उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर बार पुछे जाते हैं

उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक के महत्वपूर्ण प्रश्न जो हर बार पुछे जाते हैं

यूपी पॉलिटेक्निक के लाखों उम्मीदवार हर साल तैयारी करते है .उन्हें अपनी तैयारी पिछले साल के पेपरों से करनी चाहिए .इससे उम्मीदावर की तैयारी अच्छे से हो जाती है .और इस से उम्मीदवार को पता चल जाता है कि इस एग्जाम में पिछली बार कैसे प्रश्न पूछे गए थे .इसलिए यूपी पॉलिटेक्निक की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को इस पोस्ट में यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए .इन्हें आप अच्छे से याद करे.यह आपके लिए बहुत फायदेमंद होंगे.

प्रश्न. 17 प्रेक्षणों का माध्य मान 30 है। यदि प्रथम 9 प्रेक्षणों का माध्य मान 35 है तथा अन्तिम 9 प्रेक्षणों का माध्य मान 23 है, तो नौवें प्रेक्षण का मान है?

उत्तर. 12

प्रश्न. 17 सेमी. व्यास के वृत्त में AB तथा CD दो समान्तर जीवाएँ हैं। जिनकी लम्बाई क्रमशः 15 सेमी. तथा 8 सेमी. है। यदि दोनों जीवाएँ केन्द्र से विपरीत दिशाओं में है, तो जीवाओं के बीच की दूरी है।

उत्तर. 11.5 सेमी.

प्रश्न. 20 सेमी अर्द्धव्यास के शंकु को उसके आधार के समान्तर तथा उसके अक्ष के मध्य बिन्दु से एक तल द्वारा दो भागों में विभक्त किया गया। दो भागों के आयतन का अनुपात है?

उत्तर. 1:7

प्रश्न. एक दो अंक की संख्या इस प्रकार की है कि उसके अंकों का गुणक 56 है। जब संख्या में से 9 घटाया जाता है, तो अंकों के स्थानों में व्यतिहार हो जाता है। संख्या है।

उत्तर. 87

प्रश्न. ABC एक समकोणिक त्रिभुज है, जो B पर समकोण बनाता है। तथा जिसमें BC = 8 सेमी. तथा AB = 15 सेमी. है। यदि त्रिभुज में एक वृत्त रेखित किया जाए, तो उसका अर्द्धव्यास होगा?

उत्तर. 3 सेमी.

प्रश्न. रेखाओं 4x +3y -18 = 0 तथा 5x + 4y -23 = 0 के काट बिन्दु तथा बिन्दु (4,-3) से गुजरने वाली रेखा का समीकरण है?

उत्तर. 5x + y – 17 = 0

प्रश्न. एक वृत्त जिसका केन्द्र O है, के दो व्यास AB तथा CD एक-दूसरे के लम्बवत् हैं। जीवा BC की लम्बाई है।

उत्तर. 1/√2 AB

प्रश्न. एक बोतल डिटॉल से भरी है। इसमें से एक-तिहाई डिटॉल निकाल दी जाती है और उतना ही पानी मिला दिया जाता है। यह क्रिया चार बार दोहराई जाती है। बोतल में डिटॉल एवं पानी का अनुपात क्या होगा?

उत्तर. 16 : 65

प्रश्न. रेखाओं 4x + 2y + 8 = 0 तथा 4x + 2y – 32 = 0 के बीच की दूरी है।

उत्तर. 4√5

प्रश्न. वित्तीय वर्ष 2011-12 के लिए, एक भारतवर्ष के व्यष्टि निवासी जिसकी जन्मतिथि 15 फरवरी, 1932 है, की आयकर अधिनियम के अन्तर्गत छूट सीमा है।

उत्तर. ₹ 250000

प्रश्न. एक आदमी की वर्तमान आयु का उसकी पत्नी की आयु के प्रति अनुपात 5 : 4 है। जब आदमी 35 वर्ष का था, तो उसकी पत्नी की आयु, उन दोनों की आयु के औसत मान से 5 वर्ष कम थी। आदमी की वर्तमान आयु है।

उत्तर. 50 वर्ष

प्रश्न. रेखाओं √3x – y = 5 तथा x – √3y = 7 के बीच का कोण है?

