मनुष्य की आँख और फ़ोटोग्राफिक कैमरे में क्या अंतर है ?
मनुष्य की आँख और फ़ोटोग्राफिक कैमरे में क्या अंतर है ?
मनुष्य की आँख और फ़ोटोग्राफिक कैमरे में निम्नलिखित अंतर है ,जोकि नीचे दिए गए है
मनुष्य की आँख
(1) यह सजीव है।
(2) यह गोलाकार है।
(3) पेशियों की सहायता से इसकी उत्तलता को कम या अधिक किया जा सकता है।
(4) लैंस, एक्वस तथा विटरस ह्यूमर मिलकर संयुक्त लैंस का कार्य करते हैं।
(5) प्रतिबिंब अज्ञातविधि से मस्तिष्क में स्थायी बनता है।
(6) पुतली के द्वारा लैंस द्वार नियंत्रित किया जाता है।
फ़ोटोग्राफिक कैमरा –
(1) यह निर्जीव है।
(2) यह चौरस है।
(3) इसकी उत्तलता को कम या अधिक नहीं किया जा सकता।
(4) एक या अनेक लैंसों का प्रयोग किया जाता है।
(5) प्रतिबिंब रासायनिक पदार्थों में स्थायी बनता है।
(6) एक छिद्र के द्वारा लैंस द्वार को छोटा या बड़ा किया जाता है।
मानव आँख के महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर
प्रश्न . तेज़ प्रकाश में आँख का लैंस फोकस दूरी को क्या करता है?
उत्तर- कम करता है ताकि बिंब रेटिना पर ठीक बन सके।
प्रश्न . आँख के बहुत निकट की वस्तु साफ़ दिखाई क्यों नहीं देती ?
उत्तर- आँख के लैंस की फोकस दूरी एक निश्चित सीमा से नीचे व्यवस्थित नहीं की जा सकती।
प्रश्न . पढ़ने के लिए पुस्तक को आँख से लगभग कितनी दूर रखना चाहिए ?
उत्तर- लगभग 25 सेमी० दूर।
प्रश्न . सामान्य दृष्टि को किस प्रतीक के द्वारा चिनित किया जाता है और यह कितनी ली जाती है ?
उत्तर- चिह्न = D; इसे 25 सेमी० लिया जाता है।
प्रश्न . किसी व्यक्ति की 60 वर्ष की आयु में दृष्टि का निकट बिंदु कितना माना जाता है ?
उत्तर- लगभग 200 सेमी०।।
प्रश्न . रेटिना पर कोई बिंब कब तक बना रहता है?
उत्तर – एक सैकिंड के सोलहवें भाग तक।
प्रश्न . सिनेमा देखते समय हमारी आँख के सामने से बिंब किस वेग से गुज़र जाते हैं ?
उत्तर- एक सैकिंड में 24 या इससे अधिक।
‘प्रश्न . हमारे रेटिना पर प्रकाश संवेदी कोशिकाएं किस प्रकार की होती हैं ?
उत्तर- डंड और शंकु आकार की (Rods and Cones)।
प्रश्न . डंड आकार की कोशिकाएं क्या करती हैं ?
उत्तर- वे प्रकाश कम या अधिक होने की अवस्था में दीप्ति का प्रत्युत्तर देती हैं।
प्रश्न. रंगों की संवेदना रेटिना पर कौन प्रदान करता है ?
उत्तर- शंकु (Cones)।
प्रश्न. कोण किन रंगों के लिए अधिक संवेदनशील होते हैं ?
उत्तर- लाल, हरे और नीले रंगों के लिए।
प्रश्न . जो लोग रंगों की पहचान ठीक प्रकार से नहीं कर पाते, उनके रोग का नाम लिखिए।
उत्तर- रंगांधता (Colour blindness)।
प्रश्न . वाहन चलाने का लाइसेंस किस प्रकार के नेत्र-रोगी को नहीं दिया जाता ?
उत्तर- रंगांधता के रोगी को।
प्रश्न . पराबैंगनी किरणों की उपस्थिति में हम क्यों नहीं देख पाते ?
उत्तर- हमारे रेटिना के शंकु (Cones) इनके प्रति संवेदनशील नहीं हैं।
प्रश्न . कौन-सा प्राणी पराबैंगनी किरणों की उपस्थिति में भी देख सकता है :
उत्तर- शहद की मक्खियां (Bees)।
प्रश्न . चूजे सूर्य निकलते ही जाग जाते हैं और सूर्य डूबते ही सो जाते हैं। क्यों ?
उत्तर- उनके रेटिना पर बहुत कम डंड (Rods) होते हैं और शंकु (Cones) अधिक होते हैं। शंकु केवल तेज प्रकाश के प्रति संवेदनशील होते हैं इसलिए वे सूर्य निकलने के साथ उठ जाते हैं और सूर्य डूबने के साथ सो जाते है।
प्रश्न . वृद्धावस्था में कुछ लोगों को मोतियाबिंद क्यों हो जाता है ?
उत्तर- उनकी आँख के लैंस पर पारभासक या अपादर्शक झिल्ली जम जाती है।
प्रश्न. प्रेस बायोपिया किस कारण होता है ?
उत्तर- आय में वृधि के साथ यह सिलियरी मांसपेशियों में धीरे-धीरे कमज़ोरी आने से होता है।
प्रश्न . निकट दृष्टि और दूर दृष्टि रोगों के एक साथ होने के कारण किस प्रकार के चश्मे की आवश्यकता होती है ?
उत्तर- विफोकल (Bifocal) ।
प्रश्न . किसी बाइफोकल चश्मे में ऊपर और नीचे कौन-कौन से लैंस लगाए जाते हैं ?
उत्तर- ऊपर की तरफ अवतल और नीचे उत्तल लैंस लगाए जाते हैं।
इस पोस्ट में आपको मानव आंखे कितने मेगा पिक्सेल की होती है मानव नेत्र तथा रंग विरंगा संसार:नेत्र संरचना नेत्र और कैमरा के बीच का अंतर कैमरे का कौन सा भाग आँख के रेटिना के समान है मानव नेत्र में कौन सा लेंस होता है मानव नेत्र प्रश्न उत्तर मानव नेत्र के कार्य मानव आंख और एक कैमरा के बीच समानताएं और मतभेद cite similarities or differences between the camera and human eye human eye and camera comparison ppt how are the camera lens and the human eye different? human eye camera lens human eye vs camera eye and camera parts and functions से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.