Samanya Gyan

भारत सरकार के वर्तमान केन्द्रीय (कैबिनेट) मंत्रियों के नाम और उनके विभाग

भारत सरकार के वर्तमान केन्द्रीय (कैबिनेट) मंत्रियों के नाम और उनके विभाग

सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम के समान्य ज्ञान के सेक्शन के अन्दर भारतीय राजव्यवस्था एवं कैबिनेट से जरुर पूछे जाते है क्योकि भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान समान्य ज्ञान का एक इम्पोर्टेन्ट पार्ट है और भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान रिलेटेड बहुत ज्यादा प्रश्न बनते है जैसेः सविधान कब बिना किसने बनाया कितना समय लगा और अनुछेद से संबधित और कैबिनेट से सबंधित बहुत से प्रश्न बंटे है इसलिए कोई भी उमीदवार जो किसी कॉम्पीटिशन एग्जाम कि तैयारी कर रहा है उसे भारतीय राजव्यवस्था एवं कैबिनेट  से रिलेटेड जानकारी होनी चाहिए तभी वाह समान्य ज्ञान के सेक्शन को अच्छी तरह से और जल्दी कर सकता है तो आज हम भारतीय राजव्यवस्था एवं संविधान से संबधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न बतायेंगे जो अक्सर एग्जाम में पूछे जाते है |

भारत सरकार का केन्द्रीय मंत्रिमंडल:

भारत सरकार (Government of India) का केन्द्रीय मंत्रिमंडल (Central Cabinet), भारत गणराज्य में कार्यकारी अधिकार का प्रयोग करता हैं। इस में वरिष्ठ मंत्री (केबिनेट मंत्री) और कनिष्ठ मंत्री (राज्य मंत्री) सम्मिलित होते हैं, जिनका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं। केंद्रीय मंत्रिमंडल नामक एक छोटी कार्यकारी निकाय, भारत में सर्वोच्च निर्णय लेने की संस्था हैं। केवल प्रधानमंत्री और कैबिनेट मंत्री ही कैबिनेट के सदस्य होते हैं। भारत में सबसे वरिष्ठ सिविल सेवक, कैबिनेट सचिव, कैबिनेट सचिवालय का नेतृत्वा करते हैं, तथा मंत्रियों की परिषद को प्रशासनिक सहायता प्रदान करते हैं। राज्य मंत्रियों को अपने काम में कैबिनेट मंत्रियों की सहायता के साथ काम सौंपा गया हैं।
भारत के केन्द्रीय मंत्रियों की श्रेणी:
भारत के मंत्रियों की तीन श्रेणियाँ हैं, जो रैंक के अवरोही क्रम इस प्रकार हैं –

  • कैबिनेट मंत्री: कैबिनेट के सदस्य; मंत्रालय का नेतृत्व करने वाले।
  • राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार): कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट नहीं करते हैं।
  • राज्य मंत्री: कनिष्ठ मंत्री जो कैबिनेट मंत्री को रिपोर्ट करते हैं; आमतौर पर उसी मंत्रालय में एक विशेष जिम्मेदारी सौंपी जाती हैं।

मोदी कैबिनेट (मंत्रिमंडल) फेरबदल 2018:

