ITI

पारिस्थितिक संतुलन किस प्रकार बना रहता है?

पारिस्थितिक संतुलन किस प्रकार बना रहता है?

प्रकृति में खाद्य श्रृंखलाएँ जुड़ी होती हैं। कई बार उनमें से एक की कोई कड़ी किसी कारण समाप्त हो जाती है। तब उस आहार श्रृंखला का किसी अन्य श्रृंखला से संबंध जुड़ जाता है और खाद्य पदार्थों और ऊर्जा के प्रवाह का संतुलन बना रहता है। यदि ऐसे किसी जंगल में सारे हिरण समाप्त हो जाये तो इसकी पूर्ति करने के लिए जंगल का शेर किसी जंगली जानवर को मार कर कड़ी को पूरा कर लेता है। इस प्रकार पारिस्थितिक संतुलन बना रहता है।

पर्यावरण से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्नोत्तरी

प्रश्न . मनुष्य कैसे पारिस्थितिक असंतुलन के लिए उत्तरदायी है ?
उत्तर-  मनुष्य द्वारा प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न आधुनिक कृषि ढंगों से पारिस्थितिक संतुलन निम्नलिखित तरीकों से प्रभावित होता है –

(i) मशीनों और अन्य साधनों का प्रयोग।
(ii) रासायनिक खादों और दवाइयों का प्रयोग।
(iii) गोबर एवं अन्य वस्तुओं को जलाने से।
(iv) खानों की अधिक खुदाई करने से।

प्रश्न . जैव निम्नीकरण अपशिष्ट तथा अजैव निम्नीकरण अपशिष्ट पदार्थों में अंतर बताओ। प्रत्येक के उचित उदाहरण दो।

उत्तर-  जैव निम्नीकरणीय पदार्थ

(1) ये वे अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें हानि रहित पदार्थों  में तोड़ा जा सकता है जैसे-गोबर घास आदि।
(2) ये पदार्थ जीवाणओं, बैक्टीरिया दवारा अपघटित हो जाते हैं और इस प्रकार पारिस्थितिक तंत्र में संतुलन बनाये रखते हैं।

अजैव निम्नीकरणीय पदार्थ

(1) ये वे अपशिष्ट पदार्थ हैं जिन्हें हानि रहित पदार्थों में नहीं तोड़ा जा सकता है। जैसे-डी० डी० टी० प्लास्टिक आदि।
(2) ये पदार्थ बैक्टीरिया जैसे जीवाणुओं द्वारा अपघटित नहीं होते हैं।

प्रश्न . आहार श्रृंखला तथा खाद्य जाल के बीच अंतर 
उत्तर-  आहार श्रृंखला (Food Chain)
(1) यह किसी पारितंत्र में भोजन तथा ऊर्जा प्रवाह  को प्रदर्शित करती है।
(2) यह भाजन प्राप्त करने की क्रमबद्ध प्रक्रिया आहार श्रृंखला है।
(3) इसमें पोषण स्तर सीमित है।
(4) यह सीमित और छोटी होती है।

खाद्य जाल (Food Web)
(1) इसमें पोषण स्तर की खादय श्रृंखलाओं से जुड़ होते हैं।
(2) इसमें एक खादय श्रृंखला के जीव किसी-न-किसीपोषण स्तर पर अन्य खाद्य श्रृंखलाओं से जुड़ कर खाद्य श्रृंखलाओं का जाल-सा बनाते हैं।
(3) इसमें पोषण स्तर पारितंत्र में प्राकृतिक संतुलन को प्रकट करते हैं।
(4) यह कई खाद्य श्रृंखलाओं का जाल है।

