Basic ComputerSamanya Gyan

डिजिटल कंप्यूटर किसे कहते हैं

डिजिटल कंप्यूटर किसे कहते हैं

वर्तमान में डिजिटल कम्प्यूटर का प्रयोग बहुतायत में हो रहा है। ये इनपुट के रूप में संख्याएं या आंकड़े लेते हैं जहां उन पर अंकगणितीय क्रियाएं की जाती है तथा आउटपुट के रूप में ये हमें आंकड़े ही प्रदान करते हैं। इन कम्प्यूटरों की शुद्धता 100% होती है। डिजिटल कम्प्यूटर में डाटाव निर्देश एक साथ इनपुट किया जाता है व कम्प्यूटर निर्देशानुसार गणनाएं करके परिणाम आउटपुट के रूप में प्रदान करते हैं। इस प्रकार के कम्प्यूटरों पर कार्य करने के लिए प्रोग्रामिंग का अच्छा ज्ञान होना आवश्यक है।

कंप्यूटर से रिलेटिड प्रश्न उत्तर

प्रश्न-01: कंप्यूटर क्या है?

उत्तर- कंप्यूटर एक ऐसी इलेक्ट्रॉनिक मशीन है जो किसी भी प्रकार के डेटा को क्रमबद्ध व नियंत्रित करता है और सभी प्रकार की गणितीय व तार्किक समस्याओं को अत्यंत कम समय में संपूर्ण शुद्धता के साथ हल करता है।

प्रश्न-02: कंप्यूटर के विकास की शुरुआत किस सन् से हुई?

उत्तर- कंप्यूटर के विकास की आधारशिला जॉन नैपियर के द्वारा सन् 1617 में उस समय पड़ी जब उन्होंने लकड़ी और आईबरी की छड़ों का प्रयोग करके नेपियर बोन के नाम से गणना करने की एक तकनीक विकसित की।

प्रश्न-03: ब्लेज़ पॉस्कल का कंप्यूटर के विकास में क्या योगदान है?

उत्तर- सन् 1642 में अंकों को जोड़ने और घटाने के लिए पास्कलाइन के नाम से एक मशीन का विकास किया था।

प्रश्न-04: चार्ल्स बैबेज़ की कंप्यूटर के विकास में क्या भूमिका थी?

उत्तर- चार्ल्स बैबेज़ ने सन् 1822 में डिफरेंश इंजन के नाम से एक ऐसी मशीन का आविष्कार किया था जिसे वर्तमान समय के कंप्यूटर का आधार माना जाता है। बाद में इन्होंने इस मशीन में सुधार करके इसका नाम एनॉलिटिकल इंजन रखा और इसे जनरल परपज़ कम्प्यूटिंग मशीन बना दिया।

प्रश्न-05: कंप्यूटर का आविष्कार किसने किया?

उत्तर- कंप्यूटर का आविष्कार सर चार्ल्स बेवेज ने किया था।

प्रश्न-06: ENIAC क्या है और इसका विकास कब तथा किसके द्वारा हुआ?

उत्तर- यह एक इलेक्ट्रॉनिक कम्प्यूटिंग मशीन थी जिसे सन् 1646 में जॉन मिचली तथा जे.पेस्पर इकर्ट के द्वारा बनाया गया था।

प्रश्न-07: सेमी कंडक्टर क्रांति की शुरुआत कब और किसके द्वारा हुई?

उत्तर- 23 सितंबर 1947 को बिलियम सॉकली, वाल्टर ब्राटेन और जॉन वॉर्डीन ने सफलतापूर्वक प्वाइंट कांट्रेक्ट ट्रांजिस्टर का टेस्ट किया और इसे ही सेमी कंडक्टर क्रांति की शुरुआत माना जाता है।

प्रश्न-08: प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार कहां और कब हुआ?

उत्तर- प्रथम इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का आविष्कार द्वितीय विश्य-युद्ध के दौरान यूनीवर्सिटी ऑफ पेनसिलिविया में हुआ था।

प्रश्न-09: आईबीएम ने पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर का विकास कब किया था?

उत्तर- आईबीएम ने सन् 1953 में पहले इलेक्ट्रॉनिक कंप्यूटर को बाजार में उतारा। इसे 701 नाम दिया गया।

प्रश्न-10: सिलीकॉन आधारित ट्रांजिस्टर बनाने की शुरुआत कब और किसके द्वारा हुई? ।

उत्तर- सन् 1954 में टेक्सॉस इंस्ट्रूमेन्ट कॉरपोरेशन में काम करने वाले वैज्ञानिक गॉर्डन टीन ने सबसे पहले सिलीकॉन आधारित जंक्शन ट्रांजिस्टर का विकास किया। जिसकी वजह से कंप्यूटर के निर्माण लागत में कमी आ गई।

प्रश्न-11: कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- कंप्यूटर दो प्रकार के होते हैं, प्रथम डिजिटल और द्वितीय एनालॉग कंप्यूटर।

प्रश्न-12: कंप्यूटर बनाने की प्रमुख कम्पनियां कौन-कौन सी हैं?

