एचटेट लेवल 1 एग्जाम में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

0 1,423

एचटेट लेवल 1 एग्जाम में पूछे गए महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

HTET Level-1 की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को इस परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण स्टडी मैटेरियल चाहिए होता है ताकि वह इस परीक्षा की तैयारी सबसे अच्छी कर सके तो जो उम्मीदवार HTET Level-1 की तैयारी कर रहा है उसके लिए हमारी इस पोस्ट में HTET Level-1 परीक्षा में पूछे गए कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर दिए गए हैं जिन्हें आप ध्यानपूर्वक पढ़ें यह प्रशन पहले भी HTET Level-1 की काफी परीक्षा में पूछे जा चुके हैं और आगे आने वाली परीक्षा में पूछे जा सकते हैं.

1. खेलकूद के जरिए बच्चों में किस प्रकार का विकास संभव है?
उत्तर. सहयोग एवं सामंजस्य,परस्पर सम्मान की भावना,सामाजिक गुण
2. किसी जिज्ञासु छात्र को प्रेरित करने में निम्न में से कौन एक का कारगर उपाय है?
उत्तर. प्रशंसा द्वारा
3. व्यक्तित्व के मूल्यांकन हेतु प्रयुक्त शब्द साहचर्य परीक्षण विधि का प्रयोग जुग द्वारा किस वर्ष में किया गया?
उत्तर. 1910 में
4. किसने यह कहा कि-”सृजनशील मानव मस्तिष्क द्वारा संबंधों को रुपांतरित करके नई विषय वस्तु का रचनात्मक सृजन कर नए अंतः संबंधों का विकास करने की शक्ति का पर्याय है।”
उत्तर. स्किनर
5. मानवों/मनुष्यों में विकास की सबसे तीव्र गति होती है?
उत्तर. किशोरावस्था में
6. समान आयु वर्ग से सम्बद्ध अन्य सहपाठियों से जब किसी छात्र की तुलना की जाती है तो उसमे एक स्पष्ट शैक्षिक कमी (त्रुटि) दृष्टिगोचर होती है। ऐसे बच्चे को कहते हैं?
उत्तर. पिछड़ा बालक
7. रोशा स्याही धब्बा परीक्षण जो व्यक्तित्व का मूल्यांकन करने के लिए इस्तेमाल किया जाता है का विकास किया?
उत्तर. हार्टमैन रोशा ने
8. इनमें से कौन सी प्रकृति भावनात्मक विकास से संबद्ध नहीं है?
उत्तर. भावनाओं का प्रस्फुटन जन्म के साथ होने लगता है।
9. गर्भ धारण से शिशु के जन्म की अवधि को कहते है?
उत्तर. प्रसव पूर्व काल
10. निर्धन परिवारों के बच्चे जो छोटे आकार के परिवार से संबद्ध हैं उनको विकास के बेहतर वातावरण पाने के मौके होते हैं क्योंकि उन्हें बड़े परिवारों के निर्धन बच्चों की अपेक्षा…….
उत्तर. उन्हें बेहतर परिस्थितियां प्राप्त होती हैं।

11. IPC का पूरा अर्थ है?
उत्तर. भारतीय दंड संहिता
12. बहिर्मुखी प्रवृत्ति के व्यक्ति होते हैं?
उत्तर. सामाजिक एवं मित्रतापूर्ण व्यवहार
13. लम्बाई, भार, त्वचा का रंग, पैर, आंखों एवं बालों का रंग में विविधता तथा विचलन को कहते हैं?
उत्तर. भौतिक अंतर
14. जीन पियाजे द्वारा परिभाषित चरण जिसमें ज्ञानरात्मक विकास की शुरुआत शिशु द्वारा अपनी संवेदना (विवेक) एवं गतिविधियों का इस्तेमाल दुनिया को समझने के साथ होती है, कहलाता है?
उत्तर. संवेदी मोटर अवस्था
15. थार्नडाइक का सिद्धान्त इनमें से किस वर्ग के तहत सूचीबद्ध किया जाता है?
उत्तर. व्यवहारिकता का सिद्धान्त
16. ध्वनि की गति के अनुक्रम एवं उसकी संरचना को विनियमित करने के नियमों से संदर्भित भाषा का घटक अव्यय कहलाता है?
उत्तर. ध्वनि उच्चारण विज्ञान
17. 2 से 3 वर्ष की आयु के मध्य एक बच्चे की भाषायी विकास दर (% में) बढ़ता है लगभग…….
उत्तर. 2 से 10 तक
18. बहुबुद्धि का सिद्धान्त किसने दिया?
उत्तर. हावर्ड गार्डनर
19. इनमें किस से घटक के प्रभाव से शैक्षिक पिछड़ापन नहीं उत्पन होगा?
उत्तर. परिवार का पेशा
20. बच्चों के समाजीकरण करने की दो विधियों में एक स्नेहपरक सजा एवं…….
उत्तर. उद्देश्य परक सजा सम्मिलित है।

