Samanya Gyan

परावर्तन कोण किसे कहते हैं

परावर्तन कोण किसे कहते हैं

परावर्तित किरण और अभिलंब के बीच के कोण को परावर्तन कोण कहते हैं।

परावर्तन के नियम क्या है?

इसके दो नियम हैं-
(i) आपतित किरण, परावर्तित किरण तथा अभिलम्ब तीनों एक ही तल में होते हैं।
(ii) आपतन कोण, परावर्तन कोण के बराबर होता है।

परावर्तन कितने प्रकार के होते हैं?

प्रकाश का परावर्तन दो प्रकार का होता है नियमित परावर्तन और अनियमित परावर्तन।

प्रकाश से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न  . प्रकाश परावर्तन किसे कहते हैं?

उत्तर. जब प्रकाश किसी चमकदार धरातल से टकराकर वापिस लौट जाए, तो इसे प्रकाश का परावर्तन कहते हैं।

प्रश्न . प्रतिबिंब किसे कहते हैं?

उत्तर. जब दर्पण किसी वस्तु को, वस्तु जैसा ही दिखाए, उसे वस्तु का प्रतिबिंब कहते हैं।

प्रश्न . प्रतिबिंब कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर. प्रतिबिंब दो प्रकार के होते हैं-वास्तविक और आभासी प्रतिबिंब ।

प्रश्न . वास्तविक प्रतिबिंब किसे कहते हैं?

उत्तर. जिस प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सके, उसे वास्तविक प्रतिबिंब कहते हैं।

प्रश्न . क्या आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त किया जा सकता है?

उत्तर. नहीं, आभासी प्रतिबिंब को पर्दे पर प्राप्त नहीं किया जा सकता।

प्रश्न . प्रकाश किसे कहते हैं?

उत्तर. वह साधन जो स्वयं दिखाई न दे बल्कि दूसरी वस्तुओं को दिखाने में सहायक हो, प्रकाश कहलाता है।

प्रश्न . प्रकाश किरण किसे कहते हैं?

उत्तर. प्रकाश जिस सरल रेखा में गमनं करता है, उसे प्रकाश किरण कहते हैं।

प्रश्न . प्रकाश किरण पुंज किसे कहते हैं?

उत्तर. प्रकाश की किरणों के समूह को प्रकाश किरण पुंज कहते हैं।

प्रश्न . आवर्धक लेंस कौन-सा लेंस होता है?

उत्तर. उत्तल लेंस।

प्रश्न . अवतल लेंस से बने प्रतिबिंब की प्रमुख विशेषताएँ लिखें।

उत्तर. अवतल लेंस द्वारा बने प्रतिबिंब सदैव आभासी, सीधे और वस्तु के आकार से छोटे होते हैं।

प्रश्न . उत्तल लेंस से बने प्रतिबिंब की प्रमुख विशेषता लिखें।

उत्तर. वास्तविक व उल्टा (एक स्थिति में अपवाद भी)।

प्रश्न . इंद्रधनुष आकाश में कब दिखाई देता है?

उत्तर. वर्षा के उपरांत।

प्रश्न . इंद्रधनुष में कितने रंग होते हैं?

उत्तर. सात।

प्रश्न . किरण पुंज के दो उदाहरण दें।

उत्तर. टॉर्च का प्रकाश, सर्चलाइट का प्रकाश।

प्रश्न . क्या प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है?

उत्तर. हाँ, प्रकाश सरल रेखा में गमन करता है।

प्रश्न . दर्पण किसे कहते हैं?

उत्तर. चमकदार तल को दर्पण कहते हैं।

प्रश्न . कौन-सा लेंस किनारों से मोटा होता है?

उत्तर. अवतल लेंस।

प्रश्न . कौन-सा लेंस बीच से मोटा होता है?

उत्तर. उत्तल लेंस।

प्रश्न . उत्तल लेंस किनारों से कैसा होता है?

उत्तर. पतला।

इस पोस्ट में आपको परावर्तन कोण किसे कहते हैं आपतन कोण परावर्तन कोण क्या है आपतन कोण और परावर्तन कोण प्रकाश का परावर्तन का चित्र परावर्तन के नियमों को लिखे परावर्तन कोण क्या है? परावर्तन के नियम क्या है? Paravartan Kon Kise Kehte Hain परावर्तन किसे कहते हैं प्रकाश का परावर्तन के नियम को लिखे परावर्तन किसे कहते हैं प्रकाश का परावर्तन कक्षा 10 प्रकाश का परावर्तन class 10 प्रकाश का परावर्तन से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button