Samanya Gyan

बायोलॉजी नीट क्वेश्चन पेपर इन हिंदी 2021

बायोलॉजी नीट क्वेश्चन पेपर इन हिंदी 2021

Biology neet question paper in hindi 2021 – राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ऑफ़लाइन प्रवेश परीक्षा के दौरान नीट 2021 के कोड-वार प्रश्न पत्र प्रदान करेगी। नीट 2021 प्रश्न पत्र में भौतिकी, रसायन और जीव विज्ञान पर आधारित 180 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। ऐसे छात्र जो नीट 2021 यूजी प्रवेश परीक्षा के लिए उपस्थित होने की इच्छा रखते हैं . उन्हें इस पोस्ट में पिछले वर्षों के नीट प्रश्न पत्रों के NEET Biology Question Paper के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .यह प्रश्न Neet की परीक्षा में आते रहते है .इसलिए इन प्रश्नों को आप ध्यानपूर्वक पढ़े .

1.. निम्न में से जाति को क्या कहा जा सकता है |
A. वर्गीकरण की वास्तविक इकाई जो टेक्सोनेमिस्टो ने दी
B. वास्तविक मूल वर्गीकरण की इकाई
C. वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई
D. मानव के दिमाग की कोरी कल्पना जिसे ठीक से परिभाषित नहीं किया जा सकता है।

Answer
वर्गीकरण की सबसे छोटी इकाई
2. पौधे जो बीजाणु द्वारा प्रजनन करते हैं जैसे मॉस तथा फर्न को क्या कहते हैं |
A. थैलोफइटा
B. क्रिप्टोगेम्स
C. ब्रायोफाइटा
D. स्पोरोफाइटा

Answer
स्पोरोफाइटा
3. जीवाणु इसरिशिया कोलाई में उपस्थित आनुवांशिक पदार्थ होते हैं
A. एक धागे वाला DNA
B. डीऑक्सीराइबोस शर्करा
C. दो धागे वाले DNA
D. एक धागे वाला RNA

Answer
दो धागे वाले DNA

4. दो जीवाणु जो जेनेटिक इंजीनियरिंग के प्रयोगों में काफी उपयोगी है
A. इसरिशिया तथा एग्रोबैक्टीरियम
B. नाइट्रोबैक्ट्रियम तथा एजोटोबैक्टर
C. राइजोबियम तथा डिप्लोकोकस
D. नाइट्रोसोमोनास तथा क्लेबसीला

Answer
इसरिशिया तथा एग्रोबैक्टीरियम

5. निम्नलिखित में से कौन सा पौधा बीज बनता है लेकिन फूल नहीं
A. मक्का
B. पुदीना
C. पीपल
D. पाइनस

Answer
पाइनस

6. निम्नलिखित में से कौन आवृतबीजी में बिना अपवाद के है
A. नलिका की उपस्थिति
B. द्विनिषेचन
C. द्वितीयक वृद्धि
D. स्वपोषी पोषण

Answer
द्विनिषेचन

7. निम्न में से किस प्राणी में तंत्रिका कोशिकाएं होती हैं पर तंत्रिकाएं नहीं
A. हाइड्रा
B. फीताकृमि
C. केंचुआ
D. मेंढक के टेडपोल में

Answer
हाइड्रा

8. टीनिया सेजीनेटा के लिए क्या सत्य है।
A. जीवन चक्र में सूअर मध्य पोषक होता है।
B. स्कोलेक्स पर दो बड़े चूषक होते हैं।
C. रोसटेलर हुक्स अनुपस्थित होते हैं।
D. रोसटेलम पर हुक्स के दो फेरे होते हैं।

Answer
रोसटेलर हुक्स अनुपस्थित होते हैं।

9. जाइगोमॉर्फिक (एक व्यासममित) पुष्प किसमें होते हैं?
A. सरसों
B. गुलमोहर
C. टमाटर
D. धतूरा