21. क्या बुद्धिमान माता-पिता (अभिभावक) के बच्चे (संताने) सदैव पढ़ाई में तेज होते हैं?
उत्तर. नहीं
22. जीवन के शुरुआती अवधि के दौरान यदि किसी भाषा को सीख लिया जाता है तो हर बच्चा
उत्तर. एकमूल (पैत्रिक) भाषायी/भाषज निवासी की भांति प्रवाह प्राप्त कर सकता है।
23. सामान्यतः यह देखा जाता है कि बच्चा थोड़े बहुत मायनों में अपने माँ-बाप से भिन्न होता है। इसे किसके आनुवंशिकीय नियम के जरिए विश्लेषित किया जा सकता है?
उत्तर. विभेद
24. अपने आसपास के वातावरण (माहौल) के साथ सामंजस्य बैठाने (ढालने) की क्षमता से बुद्धिमत्ता का संबंध जोड़ने वाला मनोवैज्ञानिक था?
उत्तर. जीन पियाजे
25. बालक का प्रारंभिक विकास मुख्यतः किस पर निर्भर है?
उत्तर. माता-पिता
26. बुद्धि का एकल घटक या एकल अव्यय सिद्धान्त दिया था?
उत्तर. एल्फ्रेड बिने
27. सीफैलोकौडल प्रवृत्ति के सिद्धान्त के अनुसार शारीरिक विकास होता है ….
उत्तर. सिर से पांव की ओर
28. सामाजिक पैमाने की विधि के अनुसार इनमें से सुपरस्टार (अतिमानव) वह होता है जिसे?
उत्तर. ज्यादातर लोगों द्वारा चयन किया जाता है।
29. स्वर्ण शब्द है?
उत्तर. तत्सम
30. शब्द की सही वर्तनी है?
उत्तर. सौन्दर्यवर्द्धक

31. भाषायी ज्ञान का मूल्यांकन होता है?
उत्तर. लिखित एवं मौखिक दोनों परीक्षा के माध्यम से
32. बच्चे की भाषायी क्षमता के आकलन का सही तरीका यह नहीं है?
उत्तर. पेपर पेन्सिल आकलन
33. ‘पशुता’ शब्द उदाहरण है?
उत्तर. भाववाचक संज्ञा का
34. मानव और पशुओं की भाषा सीखने की क्षमता के अध्ययन सम्बन्धी प्रयोग हुए अधिकतर-
उत्तर. चिम्पैंजी और वानरों पर
35. नीचे लिखे वाक्यों में से कौन-सा वाक्य शुद्ध है?
उत्तर. इन दस वर्षों में देश ने काफी प्रगति की
36. अनुपम शब्द का पर्यायवाची शब्द इनमें से कौन सा नहीं है?
उत्तर. अनिल
37. ‘आमरण’ शब्द के प्रारम्भ में लगे ‘आ’ को व्याकरण की दृष्टि से क्या कहते हैं?
उत्तर. उपसर्ग
38. निम्नांकित में से कौन-सा सिद्धान्त भाषा के उद्भव और विकास से सम्बन्धित है?
उत्तर. डिंग-डांग सिद्धान्त
39. ‘पाश्चात्य’ का विपरीतार्थी शब्द है?
उत्तर. पौर्वात्य
40. निम्नलिखित वाक्यों में अकर्मक क्रियार्थक वाक्य है।
उत्तर. बूंद-बूंद से घड़ा भर जाता है।

