मनुष्य की आँख को ईश्वर के श्रेष्ठ उपहारों में से एक क्यों माना जाता है ?
मनुष्य की आँख को ईश्वर के श्रेष्ठ उपहारों में से एक क्यों माना जाता है ?
कहा जाता है कि आँख है तो जहान है। ईश्वर के द्वारा आँखों से ही मनुष्य देख पाता है। वह अलग अलग वस्तुओं की ठीक प्रकार से पहचान कर पाता है। रंगों को पहचान सकता है। बिना छुए छोटे-बड़े में भेद कर सकता है, पढ़-लिख सकता है और संसार के सभी आश्चर्यों को जान सकता है। इसीलिए आँखों को ईश्वर के श्रेष्ठतम उपहारों में से एक माना जाता है।
मानव नेत्र तथा रंगबिरंगा संसार से संबंधित प्रश्न उत्तर
प्रश्न . सामान्य नेत्र के लिए दूर बिंदु कहाँ होता है ?
उत्तर- सामान्य नैत्र के लिए दूर बिंदु अनंत दूरी पर होता है।
प्रश्न . मोतिया बिंद क्या है?
उत्तर- कई बार आयु बढ़ने के साथ कुछ लोगों में नेत्र का क्रिस्टलीय लैंस दूधिया तथा धुंधला हो जाता है जिस कारण दृष्टि में कमी या पूर्ण रूप से दृष्टिक्षय हो जाता है। इसे मोतिया बिंद कहते हैं।
प्रश्न . मोतिया बिंद का उपचार क्या है ?
उत्तर- मोतिया बिंद का उपचार शल्य चिकित्सा है।
प्रश्न . एक नेत्र का क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग कितना होता है ?
उत्तर- लगभग 150°.
प्रश्न . दोनों नेत्रों का एक साथ क्षैतिज दृष्टि क्षेत्र लगभग कितना होता है ?
उत्तर- लगभग 180°.
प्रश्न . शिकार करने वाले जंतुओं के नेत्र विपरीत दिशाओं में स्थित क्यों होते हैं ?
उत्तर- अधिकतम विस्तृत दृष्टि क्षेत्र प्रदान कराने के लिए।
प्रश्न . मानव में दोनों नेत्र सिर पर सामने की ओर स्थित होने का नुकसान है ? इसका लाभ क्या है ?
उत्तर- इससे दृष्टि क्षेत्र कम हो जाता है लेकिन इनसे हमें त्रिविय-चाक्षुकी का लाभ मिल जाता है।
प्रश्न . आँखों की सुग्राहिता से क्या अर्थ है ?
उत्तर- आँखों की सुग्राहिता का संबंध रंगों से है। आँखें किसी रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं और किसी के लिए कम।।
प्रश्न . आँखें किस रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं ?
उत्तर- आँखें हरे रंग के लिए अधिक सुग्राही होती हैं।
प्रश्न . हमारी कौन-सी ज्ञानेंद्री देखने का काम करती है ?
उत्तर- आँख
प्रश्न . नेत्र गोलक के सफ़ेद अपारदर्शक भाग को क्या कहते हैं ?
उत्तर- दृष्टि पटल (Sclerotic)।
प्रश्न . पुतली (Iris) किसे कहते हैं ?
उत्तर– आँख के बीच के छिद्र को पतली (Iris) कहते हैं।
प्रश्न . आँख के भीतर किस प्रकार का लैंस लगा होता है ?
उत्तर- उभयोत्तल लैंस।
प्रश्न . आँख में किसी बिंदु पर कौन-सी सतह पर बनता है ?
उत्तर- आँख में बिंब दृष्टि पटल (रेटिना) पर बनता है।
प्रश्न . आँख में किसी बिंदु पर प्रकाश पड़ने से कोई संवेदना उत्पन्न नहीं होती।
उत्तर- आँख में अंध बिंदु पर प्रकाश पड़ने से कोई संवेदना उत्पन्न नहीं होती।
प्रश्न . आँख में सबसे अधिक दर्शन शक्ति किस बिंदु पर होती है?