Answer
गुलमोहर

10. अर्धअधोवर्ती अंडाशय किसके पुष्प में होती है?
A. आडू
B. खीरा
C. कपास
D. अमरुद

Answer
आडू

11. प्लाज्मोडेसमैटा क्या होते हैं :
A. कोशिकाओं के बीच लिगिन्फाइड सीमेंटड पर्ते
B. संचलनी संरचानाएं
C. सहलग्न कोशिकाओं के बीच के संयोजन
D. केंद्रक को प्लाज्मोलेमा से जोड़ती झिल्लियां

Answer
सहलग्न कोशिकाओं के बीच के संयोजन

12. वलयी तथा सर्पिल रूप में मोटे होते जाते चालनी तत्व प्रोटोजाइलम (आदि-दारू) में सामान्यतः तब बन रहे होते हैं, जब जड़ अथवा स्तम्भ :
A. विभेदित हो रहे हों
B. चौड़े होते जा रहे हों
C. लम्बे होते जा रहे हों
D. परिपक्व हो रहे हों

Answer
परिपक्व हो रहे हों

13. फेरेटिमा की निम्नलिखित में से एक संरचना को उसके द्वारा किये जाने वाले कार्य के साथ सही मिलाया गया है।
A. क्लाइटेलम – ककून कास्त्रवण
B. गिजर्ड – पचे भोजन का अवशोषण
C. शूक- परभक्षियों के प्रति सुरक्षा
D. टिफ्लोसोल – अतिरिक्त पोषकों का भण्डारण

Answer
क्लाइटेलम – ककून कास्त्रवण

14. निम्नलिखित में से किस एक स्थान विशेष में पायी जाने वाली पेशियों का सही वर्णन किया है?
A. हृदय के भीतर की पेशियाँ अनैच्छिक एवं अरेखित चिकनी पेशियाँ होती है।
B. अंतड़ी के भीतर की पेशियाँ रेखित एवं अनैच्छिक होती है।
C. जाँघ के भीतर की पेशियाँ रेखित एवं एच्छिक होती है।
D. ऊपरी भुजा वाली पेशी के तर्कुरूपी आकृति के चिकने पेशी रेशे होते हैं।

Answer
जाँघ के भीतर की पेशियाँ रेखित एवं एच्छिक होती है।

15. उच्चतर पौधों के क्लोरोप्लास्टों के स्टोमा में क्या होता
A. क्लोरोफिल
B. प्रकाश-निर्भर अभिक्रिया एंजाइम्स
C. राइबोसोम्स
D. प्रकाश-अनिर्भर अभिक्रिया एंजाइम्स

Answer
राइबोसोम्स

16. द्वार-कोशिकाएं किस में सहायक होती हैं :
A. वाष्पोत्सर्जन में
B. चरे जाने से बचाने में
C. संक्रमणों से टक्कर लेने में
D. बिंदुस्त्राव में

Answer
वाष्पोत्सर्जन में

17. प्रत्येक सजीव जीवधारी की लगभग 98% संहति मात्र छः तत्वों की बनी होती है जिनमें आते हैं कार्बन, हाइड्रोन,नाइट्रोजन, ऑक्सीजन औ
A. फास्फोरस तथा सल्फर
B. सल्फर तथा मैग्नीशियम
C. मैग्नीशियम तथा सोडियम
D. कैल्सियम तथा फास्फोरस

Answer
कैल्सियम तथा फास्फोरस

18. आधुनिक डिटर्जेंटों में निम्नलिखित में से किसकी एंजाइम निर्मितियां मौजूद होती हैं?
A. अम्लरागियों की
B. क्षारकरागियों की
C. ताप-अम्लरागियों की
D. तापरागियों की

Answer
क्षारकरागियों की

19. यदि डी.एन.ए. की प्रारम्भिक मात्रा 2C हो, तो कोशिका चक्र की किस प्रावस्था में, कोशिका में DNA की मात्रा 4C स्तर पर रहती है?
A. G, और G
B. G, और S
C. केवल G,
D. G, और M

Answer
केवल G,

20. कोशिका चक्र के ‘S’ प्रावस्था में क्या होता है ?
A. प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा दुगुनी हो जाती है।
B. प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा वही रहती है।
C. गुणसूत्र की संख्या अधिक हो जाती है।
D. प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा आधी रह जाती

