Online TestSamanya Gyan

SSC CGL General Awareness Quiz Question & Answer

SSC CGL General Awareness Quiz Question & Answer

SSC CGL की परीक्षा के लिए General Awareness से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न पूछे जाते हैं इसीलिए SSC CGL परीक्षा की तैयारी करने वाले सभी उम्मीदवारों को General Awareness से संबंधित जानकारी होना बहुत ही जरूरी है. SSC CGL की तैयारी करने के लिए हमारी वेबसाइट पर आपको ऑनलाइन फ्री टेस्ट दिए जाएंगे और इस परीक्षा के कुछ महत्वपूर्ण नोट्स प्रश्न उत्तर के रूप में दिए जाएंगे आज के इस पोस्ट में भी आपको SSC CGL से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न और उनके उत्तर नीचे दिए गए हैं जो कि पहले परीक्षाओं में पूछे जा चुके हैं लेकिन यहां पर हमने सभी प्रशन एक लाइन में दिए हैं ताकि है आपको आसानी से याद हो सके.

SSC CGL General Awareness Quiz Question & Answer

1. Back to the Vedas (वेदों की ऑर लौटो) नारा किसने दिया था? उत्तर महर्षि दयानंद
2. भारत में आपातकाल की प्रथम घोषणा कब की गई? उत्तर चीनी आक्रमण के समय (26 अक्टूबर 1962)
3. आधुनिक ओलंपिक खेलों की शुरूआत कब और कहाँ से हुई? उत्तर एथेंस (यूनान) में 1896 में
4. प्रथम भारतीय उपग्रह का नाम क्या हैं और इसे कब छोड़ा गया? उत्तर आर्यभटट सन, 1975 में
5. संयुक्त राष्ट्र संघ के वर्तमान महासचिव कौन हैं? उत्तर बान की मून
6. लाल रक्त कणिका (RBC) का जीवनकाल कितना होता है? उत्तर 120 दिन
7. हिंदी भाषा का पहला समाचारपत्र कौनसा था? उत्तर उदंत मार्तण्ड
8. भारत में निर्मित प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है? उत्तर सिद्धार्थ
9. बाल पेन किस सिद्धांत पर काम करता है? उत्तर पृष्ठीय तनाव
10. आनुवांशिकता के नियमों का प्रतिपादन किसने किया? उत्तर ग्रगोर मैंडल ने

11. भारत का शेक्सपीयर किसे कहा जाता है? उत्तर कालिदास को
12. भारत में भाषा के आधार बनने वाला पहला राज्य कौनसा है? उत्तर आंध्रप्रदेश
13. होपमेन कप किस खेल से सम्बंधित है? उत्तर टेनिस
14. महात्मा गांधी का जन्म दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? उत्तर 2 अक्टूबर
15. “दिल्ली चलो” का नारा किसने दिया? उत्तर नेताजी सुभाषचंद्र बोस
16. साइमन कमीशन के बहिष्कार के दौरान लाठी चार्ज से किस नेता की मृत्यु हो गयी थी? उत्तर लाला लाजपत राय
17. हैदराबाद में चार मीनार का निर्माण किसने करवाया? उत्तर कुली कुतुबशाह
18. महात्मा बुद्ध ने अपना पहला उपदेश कहाँ दिया था? उत्तर सारनाथ
19. भारत पर हमला करने वाला प्रथम मुस्लिम आक्रमणकारी कौन था? उत्तर मुहम्मद बिन कासिम (712 ई.)
20. ओलंपिक खेलों में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी कौन है? उत्तर कर्णम मल्लेश्वरी

21. सन 2020 में ओलंपिक खेल कहाँ होंगे? उत्तर टोकियो (जापान)
22. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम व्यक्ति कौन थे? उत्तर यूरी गगारिन ( रूस )
23. कांसा किसकी मिश्र धातु होती है? उत्तर कॉपर तथा टिन
24. आईने अकबरी का लेखक कोन था? उत्तर अबुल फजल
25. भारत के संघीय क्षेत्र ‘दादरा और नगर हवेली’ की राजधानी कौनसी है? उत्तर सिल्वासा
26. जंग लगने से बचाने के लिए लोहे पर जस्ते की परत चढ़ाने की क्रिया को क्या कहते है? उत्तर जस्तीकरण या गल्वेनिकरण (गेल्वेनाइजेशन)
27. सबसे बड़ी हड्डी कौनसी है? उत्तर फीमर (जांघ की हड्डी )
28. फिल्म के क्षेत्र में दिया जाने वाला सर्वोच्च भारतीय पुरस्कार कौन-सा है? उत्तर दादा साहेब फाल्के पुरस्कार
29. क्षेत्रफल की दृष्टि से भारत का सबसे बड़ा राज्य कौनसा है? उत्तर राजस्थान
30. “सरफ़रोशी की तमन्ना, अब हमारे दिल में है, देखना है ज़ोर कितना बाजु-ए-कातिल में है” का नारा किसने दिया? उत्तर रामप्रसाद बिस्मिल

31. अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस किस तिथि को मनाया जाता है? उत्तर 8 मार्च
32. किसके जन्म दिवस को खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है? उत्तर मेजर ध्यानचंद
33. योजना आयोग का अध्यक्ष कौन होता है? उत्तर प्रधानमंत्री
34. पृथ्वी पर उत्तरी गोलार्ध में सबसे बड़ा दिन कब होता है? उत्तर 21 जून
35. भारत का प्रथम तेल शोधन संयंत्र कहां पर स्थित है? उत्तर डिगबोई (असोम)
36. कम्प्यूटर का पिता किसे कहा जाता है? उत्तर चार्ल्स बेबेज
37. रेशम के कीड़े किस वृक्ष की कोमल पत्तियों पर पाले जाते हैं? उत्तर शहतूत
38. सबसे छोटी हड्डी कौनसी है? उत्तर स्टेपिज़
39. “जय हिन्द” का नारा किसने दिया? उत्तर नेताजी सुभाषचंद्र बोस
40. स्वेज नहर किन दो सागरों को जोड़ती है? उत्तर भूमध्यसागर और लाल सागर

41. भारत का सबसे पुराना चालू रेल इंजन कौन सा है? उत्तर फेयरी क्वीन
42. मानव शरीर की सबसे बड़ी ग्रंथि का नाम क्या है? उत्तर यकृत
43. वर्ष 2011 में नवनिर्मित राष्ट्र दक्षिणी सूडान की राजधानी कौनसी है? उत्तर जूबा
44. सेल्यूकस का राजदूत जो चंद्रगुप्त मौर्य के दरबार में आया, कौन था? उत्तर मैग्स्थनीज
45. भारत ने आखिरी बार हाकी में स्वर्ण पदक कहाँ और कब जीता था? उत्तर 1980 मास्को में
46. “तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” का नारा किसने दिया? उत्तर नेताजी सुभाषचंद्र बोस
47. सन 2012 के ओलंपिक खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली सायना नेहवाल का संबंध किस खेल से है? उत्तर बेडमिन्टन
48. देशबंधु के नाम से कोन जाने जाते है? उत्तर चितरंजन दास
49. “वेदों की ओर लौटो” का नारा किसने दिया? उत्तर दयानंद सरस्वती
50. मानव शरीर में पाचन क्रिया अधिकतर किस अंग में संपन्न होती है? उत्तर छोटी आंत

51. भारत का नेपोलियन किसे कहा जाता है? उत्तर समुद्रगुप्त
52. “इंकलाब ज़िन्दाबाद” का नारा किसने दिया? उत्तर भगतसिंह
53. “आराम हराम है” का नारा किसने दिया? उत्तर जवाहरलाल नेहरु
54. क्षेत्रफल के अनुसार विश्व का सबसे छोटा देश कौनसा है? उत्तर वैटिकन सिटी
55. अन्तरिक्ष में जाने वाले प्रथम भारतीय कौन हैं? उत्तर राकेश शर्मा
56. हैदराबाद किस नदी पर बसा है? उत्तर मूसी
57. भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान कौनसा है? उत्तर भारत रत्न
58. एक ओलंपिक में सर्वाधिक स्वर्ण पदक जीतने वाला खिलाड़ी कौन है? उत्तर माइकल फेल्प्स
59. UNESCO द्वारा कलिंग पुरस्कार किस क्षेत्र के लिए दिया जाता है? उत्तर विज्ञान के क्षेत्र में
60. “मारो फ़िरंगी को” का नारा किसने दिया? उत्तर मंगल पांडे

