Samanya Gyan

भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है

भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है

भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया राष्ट्रपति होता है.भारत के राष्ट्रपति, भारत गणराज्य के कार्यपालक अध्यक्ष होते हैं। संघ के सभी कार्यपालक कार्य उनके नाम से किये जाते हैं। अनुच्छेद 53 के अनुसार संघ की कार्यपालक शक्ति उनमें निहित हैं। वह भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सर्वोच्च सेनानायक भी हैं। सभी प्रकार के आपातकाल लगाने व हटाने वाला, युद्ध/शांति की घोषणा करने वाला होता है। वह देश के प्रथम नागरिक हैं। भारतीय राष्ट्रपति का भारतीय नागरिक होना आवश्यक है।

भारत के राष्ट्रपति से संबंधित प्रश्न उतर

1. भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है— राष्ट्रपति
2. भारत के राष्ट्रपति की तुलना किस देश के सम्राट से की जा सकती है— ब्रिटेन के सम्राट से
3. राष्ट्रपति पद्धति में समस्त कार्यपालिका की शक्तियाँ किसमें निहित होती है— राष्ट्रपति
4. भारतीय संविधान के अनुसार भारत का प्रथम नागरिक कौन होता है— राष्ट्रपति
5. भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है— राष्ट्रपति
6. भारत के राष्ट्रपति पद के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु कितनी होनी चाहिए— 35 वर्ष
7. राष्ट्रपति का चुनाव किस पद्धति द्वारा होता है— समानुपातिक प्रतिनिधित्व एंव एकल संक्रमणीय प्रणाली द्वारा
8. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव कौन संचालित करता है— निर्वाचन आयोग
9. राष्ट्रपति के चुनाव संबंधी मामले कहाँ भेजे जाते हैं— उच्चतम् न्यायालय में
10. भारत के राष्ट्रपति का चुनाव किनते वर्षों के लिए होता है— 5 वर्ष

11. राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है— संसद द्वारा महाभियोग चलाकर
12. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है— संविधान का अतिक्रमण करने पर
13. राष्ट्रपति पर महाभियोग किस आधार पर लगाया जाता है— अमेरिका से
14. भारत के राष्ट्रपति को पद एवं गोपनीयता की शपथ कौन दिलाता है— भारत का मुख्य न्यायाधीश
15. संविधान के किस अनुच्छेद के अंतर्गत राष्ट्रपति मुख्य न्यायाधीश के समक्ष शपथ ग्रहण करता है—अनुच्छेद-60
16. राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र किसे सौंपता है— उपराष्ट्रपति को
17. राष्ट्रपति के त्यागपत्र की सूचना उपराष्ट्रपति किसे देता है— लोकसभाध्यक्ष को
18. भारत के कौन-से राष्ट्रपति निर्विरोध चुने गए थे— नीलम संजीव रेड्डी
19. स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति किस राज्य के थे— बिहार से
20. भारत के किस राष्ट्रपति की मृत्यु कार्यकाल खत्म होने से पहले हुई— डॉ. जाकिर हुसैन

21. भारत का राष्ट्रपति किसकी नियुक्ति नहीं करता है— उपराष्ट्रपति की
22. वित्त बिल के लिए किसकी स्वीकृति आवश्यक है— राष्ट्रपति
23. लोकसभा व राज्यसभा में राष्ट्रपति कुल कितने सदस्य मनोनीत कर सकता है— 14
24. भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है— संघीय मंत्रीपरिषद
25. कौन-सा व्यक्ति कार्यवाहक राष्ट्रपति तथा उच्चतम न्यायालय का मुख्य न्यायाधीश रहा— एम. हिदायतुल्ला
26. किस विधेयक को राष्ट्रपति पुनर्विचार के लिए नहीं लौटाता है— धन विधेयक को
27. युद्ध अथवा बाहरी आक्रमण की स्थिति में आक्रमणकारी के विरुद्ध युद्ध की घोषण कौन कर सकता है— राष्ट्रपति
28. किसी व्यक्ति को दोषी पाये जाने पर कौन उसे क्षमादान दे सकता है— राष्ट्रपति
29. भारत के राष्ट्रपति ने किस मामले में वीटो शक्ति का प्रयोग किया था— भारतीय डाकघर अधिनियम
30. भारत के राष्ट्रपति व उपराष्ट्रपति की अनुप्स्थिति में कार्यभार कौन ग्रहण करेगा— सर्वोच्च न्यायालय का

इस पोस्ट में आपको भारत सरकार का संवैधानिक मुखिया कौन होता है भारत के राष्ट्रपति को कौन सलाह देता है राष्ट्रपति को उनके पद से कैसे हटाया जा सकता है भारत की कार्यपालिका का अध्यक्ष कौन होता है  भारत की तीनों सेनाओं का सर्वोच्च सेनापति कौन होता है से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं अगर आपको यह फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button