ITI

अपघटक और परजीवी में क्या अंतर है ?

अपघटक और परजीवी में क्या अंतर है ?

अपघटक – ये प्रायः जीवों के लिए हानिकारक नहीं हैं।ये जटिल कार्बनिक पदार्थों के सरल कार्बनिक पदार्थों में बदल कर उसका अवशोषण करते हैं।  उदाहरण-कवक, खंभ
परजीवी – ये जीवों को हानि पहुँचाते हैं। ये दूसरे जीवों में रह कर उनसे भोजन प्राप्त करते हैं। उदाहरण-टिनिया, एस्केरिस

पर्यावरण के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी

प्रश्न – मनुष्यों में ऑक्सीजन तथा कार्बन डाइऑक्साइड का परिवहन कैसे होता है?
उत्तर – जब हम श्वास अंदर लेते हैं तब हमारी पसलियाँ ऊपर उठती हैं और डायाफ्राम चपटा हो जाता है। इस कारण वक्षगुहिका बढ़ी हो जाती है और वायु फुफ्फुस के भीतर चली जाती है। वह विस्तृत कुपिकाओं को भर लेती है। रुधिर सारे शरीर से CO2 को कुपिकाओं में छोड़ने के लिए लाता है। कुपिका रुधिर वाहिका का रुधिर कुपिका वायु से ऑक्सीजन लेकर शरीर की सभी कोशिकाओं तक पहुँचाता है। श्वास चक्र के समय जब वायु अंदर और बाहर होती है तब फुफ्फस वायु का अवशिष्ट आयतन रखते हैं। इससे ऑक्सीजन के अवशोषण और कार्बन डाइऑक्साइड के मोचन के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है।

प्रश्न – कोई वस्तु सजीव है, इसका निर्धारण करने के लिए हम किस मापदंड का उपयोग करेंगे?
उत्तर – सभी जीवित वस्तुएँ सजीव कहलाती हैं। वे रूप-रंग, आकार आदि में समान भी होते हैं तथा भिन्न भी। अत: कोई वस्तु सजीव है, इसके निर्धारण के लिए निम्नलिखित मापदंड हैं:
(i) सजीवों की संरचना सुसंगठित होती है।
(ii) सजीवों की निश्चित रूप से मृत्यु होती है।
(iii) सजीवों में वृद्धि तथा विकास होता है।
(iv) साँस लेना तथा श्वसन।
(v) उनमें कोशिकाएँ और ऊतक होते हैं।
(vi) पौधों की कोपल तथा हरे नए पत्तों की वृद्धि आदि।
(vii) उनके शरीर में रासायनिक क्रियाओं की श्रृंखला चलती है। उनमें उपचय-अपचय अभिक्रियाएँ होती हैं।

प्रश्न – किसी जिव द्वारा किन कच्ची सामग्रियों का उपयोग किया जाता है?
उत्तर – बाहर से जीवों को कच्ची सामग्री की आवश्यकता निम्नलिखित उदेश्यों की पूर्ति के लिए होती है-
(i) टीन, एंजाइम, न्यूक्लिक अम्लों के संश्लेषण के लिए।
(ii) कोशिकाओं, ऊतकों के बनने व रख-रखाव के लिए।
(iii) जल- शरीर को भोजन को पचने और शारीरिक क्रियाओं को पूरा करने के लिए पानी की आवश्यकता होती है।
(iv) भोजन- ऊर्जा प्राप्ति के के लिए उचित पोषण।
(v) ऑक्सीजन- श्वसन के लिए पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन।

प्रश्न -जीवन के अनुरक्षण के लिए आप किन प्रक्रमों को आवश्यक मानेंगे?
उत्तर – जीवन के अनुरक्षण के लिए जो प्रक्रम आवश्यक मने जाने चाहिए, वे हैं-
(i) पोषण, (ii) श्वसन, (iii) परिवहन, (iv) उत्सर्जन, (v) वृद्धि तथा विकास, (vi) जनन, (vii) गति, (viii) अनुकूलन, (xi) उद्दीपन के प्रति अनुक्रिया।