61. “स्वतन्त्रता मेरे जन्मसिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा” किसने कहा था? उत्तर लोकमान्य तिलक
62. सन 2012 में ओलंपिक खेल कहाँ हुए? उत्तर लन्दन
63. पृथ्वी के सबसे नजदीक ग्रह कौनसा है? उत्तर शुक्र
64. राजस्थान में खेतड़ी किसके लिए प्रसिद्ध है? उत्तर तांबे की खान
65. विश्व में चांदी का सबसे बड़ा उत्पादक देश कौनसा है? उत्तर मैक्सिको
66. भारत मे सबसे पहली फिल्म कौन सी बनी? उत्तर राजा हरिश्चन्द्र
67. चन्द्रमा पर कदम रखने वाले प्रथम व्यक्ति कौन हैं? उत्तर नील आर्मस्ट्रांग
68. गांधी जी को महात्मा की उपाधि किसने दी थी? उत्तर रवीद्रनाथ टैगोर
69. स्वामी विवेकानंद ने शिकागो में हुए विश्व धर्म सम्मेलन को कब संबोधित किया? उत्तर 1893 में
70. राज्य सभा के सदस्यों का चुनाव कितनी अवधि के लिए किया जाता है? उत्तर छह वर्ष

71. “जय जवान जय किसान” का नारा किसने दिया? उत्तर लालबहादुर शास्त्री
72. भारत ने ओलंपिक खेलों में पहली बार किस वर्ष भाग लिया था? उत्तर सन 1900
73. विश्व पर्यावरण दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर 5 जून
74. मानव शरीर में कितनी पेशियाँ हैं? उत्तर 639
75. पृथ्वी दिवस कब मनाया जाता है? उत्तर 22 अप्रैल
76. कांग्रेस द्वारा पूर्ण स्वाधीनता का प्रस्ताव कब और कहाँ पारित किया गया? उत्तर सन 1929 के लाहौर अधिवेशन में
77. हमारी आकाशगंगा का नाम क्या है? उत्तर दुग्ध मेखला या मिल्की वे
78. विटामिन्स की खोज किसने की? उत्तर फंक ने
79. स्टेनलैस स्टील किसकी मिश्र धातु होती है? उत्तर आयरन, क्रोमियम,निकिल
80. “करो या मरो” का नारा किसने दिया? उत्तर महात्मा गाँधी

81. सती प्रथा के अंत में सबसे अधिक प्रयास किस समाज सुधारक का रहा? उत्तर राजा राममोहन राय
82. पनामा नहर किन दो महासागरों को जोड़ती है? उत्तर प्रशांत महासागर और उत्तरी अटलांटिक महासागर
83. जलियांवाला बाग हत्याकांड कब हुआ? उत्तर 13 अप्रैल 1919
84. अशोक चक्र मे कितनी तिलिया होती है? उत्तर 24
85. भारत का सर्वोच्च वीरता पदक का नाम बताएं? उत्तर परमवीर चक्र
86. अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति का मुख्यालय कहाँ स्थित है? उत्तर लुसान (स्विट्जरलैंड)
87. स्वेत क्रांति का सम्बन्ध किस से है? उत्तर दूध से
88. हरियाणा के राज्यकवि कौन कहलाते हैं? उत्तर उदयभानु हंस
89. ओलंपिक खेलों का आयोजन कितने वर्षों के बाद होता है? उत्तर 4 वर्ष
90. हिंदी भाषा की लिपि कौनसी है? उत्तर देवनागरी

91. मानव द्वारा सबसे पहले किस धातु का प्रयोग किया गया? उत्तर तांबा
92. ‘रामकृष्ण मिशन’ की स्थापना किसने की? उत्तर स्वामी विवेकानंद
93. ओलंपिक ध्वज में कितने गोले हैं? उत्तर 5
94. ‘गायत्री मन्त्र’ का उल्लेख किस ग्रंथ में है? उत्तर ऋग्वेद
95. भारत ने किस खेल में ओलंपिक खेलों में 8 बार स्वर्ण पदक जीता है? उत्तर हाकी
96. फूलों की घाटी किस राज्य में है? उत्तर उत्तराखंड में
97. महात्मा गांधी का पूरा नाम क्या है? उत्तर मोहन दास करमचंद गांधी
98. ‘माई एक्सपेरीमेन्टस विद ट्रुथ’ पुस्तक के लेखक कौन थे? उत्तर महात्मा गांधी
99. श्रीलंका का पुराना नाम क्या है? उत्तर सिलोन
100. तुलसीदासकृत रामचरितमानस हिंदी भाषा की किस बोली में लिखी गयी है? उत्तर अवधी

इस पोस्ट में आपको SSC CGL सामान्य जागरूकता प्रश्नोत्तरी एसएससी cgl महत्वपूर्ण जीके सवाल ssc general awareness question with answer in hindi SSC CHSL Exam 2019 Important General Awareness Questions SSC CGL Mock Test General Awareness SSC CGL General Awareness Quiz ,General Awareness Questions SSC CGL-Quiz SSC CGL General Awareness Questions general awareness quiz with answers से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button