ITI

पृथ्वी एक छड़ चुंबक की भांति किस प्रकार व्यवहार करती है

पृथ्वी एक छड़ चुंबक की भांति किस प्रकार व्यवहार करती है

पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र ऐसा है जैसे इसके भीतर एक बहुत बड़ा चुंबक है। इसका दक्षिणी ध्रुव कनाडा के उत्तरी गोलार्ध में 70.5° उत्तरी अक्षांश और 96° पश्चिमी रेखांश पर है। यह उत्तरी ध्रुव से लगभग 1600 किमी दूर है। इससे गुजरता क्षैतिज तल भूगोलीय मीरिडियन कहलाता है। उत्तर और दक्षिण से गुजरता हुआ तल चुंबकीय मीरिडियन के नाम से जाना जाता है।

विद्युत धारा के चुंबकीय प्रभाव के महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

प्रश्न . विद्युत् धारा के द्वारा उत्पन्न समस्याओं और दुर्घटनाओं पर टिप्पणी कीजिए।
उत्तर-विद्युत् हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी है। यह ऊर्जा का प्रमुख स्रोत है। इसका सही उपयोग जहां । हमारे लिए वरदान है वहां असावधानी से किया गया इसका प्रयोग अति घातक है। यह गंभीर रूप से जलने, मृत्यु और अपार संपत्ति की क्षति का कारण बन सकती है।
(i) यदि कोई व्यक्ति विद्युत् धारी से युक्त तार (live wire) को छु जाता है तो उसे अति कष्टकारी विद्युत् धारा ये यक्त शॉक लगता है जो मृत्यु का कारण बन सकता है।
(ii) तारों के ढीले जोड़, खराब तथा टूटे-फूटे स्विच और प्लग चिंगारी को उत्पन्न करते हैं, जिनसे आग लग सकती है।
(iii) अतिभार और शॉर्ट सर्किट आग लगने के प्रमुख कारण हैं।
प्रश्न . हमारे देश में 220V की विद्युत् धारा घरों में प्रयोग के लिए दी जाती है जबकि अमेरिका जैसे विकसित और अमीर देशों में यह 110V की होती है। क्यों ?
उत्तर-जब कोई व्यक्ति 220V की विद्युत् धारा को ले जाने वाली तार से छू जाता है तो उसकी मृत्यु हो सकती है या वह बुरी तरह जल सकता है पर 110V पर यह घातक नहीं होती। कम वोल्टेज पर दी जाने वाली विद्युत् में संचार ह्रास (Transmission losses) बहुत अधिक होता है। इसके लिए बहुत बड़ी संख्या में ट्रांसफार्मर लगाने पड़ते हैं। जो आर्थिक दृष्टि से अविकासशील देशों के लिए कठिन कार्य है। इसके लिए लंबी योजनाओं की आवश्यकता होती है। |

प्रश्न . विद्युत्-घंटी में विद्युत् धारा का कौन-सा प्रभाव प्रयोग किया जाता है ?
उत्तर- चुंबकीय प्रभाव
प्रश्न . विद्युत् चुंबक में प्रयुक्त कील अथवा लोहे की छड़ को क्या कहते हैं ?
उत्तर- क्रोड
प्रश्न . शरीर की उन कोशिकाओं का नाम लिखिए जो विद्युत् तारों की तरह दिखते हैं ?
उत्तर- शरीर में तंत्रिका-कोशिका (Nerve-cell) विद्युत् तारों की तरह दिखती हैं
प्रश्न . फ्यूज़ किस मिश्र धातु का बना होता है ? इसकी क्या विशेषता होनी चाहिए ?
उत्तर- फ्यूज सीमा और टिन से बनी मिश्र धातु का होता है इसका गलनांक कम होना चाहिए
प्रश्न . घरों में विद्युत् दुर्घटना विद्युत् परिपथ में किस कारण से होती है ?
उत्तर- शॉर्ट सर्किट के कारण
प्रश्न . विद्युत् परिपथ को ठीक करने के लिए किस चीज़ से बने हुए दस्ताने पहनने चाहिए ?
उत्तर- रबड़ के बने दस्ताने
प्रश्न . वोल्टता के घटने-बढ़ने को क्या कहते हैं ?
उत्तर- उच्चावचन

प्रश्न. डाइनमो क्या कार्य करता है ?
उत्तर- यांत्रिक ऊर्जा को विद्युत् में बदलता है
प्रश्न, उच्चयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- वोल्टता में वृद्धि करने की क्रिया को
प्रश्न. अपचयन किसे कहते हैं ?
उत्तर- वोल्टता में कमी करने की क्रिया को अपचयन कहते हैं
प्रश्न. वोल्टेज स्थापक किस काम आता है ?
उत्तर- वांछित विभव स्थापित करने के काम
प्रश्न. विद्युत् मीटर में लगी डिस्क में चक्रों की संख्या किन पर निर्भर करती है ?
उत्तर- खर्च हुई शक्ति पर
प्रश्न. विद्युत् शॉक से क्या अभिप्राय है ?
उत्तर- जब हमारे शरीर का कोई अंग बिजली की नंगी तार से छू जाता है, तो हमारे शरीर और पृथ्वी के बीच विभवांतर पैदा हो जाता है, जिससे हमें एक धक्का लगता है इसे विद्युत् शॉक कहते हैं
प्रश्न. फ्यूज़ कैरियर क्या होता है ?
उत्तर- यह चीनी मिट्टी का एंक खोल होता है जिसमें तांबे के दो प्वाइंट होते हैं इन दोनों को फ्यूज की तार द्वारा जोड़ देते हैं इस खोल को फ्यूज कैरियर कहते हैं
प्रश्न. कल-कारखानों में ब्रेकर का क्या काम होता है ?
उत्तर- विद्युत् यंत्रों की अधिक विद्युत् से रक्षा करना

प्रश्न . किसी चुंबकीय पदार्थ की सरलता से चुंबक किस प्रकार बनाया जा सकता है ?
उत्तर-चुंबक के साथ रगड़ कर
प्रश्न . विद्युत् चुंबक किसकी सहायता से बनाए जाते हैं ?
उत्तर- विद्युत् धारा की सहायता से
प्रश्न . कौन-सा चुंबक अस्थायी होता है ?
उत्तर- विद्युत् चुंबक
प्रश्न . क्या चुंबक का प्रभाव अचुंबकीय वस्तु से गुजर सकता है ?
उत्तर- गुजर सकता है
प्रश्न . कौन-सा चुंबक ध्रुव परस्पर आकर्षण करते हैं ?
उत्तर- असमान ध्रुव
प्रश्न . किस क्रोड से अधिक शक्तिशाली चुंबक बनता है ?
उत्तर- नर्म लोहे के क्रोड से

इस पोस्ट में आपको पृथ्वी के चुंबकीय ध्रुव पर नमन कोण होता है पृथ्वी का चुंबकीय क्षेत्र पृथ्वी चुंबकत्व चुंबकीय क्षेत्र की परिभाषा चुंबकीय क्षेत्र की तीव्रता पृथ्वी एक चुंबक की भाँति व्यवहार करती है पृथ्वी एक विशाल चुंबक है,earth behaves like a giant permanent magnet what causes earth to act like a magnet does the earth behave as a magnet how do you prove it how do you know that the earth behaves like a huge bar magnet how is earth like a bar magnet से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button