उत्तर- वर्तमान समय में दो प्रमुख कम्पनियां कंप्यूटर बनाती हैं। प्रथम एपल और द्वितीय आईबीएम।

प्रश्न-13: आईबीएम का सम्पूर्ण नाम क्या है?

उत्तर- इंटरनेशनल बिजनेस मशीन।

प्रश्न-14: डिजिटल कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- पर्सनल कंप्यूटर वह कंप्यूटर होते हैं जिनका प्रयोग हम व्यक्तिगत तौर पर करते हैं। वर्तमान – समय में यह सबसे छोटे कंप्यूटर होते हैं।

प्रश्न-15: पर्सनल कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- पर्सनल कंप्यूटर वह कंप्यूटर होते हैं जिनका प्रयोग हम व्यक्तिगत तौर पर करते हैं। वर्तमान समय में यह सबसे छोटे कंप्यूटर होते हैं।

प्रश्न-16: पर्सनल कंप्यूटर का आविष्कार कब हुआ?

उत्तर- पर्सनल कंप्यूटर का आविष्यकार 12 अगस्त, 1981 को हुआ था।

प्रश्न-17: सर्वप्रथम पर्सनल कंप्यूटर किसने बनाया?

उत्तर- आईबीएम ने।

प्रश्न-18: पर्सनल कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं?

उत्तर- पर्सनल कंप्यूटर तीन प्रकार के होते हैं- प्रथम PC, द्वितीय PC-XT, तृतीय PC-ATI

प्रश्न-19: PC से क्या अभिप्राय है?

उत्तर- इस श्रेणी में वह पर्सनल कंप्यूटर आते हैं जिनका CPU 8080 से प्रारंभ होकर 8088 तक होता है।

प्रश्न-20: मेनफ्रेम कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- यह सुपर कंप्यूटर के पश्चात दूसरे सबसे शक्तिशाली कंप्यूटर होते हैं। इनकी गति 10 मिलियन पर सेकेंड होती है। इनके साथ अतिरिक्त स्टोरेज मशीन का प्रयोग होता है और यह मल्टी यूज़र होते हैं।

प्रश्न-21: मिनी कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- इनकी कार्यप्रणाली मेनफ्रेम कंप्यूटर्स के समान होती है। लेकिन यह मेनफ्रेम की अपेक्षा कम शक्तिशाली होते हैं। इनका प्रयोग मल्टी यूज़र इनवायरमेंट में किया जाता है और यह मेनफ्रेम की अपेक्षा सस्ते होते हैं।

प्रश्न-22: माइक्रो कंप्यूटर से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- यह वर्तमान समय में सबसे अधिक प्रचलित कंप्यूटर हैं। यह माइक्रोप्रोसेसर से युक्त होते हैं जिसके कारण इन्हें माइक्रो कंप्यूटर कहते हैं। इस एक माइक्रोप्रोसेसर में सभी Integrated Circuit लगे होते हैं। जिसके कारण इसकी कीमत काफी कम होती है और इसकी गति काफी तेज होती है।

प्रश्न-23: A.L.U से क्या तात्पर्य है?

उत्तर- कंप्यूटर के जिस भाग में सभी गणितीय तथा तार्किक समस्याएं हल होती हैं, उसे ALU अर्थात अर्थमेटिक एंड लॉजिक यूनिट कहते हैं।

प्रश्न-24: RTC का सम्पूर्ण नाम क्या है?

उत्तर- रियल टाइम क्लॉक।

प्रश्न-25: की-बोर्ड में रिटर्न की का क्या महत्व है?

उत्तर- सभी निर्देश व सूचनाएं इसी की को दबाने के पश्चात प्रोसेसिंग की जाती है।

इस पोस्ट में  डिजिटल कंप्यूटर किसे कहते हैं डिजिटल कंप्यूटर की परिभाषा एनालॉग कंप्यूटर किसे कहते है hybrid कंप्यूटर हाइब्रिड कंप्यूटर किसे कहते हैं Digital Computer kise kehte kahte hai डिजिटल कंप्यूटर क्या होते हैं एनालॉग कंप्यूटर परिभाषा डिजिटल कंप्यूटर के कार्य पहला डिजिटल कंप्यूटर हाइब्रिड कंप्यूटर के लाभ डिजिटल कंप्यूटर को कितने भागों में बांटा गया है? डिजिटल कंप्यूटर कितने प्रकार के होते हैं? कंप्यूटर के कितने भाग होते हैं?  कंप्यूटर के महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर PDF कंप्यूटर टेस्ट पेपर कंप्यूटर के बहुविकल्पीय प्रश्न से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button