Answer
प्रत्येक कोशिका में DNA की मात्रा दुगुनी हो जाती है।

21. पोटोमीटर निम्न में से किस सिद्धान्त पर कार्य करता
A. परासरण दाब
B. अवशोषित जल, की मात्रा वाष्पोत्सर्जित जल के बराबर होती है।
C. मूल-दाब
D. नलिका के अग्र भाग व पादप के बीच के विभवान्तर पर

Answer
अवशोषित जल, की मात्रा वाष्पोत्सर्जित जल के बराबर होती है।

22. चालनी नलिकाओं के सदस्यों में, कार्बनिक विलेयों का स्थानान्तरण सहायित किया जाता है
A. P-प्रोटीनों द्वारा
B. कोशिका द्रव्यी प्रवाह
C. मूलदाब व वाष्पोत्सर्जन खिंचाव
D. वाहक व ATP सहायित द्रव्यमान प्रवाह

Answer
P-प्रोटीनों द्वारा

23. पौधों द्वारा मृदा में से फॉस्फोरस के अवशोषण में निम्नलिखित में से कौन एक सहायता करता है?
A. ग्लोमस
B. राइजोबियम
C. फ्रन्किया
D. ऐनाबीना

Answer
ग्लोमस

24. निम्नलिखित में से कौन एक, पौधों के लिए अनिवार्य खनिज तत्व नहीं होता जबकि शेष तीन होते है।
A. लोह
B. मैंगनीज
C. कैडमियन
D. फास्फोरस

Answer
कैडमियन

25. प्रकाश तंत्र-I में इलेक्ट्रॉन ग्राही होता है-
A. साइटोक्रोम
B. प्लास्टोसाएनिन
C. लौह-सल्फर प्रोटीन
D. फेरेडाक्सिन

Answer
फेरेडाक्सिन

26. प्रकाशीय श्वसन के दौरान, O2 उपभोगकारी अभिक्रिया होती है
A. हरित लवकों के स्ट्रोमा व परॉक्सीसोमों में
B. हरित लवकों के ग्रेना व परॉक्सीसोमों में
C. हरित लवकों के स्ट्रोमा में
D. हरित लवकों के स्ट्रोमा व माइटोकान्ड्रिया में

Answer
हरित लवकों के स्ट्रोमा व परॉक्सीसोमों में

27. अंकुरणशील बीजों में वसा अम्लों का निम्नीकरण केवल इसके भीतर ही होता है?
A. प्रोप्लास्टिडो में
B. ग्लाइऑक्सीसोमो में
C. पेरॉक्सीसोमों में
D. माइटोकॉण्ड्रिया में

Answer
ग्लाइऑक्सीसोमो में

28. श्वसन माध्यित वसा, कार्बोहाइड्रेट और प्रोटिनों के भंजन में कौन-सा उपापचयी सामान्यतः होता है?
A. फ्रक्टोज-1, 6 – बाइफास्फेट
B. पाइरूविक अम्ल
C. एसिटिल CoA
D. ग्लूकोज -6 – फॉस्फेट

Answer
एसिटिल CoA

29. दीर्घ-दिवस पादप है:
A. तम्बाकू
B. ग्लाइसीन मैक्स
C. मिराबिलिस जलापा
D. पालक

Answer
पालक

30. किसकी उपस्थिति में ग्लाइकोलेट, रन्ध्रों के खुलने को प्रेरित करता है:
A. ऑक्सीजन
B. CO2 की निम्न सान्द्रता
C. CO2 की उच्च सान्द्रता
D. CO2 की अनुपस्थिति।

Answer
CO2 की निम्न सान्द्रता

31. निम्न में से कौन-सा जोड़ा, विटामिन इसकी प्रकृति व कमी से होने वाली बीमारी को प्रदर्शित करता है
A. विटामिन A -वसा में घुलनशील-रात्रि अंधता
B. विटामिन K – वसा में घुलनशील- बेरी-बेरी
C. विटामिन A – वसा में घुलनशील-बेरी-बेरी
D. विटामिन K -जल में घुलनशील-पेलेग्रा

