Samanya Gyan

पेट में दाढ़ी होना मुहावरे का क्या अर्थ है

पेट में दाढ़ी होना मुहावरे का क्या अर्थ है

पेट में दाढ़ी होना मुहावरे का अर्थ है दिखने मेँ सीधा, परन्तु चालाक होना। जब कोई वाक्य या वाक्यांश अपने साधारण अर्थ को छोडकर विशेष अर्थ प्रकट करे तो उसे मुहावरा कहा जाता है. और मुहावरा वाक्यांश है और इसका स्वतंत्र रूप से प्रयोग नहीं किया जा सकता.

1. मुँह ताकना– दूसरे पर आश्रित होना।
2. मौत सिर पर खेलना– मृत्यु समीप होना।
3. मुँहतोड़ जवाब देना– बदले मेँ करारी चोट करना।
4. लोहा मानना– किसी की शक्ति स्वीकार करना।
5. पेट मेँ दाढ़ी होना– दिखने मेँ सीधा, परन्तु चालाक होना।
6. फूँक–फूँककर कदम रखना– सावधानी बरतना।
7. बेपेँदी का लोटा– ढुलमुल/पक्ष बदलने वाला।
8. सब्ज बाग दिखाना– कोरा लोभ देकर बहकाना।
9. मुँह पर कालिख पोतना– कलंक लगाना।
10. बासी कढ़ी मेँ उबाल आना– समय बीत जाने पर इच्छा जागना।
11. मुँह छिपाना– लज्जित होना।
12. माथा ठनकना– संदेह होना।
13. फूला न समाना– अत्यधिक खुश होना।
14. शहद लगाकर चाटना– तुच्छ वस्तु को महत्त्व देना।
15. लड़ाई मोल लेना– झगड़ा पैदा करना।
16. फूटी आँख न सुहाना– अच्छा न लगना।
17. रंग मेँ भंग पड़ना– आनन्दपूर्ण कार्य मेँ बाधा पड़ना।
18. पेट बाँधकर रहना– भूखे रहना।
19. बाल–बाल बचना– बड़ी कठिनाई से बचना।
20. बाल की खाल निकालना– नुकता–चीनी करना/बहुत तर्क–वितर्क करना।
21. भैँस के आगे बीन बजाना– मूर्ख आदमी को उपदेश देना।
22. पेट मेँ चूहे दौड़ना/कूदना– भूख लगना।
23. मोहर लगा देना– पुष्टि करना।
24. फट पड़ना– एकदम गुस्से मेँ हो जाना।
25. रोड़ा अटकाना– बाधा डालना।
26. पेट मेँ रखना– बात छिपाकर रखना।
27. बड़े घर की हवा खाना– जेल जाना।
28. लोहे के चने चबाना– कठिन काम करना/बहुत संघर्ष करना।
29. मक्खन लगाना– चापलूसी करना।
30. श्रीगणेश करना– शुरु करना।
31. लाल–पीला होना– क्रोधित होना।
32. मुँह में पानी भर आना– खाने को जी ललचाना।
33. मिट्टी मेँ मिल जाना– बर्बाद होना।
34. प्राण हथेली पर लिए फिरना– जीवन की परवाह न करना।
35. पौ बारह होना– खूब लाभ होना।
36. पैर उखड़ना– भागने पर विवश होना।
37. भंडा फोड़ना– भेद खोल देना।
38. रंगा सियार होना– धोखा देने वाला।
39. लाख का घर राख– धनी का निर्धन हो जाना।
40. रंग बदलना– परिवर्तन होना।
41. लट्टू होना– मस्त होना/मोहित होना।
42. मुट्ठी मेँ होना– वश मेँ होना।
43. बखिया उधेड़ना– भेद खोलना।
44. रोम–रोम खिल उठना– प्रसन्न होना।
45. बाजार गर्म होना– काम–धंधा तेज होना।
46. बट्टा लगना– कलंक लगना।
47. पैर जमीन पर न टिकना– प्रसन्न होना, अभिमानी होना।