उत्तर- आँख में सबसे अधिक दर्शन-शक्ति पीत बिंदु पर होती है।
प्रश्न . दृष्टि संवेदना की ज्ञानेंद्री कौन-सी है ?
उत्तर- दृष्टि संवेदना की ज्ञानेंद्री आँख है।
प्रश्न . दृष्टि-पटल पर बना प्रतिबिंब किस के दवारा हमारे मस्तिष्क तक पहुँच जाता है ?
उत्तर- दृष्टि पटल पर बना प्रतिबिंब दुष्टि तंत्रिका द्वारा मस्तिष्क तक पहुंच जाता है।
प्रश्न . दृष्टि-पटल पर बनने वाला उल्टा प्रतिबिंब सीधा किस प्रकार होता है ?
उत्तर- मस्तिष्क में स्थित दृष्टि क्षेत्र की कोशिकाएं, दृष्टि-पटल पर पड़ने वाले प्रतिबिंब को सीधा करती हैं तथा उसका विश्लेषण करके उसके प्रतिबिंब को सीधा करती हैं।
प्रश्न . आँख के मुख्य दोषों के नाम लिखो। ‘
उत्तर- आँख के मुख्य चार दोष हैं(1) निकट दृष्टि दोष (2) दूर दृष्टि दोष (3) प्रेसबायोपिया (4) ऐस्टग्माटिज्म।
प्रश्न .एकीकरण किसे कहते हैं?
उत्तर. आंख के द्वारा अपने लेंस की फोकस दूरी को अपने आप में परिवर्तित करने की योग्यता को एकीकरण कहते हैं
प्रश्न .स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी किसे कहते हैं?
उत्तर. वह न्यूनतम दूरी जिससे कोई वस्तु बिना दबाव या तनाव के साफ साफ दिखाई देती है उसे स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी कहते हैं
प्रश्न .दृष्टि स्थिरता किसे कहते हैं?
उत्तर. रेटिना पर विद्यमान वह संवेदना जिसके परिणाम स्वरुप 1 सेकंड के 16 भाग तक दृश्य प्रभाव पड़ता है उसे दृष्टि स्थिरता कहते हैं
प्रश्न . रंगाधता किसे कहते हैं?
उत्तर. जो लोग ठीक प्रकार से देख तो पाते हैं पर रंगों की ठीक पहचान नहीं कर सकते उन्हें रंगाधता का रोगी कहा जाता है
प्रश्न . निकट दृष्टि दोष किसे कहते हैं?
उत्तर. वह रोग जिसमें निकट की वस्तु है तो साफ दिखाई देती है पर दूर की वस्तु दिखाई नहीं देती
प्रश्न .दीर्घदृष्टि रोग किसे कहते हैं?
उत्तर. वह रोग जिसमें दूर की वस्तुएं तो साफ़ दिखाई देती है पर निकट की वस्तु दिखाई नहीं देती
प्रश्न .स्वच्छ मंडल किसे कहते हैं?
उत्तर. वह झील्ली जो नेत्रगोलक के अगर पृष्ठ पर एक पारदर्शी उभार बनाती है जिससे प्रकाश नेत्र में प्रवेश करता है उसे स्वच्छ मंडल कहते हैं
प्रश्न .परितारिका किसे कहते हैं?
उत्तर. कॉर्निया के पीछे कि वह संरचना जो पुतली के साइज को नियंत्रित करती है उसे परितारिका कहते हैं
प्रश्न .अभिनेत्र लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर. रेशेदार जेली उसे पदार्थ का बना अभिनेत्र लेंस रेटिना पर किसी वस्तु का उल्टा और वास्तविक प्रतिबिंब बनाता है
प्रश्न .रेटिना किसे कहते हैं?
उत्तर. यह वह कोमल सूक्ष्म झिल्ली है जिसमें वृहत संख्या में प्रकाश सुग्राही कोशिकाएं होते हैं प्रदीप्ति होने पर प्रकाश सुग्राही कोशिकाएं सक्रिय हो जाती है तथा विद्युत संगलन उत्पन्न करती है जो मस्तिष्क तक पहुंचती है
प्रश्न .सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी किसे कहते हैं है?