नरेंद्र मोदी सरकार ने एक बार फिर 14 मई 2018 को केन्द्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल किया है। अरुण जेटली के स्वास्थ्य कारणों से उनके स्वस्थ होने तक वित्त मंत्रालय का कार्यभार रेल मंत्री पीयूष गोयल को दे दिया गया है। वहीँ केन्द्रीय युवा कार्यक्रम और खेल राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राज्यवर्धन सिंह राठौर को सूचना प्रसारण मंत्रालय स्वतंत्र प्रभार दिया गया है। पहले सूचना प्रसारण मंत्रालय स्मृति ईरानी के पास था। स्मृति ईरानी के पास अब सिर्फ कपड़ा मंत्रालय है। इसके अलावा SSअहलूवालिया को इलेक्ट्रॉनिक व सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री बनाया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी सरकार का तीसरा सबसे बड़ा कैबिनेट विस्तार 03 सितम्बर, 2017 को संपन्न हुआ था। नरेंद्र मोदी सरकार का पहला कैबिनेट विस्तार 09 नवम्बर, 2014 को हुआ और दूसरा कैबिनेट विस्तार 05 जूलाई, 2016 को हुआ था। अब केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुल 76 मंत्री है। जिसमें 06 महिला सदस्य है। नीचे दी गई सूची में केन्द्रीय और राज्य मंत्रियों के नाम एवं उनके मंत्रालयों के नाम दिए गए हैं। आइये जाने भारत सरकार के केन्द्रीय मंत्रियों की सूची तथा देखे कौन से मंत्री के पास कौन-सा मंत्रालय है:-

मोदी मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों के विभाग-

कैबिनेट मंत्री

1. राजनाथ सिंह – गृह मंत्री
2. सुषमा स्वराज – विदेश मंत्री
3. अरुण जेटली – वित्त और कॉरपोरेट  मंत्री
4. नितिन गडकरी – पोत एवं परिवहन, सड़क, जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्री
5. सुरेश प्रभु – वाणिज्य, उद्योग मंत्री
6. वीडी सदानंद गौड़ा – सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्यवयन मंत्री
7. उमा भारती – पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री
8. रामविलास पासवान – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण मंत्री
9. मेनका संजय गांधी – महिला एवं बाल विकास मंत्री
10. अनंत कुमार – रासायन एवं उर्वरक, संसदीय  मंत्री

11. रविशंकर प्रसाद – कानून एवं न्याय, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्री
12. जगत प्रकाश नड्डा – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
13. अशोक गजपति राजू – नागरिक उड्डयन मंत्री
14. अनंत गीते – भारी उद्योग एवं पब्लिक इंटरप्राइजेज मंत्री
15. हरसिमरत कौर बादल – खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
16. नरेंद्र सिंह तोमर – ग्रामीण विकास, पंचायती राज और खान मंत्री
17. चौधरी बिरेंद्र सिंह – इस्पात मंत्री
18. जुएल उरांव – आदिवासी मंत्री
19. राधामोहन सिंह – कृषि मंत्री
20. थावर चंद गहलोत – सामाजिक न्याय मंत्री

21. स्मृति जुबिन इरानी – कपड़ा, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
22. हर्ष वर्धन – विज्ञान एवं तकनीकी, पृथ्वी – विज्ञान, वन पर्यावण मंत्री
23. प्रकाश जावड़ेकर – मानव संसाधन मंत्री
24. धर्मेंद्र प्रधान – पेट्रोलियम एंव प्राकृतिक गैस, स्किल डेवलपमेंट मंत्री
25. पियूष गोयल – रेल, कोयला मंत्री
26. निर्माल सीतारमण – रक्षा मंत्री
27. मुख्तार अब्बास नकवी – अल्पसंख्यक  मंत्री

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार

1. राव इंद्रजीत सिंह – योजना एवं रसायन एवं उर्वरक मंत्री
2. संतोष कुमार गंगवार – श्रम एवं रोजगार मंत्री
3. श्रीपद येशो नाइक – आर्युवेद, योग, प्राकृतिक चिकित्सा, होमियोपैथ मंत्री
4. डॉ जितेंद्र सिंह – पूर्वोत्तर विकास, प्रधानमंत्री कार्यालय, व्यक्तिगत एवं जन सुविधा मामले एवं पेंशन मंत्री
5. डॉ महेश शर्मा – संस्कृति, वन पर्यावरण मंत्री
6. गिरिराज सिंह – लघु, छोटे एवं मध्यम उद्योग मंत्री
7. मनोज सिन्हा – संचार एवं रेलवे मंत्री
8. कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर – युवा मामले, खेल, सूचना एवं प्रसारण मंत्री
9. राज कुमार सिंह – उर्जा, अक्षय उर्जा मंत्री
10. हरदीप सिंह पुरी – आवासीय एवं अर्बन मंत्री
11. अलफोंस कन्ननथम – पर्यटन, इलेक्ट्रॉनिक एवं आईटी मंत्री