41. बच्चों में भाषा सीखने की क्षमता एवं समझ विकसित हो इसके लिए आवश्यक है कि
उत्तर. जिस भाषायी शैली में वक्ता व बच्चा सहज हो, उसी का प्रयोग करना चाहिए।
42. पढ़ना क्या है?
उत्तर. पढ़कर अर्थ समझना
43. ‘जनतन्त्र’ शब्द निम्नांकित में से किस समासप्रकार के अन्तर्गत है?
उत्तर. सम्बन्ध तत्पुरुष समास
44. ‘भाषिक सापेक्षता’ के सम्बन्ध में प्रचलित व्याख्या की दृष्टि से सही है?
उत्तर. भाषा का विचारों पर बहुत गहरा प्रभाव पड़ता है।
45. वे शब्द जो प्रकृति प्रत्यय अथवा दूसरे शब्दों के योग से बने हों, कहलाते हैं?
उत्तर. यौगिक
46. कौन-सा तुमने यह मोबाइल फोन मोल में खरीदा है, जो इसके मा डल की इतनी बुराई कर रहे हो। अरे भाई…….. खाली स्थान के लिए सर्वाधिक उपयुक्त लोकोवित्त पर चिह्न लगाइए।
उत्तर. दान की बछिया के दाँत नहीं देखे जाते
47. पढ़ने में बाधा नहीं है?
उत्तर. लिखी हुई चीज का अर्थ निकालना
48. ‘कबीर कल बहुत सुन्दर दिख रहा था।’ उपरोक्त वाक्य में रेखांकित कीजिए शब्द व्याकरण की दृष्टि से क्या है?
उत्तर. विशेषण
49. वर्ण में ‘इक’ प्रत्यय लगाने पर बनने वाला शब्द होगा?
उत्तर. वार्णिक
50. कौन-सा शब्द हरिण का स्त्रीलिंग रूप है?
उत्तर. हरिणी

51. “लिखित भाषा में अक्षर ध्वनियों के दृश्य प्रतीक होते है। सामान्यतः आकृतियों व ध्वनियों का सम्बन्ध सुस्थिर तथा सार्वभौम होता है।”
उत्तर. पूर्णतया सत्य है।
52. इन्सान और जानवर की भाषा में फर्क है?
उत्तर. इन्सानों की भाषा को सांकेतिक ध्वनि चिह्नों (संकेतों) के माध्यम से निर्धारित किया गया है, जबकि जानवरों की भाषा को नहीं
53. विद्या ! आलय, विद्यालय शब्द में है?
उत्तर. दीर्घ स्वर सन्धि
54. बच्चे के सीखने की प्रक्रिया में सर्वाधिक महत्वपूर्ण भूमिका होगी?
उत्तर. बच्चे द्वारा भाषायी प्रयोग के नियम पकड़ना
55. ‘हमेशा आनन्द का अनुभव करना’ अर्थ को व्यक्त करने के लिए सटीक लोकोक्ति है?
उत्तर. सदा दीवाली सन्त की, बारह मास बसन्त
56. एक वृताकार दौड़ पथ की बाहरी परिधि 528 मीटर है। पथ सब जगह से 14 मीटर चौड़ा है। रु 10 प्रति वर्गमीटर की दर पर पथ को समतल करने की लागत क्या होगी?
उत्तर. Rs. 67760
57. वर्ष 2008 में 31 प्रतिसत कर्मचारी टैक्स का भुगतान करते हैं टैक्स नहीं देने वाले कर्मचारियों की संख्या 20700 है तो कुल कितने कर्मचारी हैं?
उत्तर. 30,000
58. 40 किमी / घंटा की औसत गति के साथ एक ट्रेन समय में अपने गंतव्य तक पहुंचती है, अगर यह 35 किमी / घंटा की औसत गति के साथ जाती है, तो यह 15 मिनट की देर तक है। कुल यात्रा की दूरी क्या है?
उत्तर. 70 km
59. 12 नाविकों का औसत वजन kg बढ़ जाता है, जब 1 नाविक जिसका वजन 55 kg है, को अन्य व्यक्ति प्रतिस्थापित करता है। नये व्यक्ति का वजन ज्ञात करें?
उत्तर. 59 kg
60. 48 मीटर लंबी 16.5 मीटर चौड़ी और 4 मीटर गहरी खाई के कितने भाग को 4 मीटर व्यास तथा 56 मीटर लंबी बेलनाकार सुरंग की खुदाई से निकले पत्थर और मिट्टी से भरा जा सकता है?
उत्तर. 2/9 Part