उत्तर. 30°

प्रश्न. राम और श्याम, उस पल पर जिस स्थान पर थे, ने 36 किमी दूरस्थ स्थान पर मिलने का निर्णय लिया। श्याम जिसे 2 घण्टे पूर्व चलने का समय दिया गया, गन्तव्य स्थान पर राम से 12 मिनट जल्दी पहुँच गया। यदि राम की चाल श्याम की चाल से 18 किमी/घण्टा तेज थी, तो राम ने जितनी चाल से यात्रा की, वह थी।

उत्तर. 30 किमी/घण्टा

प्रश्न. A की मासिक आय B की मासिक आय की 60% और C की मासिक आय की 120% है। यदि B की मासिक आय ₹ 78000 हो, तो C की मासिक आय कितनी है?

उत्तर. ₹ 39000

प्रश्न. एक व्यक्ति 40 किमी. की यात्रा में पैदल 16 किमी की दूरी 4 किमी/घण्टा की चाल से तय करता है, परन्तु शेष दूरी साइकिल से तय करता है। यदि वह 16 किमी की दूरी साइकिल से एवं शेष दूरी शेष दूरी पैदल तय करें, तो उसे 1 घण्टा अधिक लगता है, तो साइकिल की चाल क्या है?

उत्तर. 8 किमी./घण्टा

प्रश्न. एक नल किसी हौज को 10 घण्टे में भर सकता है, दूसरा नल उसे 20 घण्टे में भर सकता है और तीसरा नल उसे 30 घण्टे में भर सकता है। यदि तीनों नल एक साथ खोल दिए जाएँ, तो कितने घण्टे के बाद हौज पूरा भर जाएगा?

उत्तर. 5 5/11 घण्टे

प्रश्न. एक कक्षा में जिन 52 छात्रों ने परीक्षा दी, उनके औसत प्राप्तांक 85 हैं। यदि उच्चतम 5 परीक्षार्थियों के प्राप्तांकों पर विचार न किया जाए, तो अवशेष छात्रों के औसत प्राप्तांक 2 कम हो जाते हैं। यदि प्रथम 5 उच्चतम प्राप्तांकों वाले छात्रों में से किसी के अंक 80 से कम नहीं हैं तथा 5 उच्चतम अंक प्राप्त करने वाले प्रत्येक छात्र के सुस्पष्ट पूर्णांक हैं, तो उच्चतम प्राप्तांकों वाले छात्र के अधिकतम सम्भव अंक हैं।

उत्तर. 193

प्रश्न. एक दुकानदार ने एक वस्तु ₹ 47.25 में बेची तथा वस्तु के क्रय मूल्य के बराबर प्रतिशत लाभ प्राप्त किया। वस्तु का क्रय मूल्य

उत्तर. ₹ 35

प्रश्न. cos 75° + sin 75° बराबर है।

उत्तर. √6/2

प्रश्न. (1 + cot θ – cosec θ) (1 + tan θ + sec θ ) का मान है?

उत्तर. 2

प्रश्न. एक समकोण त्रिभुज में समकोण बनाने वाली भुजाओं की लम्बाई 3 सेमी. तथा 4 सेमी. हैं। इसकी सभी भुजाओं को स्पर्श करने वाले वृत्त की त्रिज्या क्या होगी?

उत्तर. 1 सेमी.

