पृथ्वी एक बड़े चुंबक की भांति व्यवहार क्यों करती है
पृथ्वी एक बड़े चुंबक की भांति व्यवहार क्यों करती है
पृथ्वी बहुत बड़े छड़ चुंबक के रूप में कार्य करती है। इसके चुंबकीय क्षेत्र को तल से 3 x 104 किमी० ऊंचाई तक अनुभव किया जा सकता है। वास्तव में पृथ्वी के तल के नीचे कोई चुंबक नहीं है। चुंबकीय क्षेत्र के निम्नलिखित कारण माने जाते हैं
(1) पृथ्वी के भीतर पिघली हुई अवस्था में विद्यमान धात्विक द्रव्य निरंतर घूमते हुए इसे बड़े चुंबक की भांति व्यवहार करता है।
(2) पृथ्वी के अपने अक्ष पर घूमने के कारण इसका चुंबकत्व प्रकट होता है।
(3) पृथ्वी के केंद्र की रचना लोहे और निक्कल से हुई है। पृथ्वी के निरंतर घूमने से इनका चुंबकीय व्यवहार प्रकट होता है।
विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के परीक्षाओं में पूछे गए प्रश्न उत्तर
प्रश्न . मुख्य तारों का प्रयोग करते समय किन-किन सावधानियों को ध्यान में रखना चाहिए ?
उत्तर-मुख्य तारों का प्रयोग करते समय हमें निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना चाहिए(1) किसी दुर्घटना के अवसर पर मुख्य स्विच एकदम बंद कर देना चाहिए। (2) सभी तार ठीक प्रकार से रोधी होने चाहिएं।
प्रश्न . फ्यूज़ पर एक नोट लिखो अथवा फ्यूज़ एक सुरक्षात्मक वाल्व कैसे है ?
उत्तर-फ्यूज़ (Fuse) मेन्ज़ (Mains) से आ रही तारों में से एक तार जीवित होती है अर्थात् इसमें धारा होती है। तथा दूसरी तार उदासीन होती है। जब इन दोनों तारों को किसी प्रतिरोध के साथ जोड़ते हैं तो सर्किट पूरा हो जाता है। तथा धारा चालक में से प्रवाहित हो जाती है। यदि चालक का प्रतिरोध शून्य हो तो धारा की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है। इस अवस्था में तारें शॉर्ट (Short) हो जाती हैं तथा गर्म होकर जल जाती हैं। इस प्रकार घरों तथा कारखानों में विद्युत् द्वारा आग लगने का डर रहता है। इस डर से मुक्त होने के लिए फ्यूज का प्रयोग किया जाता है। इसे परिपथ में सुरक्षा वाल्व का कार्य करता है। फ्यूज़ कम तापमान पर पिघल जाने वाली चालक तार होती है जिसके पिघलने से सर्किट टूट जाता है। यह तार कलई तथा सीसे (Lead) की मिश्रित धातु से बनाई जाती है। इसे मेन्ज़ (Mains) के साथ श्रेणीबद्ध ढंग से जोड़ा जाता है। चित्र में प्रायः प्रयोग किया जाने वाला फ्यूज़ दिखाया गया है।
प्रश्न . विद्युत् के परिपथ के किसी भाग को सुधारने के लिए रबड़ के दस्ताने प्रयोग किये जाते हैं, क्यों?
उत्तर-विद्युत् के परिपथ के किसी भाग को सुधारने के लिए रबड़ के दस्तानों का प्रयोग करने से तथा सूखी लकड़ी | पर खड़ा होकर कार्य करने से झटका नहीं लगता क्योंकि रबड़ तथा सूखी लकड़ी विद्युत् की कुचालक होती है।
प्रश्न . कोई दो बल रेखाएं आपस में एक-दूसरे को क्यों नहीं काटती हैं ?
उत्तर- क्योंकि यदि वे काटें तो इसका तात्पर्य यह होगा कि काटन बिंदु पर उत्तरी ध्रुव पर लगा परिणामी बल दो दिशाओं में होगा जो कि असंभव है
प्रश्न . कौन-से ध्रुव परस्पर आकर्षण करते हैं और कौन-से प्रतिकर्षण करते हैं
उत्तर- चंबक के विपरीत ध्रुव परस्पर आकर्षण करते हैं तथा समान ध्रुव प्रतिकर्षण करते हैं
प्रश्न . नाविक कुतुबनुमा का सिद्धांत क्या है ?