48. पैरोँ तले से जमीन निकल/खिसक/सरक जाना– होश उड़ जाना।
49. बाँए हाथ का खेल– बहुत सरल काम।
50. राई का पहाड़ बनाना– जरा–सी बात को बढ़ा–चढ़ाकर प्रस्तुत करना।
51. शैतान की आँत– लम्बी बात।
52. भाड़े का टट्टू– पैसे लेकर ही काम करने वाला।
53. बल्लियोँ उछलना– बहुत प्रसन्न होना।
54. पैरोँ मेँ मेँहदी लगाकर बैठना– कहीँ जा न सकना।
55. बाल बाँका न होना/कर सकना– कुछ भी नुकसान न होना/कर सकना।
56. बरस पड़ना– अति क्रुद्ध होकर डाँटना।
57. रोँगटे खड़े होना– डर से रोमांचित होना।
58. लहू का घूँट पीना– अपमान सहन करना।
59. मुँह खून लगना– रिश्वत लेने की आदत पड़ जाना।
60. लुटिया डुबोना– काम बिगाड़ना।
61. शैतान के कान कतरना– बहुत चालाक होना।
62. फूलकर कूप्पा होना– बहुत खुश या बहुत नाराज होना।
63. ललाट मेँ लिखा होना– भाग्य मेँ बदा होना।
64. लकीर पीटना– पुरानी रीति पर चलना।
65. बंदर घुड़की/भभकी– प्रभावहीन धमकी।
66. रफूचक्कर होना– भाग जाना।
67. विष उगलना– द्वेषपूर्ण बातेँ करना/बुरा–भला कहना।
68. मुँह रखना– मान रखना।
69. बछिया का ताऊ– मूर्ख।
70. मिट्टी खराब करना– बुरा हाल करना।
71. मक्खियाँ मारना– बेकार रहना।
72. शिकार हाथ लगना– आसामी मिलना।
73. साँप को दूध पिलाना– दुष्ट की रक्षा करना।
74. भाड़ झोँकना– समय व्यर्थ खोना।
75. मुँह उतरना– उदास होना।
76. लकीर का फकीर होना– प्राचीन परम्पराओँ को सख्ती से मानने वाला।
77. मुँह बंद करना– चुप कर देना।
78. रंग उड़ना– घबरा जाना।
79. मुट्ठी गर्म करना– रिश्वत देना।
80. पेट काटना– अपने ऊपर थोड़ा खर्च करना।
81. बात का धनी होना– वचन का पक्का होना।
82. बिल्ली के गल्ले मेँ घंटी बाँधना– अपने को संकट मेँ डालना।
83. लेने के देने पड़ना– लाभ के स्थान पर हानि होना।
84. बाँछे खिल जाना– अत्यंत प्रसन्न होना।
85. भीगी बिल्ली बनना– सहम जाना।
86. मुँह की खाना– हार मानना।
87. लँगोटी मेँ फाग खेलना– गरीबी मेँ आनन्द लूटना।
88. मन के लड्डू– मनमोदक/कल्पना करना।
89. मिट्टी का माधो– बिल्कुल बुद्धू।
90. साँप–छछूंदर की गति होना– असंमजस या दुविधा की दशा होना।

इस पोस्ट में आपको बारूद की पुड़िया होना मुहावरे का अर्थ सीना तानना मुहावरे का अर्थ दिया तले अंधेरा मुहावरे का अर्थ मुहावरे और लोकोक्ति में अंतर पेट में दांत होना मुहावरे और अर्थ उनके वाक्य हाथ मलना मुहावरे का अर्थ चिराग तले अंधेरा का वाक्य के बारे में पूरी जानकारी दी गयी. इसके बारे में और कोई सवाल या सुझाव होतो नीचे कमेंट करके पूछे .

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button