प्रश्न. 45 एवं 55 वर्षीय दो व्यक्तिों को दो महिलाओं से प्रतिस्थापित करने पर 11 व्यक्तियों की औसत आयु 2 वर्ष से अधिक हो जाती है। इन दो महिलाओं की औसत आयु है।

उत्तर. 61 वर्ष

प्रश्न. यदि व्यापार कर की दर 5% घटती है, तो एक वस्तु का विक्रय मूल्य ₹ 250 कम हो जाता है। वस्तु का सूची मूल्य है।

उत्तर. ₹ 5000

प्रश्न. 15 मी. ऊँचे भवन के शीर्ष से एक मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 30° पाया गया। उसी भवन की तली से मीनार के शीर्ष का उन्नयन कोण 60° है। मीनार की ऊँचाई है?

उत्तर. 22.5 मी.

प्रश्न. त्रिभुज के तीनों शीर्ष बिन्दुओं द्वारा सम्मुख भुजाओं पर बनाए गए तीनों लम्ब जिस बिन्दु पर मिलते हैं, कहलाता है।

उत्तर. लम्बकेन्द्र

प्रश्न. यदि दो संख्याओं का योगफल एवं उनके अन्तर के मध्य का अनुपात 20 : 9 हैं, तो दोनों संख्याओं के बीच का अनुपात क्या होगा?

उत्तर. 29:11

प्रश्न. नीरा ने एक कमीज 12% व्यापार कर सम्मिलित करते हुए ₹ 896 में क्रय की तथा एक पतलून 10% व्यापार कर सम्मिलित करते हुए ₹ 1210 में क्रय की। कमीज तथा पतलून का सूची मूल्य है।

उत्तर. ₹ 1900

प्रश्न. एक वोल्टमापी का प्रतिरोध 250000 ओम तथा 250 वोल्ट का परास है। यह 200 वोल्ट मेन से आरपार जुड़े 2000 ओम प्रतिरोध वाले बल्ब का अन्तस्थ (टर्मिनल) विभवान्तर मापने के लिए प्रयोग किया जाता है। त्रुटिवश एक छात्र, वोल्टमापी को बल्ब से श्रेणीक्रम में जोड़ देता है। इस वोल्टमापी का पाठ्यांक होगा?

उत्तर. 198.4 वोल्ट

प्रश्न. यदि लौह की विशिष्ट ऊष्मा 0.12 है तथा आपेक्षिक घनत्व 7.5 है,तो लौह का आयतन जिसकी ऊष्मीय क्षमता 0.9 लीटर जल के समान होगी है?

उत्तर. 1000 घन सेमी.

प्रश्न. चुम्बकीय क्षेत्र में उसकी दिशा के समान्तर एक इलेक्ट्रॉन गति कर रहा है। इलेक्ट्रॉन पर बल

उत्तर. शून्य होगा

प्रश्न. किस यौगिक में सहसंयोजक बन्ध है?

उत्तर. ईथेन (C2H6)

प्रश्न. एक टेलीफोन का विशिष्ट प्रतिरोध 4.2 माइक्रो ओम सेमी. है। यदि तार का व्यास 1 सेमी. है, तो 3.3 किमी. तार का प्रतिरोध ओम में होगा।

उत्तर. 1.764 ओम

प्रश्न. फेन प्लवन प्रक्रम में प्रयोग होने वाला तेल होता है?

उत्तर. चीड़ का तेल

प्रश्न. किसी बाह्य बल के अभाव में एक पिण्ड एक समान वेग से गति करता रहता है, जिसका कारण होता है।

उत्तर. जड़त्व

प्रश्न. अधातुओं में द्रव है/हैं?

उत्तर. केवल ब्रोमीन

प्रश्न. कार चालक की ओर का दर्पण, जो कि पीछे से आ रहे यातायात पर नजर रखने के लिए होता है, होता है।

उत्तर. उत्तल

प्रश्न. Y विकिरण की चाल का प्रकाश की चाल से तुलना के संबंध में कौन-सा सही विकल्प है?