उत्तर- जब किसी चुबक (Magnet) को स्वतंत्रतापूर्वक लटकाते हैं तो यह हमेशा उत्तर-दक्षिण दिशा में ही रुकता है
प्रश्न . लौह-अयस्क को चट्टानों से किसके द्वारा अलग करते हैं ?
उत्तर- विद्युत् चुंबक द्वारा अलग करते हैं
प्रश्न . तार के लपेटों की संख्या पर चुंबकीय शक्ति किस प्रकार निर्भर करती है ?
उत्तर- तार के लपेटों की संख्या बढ़ाये जाने पर चुंबकीय शक्ति बढ़ जाती है
प्रश्न . सबसे अधिक शक्तिशाली चुंबक किस आकार का होता है ?
उत्तर- नाल के आकार का चुंबक
प्रश्न . नाल चुंबक अधिक शक्तिशाली क्यों होता है ?
उत्तर- दोनों ध्रुव पास-पास होते हैं
प्रश्न, उच्चयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- वोल्टता में वृद्धि करने की क्रिया को
प्रश्न. अपचयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- वोल्टता में कमी करने की क्रिया को अपचयन कहते हैं
प्रश्न. वोल्टेज स्थापक किस काम आता है ?
उत्तर- वांछित विभव स्थापित करने के काम
प्रश्न. विद्युत् मीटर में लगी डिस्क में चक्रों की संख्या किन पर निर्भर करती है ?
उत्तर- खर्च हुई शक्ति पर
प्रश्न. विद्युत् शॉक से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- जब हमारे शरीर का कोई अंग बिजली की नंगी तार से छू जाता है, तो हमारे शरीर और पृथ्वी के बीच विभवांतर पैदा हो जाता है, जिससे हमें एक धक्का लगता है इसे विद्युत् शॉक कहते हैं
प्रश्न. फ्यूज़ कैरियर क्या होता है ?
उत्तर- यह चीनी मिट्टी का एंक खोल होता है जिसमें तांबे के दो प्वाइंट होते हैं इन दोनों को फ्यूज की तार द्वारा जोड़ देते हैं इस खोल को फ्यूज कैरियर कहते हैं
प्रश्न. कल-कारखानों में ब्रेकर का क्या काम होता है ?
उत्तर- विद्युत् यंत्रों की अधिक विद्युत् से रक्षा करना
प्रश्न . किसी चुंबकीय पदार्थ की सरलता से चुंबक किस प्रकार बनाया जा सकता है ?
उत्तर-चुंबक के साथ रगड़ कर
प्रश्न . विद्युत् चुंबक किसकी सहायता से बनाए जाते हैं ?
उत्तर- विद्युत् धारा की सहायता से
प्रश्न . कौन-सा चुंबक अस्थायी होता है ?
उत्तर- विद्युत् चुंबक
प्रश्न . क्या चुंबक का प्रभाव अचुंबकीय वस्तु से गुजर सकता है ?
उत्तर- गुजर सकता है
प्रश्न . कौन-सा चुंबक ध्रुव परस्पर आकर्षण करते हैं ?
उत्तर- असमान ध्रुव
प्रश्न . किस क्रोड से अधिक शक्तिशाली चुंबक बनता है ?
उत्तर- नर्म लोहे के क्रोड से
इस पोस्ट में आपको एक चुंबक के रूप में पृथ्वी के व्यवहार चुंबकीय क्षेत्र की परिभाषा चुंबकीय क्षेत्र की दिशा पृथ्वी एक चुंबक के रूप में चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता चुंबकीय गुण चुंबक की परिभाषा चुंबकीय याम्योत्तर की परिभाषा भू चुम्बकत्व , पृथ्वी के चुम्बकत्व का कारण earth behaves like a giant permanent magnet what causes earth to act like a magnet does the earth behave as a magnet how do you prove it explain why earth is a magnet why is earth considered a huge magnet से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.