Samanya Gyan

किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं

किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं

किसी भी राजनीतिक दल के निम्नलिखित गुण होते है-
(i) यह एक ऐसा संगठित समूह है जो चुनाव लड़कर सत्ता प्राप्त करने के उद्देश्य से कार्य करता है।
(ii) दाल कुछ निति, कार्यक्रम और सिद्धांत सुनिश्चित करते है।
(iii) दल समाज के मौलिक राजनीतिक विभाजन को दिखाते है।
(iv) राजनीतिक दल के तीन प्रमुख भाग है -नेता, सक्रिय सदस्य, अनुयायी या समर्थक।
(v) राजनीतिक दल सरकारी कार्यक्रम को जनता तक पहुँचाते है।

राजनीतिक दल से से संबंधित प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. अधिकतर लोग राजनीतिक दलों की आलोचना क्यों करते हैं?

उत्तर- अधिकतर लोग राजनीतिक दलों की आलोचना इसलिए करते हैं क्योंकि वह यह सोचते हैं कि जो कुछ ग़लत हमारे लोकतंत्र तथा राजनीतिक व्यवस्था में हो रहा है वह राजनीतिक दलों के कारण ही है। लोग सोचते हैं कि समाज के सामाजिक और राजनीतिक विभाजन के लिए यह दल ही उत्तरदायी हैं।

प्रश्न 2. गठबंधन किसे कहते हैं?

उत्तर- बहुदलीय व्यवस्था में जब कई राजनीतिक दल एक-दूसरे से हाथ मिला लेते हैं ताकि वह इकट्ठे मिलकर चुनाव लड़कर बहुमत प्राप्त कर सकें तथा सरकार बना सकें तो इसे गठबंधन कहते हैं।

प्रश्न 3. भारत में बहुदलीय व्यवस्था क्यों है?

उत्तर- भारत में बहुदलीय व्यवस्था इसलिए है क्योंकि भारत में सामाजिक तथा भौगोलिक विविधता है तथा इतने बड़े देश में दो या तीन दलों से कार्य चलाना मुमकिन नहीं है। यहाँ प्रत्येक समूह को अपना प्रतिनिधित्व चाहिए होता है। इसीलिए यहाँ पर बहुदलीय शासन व्यवस्था है।

प्रश्न 4. राष्ट्रीय दल किसे कहते हैं?

उत्तर- राष्ट्रीय दल वह दल होते हैं जिनकी शाखाएँ देश के लगभग सभी राज्यों में होती हैं। परंतु महत्त्वपूर्ण बात यह है कि ये सभी शाखाएँ उन एक समान नीतियों, कार्यक्रम अथवा प्लान के पीछे चलते हैं, जो कि उनकी केंद्रीय सत्ता ने तय किए होते हैं।

प्रश्न 5. मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल कौन-से होते हैं?

उत्तर- भारत में चुनाव आयोग ने बड़े तथा स्थापित दलों को कुछ सुविधाएँ दी हुई हैं। उन्हें एक विशेष चिह्न दिया गया है तथा उनके उम्मीदवार चुनाव में वह चिह्न प्रयोग कर सकते हैं। वह दल जिन्हें इस प्रकार का विशेषाधिकार तथा सुविधाएँ चुनाव आयोग द्वारा : दी गई हैं, उन्हें चुनाव आयोग द्वारा मान्यता प्राप्त है तथा उन्हें ही मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल कहा जाता है।

प्रश्न 6. क्षेत्रीय दल अथवा प्रांतीय दल कौन-से होते हैं ? उदाहरण दें।

उत्तर- हमारे देश में कुछ ऐसे राजनीतिक दल हैं जो किसी विशेष क्षेत्र अथवा प्रांत तक ही सीमित होते हैं तथा उनका संपूर्ण राष्ट्र में बेस नहीं होता है। उन्हें केवल एक क्षेत्र के लोग ही जानते तथा पहचानते हैं। इन्हें ही क्षेत्रीय दल कहा जाता है। शिरोमणी अकाली दल, डीएमके, पीडीपी,नेशनल कांफ्रेंस इत्यादि इसके कुछ उदाहरण हैं।

प्रश्न 7. ‘राजनीतिक दल’ का अर्थ स्पष्ट कीजिए।

उत्तर- राजनीतिक दल ऐसे नागरिकों का समूह है, जो सार्वजनिक मामलों पर एक से विचार रखते हों और संगठित होकर अपने मताधिकार द्वारा सरकार पर अपना नियन्त्रण स्थापित करना चाहते हों, ताकि अपने सिद्धांतों को लागू कर सकें।

प्रश्न 8. दल-बदल का क्या अर्थ है?

उत्तर जब कोई एमएलए (MLA) अथवा एमपी (MP) अपने मूल दल को छोड़कर मंत्री पद अथवा नगद पैसे के लालच में दूसरे दल में शामिल हो जाता है तो उसे दल-बदल कहते हैं। आजकल दल-बदल करना मुमकिन नहीं है अन्यथा एमएलए अथवा एमपी को अपना पद छोड़ना पड़ सकता है।

प्रश्न 9. भारत में कुल कितने राष्ट्रीय दल हैं ? उनके नाम लिखें।

उत्तर- भारत में निम्नलिखित सात राष्ट्रीय दल हैं:
(क) इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC)
(ख) भारतीय जनता पार्टी (BJP)
(ग) बहुजन समाज पार्टी (BSP)
(घ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी (CPI (M))
(ङ) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI)
(च) राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP)
(छ) तृणमूल कांग्रेस पार्टी (TMC)

प्रश्न 10. किसके नेतृत्व में बीजेपी ने 1998 ई० में सत्ता संभाली?

उत्तर- 1998 में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन एनडीए के नेता के रूप में बीजेपी ने सत्ता संभाली।

प्रश्न 11. बहुजन समाज पार्टी का गठन किसने और कब किया?

उत्तर बहुजन समाज पार्टी का गठन कांशीराम ने 1984 में किया।

प्रश्न 12. भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी-मार्क्सवादी का गठन कब और क्यों किया गया?

उत्तर- इस पार्टी का गठन 1964 ई० में समाजवाद, धर्मनिरपेक्ष तथा लोकतंत्र को बढ़ावा देने के लिए तथा साम्राज्यवादी और सांप्रदायिकता के विरोध में हुआ।

प्रश्न 13. राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन कब और कैसे हआ?

उत्तर- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का गठन कांग्रेस पार्टी में विभाजन के फलस्वरूप 1999 में हुआ।

प्रश्न 14. चीन में किस पार्टी के शासन करने के अनुमति है?

उत्तर- चीन में शासन की अनुमति सिर्फ कम्युनिस्ट पार्टी को है।

प्रश्न 15. कोई दो देशों के नाम लिखें यहाँ दो-दलीय व्यवस्था पाई जाती है?

उत्तर- यह देश है: (क) अमेरिका
(ख) ब्रिटेन।

इस पोस्ट में आपको किसी भी राजनीतिक दल के क्या गुण होते हैं? Kisi Bhi Raajnitik Dal Ke Kya Gun Hote Hain राजनीतिक दलों के कार्यों पर चर्चा राष्ट्रीय राजनीतिक दल किसे कहते हैं राजनीतिक दल के प्रकार राजनीतिक दल जनता का एक संगठित समूह है राजनीतिक दल के दोष राजनीतिक दल के कार्य राजनीतिक दल के प्रश्न उत्तर राजनीतिक दल क्लास १० नोट्स से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button