Samanya Gyan

अपशिष्ट जल किसे कहते हैं

अपशिष्ट जल किसे कहते हैं

अपशिष्ट जल उस जल को कहते हैं जो अब उस काम में नहीं आ सकता जो इसके ठीक पहले इससे किया गया है। अपशिष्ट जल का उपचार करने के बाद प्राप्त जल का पुनः उपयोग किया जा सकता है या उसे बहुत कम पर्यावरणीय क्षति के बहिस्रावित कर दिया जा सकता है जिससे वह पुनः जल चक्र में मिल जाता है।

अपशिष्ट जल से संबंधित महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर

प्रश्न 1. अपशिष्ट जल किसे कहते हैं?

उत्तर. उपयोग करने के उपरांत ऐसा जल जो उपयोग योग्य न हो, अपशिष्ट जल कहलाता है।

प्रश्न 2. अपशिष्ट जल की पहचान क्या है?

उत्तर. यह झाग से भरपूर व काले रंग का होता है।

प्रश्न 3. विश्व में कितने लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है?

उत्तर. विश्व में एक अरब से अधिक लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध नहीं हो रहा है।

प्रश्न 4. विश्व जल दिवस कब मनाया जाता है?

उत्तर. विश्व जल दिवस प्रतिवर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है।

प्रश्न 5. संयुक्त राष्ट्र ने किस दशक को ‘जीवन के लिए जल’ का नारा दिया?

उत्तर. 2005 से 2015 को।

प्रश्न 6. वाहित मल किसे कहते हैं?

उत्तर. घरों, उद्योगों, अस्पतालों, कार्यालयों आदि में उपयोग के बाद प्रवाहित किए जाने वाले अपशिष्ट जल को वाहित मल कहते हैं।

प्रश्न 7. वाहित मल में मिली हानिकारक अशुद्धियों को क्या कहा जाता है?

उत्तर. वाहित मल में मिली हानिकारक अशुद्धियों को संदूषक कहा जाता है।

प्रश्न 8. वाहित मल में कौन-कौन-सी कार्बनिक अशुद्धियाँ होती हैं?

उत्तर. मानव-मल, तेल, मूत्र, पीड़कनाशी व शाकनाशी।

प्रश्न 9.वाहित मल में कौन-कौन-से रोगों के रोगाणु पाए जाते हैं?

उत्तर. वाहित मल में हैजा तथा टायफाइड रोग के रोगाणु पाए जाते हैं।

प्रश्न 10. सीवर किसे कहते हैं? :

उत्तर. मल-जल को एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जाने वाली व्यवस्था, सीवर कहलाती है।

प्रश्न 11. वातन किसे कहते हैं?

उत्तर. जल में वायु को प्रवाहित करना वातन कहलाता है।

प्रश्न 12. क्लोरीनीकरण किसे कहते हैं?

उत्तर. जीवाणु युक्त जल में क्लोरीन का उपयोग कर उसे जीवाणुमुक्त करने की क्रिया को क्लोरीनीकरण कहते हैं।

प्रश्न 13. बार-स्क्रीन (अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में लगे) का प्रमुख कार्य क्या है ?

उत्तर. अपशिष्ट जल से बड़े आकार के संदूषकों को अलग करना।

प्रश्न 14. अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र में अपशिष्ट जल में से बालू, ग्रिट और कंकड़-पत्थर कैसे अलग किए जाते हैं?

उत्तर. टंकी में कम प्रवाह से दूषित जलं डालकर।

प्रश्न 15. आपंक या स्लज किसे कहते हैं?

उत्तर. दूषित जल में विद्यमान मल जैसी ठोस अशुद्धियों को आपंक कहते हैं।

प्रश्न 16. अपशिष्ट जल में विद्यमान तेल और ग्रीस को हटाने के लिए किसका उपयोग किया जाता है?

उत्तर. अपशिष्ट जल में विद्यमान तेल और ग्रीस को हटाने के लिए अपमथित्र या स्किमर का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 17. आपंक किस काम आता है?

उत्तर. आपंक बायोगैस बनाने या ईंधन के रूप में प्रयोग किया जाता है।

प्रश्न 18. सक्रियित आपंक में कितना जल होता है?

उत्तर. सक्रियित आपंक में लगभग 97% जल होता है।

प्रश्न 19. शुष्क आपंक से क्या बनाया जाता है?

उत्तर. शुष्क आपंक से जैविक खाद बनाई जाती है।

प्रश्न 20. उपचारित जल का विसर्जन कहाँ किया जाता है?

उत्तर. उपचारित जल का विसर्जन समुद्र, नदी या भूमि में किया जाता है।

प्रश्न 21. जल को रोगाणुरहित करने के लिए किन रसायनों का उपयोग किया जाता है?

उत्तर. जल को रोगाणुरहित करने के लिए क्लोरीन व ओजोन जैसे रसायनों का उपयोग किया जाता है।

प्रश्न 22. वाहित मल संयंत्रों के चारों ओर कौन-से वृक्ष लगाने चाहिएँ?

उत्तर. वाहित मल संयंत्रों के चारों ओर यूकेलिप्टस के वृक्ष लगाने चाहिएँ।

प्रश्न 23. नालियों में तेल और वसा नहीं डालनी चाहिए, क्यों?

उत्तर. क्योंकि ये कठोर पदार्थ बनकर नालियों को बंद कर देते हैं।

प्रश्न 24. मृदा के रंध्र किस पदार्थ से बंद हो जाते हैं?

उत्तर. मृदा के रंध्र वसा से बंद हो जाते हैं।

प्रश्न 25. जल में पेंट, विलायक, कीटनाशक, मोटर तेल, औषधियों आदि को डालना हानिप्रद है, क्यों?

उत्तर. क्योंकि ये रसायन उन सूक्ष्मजीवों को मार देते हैं जो जल के शुद्धिकरण में सहायक होते हैं।

इस पोस्ट में आपको अपशिष्ट जल किसे कहते हैं? अपशिष्ट जल उपचार प्रक्रिया अपशिष्ट जल उपचार विधि अपशिष्ट जल का उपचार अपशिष्ट जल प्रबंधन अपशिष्ट जल उपचार संयंत्र Apshisht Jal Kya Hai अपशिष्ट जल क्या है? Apshisht Jal Kise Kehte Hain अपशिष्ट जल के उपयोग अपशिष्ट जल की कहानी प्रश्न उत्तर जल संरक्षण पर प्रश्न उत्तर  से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button