Answer
विटामिन A -वसा में घुलनशील-रात्रि अंधता

32. विटामिन B12 के मुख्य स्रोत हैं
A. बकरी का यकृत व स्पाइरुलिना
B. चाकलेट व हरे चने (तथा मटर)
C. चावल व मुर्गी के अण्डे
D. गाजर व मुर्गे का वक्ष स्थल

Answer
बकरी का यकृत व स्पाइरुलिना

33. निम्न में से किसमें खला परिसंचरण तंत्र पाया जाता है
A. पेरीप्लेनेटा
B. हिरुडिनेरिया
C. आक्टोपस
D. फेरिटिमा

Answer
पेरीप्लेनेटा

34. हमारी कोशिकाओं द्वारा उत्पन्न CO2 का अधिकांश भाग. फेफड़ों तक परिवहनित होता है-
A. बाइकार्बोनेट्स के रूप में
B. कार्बोनेट्स के रूप में
C. हीमोग्लोबीन से जुड़कर
D. रक्त में घुलकर

Answer
बाइकार्बोनेट्स के रूप में

35. निम्नलिखित में से किस एक में, मानव नेफ्रान के एक विशिष्ट भाग का कार्य सही बताया गया है?
A. पोडोसाइट्स : सूक्ष्म अवकाश (रेखा – छिद्र) बनाते है ताकि रक्त का निस्यंदन होकर वह बोमैन कैप्सूल में की जा सके।
B. हैन्ले लूपः ग्लोमेरुलसी निस्यद में से मुख्य पदार्थों का अधिकांश पुनः अवशोषण होता है।
C. दूरस्थ संबलित नलिकाः K+ आयनों का परिवर्ती रक्त केशिकाओं में पुनः अवशोषण
D. अभिवाही धमनिकाः रक्त की ग्लोमेरूलस से दूर वृक्क शिरा की ओर ले जाती है।

Answer
पोडोसाइट्स : सूक्ष्म अवकाश (रेखा – छिद्र) बनाते है ताकि रक्त का निस्यंदन होकर वह बोमैन कैप्सूल में की जा सके।

36. वृक्क (गुर्दो) के कार्य के नियमन के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन सा एक कथन सही है?
A. जब कभी कोई बहुत ज्यादा से पानी पीता है, तब ADH का विमोचन घट जाता है।
B. शरीर पर अधिक ठंड के पहुंचने पर ADH का विमोचन उत्तेजित होता हैं।
C. ग्लोमेरूलसी रक्त प्रवाह में बढ़ोतरी होने से ऐंजियोटेंसिन II का बनना उत्तेजित होता हैं।
D. गर्मियों में जब वाष्पन के द्वारा शरीर से बहुत सा जल बाहर निकल जाता हैं, तब ADH का विमोचन घट जाता है।

Answer
जब कभी कोई बहुत ज्यादा से पानी पीता है, तब ADH का विमोचन घट जाता है।

37. स्तनियों में निचला जबड़ा बना होता है
A. मेण्डीबिल का
B. डेन्टेरी का
C. मॉक्सिला का
D. एन्गुलर्स का

Answer
मेण्डीबिल का

38. निम्न में से कौन पेशी की संकुचनशील प्रोटीन है
A. मायोसिन
B. ट्रोपोमायोसिन
C. एक्टिन
D. टुबुलिन

Answer
मायोसिन

39. सामान्य वार्तालाप वाली ध्वनि की तीव्रता होती है
A. 10-20 डेसीबल
B. 30-60 डेसीबल
C. 70-90 डेसीबल
D. 120-150 डेसीबल

Answer
30-60 डेसीबल

40. जब हम अंधेरे से प्रकाश की तरफ आते हैं तो कुछ क्षणों के लिए हम देख नहीं पाते परन्तु कुछ समय बाद दृश्यता सामान्य हो जाती है। यह उदाहरण है
A. समायोजन का
B. अनुकूलन का
C. उत्परिवर्तन का
D. प्रकाश-कालता का