प्रश्न . स्वयं पोषी तथा परपोषी जीवों के एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- स्वयंपोषी-हरा पौधा। परपोषी-मानव।।
प्रश्न . आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा का स्थानांतरण होने से ऊर्जा में वृद्धि होती है या कमी ?
उत्तर- प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा में कमी होती है।
प्रश्न . घास हिरण शेर में उत्पादक स्तर पर कौन है तथा क्यों ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर घास है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन बनाने हेतु सूर्य के प्रकाश का उपयोग करती।
प्रश्न . सर्वभक्षी या सर्वाहारी किसे कहते हैं ?
उत्तर- वे जीव जो भोजन के लिए पौधे एवं जंतुओं दोनों का उपयोग करते हैं उन्हें सर्वभक्षी या सर्वाहारी कहते हैं जैसे-मानव।
प्रश्न . विश्व के किन्हीं दो पारिस्थितिक तंत्रों के नाम बताओ।
उत्तर- वन तथा महासागर।।
प्रश्न . घास कीट मेंढक पक्षी मानव। इस आहार श्रृंखला में किसको (i) सबसे अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी (ii) किसको सबसे कम ?
उत्तर- कीट को सबसे अधिक तथा मानव को सबसे कम ऊर्जा उपलब्ध होगी।

प्रश्न . किसी जलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर-काई या शैवाल → छोटे जंतु → मछली → बड़ी मछली।
प्रश्न . विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर क्या बनाती हैं ?
उत्तर- विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर खाद्य जाल बनाती हैं।
प्रश्न . किसको अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी शाकाहारी को या माँसाहारी को ?
उत्तर- शाकाहारी को माँसाहारी की अपेक्षा अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
उत्तर- ऊर्जा एवं पदार्थों का स्थानांतरण करना आहार श्रृंखला का प्रमुख कार्य है।
प्रश्न . ऊर्जा के प्रवाह का पहला चरण बताइए।
उत्तर- हरे पौधों द्वारा भोजन तैयार करना।
प्रश्न . कौन-से पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं ?
उत्तर- हरे पौधे जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
प्रश्न . पौधे सूर्य की ऊर्जा को किस रूप में भंडारित करते हैं ?
उत्तर- पौधे सूर्य की ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करके कार्बोहाइड्रेट के रूप में भंडारित करते हैं।

प्रश्न . क्या जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं ?
उत्तर- हां, जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं तथा एक-दूसरे को प्रभावित भी करते हैं।
प्रश्न . जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर किन-किन वर्गों में रखा गया है ?
उत्तर- जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक वर्गों में रखा गया है।
प्रश्न . जीवमंडल का जैव घटक किन-किन से निर्मित है ?
उत्तर- पौधे तथा जंतुओं से जीवमंडल का जैव घटक निर्मित होता है।
प्रश्न . किसी स्थान पर पाये जाने वाले जीवों की स्थिति का निर्धारण कौन-से घटक करते हैं ?
उत्तर- जलवायु, मिट्टी की प्रकृति तथा जल उपलब्धता।
प्रश्न . जीव मंडल, जीव समुदाय, आबादी और पारिस्थितिक तंत्र को क्रमानुसार लिखो।
उत्तर- आबादी < जीव समुदाय < पारिस्थितिक तंत्र < जीव-मंडल।।
प्रश्न . जैव समुदाय तथा अजैव पर्यावरण के बीच के संबंध का वैज्ञानिक नाम क्या है? उत्तर–पारिस्थितिक तंत्र।।
प्रश्न . अपघटकों का मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर- ये सूक्ष्म जीव हैं जो मृत पौधों एवं जंतु शरीरों को अपघटित करते हैं। इस वर्ग में जीवाणु तथा कवक आते।

इस पोस्ट में आपको पारिस्थितिकी संतुलन का क्या अर्थ है? पारिस्थितिकी तंत्र प्रबंधन वन पारिस्थितिकी तंत्र के प्रकार how to maintain ecological balance in nature importance of maintaining ecological balance why do we need to maintain ecological balance examples of ecological balance प्रकृति में पारिस्थितिक संतुलन को कैसे बनाए रखें पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने का महत्व हमें पारिस्थितिक संतुलन को बनाए रखने की आवश्यकता क्यों है  पर्यावरण प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर पीडीएफ पर्यावरण प्रश्नोत्तरी 2018 पर्यावरणीय प्रश्नोत्तरी प्रश्न और उत्तर से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button