपमहाद्वीप के अधिकांश भाग को नियंत्रित किया – इसका विस्तार पूर्व में वर्तमान बंगलादेश से पश्चिम में बलूचिस्तानतक और उत्तर में कश्मीर से दक्षिण में कावेरी घाटी तक था। उस समय 40 लाख किमी² (15 लाख मील²) के क्षेत्र पर फैले इस साम्राज्य की जनसंख्या का अनुमान 11 और 13 करोड़ के बीच लगाया गया था। 1725 के बाद इसकी शक्ति में तेज़ी से गिरावट आई। उत्तराधिकार के कलह, कृषि संकट की वजह से स्थानीय विद्रोह, धार्मिक असहिष्णुता का उत्कर्ष और ब्रिटिश उपनिवेशवाद से कमजोर हुए साम्राज्य का अंतिम सम्राट बहादुर ज़फ़र शाह था, जिसका शासन दिल्ली शहर तक सीमित रह गया था। अंग्रेजों ने उसे कैद में रखा और 1857 के भारतीय विद्रोह के बाद ब्रिटिश द्वारा म्यानमार निर्वासित कर दिया।

1556 में, जलालुद्दीन मोहम्मद अकबर, जो महान अकबर के नाम से प्रसिद्ध हुआ, के पदग्रहण के साथ इस साम्राज्य का उत्कृष्ट काल शुरू हुआ और सम्राट औरंगज़ेब के निधन के साथ समाप्त हुआ, हालाँकि यह साम्राज्य और 150 साल तक चला। इस समय के दौरान, विभिन्न क्षेत्रों को जोड़ने में एक उच्च केंद्रीकृत प्रशासन निर्मित किया गया था। मुग़लों के सभी महत्वपूर्ण स्मारक, उनके ज्यादातर दृश्य विरासत, इस अवधि के हैं।

इस पोस्ट में आपको मुग़ल साम्राज्य के शासक व मकबरे (Trick) मुगल साम्राज्य trick मुगल साम्राज्य pdf download मुगल साम्राज्य : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी – मुगल साम्राज्य gk मुगल साम्राज्य का इतिहास pdf मुगल साम्राज्य से सम्बंधित प्रश्न किस मुगल शासक का मकबरा भारत में नहीं है मध्यकालीन भारत का इतिहास ट्रिक्स से संबंधित फ्री ऑनलाइन टेस्ट दिया गया है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Leave A Reply

Your email address will not be published.