61. 120 मी. लम्बाई की एक रेलगाड़ी प्लेटफार्म पर खड़े एक आदमी को पार करने में 10 से. का समय लेती हैं ट्रेन की चाल ज्ञात करें।
उत्तर. 12 m/sec.
62. 100 मी. लम्बी रेलगाड़ी जो 144 किमी/घंटा की गति से चल रही है, को एक खभे को पार करने में कितना समय लगेगा?
उत्तर. 2.5 seconds
63. 0.2 और 4 द्वारा बनी वृहत्तम और लघुतम 3 अंकीय संख्याओं का औसत क्या होता?
उत्तर. 312
64. एक टेंट में 5 व्यक्ति रहते हैं। यदि प्रत्येक व्यक्ति को 16 m2 फर्श तथा 100cm3 हवा चाहिए तो उस शंकु की न्यूनतम ऊँचाई क्या होगी जिसमें ये सभी व्यक्ति आ सके।
उत्तर. 18.75 metre
65. 150 मी. लंबी एक रेलगाड़ी एक किमी. के पत्थर से 30 सेकेंड में गुजरती है और विपरीत दिशा से आने वाली उतनी ही लंबाई की दूसरी रेलगाड़ी 10 सेकेंड में गुजरती है। दूसरी रेलगाड़ी की गति कितनी है?
उत्तर. 90 km/hr
66. 6 मेज तथा 12 कुर्सियाँ र 7, 800 में खरीदी गई। यदि 1 मेज का औसत मूल्य र 750 हो, तो 1 कुर्सी का औसत मूल्य ज्ञात करें?
उत्तर. 275
67. एक संसदीय चुनाव में 2 उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा जीतने वाले उम्मीदवार को कुल वोट का 57% वोट प्राप्त हुए और वह 42000 वोटों से जीत गया तो चुनाव में कुल कितने वोट डाले गए थे।
उत्तर. 3,00,000
68. एक शहर की जनसंख्या 64000 है और यह 10% प्रतिवर्ष बढ़ती है तो 3 वर्ष के बाद शहर की जनसंख्या क्या होगी?
उत्तर. 85184
69. एक समलम्ब की दो समांतर भुजाओं की लंबाई क्रमश:15 cm और 20 cm है। यदि इसका क्षेत्रफल 175 वर्ग सेमी हैं तो उसकी उचाई कितनी होगी?
उत्तर. 10 cm
70. कोई धनराशि साधारण ब्याज की किसी दर से 8 वर्ष में रु 2900 तथा 10 वर्ष रु 3000 हो जाती है। वार्षिक ब्याज की दर है।
उत्तर. 2%