उत्तर. वह न्यूनतम दूरी जिस पर रखी कोई वस्तु बिना किसी तनाव के अत्यधिक स्पष्ट देखी जा सकती है उसे सुस्पष्ट दर्शन की अल्पतम दूरी कहते हैं?
प्रश्न .नेत्र का दूर बिंदु किसे कहते हैं?
उत्तर. वह दूरतम बिंदु जिस तक कोई नेत्र, वस्तुओं को सुस्पष्ट देख सकता है उसे नेत्र का दूर बिंदु कहते हैं
प्रश्न . नेत्र का निकट बिंदु किसे कहते हैं?
उत्तर. वह न्यूनतम दूरी जिस पर रखी कोई वस्तु बिना तनाव के अत्यधिक स्पष्ट देखी जा सकती है उसे नेत्र का निकट बिंदु कहते हैं
प्रश्न . मोतियाबिंद किसे कहते हैं?
उत्तर. नेत्र के क्रिस्टलीय लेंस पर दूधिया और धुंधली परत का जम जाना मोतियाबिंद कहलाता है जिस कारण दृष्टि का मंद हो जाना या नेत्र दृष्टि का समाप्त हो जाना घटित हो सकता है शल्य चिकित्सा से दृष्टि का लौटना संभव होता है
प्रश्न .जरा दूर दृष्टीता किसे कहते हैं?
उत्तर. आयु में वृद्धि होने के साथ-साथ नेत्र की समंजन क्षमता कम हो जाती है किसमें निकट बिंदु दूर हट जाता है जिस कारण निकट की वस्तु सुस्पष्ट देखने में कठिनाई आती है इस दोष को जरा दूर दृष्टि से कहते हैं
प्रश्न .द्विफोकसी लेंस किसे कहते हैं?
उत्तर. द्विफोकसी लेंस में अवतल और उत्तल दोनों लेंस होते हैं इसका ऊपरी भाग अवतल लेंस होता है और निचला भाग उत्तल लेंस होता है अवतल लेंस दूर की वस्तु और उत्तल लेंस निकट की वस्तु को देखने का कार्य करते हैं
प्रश्न .प्रिज्म किसे कहते हैं?
उत्तर. प्रिज्म वह पारदर्शी पिंड है जिसके दो त्रिभुजाकार आधार तथा तीन आयताकार पार्श्व पृष्ठ होते हैं यह पृष्ठ एक दूसरे पर झुके होते हैं
प्रश्न .प्रिज्म कोण किसे कहते हैं?
उत्तर. प्रिज्म के दो पार्श्व पलकों के बीच के कोण को प्रिज्म कोण कहते हैं
प्रश्न . श्वेत प्रकाश का विक्षेपण किसे कहते हैं?
उत्तर. प्रिज्म के द्वारा आपतीत श्वेत प्रकाश को अवयवी रंगों की पट्टी में विभाजन करने को श्वेत प्रकाश का विक्षेपण कहते है
प्रश्न .इंद्रधनुष किसे कहते हैं?
उत्तर. सूर्य के आपतित प्रकाश को वायुमंडल में उपस्थित जल की बूंदे आप प्रवर्तित विक्षेपित तथा आंतरिक परावर्तन के पश्चात विभिन्न कार्यों में बांटकर प्रेक्षक की आंखों तक पहुंचाती है तो उसे इंद्रधनुष कहते हैं
इस पोस्ट में आपको मानव नेत्र इन हिंदी मानव नेत्र के कार्य मानव नेत्र का चित्र नेत्र लेंस मानव आंख और रंगीन दुनिया महत्वपूर्ण प्रश्न और उत्तर मानव आंख और रंगीन विश्व कक्षा 10 प्रश्न और उत्तर पीडीएफ मानव आंख और रंगीन विश्व स्तर 10 उत्तरों के साथ महत्वपूर्ण प्रश्न मानव नेत्र और रंगबिरंगा संसार human eye and colourful world important questions and answers human eye and the colourful world class 10 questions and answers pdf human eye and colourful world class 10 important questions with answers mcq questions on human eye and colourful world Why is the human eye considered one of the best gifts of God? से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.