उत्तर. y विकिरण की चाल = प्रकाश की चाल से

प्रश्न. एल्युमीनियम का ऑक्साइड होता है।

उत्तर. उभयधर्मी

प्रश्न. 30 ग्राम द्रव्यमान की एक गोली 30 मी./से. के वेग से राईफल में से निकलती है, जिसके कारण राईफल की 60 सेमी./से. वेग से प्रतिक्षेप करने की प्रवृत्ति होती है। राईफल का द्रव्यमान है?

उत्तर. 1.5 किग्रा.

प्रश्न. CaSO4 का तुल्यांकी भार है। (दिया है, परमाणु भार Ca = 40, S = 32, O = 16)

उत्तर. 68

प्रश्न. एक समतल सड़क पर मोटर कार चालक 72 किमी./घण्टा की चाल से चल रहा है। वह ब्रेक लगाने के बाद 20 मी. की दूरी पर विश्रामावस्था में आ जाता है। यदि कार तथा उस पर भार का वजन 900 किग्रा है तथा त्वरण स्थिर रहता है, तो मन्दन बल है।

उत्तर. 9000 न्यूटन

प्रश्न. विद्युत चुम्बकीय प्रेरण में विद्युत वाहक बल समानुपाती होता है?

उत्तर. चुम्बकीय फ्लक्स की परिवर्तन दर से

प्रश्न. 0°C पर 5 ग्राम बर्फ, 20 ग्राम पानी में जो कि 45°C पर है, में। डाली जाती है। पानी का परिणमी तापमान होगा?

उत्तर. 20°C

प्रश्न. प्रोटॉन है।

उत्तर. धनावेशित कण

प्रश्न. कार्बन के यौगिकों की संख्या इसलिए अधिक होती है क्योंकि

उत्तर. इसमें श्रृंखलन का गुण होता है।

प्रश्न. एक धातु के तीन ऑक्साइड है। प्रत्येक में धातु की मात्रा क्रमशः है 76.47%, 61.78% तथा 51.68% यह आँकड़े दर्शाते हैं।

उत्तर. गुणित अनुपात का नियम

प्रश्न. निस्तापन एक प्रक्रम है जिसका प्रयोग होता है?

उत्तर. अयस्क को बिना पिघलाए, अयस्क में से वाष्पशील पदार्थों को निकालने के लिए

प्रश्न. एक अवतल दर्पण की वक्रता त्रिज्या 40 सेमी. है। वह दो स्थान जिन पर एक वस्तु को, उस वस्तु के 4 गुने माप के प्रतिबिम्ब प्राप्त करने के लिए, रखा जा सकता है?

उत्तर. 25 सेमी. तथा 15 सेमी.

प्रश्न. एक व्यक्ति पानी से भरी टंकी को ऊध्र्वाधर रूप से नीचे देख रहा है। टंकी की तली 30 मी. की गहराई पर प्रतीत होती है। यदि पानी का अपवर्तनांक 1.33 है, तो टंकी की वास्तविक गहराई होगी।

उत्तर. 39.9 मी.

प्रश्न. ओजोन, मेथेन के साथ अभिक्रिया करके बनाती है?

उत्तर. फार्मेल्डिहाइड

प्रश्न. मुद्रा मिश्र धातु, जो कि मुद्राएँ (सिक्के) बनाने के काम आती है,का संघटन होता है।

उत्तर. Cu 80%, Sn 20%

प्रश्न. एक राईफल, जिसकी नली 1 मी. लम्बी है, 100 ग्राम का एक गोली का 400 मी./से. के वेग से मुक्त करती है। गोली पर औसत बल जो कि पाउडर द्वारा लगाया गया है।

उत्तर. 80 न्यूटन

प्रश्न. मिश्रण है। इस्पात, वायु, चॉक, संगमरमर, धोने का सोडा, ग्लूकोस, तृतिया (कॉपर सल्फेट), पीतल, दूध

उत्तर. पीतल, वायु, इस्पात, दूध

प्रश्न. CHCl3 का आई.यू.पी.ए.सी. नाम है?