71. दो संख्याओं के ल.स. तथा म.स. का गुणनफल 24 है। उन संख्याओं के बीच का अंतर 2 है, तो संख्याएँ ज्ञात करें?
उत्तर. 6 and 4
72. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में अवधारणाओं को स्पष्ट करने के लिए कविताओं और कहानी कथन का प्रयोग करना
उत्तर. स्थानीय एवं विश्व स्तर पर संसार की प्रकृति को खोजने और कल्पना करने की योग्यता का विकास करने में मदद करता है।
73. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में रेलवे टिकट का एक नमूना दिखाना
उत्तर. बच्चों को वास्तविक जानकारी से अंत:क्रिया करने का अवसर देता है, साथ ही अवलोकन की कुशलता का विकास करता है।
74. रक्त की जाँच द्वारा किसकी उपस्थिति से मलेरिया की पहचान होती है?
उत्तर. लाल रक्त कोशिकाओं में मलेरिया परजीवी (प्लाज्मोडियम)
75. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में बच्चों के व्यक्तिगत अनुभवों को महत्व देना शिक्षक को लाभ पहुँचाता है।
उत्तर. विमर्श को बच्चों के अनुभव-संसार से जोड़ने और विमर्श व सीखने को बढ़ावा देने में
76. बच्चों को विभिन्न प्रकार के ईंधनों से परिचित कराने के लिए शिक्षक
उत्तर. एक लघु फिल्म दिखाने के साथ खाना पकाने के लिए। इस्तेमाल होने वाले संभावित ईंधन के प्रकारों पर बच्चों के साथ चर्चा कर सकता है।
77. ग्रामीण क्षेत्रों में, गाय के गोबर से झोंपड़ी की दीवारों और फर्श को लीपा जाता है उन्हें
उत्तर. चिकना और साफ बनाने के लिए।
78. दत्त कार्य के सम्बन्ध में निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही है?
उत्तर. दत्त कार्य बच्चों को सचना खोजने. अपने विचारों का निर्माण करने और उन्हें उच्चारित करने का अवसर प्रदान करता है।
79. एक पुरुष जिसका रक्त ‘0’ है एक ‘A’ रक्त समूह वाली घी से शादी करता है। उसके पहले बच्चे के रक्त समूह ‘0’ होने को संभावना है?
उत्तर. 50%
80. पर्यावरण अध्ययन की कक्षा में सरल प्रयोग और निदर्शन किए जा सकते हैं।
उत्तर. कक्षा में अनुशासन को सुनिश्चित करने हेतु बच्चों को नियंत्रित करने के लिए

81. निम्नलिखित कथनों में से कौन-सा प्राथमिक स्तर पर पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने का उद्देश्य नहीं है?
उत्तर. बच्चों पर आकलन के लिए शब्दावली और परिभाषाओं का बोझ डालना
82. पर्यावरण अध्ययन के शिक्षक के रूप में, आप बच्चों को चिड़ियाघर ले जाने की योजना बनाते हैं। आप बच्चों को निम्नलिखित में से कौन-सी गतिविधि करने की अनुमति नहीं देंगे?
उत्तर. चिड़ियाघर के जानवरों के लिए बहुत सारी खाने की सामग्री ले जाना
83. क्वथन (उबलना) और वाष्पीकरण में अंतर है।
उत्तर. वाष्पीकरण किसी भी तापमान पर हो सकता है जबकि क्वथन नहीं
84. एक किसान दानों को भूसे से अलग करना चाहता है। जिस प्रक्रिया से यह किया जा सकता है वह कहलाती है।
उत्तर. श्रेशिंग
85. निम्नलिखित में से कौन सा प्राथमिक विद्यालय में पर्यावरण अध्ययन पढ़ाने का उद्देश्य निरूपित हैं?
उत्तर. विद्यालय में बच्चों के अनुभवों को बाहरी दुनिया से जोड़ना
86. टूटता तारा (उल्का ) है।
उत्तर. उल्काभ जो पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करते ही आग पकड़ लेता है।
87. प्राथमिक स्तर पर, आकलन में शामिल होना चाहिए।
उत्तर. शिक्षक द्वारा सतत और असंरचनात्मक तरीके से किए गए अवलोकन को बच्चों और अभिभावकों के साथ बाँटना
88. दुर्गा एक गाँव में रहती है और लकड़ी या गोबर के उपले का ईंधन इस्तेमाल करते हुए चूल्हे पर खाना पकाती है। पिछले तीन महीनों से उसे तेज़ खाँसी आ रही है। इसका कारण हो सकता है।
उत्तर. जलते हुए ईंधन से उत्पादित काला धुआँ जो उसके श्वसन नली में जमा हो गया होगा
89. पर्यावरण अध्ययन की पाठ्य-पुस्तक में पहेलियाँ शामिल करने का निम्नलिखित में से कौन-सा उद्देश्य नहीं है?
उत्तर. बच्चों के मस्तिष्क को भ्रमित करना और उन्हें इस भ्रम का आनंद उठाने देना
90. दोपहर के भोजन अवकाश के बाद पर्यावरण अध्ययन पढ़ाते समय आप यह पाते हैं कि बच्चे पाठ में रुचि नहीं ले रहे हैं। आप क्या करेंगे?
उत्तर. पाठ को रोचक बनाने के लिए बहू-आयामी बुद्धि पर आधारित दृश्य-श्रव्य सामग्रियों का प्रयोग करेंगे।