राज्य मंत्री

1. विजय गोयल – संसदीय, सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्यवयन मंत्री
2. राधाकृष्णन पी – वित्त, जहाजरानी मंत्री
3. एसएस अहलूवालिया – पेयजल एवं स्वच्छता मंत्री
4. आरसी जिगजिनागी – पेजयल एवं स्वच्छता मंत्री
5. रामदास अठावले – सामाजिक न्याय मंत्री
6. विष्णु देव साई – इस्पात मंत्री
7. राम कृपाल यादव – ग्रामीण विकास मंत्री
8. हंसराज गंगराम अहिर – गृह   मंत्री
9. हरिभाई चौधरी – खान एवं कोयला मंत्री
10. राजेन गोहेन – रेल मंत्री

11. जनरल (रिटा.) वीके सिंह – विदेश राज्य मंत्री
12. पुरुषोत्तम रुपाला – कृषि, किसान कल्याण, पंचायती राज मंत्री
13. कृष्ण पाल – सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री
14. जेएस भभोर – आदिवासी मंत्री
15. शिव प्रताप शुक्ला – वित्तमंत्री
16. अश्विनी कुमार चौबे – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय मंत्री
17. सुदर्शन भगत – आदिवासी मंत्री
18. उपेंद्र कुशवाहा – मानव संसाधन मंत्री
19. किरेन रिजीजु – गृह राज्य मंत्री
20. विरेंद्र कुमार- महिला एवं बाल विकास, अल्पसंख्यक मंत्रालय

21. अनंत कुमार हेगड़े – स्किल डेवलपमेंट एवं आंत्रप्रेन्योर मंत्री
22. एमजे अकबर – विदेश राज्य मंत्री
23. साध्वी निरंजन ज्योति – खाद्य प्रसंस्करण मंत्री
24. वाईएस चौधरी – विज्ञान एवं तकनीकी, भू-विज्ञान मंत्री
25. जयंत सिन्हा – नागरिक उड्डयन मंत्री
26. बाबुल सुप्रियो – भारी उद्योग, लोक उद्यम विभाग मंत्री
27. विजय संपला – सामाजिक न्याय अधिकारिता मंत्री
28. अर्जुन राम मेघवाल – संसदीय मामले, जल संसाधन, नदी विकास, गंगा संरक्षण मंत्री
29. अजय तमता – टेक्सटाइल मंत्री
30. कृष्णा राज – कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्री

31. मनसुख एल मंडाविया – सड़क परिवहन, राजमार्ग, जहाजरानी, रासायन एवं उर्वरक मंत्री
32. अनुप्रिया पटेल – स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री
33. सीआर चौधरी – उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं जनवितरण, वाणिज्य और उद्योग मंत्री
34. पीपी चौधरी – कानून एवं न्याय, कॉरपोरेट  मंत्री
35. सुभाष रामाराव भामरे – रक्षा मंत्री
36. गजेंद्र सिंह शेखावत – कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री
37. सत्यपाल सिंह – मानव संसाधन विकास, जल स्त्रोत, नदी विकास, गांगा संरक्षण मंत्री

हमने इस पोस्ट में भारत सरकार के मंत्री 2019 केंद्रीय मंत्रिमंडल लिस्ट 2019 कैबिनेट मिनिस्टर ऑफ इंडिया 2019 pdf in hindi केन्द्रीय मंत्रिमंडल सूची pdf भारत सरकार के मंत्री 2018 भारत के मंत्री की सूची 2019 pdf कैबिनेट मंत्री की सूची 2017 pdf download बिहार के मंत्रियों की सूची खेल मंत्री भारत 2018 से सबंधित जानकारी शेयर कीहै परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह प्रश्न फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें. सभी कॉम्पीटिशन एग्जाम में इनमे से प्रश्न पूछे जाते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button