प्रश्न – मानव में वहन तंत्र के घटक कौन-से हैं? इन घटकों के क्या कार्य हैं?
उत्तर –  मानव में वहन तंत्र के घटक मिम्नलिखित हैं-
(a) ह्दय, (b) रक्त, (c) रक्त वाहिकाएँ- (i) धमनियां, (ii) शिराएँ, (iii) रक्त कोशिकाएँ, (d) लसिका, लसिका वाहिकाएँ।
वाहन तंत्र के घटकों के कार्य-
(a) लसिका- लसिका दूसरा तरल संयोजी ऊतक है जो अंतर् कोशिका स्थानों में भरा होता है और अनेक प्रकार के संक्रमण से शरीर को बचाता है।
(b) रक्त- यह तरल संयोजी ऊतक है, जो विभिन्न पदार्थों को शरीर के विभिन्न भागों में वितरित करता है।
(c) रक्त वाहिकाएँ- धमनियाँ ऑक्सीजन युक्त रक्त को शरीर के विभिन्न भागों में लेकर जाती हैं। शिराएँ रक्त को शरीर के विभिन्न भागों से इकट्ठा करके ह्दय तक लेकर आती हैं। रक्त कोशिकाएँ विभिन्न ऊतकों को रक्त वितरित करती हैं तथा उनसे रक्त को एकत्रित करती हैं।
(d) ह्दय- ह्दय रक्त को पंप करने वाला मुख्य अंग है। यह रक्त को शरीर के विभिन्न भागों तक पंप करता है।

प्रश्न सामान्यतः आहार श्रृंखला में कितने चरण होते हैं ?
उत्तर-तीन या चार चरण।।
प्रश्न चौथे पोषी स्तर के बाद जीवन अत्यल्प क्यों हो जाता है 
उत्तर-उपयोगी ऊर्जा की मात्रा की बहुत कमी हो जाने के कारण।
प्रश्न सामान्य रूप से सबसे अधिक जनसंख्या किस स्तर पर होती है 
उत्तर-उत्पादक स्तर पर।
प्रश्न सबसे अधिक हानिकारक रसायन किस जीव में संचित होते हैं ?
उत्तर-मानव शरीर में।

प्रश्न ऑक्सीजन के कितने परमाणुओं से ओज़ोन का अणु बनता है 
उत्तर-तीन परमाणुओं से।
प्रश्न आहार श्रृंखला का निर्माण कौन करता है
उत्तर–विभिन्न जैविक स्तरों पर भाग लेने वाले जीवों की यह श्रृंखला, आहार श्रृंखला का निर्माण करती है।
प्रश्न पोषी स्तर कौन बनाते हैं ?
उत्तर-आहार श्रृंखला का प्रत्येक चरण अथवा कड़ी एक पोषी स्तर बनाते हैं।
प्रश्न प्रथम पोषी स्तर से संबंधित कौन हैं 
उत्तर-स्व:पोषी अथवा उत्पादक।

इस पोस्ट में आपको खाद्य श्रृंखला और खाद्य जाल में अन्तर आहार श्रृंखला किसे कहते हैं किसी खाद्य श्रृंखला में शाकाहारी होते हैं अपघटक क्या है परजीवी क्या है पर्यावरण के प्रकार पर्यावरण का महत्व पर्यावरण का महत्व निबंध पर्यावरण का महत्व इन हिंदी पर्यावरण का अर्थ पर्यावरण दिवस मानव जीवन में पर्यावरण का महत्व से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है .अगर यह प्रश्न उत्तर पसंद आए तो दूसरों को शेयर करना ना भूलें अगर इसके बारे में आपका कोई भी सवाल या सुझाव हो तो नीचे कमेंट करके जरूर बताएं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button