91. नींबू साधारण पानी में डूब जाता है लेकिन नमकीन पानी में तैरता रहता है, क्योंकि
उत्तर. नमकीन पानी का घनत्व साधारण पानी के घनत्व से अधिक होता है।
92. यह देखा गया है कि पाचन क्रिया बाहर की अपेक्षा आमाशय के अंदर अधिक तेजी से होती है, क्योंकि
उत्तर. आमाशय के अंदर भोजन का मंथन होता रहता है जि| ससे उनकी सतह का क्षेत्रफल बढ़ जाता है और एन्ज़ाइमों की क्रिया तेज हो जाती है।
93. किसके नेतृत्व में ‘चिपको आंदोलन’ को बल मिला?
उत्तर. सुंदर लाल बहुगुणा
94. बीज अंकुरण की अवधारणा को इस तरह सबसे बेहतर तरीके से पढ़ाया जा सकता है?
उत्तर. बीज बोने, अंकुरण के विभिन्न चरणों का अवलोकन करने और उनका चित्र बनाने की गतिविधि को बच्चों को निष्पादित करने लिए कहना
95. विटामिन ऐसे पदार्थ हैं जो
उत्तर. हीनताजन्य रोगों से बचाव के लिए थोड़ी मात्रा में आवश्यक हैं।
96. पके हुए चावल रेफ्रिजरेटर में अपेक्षाकृत लंबे समय तक परिरक्षित किए जा सकते हैं, क्योंकि
उत्तर. कम तापमान पर रोगाणु निष्क्रिय हो जाते हैं।
97. भैंस की पीठ पर अकसर बगुला (इग्रेट) पक्षी बैठा दिखाई देता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि बगुला
उत्तर. भैंस की पीठ पर परजीवी कीट खाता है।
98. मीरा और दिव्या छोटी लड़कियाँ हैं। मीरा समोसे, कटलेट और डबलरोटी खाना पसंद करती हैं, जबकि दिव्या ऐसा भोजन पसंद करती है जिसमें लौह तत्व की कमी है। मीरा और दिव्या को निम्नलिखित बीमारियों में से क्रमशः कौन-सी बीमारी होगी?
उत्तर. मोटापा और एनीमिया
99. मानचित्र पढ़ने के लिए आवश्यक कौशल में शामिल है?
उत्तर. स्थाने, दूरी और दिशाओं की सापेक्ष स्थिति को समझने की योग्यता
100. एक विद्यालय ने राजस्थान के लिए कक्षा-y के बच्चों के शैक्षिक भ्रमण की योजना बनाई। भ्रमण के दौरान बच्चों से आपकी क्या अपेक्षाएँ रहेंगी?
उत्तर. उन्हें ध्यान से अवलोकन करना चाहिए, टिप्पणियाँ दर्ज करनी चाहिए और बाकी बच्चों तथा शिक्षक के साथ अपने अवलोकनों को बाँटना चाहिए

HTET Level-1 परीक्षाओं की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में htet question paper 2017 htet question paper 2017 pdf htet paper 2017 pdf download htet question paper 2017 with answers htet solved question paper last 5 years htet 2012 question paper with answers htet previous paper htet solved question paper 2015 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.