Samanya Gyan

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

हम सभी जानते है कि भारत में पहले अनेक राजाओ ने अपने अपने राज्य को शक्तिशाली बनाया था वे अपने राज्य के विस्तार के लिए युद्ध करते रहते थे इस प्रकार हमारे भारत देश का इतिहास बहुत ही बड़ा है अशोक व अकबर जैसे राजाओं ने इस देश को समृद्ध बनाने के लिए बहुत प्रयास किये और इस देश को सोने की चिड़िया बनाया हर राजा अपने राज्य का विस्तार करने के लिए दूसरे राजाओ से युद्ध करते रहते थे अंग्रेजो ने भी अपनी सत्ता स्थापित करने के लिए अनेक युद्ध किये हर एग्जाम में भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्धों के बारे में प्रश्न पूछे जाते है हम यहां पर इससे संबंधित प्रश्न दे रहे है जो आपके एग्जाम में सहायता करेंगे

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध

1. हाईडेस्पीज का युद्ध (Battle of the Hydaspes) – समय : 326 ई.पू.
किसके बीच – सिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच हुआ, जिसमे सिकंदर की विजय हुई।
2. कलिंग की लड़ाई (Kalinga War) – समय : 261 ई.पू.
किसके बीच – सम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया। युद्ध के रक्तपात को देखकर उसने युद्ध न करने की कसम खाई।
3. सिंध की लड़ाई – समय : 712 ई.
किसके बीच – मोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की।
4. तराईन का प्रथम युद्ध (Battles of Tarain) – समय : 1191 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे चौहान की विजय हुई।
5. तराईन का द्वितीय युद्ध (2nd Battles of Tarain) – समय : 1192 ई.
किसके बीच – मोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ, जिसमे मोहम्मद गौरी की विजय हुई।
6. चंदावर का युद्ध (Battle of Chandawar) – समय : 1194 ई.
किसके बीच – इसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया।
7. पानीपत का प्रथम युद्ध (First Battle of Panipat ) – समय : 1526 ई.
किसके बीच – मुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच।
8. खानवा का युद्ध (Battle of Khanwa) – समय : 1527 ई.
किसके बीच – बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया।
9. घाघरा का युद्ध (Battle of Ghagra) – समय : 1529 ई.
किसके बीच – बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया।
10. चौसा का युद्ध (Battle of Chausal) – समय : 1539 ई.
किसके बीच – शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया

11. कन्नौज /बिलग्राम का युद्ध (Battle of Kanauj or Billgram) – समय : 1540 ई.
किसके बीच – एकबार फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया।
12. पानीपत का द्वितीय युद्ध (Second Battle of Panipat) – समय : 1556 ई.
किसके बीच – अकबर और हेमू के बीच।
13. तालीकोटा का युद्ध (Battle of Tallikota) – समय : 1565 ई.
किसके बीच – इस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गय।
14. हल्दी घाटी का युद्ध (Battle of Haldighati) – समय : 1576 ई.
किसके बीच – अकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई।
15. प्लासी का युद्ध (Battle of Plassey) – समय : 1757 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी।
16. वांडीवाश का युद्ध (Battle of Wandiwash) – समय : 1760 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई।
17. पानीपत का तृतीय युद्ध (Third Battle of Panipat) – समय : 1761 ई.
किसके बीच – अहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई।
18. बक्सर का युद्ध (Battle of Buxar) – समय : 1764 ई.
किसके बीच – अंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई।
19. प्रथम आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1767-69 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई।
20. द्वितीय आंग्ल मैसूर युद्ध  – समय : 1780-84 ई.
किसके बीच – हैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा।

21. तृतीय आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1790 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई।
22. चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्ध – समय : 1799 ई.
किसके बीच – टीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच, टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ।
23. चिलियान वाला युद्ध – समय : 1849 ई.
किसके बीच – ईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई।
24. भारत चीन सीमा युद्ध (Indian-China War) – समय : 1962 ई.
किसके बीच – चीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण। कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा। भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा।
25. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War) – समय : 1965 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। भारत पाकिस्तान के बीच शिमला समझौता हुआ।
26. भारत पाक युद्ध (Indo-Pakistani War) – समय : 1971 ई.
किसके बीच – भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई। फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना।
27. कारगिल युद्ध (Kargil War) – समय : 1999 ई.
किसके बीच – जम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली।

इस पोस्ट में आपको भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध pdf download भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए भारतीय इतिहास के युद्ध! pdf भारतीय इतिहास के युद्ध pdf download भारत के प्रमुख युद्ध pdf भारत के सभी युद्ध से संबंधित  प्रश्न दिए गए  है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button