Answer
अनुकूलन का

41. कार्बन चक्र में जीवाणु की मुख्य भूमिका है
A. प्रकाश संश्लेषण
B. रसायन संश्लेषण
C. पाचन तथा कार्बनिक पदार्थो का विखंडन
D. नाइट्रोजन युक्त यौगिक का स्वांगीकरण

Answer
पाचन तथा कार्बनिक पदार्थो का विखंडन

42. कुछ ऐसे जीव ज्ञात हैं जो 100-105°C तापमान पर वृद्धि तथा गुणन करते हैं वे किस वर्ग में आते हैं?
A. समुद्री आर्की जीवाणु
B. तापस्नेही सल्फर जीवाणु
C. गर्म झरनेवाले नीले हरे शैवाल
D. तापस्नेही सबएरियल कवक

Answer
समुद्री आर्की जीवाणु

43. स्पाइरोगाइरा में लिंगी प्रजनन विकास का लक्षण है क्योंकि यह प्रदर्शित करता है
A. कार्यिकी रूप से विभेदित जनन अंग
B. विभिन्न आकार के चल जनन अंग
C. समान आकार के चल जनन अंग
D. विभिन्न आकार के चल जनन अंग

Answer
कार्यिकी रूप से विभेदित जनन अंग

44. निम्नलिखित में कौन सा पादप जोडा बीज नहीं बनाता
A. फ्यूनेरिया तथा पाइनस
B. फर्न तथा फ्यूनेरिया
C. फ्यूनेरिया तथा फाइकस
D. फाइकस तथा क्लेमाइडोमोनास

Answer
फर्न तथा फ्यूनेरिया

45. निम्न में कौन चलने में सहायता करता है-
A. पैरामीशियम के ट्राईकोसिस्ट
B. तारामीन के पोडीसिलेरी
C. केंचुआ में क्लाइटेलम
D. हिरूडिनेरिया में पश्च चूषक

Answer
हिरूडिनेरिया में पश्च चूषक

46. आस्ट्रिच (शुतुरमुर्ग), पेन्विन व किवी में क्या समानता
A. सभी दौड़ाने वाली चिड़ियां हैं
B. सभी प्रवासी पक्षी हैं |
C. सभी उड़ने में अक्षम पक्षी हैं
D. चार अंगुलिए पक्षी हैं

Answer
सभी उड़ने में अक्षम पक्षी हैं

47. मध्य पटलिका मुख्यतः किसकी बनी होती है :
A. फॉस्फोग्लीसेराइड्स
B. कैल्सियम पेक्टेट
C. मुरैमिक अम्ल
D. हेमिसेलुलोज

Answer
कैल्सियम पेक्टेट

48. निम्नलिखित में वह कौन सी एक संरचना है जो दो संलग्न कोशिकाओं के बीच कारगर अभिगमन मार्ग का कार्य करती है?
A. प्लाजमोडैस्मैटा
B. प्लास्टोक्यूनोन्स
C. एंडोप्लाज्मी रेटिकुलम
D. प्लाज्मालेम्मा

Answer
प्लाजमोडैस्मैटा

49. प्रकाश की क्रिया को नियंत्रित करने वाला प्रोटीन वर्णक
A. फाइटोक्रोम
B. हरित लवक
C. एन्थोसाइनिन
D. कैरोटीनॉयड।

Answer
फाइटोक्रोम

50. बीज सुसुप्तता का कारण है:
A. इथीलीन
B. एबसिसिक अम्ल
C. आई. ए. ए.
D. स्टार्च।

Answer
एबसिसिक अम्ल

इस पोस्ट में आपको नीट प्रश्न पत्र ,NEET Question Papers ,NEET Biology Model Question Paper NEET 2018 Biology Question Paper with Answers Biology Question Answer For NEET ,बायोलॉजी नीट क्वेश्चन NEET Biology Important Questions with Solutions ,नीट बायोलॉजी क्वेश्चन पेपर PDF नीट क्वेश्चन पेपर इन हिंदी NEET Biology 2021 preparation से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button