ITI

जीव मंडल में ऊर्जा का प्रवाह केवल एक ही दिशा क्यों होता है?

जीव मंडल में ऊर्जा का प्रवाह केवल एक ही दिशा क्यों होता है?

जीव मंडल में ऊर्जा का प्रवाह एक ही दिशा में होता है। सूर्य से ऊर्जा का प्रवाह शुरू होता है। हरे पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया द्वारा इस सौर ऊर्जा का अंतर्ग्रहण करते हैं। सौर ऊर्जा पर्यावरण के माध्यम से जीवों में प्रवेश करती है। केवल वही पौधे और जंतु ऊर्जा का अंतर्ग्रहण करते हैं जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है। इस ऊर्जा को अंतर्ग्रहण करने के बाद पौधे इसे रासायनिक ऊर्जा में बदल देते हैं जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में इकट्ठी हो जाती है। इस ऊर्जा का कुछ भाग पौधे अपनी वृधि तथा ऊतकों के निर्माण में उपयोग करते हैं तथा जो ऊर्जा उपयोग नहीं होती वह ऊष्मा के रूप में मुक्त हो जाती है।

परीक्षाओं में पूछे जाने वाले पर्यावरण के महत्वपूर्ण प्रश्न

प्रश्न . क्या जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं ?
उत्तर- हां, जैव तथा अजैव घटक एक-दूसरे पर आश्रित हैं तथा एक-दूसरे को प्रभावित भी करते हैं।
प्रश्न . जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर किन-किन वर्गों में रखा गया है ?
उत्तर- जीवों को पोषण पद्धति के आधार पर उत्पादक, उपभोक्ता तथा अपघटक वर्गों में रखा गया है।
प्रश्न . जीवमंडल का जैव घटक किन-किन से निर्मित है ?
उत्तर- पौधे तथा जंतुओं से जीवमंडल का जैव घटक निर्मित होता है।
प्रश्न . किसी स्थान पर पाये जाने वाले जीवों की स्थिति का निर्धारण कौन-से घटक करते हैं ?
उत्तर- जलवायु, मिट्टी की प्रकृति तथा जल उपलब्धता।
प्रश्न . जीव मंडल, जीव समुदाय, आबादी और पारिस्थितिक तंत्र को क्रमानुसार लिखो।
उत्तर- आबादी < जीव समुदाय < पारिस्थितिक तंत्र < जीव-मंडल।।
प्रश्न . जैव समुदाय तथा अजैव पर्यावरण के बीच के संबंध का वैज्ञानिक नाम क्या है? उत्तर–पारिस्थितिक तंत्र।।
प्रश्न . अपघटकों का मुख्य कार्य लिखिए।
उत्तर- ये सूक्ष्म जीव हैं जो मृत पौधों एवं जंतु शरीरों को अपघटित करते हैं। इस वर्ग में जीवाणु तथा कवक आते।

प्रश्न . स्वयं पोषी तथा परपोषी जीवों के एक-एक उदाहरण दीजिए।
उत्तर- स्वयंपोषी-हरा पौधा। परपोषी-मानव।।
प्रश्न . आहार श्रृंखला के विभिन्न स्तरों पर ऊर्जा का स्थानांतरण होने से ऊर्जा में वृद्धि होती है या कमी ?
उत्तर- प्रत्येक स्तर पर ऊर्जा में कमी होती है।
प्रश्न . घास हिरण शेर में उत्पादक स्तर पर कौन है तथा क्यों ?
उत्तर-उत्पादक स्तर पर घास है जो कार्बोहाइड्रेट के रूप में भोजन बनाने हेतु सूर्य के प्रकाश का उपयोग करती।
प्रश्न . सर्वभक्षी या सर्वाहारी किसे कहते हैं ?
उत्तर- वे जीव जो भोजन के लिए पौधे एवं जंतुओं दोनों का उपयोग करते हैं उन्हें सर्वभक्षी या सर्वाहारी कहते हैं जैसे-मानव।
प्रश्न . विश्व के किन्हीं दो पारिस्थितिक तंत्रों के नाम बताओ।
उत्तर- वन तथा महासागर।।
प्रश्न . घास कीट मेंढक पक्षी मानव। इस आहार श्रृंखला में किसको (i) सबसे अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी (ii) किसको सबसे कम ?
उत्तर- कीट को सबसे अधिक तथा मानव को सबसे कम ऊर्जा उपलब्ध होगी।

प्रश्न . किसी जलीय आहार श्रृंखला का उदाहरण लिखिए।
उत्तर-काई या शैवाल → छोटे जंतु → मछली → बड़ी मछली।
प्रश्न . विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर क्या बनाती हैं ?
उत्तर- विभिन्न आहार श्रृंखलाएँ मिलकर खाद्य जाल बनाती हैं।
प्रश्न . किसको अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी शाकाहारी को या माँसाहारी को ?
उत्तर- शाकाहारी को माँसाहारी की अपेक्षा अधिक ऊर्जा उपलब्ध होगी।
प्रश्न . आहार श्रृंखला का महत्त्वपूर्ण कार्य बताइए।
उत्तर- ऊर्जा एवं पदार्थों का स्थानांतरण करना आहार श्रृंखला का प्रमुख कार्य है।
प्रश्न . ऊर्जा के प्रवाह का पहला चरण बताइए।
उत्तर- हरे पौधों द्वारा भोजन तैयार करना।
प्रश्न . कौन-से पौधे प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न कर सकते हैं ?
उत्तर- हरे पौधे जिनमें क्लोरोफिल नामक हरित वर्णक होता है प्रकाश संश्लेषण प्रक्रिया संपन्न करते हैं।
प्रश्न . पौधे सूर्य की ऊर्जा को किस रूप में भंडारित करते हैं ?
उत्तर- पौधे सूर्य की ऊर्जा को रासायनिक ऊर्जा में रूपांतरित करके कार्बोहाइड्रेट के रूप में भंडारित करते हैं।

इस पोस्ट में आपको ऊर्जा प्रवाह क्या है पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह पारिस्थितिकी तंत्र में ऊर्जा का प्रवाह की व्याख्या why we say energy flow in the biosphere is unidirectional energy flows through an ecosystem in one direction ऊर्जा का प्रवाह परिभाषा पर्यावरण परीक्षा प्रश्न पर्यावरण के प्रश्न उत्तर पर्यावरण के बहुविकल्पीय प्रश्न पर्यावरण वस्तुनिष्ठ प्रश्न पर्यावरण बहुविकल्पीय प्रश्न और उत्तर से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button