ITI

पौधों में भी गति होती है ? पौधों में कैसी गति होती है

पौधों में भी गति होती है ? पौधों में कैसी गति होती है

पौधे सामन्यतः भूमि में जकड़े रहते हैं। अंत:वैएक स्थान से दूसरे स्थान तक नहीं जा सकते परंतु विभिन्न पदार्थ जैसे कि जल, खनिज एवं संश्लेषित खाद्य पदार्थ पौधे के एक भाग से दूसरे में संवहित होते हैं। पौधों में अन्य प्रकार की गति भी देखी जा सकती है जैसे पुष्पों का खिलना एवं बंद होना। पौधे विभिन्न उद्दीपनों के प्रति अनुक्रिया भी करते हैं।

पौधों से संबंधित प्रश्न उत्तर

पौधों से संबंधित हमें विज्ञान के अंतर्गत पढ़ाया जाता है. और इससे संबंधित हमें स्कूल से ही बताया जाता है जो विद्यार्थी पौधों से संबंधित जानकारी ढूंढ रहा है उसके लिए इस पोस्ट में पौधों से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जो कि पहले विज्ञान की परीक्षा में पूछे जा चुके हैं . तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें और याद करें .अगर आपको यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

प्रश्न . पौधों के पत्तों को देखकर उसकी जड़ का कैसे पता लगाया जा सकता है ?

उत्तर. यदि पौधे के पत्तों का शिरा-विन्यास जालिका हो तो पौधे की जड़ें मूसलादार होंगी, यदि शिरा-विन्यास समांतर हो तो रेशेदार होंगी

प्रश्न . किन पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग किया जाता है ?

उत्तर. गाजर, मूली, शकरकंद, शलगम आदि पौधों की जड़ों को भोजन के रूप में प्रयोग करते हैं।

प्रश्न . पौधों के कौन-से संवर्ग हैं ?

उत्तर. पौधों के तीन संवर्ग हैं-शाक, झाड़ी और वृक्ष।

प्रश्न . किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं ?

उत्तर. गुलाब, सरसों, गुलमोहर और डेलिया के पुष्प रंग-बिरंगे होते हैं।

प्रश्न . पौधे के मुख्यतः कौन-से भाग हैं ?

उत्तर. पौधे के मुख्य भाग हैं-जड़, तना, पत्ती, फूल और फल।

प्रश्न . पत्ती तने से किस भाग से जुड़ी होती है ?

उत्तर. पत्ती पर्णवृंत से जुड़ी होती है।

प्रश्न . किन पौधों के पुष्प रंग-बिरंगे नहीं होते ?

उत्तर. घास, गेहूँ, मक्का, आम के फूल रंग-बिरंगे नहीं होते।

प्रश्न . झाड़ी के क्या लक्षण होते हैं ?

उत्तर. झाड़ी में तने के आधार से शाखाएं निकलती हैं, तना कठोर होता है तथा थोड़ा मोटा होता है।

प्रश्न . पुष्प के जनन अंग कौन-से हैं ?

उत्तर. पुष्य के जनन अंग-स्त्रीकेसर और पुंकेसर पुष्प के जनन अंग हैं।

प्रश्न . पांच शाक पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर. टमाटर, मिर्च, डेलिया, गेंदा और आलू।

प्रश्न . पाँच झाड़ियों के नाम लिखिए।

उत्तर. नींबू, गुलाब, बेर, बोगनविलिया, नागफनी।

प्रश्न . शाक के क्या लक्षण होते हैं ?

उत्तर. शाक का तना कोमल होता है, इसका आकार सामान्यतः छोटा होता है और इसकी अक्सर शाखाएं कम होती हैं।

प्रश्न . स्त्रीकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर. स्त्रीकेसर के तीन मुख्य भाग हैं(1) अंडाशय, (2) वर्तिका और (3) वर्तिकाग्र

प्रश्न . पुंकेसर के कौन-कौन से भाग हैं ?

उत्तर. पुंकेसर के दो मुख्य भाग हैं परागकोण और पुतं

प्रश्न . आरोही पौधे किसे कहते हैं ? |

उत्तर. आरोही पौधे-जो पौधे किसी सहारे की सहायता से ऊपर चढ़ जाते हैं, उन्हें आरोही पौधे कहते हैं।

प्रश्न . दो आरोही लताओं के नाम लिखिए।

उत्तर. मनी प्लांट और अंगूर की बेल।

प्रश्न . शिरा विन्यास किसे कहते हैं ?

उत्तर. पत्तियों पर शिराओं द्वारा बनाये गए डिज़ाइन को शिराविन्यास कहते हैं।

प्रश्न . शिरा-विन्यास कितने प्रकार का होता है ?

उत्तर. शिरा-विन्यास दो प्रकार का होता है
(i) जालिका शिरा-विन्यास (ii) समांतर शिरा-विन्यास।

प्रश्न . जालिका शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखिए।

उत्तर. तुलसी, आम, अमरूद और पीपल।।

प्रश्न . समांतर शिरा-विन्यास वाले चार पौधों के नाम लिखो।

उत्तर. घास, गेहूँ, मक्की और केला।

प्रश्न . वाष्पोत्सर्जन किसे कहते हैं ?

उत्तर. पौधों के पत्तों द्वारा पत्ती की सतह से जलवाष्प के उत्सर्जन को वाष्पोत्सर्जन कहते हैं।

प्रश्न . प्रकाश-संश्लेषण प्रक्रम किसे कहते हैं ?

उत्तर. हरे पौधों द्वारा सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में कार्बन डाइऑक्साइड और जल से भोजन बनाने की क्रिया को प्रकाश-संश्लेषण कहते हैं।

इस पोस्ट में आपको पौधों में भी गति होती है ? पौधों में कैसी गति होती है ? पादप में भोजन का स्थानांतरण कैसे होता है पौधों में जल का परिवहन पौधों में फ्लोएम का कार्य क्या होता है पौधों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है पौधों में जल अवशोषण पादपों में जल का परिवहन किसके द्वारा होता है पादपों में जल का परिवहन होता है पौधों में फ्लोएम का कार्य क्या है से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button