Samanya Gyan

गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया

गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद किसने किया

गीता’ का अंग्रेजी में अनुवाद विलियम विलकिंस ने किया.कुरुक्षेत्र की युद्धभूमि में श्रीकृष्ण ने अर्जुन को जो उपदेश दिया था वह श्रीमद्भगवदगीता के नाम से प्रसिद्ध है. यह महाभारत के भीष्मपर्व का अंग है। गीता में 18 अध्याय और 700 श्लोक हैं। जैसा गीता के शंकर भाष्य में कहा है- तं धर्मं भगवता यथोपदिष्ट वेदव्यास: सर्वज्ञोभगवान् गीताख्यै: सप्तभि: श्लोकशतैरु पनिबंध। ज्ञात होता है कि लगभग 8वीं सदी के अंत में शंकराचार्य (788-820) के सामने गीता का वही पाठ था जो आज हमें उपलब्ध है। 10वीं सदी के लगभग भीष्मपर्व का जावा की भाषा में एक अनुवाद हुआ था.

गीता प्रश्नोत्तरी सवालों और हिंदी में जवाब

आज आपको इस पोस्ट में गीता प्रश्नोत्तरी सवालों के बारे में जानकारी दी जाएगी ,जिसके बारे में आपको जानना बहुत आवश्यक है .क्योंकि इसके बारे में अक्सर एग्जाम में प्रश्न पूछे जाते है .इसलिए आप इस पोस्ट को ध्यान से पढिए अगर यह जानकारी आपको फायदेमंद लगे तो दूसरो को शेयर जरुर करे

1 – दुर्योधन – द्रोणाचार्य के पास जाकर क्या कहता है ?
उत्तर .कौरव – पाण्डव की सेना पर ध्यान आकृष्ट करने के लिए – दोनों सेनाओं को देखने के लिए कहता है।
2. -.निष्ठा कितने प्रकार की होती है ? और कौन – कौन सी होती है ?
उत्तर .-.निष्ठा दो प्रकार की होती है। सांख्य योग ( भक्ति योग ) ज्ञान योग , कर्म योग।
3 . गीता में दल -दल किसे कहा गया है ?
उत्तर -.मोह को।
4 -.युधिष्ठिर के शंख का नाम क्या था ?
उत्तर -.युधिष्ठिर के शंक का नाम अनंत विजय थ.
5 .स्थिर बुद्धि किसकी हो सकती है ?
उत्तर ..जिसने इन्द्रियों को वश में कर लिया हो।
6 . दुःख की उत्तपत्ति कब होती है ?
उत्तर .निश्चयात्मिका बुद्धि के आभाव में शांत रहित मनुष्य में दुःख की उत्तपत्ति होती है।
7 . नाशवान कौन है ? अथवा नष्ट कौन होता है ?
उत्तर . नाशवान शरीर है।
8 . कौरव कौन थे ?
उत्तर .कुरु के वंशज।
9 . श्री कृष्ण इस पृथ्वी पर कब – कब आने की बात किससे कहते हैं ?
उत्तर . कृष्ण अधर्म की बृद्धि पर आने की बात अर्जुन से कहते हैं।
10 .युद्ध कहाँ हुआ था ?
उत्तर .कुरुक्षेत्र में।

11 . कर्ण कौन था ?
उत्तर .सूर्य पुत्र कुंती का बेटा।
12 . शान्तनु कौन थे ?
उत्तर –.कुरु के वंशज , हस्तिना पुर के राजा , तथा कौरव – पाण्डव के पूर्वज।
13 .सम्पूर्ण निष्ठा किस योग के द्वारा प्राप्त होती है ?
उत्तर –.कर्म योग के द्वारा।
14 . श्री कृष्ण के रथ में किस रंग के घोड़े जुते हुए हैं ?
उत्तर .श्री कृष्ण के घोड़े में सफ़ेद रंग के घोड़े जुते हुए हैं।
15 -.अर्जुन को विरित क्यों हो जाती है ?
उत्तर .दोनों सेनाओं में अपने ही सगे सम्बं सम्बन्धियों को देखकर अर्जुन का दिल दहल जाता है। और उन्हें युद्ध से विरित हो जाती है।
16. द्रोणाचार्य कौन थे ?
उत्तर .कौरव – पाण्डव के गुरु।
17 . श्रेष्ठ योग कौन सा मन गया है ?
उत्तर –.कर्म योग।
18 . समत्व योग , बुद्धि योग , कर्म योग , तदर्थ कर्म , मदर्थ कर्म , आदि किसे कहा गया है ?
उत्तर .निष्काम कर्म योग को।
19 . मोक्ष के योग्य कौन होता है ?
उत्तर . मोक्ष के योग्य वह होता है जो दुःख -सुख को समान समझे इन्द्रिय और विषय के संयोग से व्याकुल न हो।
20 . अर्जुन के शंख का नाम क्या था ?
उत्तर -.अर्जुन के शंख का नाम देवदत्त था।