उत्तर. ट्राई क्लोरो मेथेन

प्रश्न. एक व्यक्ति जिसकी स्पष्ट दृष्टि की न्यूनतम दूरी 25 सेमी. है, 5 सेमी. फोकस दूरी का आवर्धन लेन्स आँखों के समीप रखकर प्रयोग करता है। वस्तु की दूरी तथा प्राप्त आवर्धन होगा?

उत्तर. लेन्स से 4.167 सेमी., 6

प्रश्न. ताँबे के शोधन की विद्युत अपघटनी विधि के उपरान्त ताँबे की शुद्धता होती है।

उत्तर. 99.9%

प्रश्न. दो दर्पण, एक अवतल तथा दूसरा उत्तल एक दूसरे से 60 सेमी. दूरी पर हैं, उनकी पॉलिश की हुई सतहें एक-दूसरे का सामना करती है तथा एक वस्तु दोनों के मध्य बिन्दु पर है। यदि दोनों दर्पणों की वक्रता त्रिज्या 30 सेमी. है, तो उत्तल दर्पण द्वारा परावर्तन द्वारा बने प्रतिबिम्ब की स्थिति है।

उत्तर. उत्तल दर्पण के 30 सेमी. पीछे

प्रश्न. रेडियोएक्टिव विघटन में, नाभिक एक बार में उत्सर्जित करता है?

उत्तर. केवल ‘g’ या ‘B’ कण

प्रश्न. दो आदमी एक समतल ऊध्र्वाधर चोटी के फलक से समान दूरी पर हैं तथा एक-दूसरे से 300 मी. दूरी पर हैं। एक ने पिस्तौल से गोली दागी, दूसरे ने सीधे उसकी आवाज सुनी तथा 1 सेकण्ड बाद उसकी प्रतिध्वनि सुनी। ध्वनि का वेग 330 मी./से. है। चोटी से आदमियों की न्यूनतम दूरी होगी।

उत्तर. 258.19 मी.

प्रश्न. एक व्यक्ति 90 सेमी. से कम दूरी की वस्तुओं को नहीं देख पाता वस्तुओं को 30 सेमी. की दूरी पर देखने के लिए उसे जिस शक्ति एवं प्रकृति का लेन्स प्रयोग करना चाहिए, है?

उत्तर. 2.22 डायोप्टर, उत्तल

प्रश्न. एक खगोलीय दूरदर्शी जिसके लेन्सों की फोकस दूरियाँ 2.5 सेमी.तथा 100 सेमी. है, की लम्बाई तथा आवर्धन क्षमता होगी?

उत्तर. 102.5 सेमी., 40

प्रश्न. एक लेन्स की शक्ति, जिसको 40 सेमी. फोकस दूरी के अभिसारी लेन्स से संयोजन पर 6 डायोप्टर शक्ति का संयोजन बने, है?

उत्तर. 3.5 डायोप्टर

प्रश्न. एक तत्व के दो समस्थानिकों का कौन-सा गुण/कौन-से गुण भिन्न हो सकते हैं?

उत्तर. द्रव्यमान संख्या

यूपी पॉलिटेक्निक परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों के लिए इस पोस्ट में उत्तर प्रदेश पॉलिटेक्निक मॉडल पेपर इन हिंदी २०१७ यूपी पॉलिटेक्निक मॉडल पेपर इन हिंदी 2018 यूपी पॉलिटेक्निक मॉडल क्वेश्चन पेपर डाउनलोड इन हिंदी UP Polytechnic Question Paper In Hindi up polytechnic model paper in hindi pdf download JEECUP Previous year paper Download UP Polytechnic Previous Year Question Papers in Hindi PDF से संबंधित काफी महत्वपूर्ण जानकारी दी गई है यह जानकारी फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Leave A Reply

Your email address will not be published.