21 .सहदेव के शंक का नाम क्या था ?
उत्तर .सहदेव के शंख का नाम मणिपुष्पक था।
22 . कृपाचार्य कौन थे ?
उत्तर .कौरव वंश के कुलगुरु।
23 . कुरु क्षेत्र का नाम कुरु क्षेत्र क्यों पड़ा ?
उत्तर .राजा कुरु के तपो भूमि के कारण।
24 . भीष्म पितामह कौन थे ?
उत्तर -.कौरव – पांडव पर दादा।
25 . विकर्ण कौन था ?
उत्तर .दुर्धोधन का भाई।
26 . नाशरहित कौन है ? अथवा नष्ट कौन नहीं होता ?
उत्तर . नाश रहित जीवात्मा है।
27 . निष्ठा (पराकाष्ठा ) क्या है ?
उत्तर .साधन की परिपक्व अवस्था अर्थात पराकाष्ठा नाम निष्ठा है।
28 . समत्व योग किसे कहते हैं ?
उत्तर -.समबुद्धि युक्त पुरुष पाप-पुण्य से ऊपर उठ कर कर्म वन्धन से छूट जाते हैं , और सभी कार्यों में रुचि लेते हैं तब उसे समत्व योग कहा जाता है। (सम बुद्धि को )
29 . योग क्या कहलाता है ?
उत्तर . फल- अफल , सुख – दुःख , सिद्धि – असिद्धी ,में समत्व ही योग कहलाता है।
30 .स्थित प्रज्ञ कौन है ?

उत्तर ..समस्त कामनाओं को त्याग देने वाला , आत्म संतुष्ट व्यक्ति स्थित प्रज्ञ है।
31 . भीष्म पितामह के माता – पिता का नाम क्या था ?
उत्तर . माता का नाम गंगा और पिता का नाम शान्तनु था।
32.संजय ने धृतराष्ट्र को क्या उत्तर दिया ?
उत्तर –.संजय ने उत्तर दिया की दुर्योधन द्रोणाचार्य के पास जाकर उनका ध्यान दोनों सेनाओं के अवलोकन की तरफ आकर्षित करना चाह रहा है।
33 .भीम को बृकोदर क्यों कहा गया ?
उत्तर .-भोजन अधिक करने के कारण।
34 . स्वजनों के मरने और मारने से किस बात का भय अर्जुन को सर्वाधिक विचलित करता है ?
उत्तर . स्वजनों के मरने और मरने से कुलधर्म के नष्ट होने और वर्णशंकर की उतपत्ति का भय अर्जुन कोविचलित करता है।
35 .स्थिर बुद्धि मनुष्य के क्या लक्षण हैं ?
उत्तर –.दुःख में उद्विग्न नहीं होने वाला , सुख में निःस्पृह रहने वाला , राग , भय , क्रोध से मुक्त मुनि स्थिर बुद्धि जाता है।
36 . दुर्योधन कौन था ?
उत्तर –.धृतराष्ट्र का ज्येष्ठ पुत्र।
37 . दुर्योधन अपनी सेना को कमजोर क्यों समझता है ?
उत्तर .क्योंकि उसके सेना पति उभय पक्षी भीष्मपितामह हैं। जो पांडवों का पक्ष लेते हैं।
38 .द्वारिका धीश कौन थे ?
उत्तर . श्री कृष्ण।
39 .क्रोध कब उत्पन्न होता है ?
उत्तर .कामना में विध्न उत्पन्न होने पर।
40 . शांति किसे प्राप्त होती है ?
उत्तर .कामना, ममता , अहंकार , स्पृहा (लालच ) रहित व्यकित को शान्ति प्राप्त होती है।

41 .श्री कृष्ण के शंख का नाम क्या था ?
उत्तर –.श्री कृष्ण के शंख का नाम पाञ्चजन्य थ है।
42 . श्री कृष्ण के समझाने पर भी युद्ध न करने का कारणं अर्जुन क्या बताते हैं ?
उत्तर . श्री कृष्ण के समझाने पर भी युद्ध न करने का कारण अर्जुन बताते हैं कि भीष्मपितामह और द्रोणाचार्य दोनों ही पूज्यनीय हैं , जिनसे युद्ध करना होगा।
43.धृतराष्ट्र ने संजय से क्या पूंछा ?
उत्तर .धृतराष्ट्र ने संजय पूंछा कि धर्म क्षेत्र कुरुक्षेत्र में पाण्डव और दुर्योधन क्या कर रहे हैं ?
44 . नकुल के शंख का नाम क्या था ?
उत्तर .नकुल के शंख का नाम सुघोष था।
45 .कैसा कर्म निम्न श्रेणी का माना जाता है ?
उत्तर .सकाम कर्म।
46 . विदुर कौन थे ?
उत्तर -.कुरु वंश के दासी पुत्र , तथा धृतराष्ट्र के धार्मिक सलाह कार।
47 . यह शरीर यानी देह कैसा है ?
उत्तर . यह शरीर परिवर्तन शील और नश्वर है।
48 . श्री कृष्ण अर्जुन को पृथा पुत्र क्यों कहते हैं ?
उत्तर –.श्री कृष्ण अर्जुन को पृथा पुत्र इसलिए कहते हैं क्योंकि अर्जुन कुन्ती के पुत्र हैं और कुन्ती का एक नाम पृथा भी है।
49 . ऐसी कौन सी चीज है जिसे शस्त्र काट नहीं सकते , अग्नि जला नहीं सकती , जल गीला नहीं कर सकता , वायु सुखा नहीं सकती।
उत्तर . आत्मा।
50. . धृतराष्ट्र कौन थे ?
उत्तर -.हस्तिना पुर के राजा।

51 .क्षेम क्या है ?
उत्तर . प्राप्त वस्तु की रक्षा का नाम क्षेम है।
52 .अर्जुन के झंडे में किसका चिन्ह अंकित था।
उत्तर .-अर्जुन के झंडे में हनुमान का चिन्ह अंकित था।
53 . समत्वं क्या है ?
उत्तर -.पूर्ण -अपूर्ण एवं फल -अफल में सम भाव ही समत्व है।
54 . पांडव कौन थे ?
उत्तर -.राजा पाण्डु के पांच पुत्र।
55 .अश्वत्थामा कौन था ?
उत्तर ..द्रोणाचर्य का पुत्र।
56 .भीम के शंख का नाम क्या था ?
उत्तर .भीम के शंख का नाम पौंड्र था।
57 .सर्व प्रथम योग की बात किसने – किससे की थी
 उत्तर .कृष्ण ने सूर्य से विष्णु रूप में।
58 . संजय कौन थे ?
उत्तर .धृतराष्ट्र के मुख्य सचिव।
59-क्रोध होने पर इंशान पर क्या प्रभाव पड़ता है ?
उत्तर -.ज्ञान (बुद्धि ) का नाश होता है।
60. अश्वत्थामा एवं द्रोणाचार्य किसके तरफ से युद्ध कर रहे थे ?
उत्तर –.दुर्योधन के तरफ से (कौरव के तरफ से )

इस पोस्ट में आपको भगवत गीता क्वेश्चन आंसर इन हिंदी भगवद गीता प्रश्नोत्तरी भगवद गीता क्विज इन हिंदी गीता के 18 अध्याय के नाम भगवत गीता के लेखक कौन है भगवत गीता क्या है भगवत गीता का इंग्लिश में अनुवाद किस ने किया था गीता का महत्व गीता का अनुवाद गीता में कितने श्लोक हैं गीता के रचयिता कौन हैं से संबधित प्रश्न उत्तर दिए है. यहां पर दिए गए महत्वपूर्ण Questions पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षाओं में भी इनमें से काफी प्रश्न पूछे जा सकते हैं. तो इन्हें ध्यानपूर्वक पढ़ें. अगर इनके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके पूछो और अगर आपको यह टेस्ट फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button