ITI

खाद्य विषाक्तन किसे कहते हैं

खाद्य विषाक्तन किसे कहते हैं

कई बार सूक्ष्मजीव भोजन में विषैले पदार्थ उत्पन्न करते हैं और भोजन को नष्ट कर देते हैं। यह भोजन को विषाक्त बना देते हैं। इसे खाद्य विषाक्तन कहते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति गंभीर रूप से रोगी हो सकता है और कभीकभी मृत्यु भी हो सकती है।

खाद्य विषाक्तता एक रोग है, जो कि रोगजनक बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी, विषाक्त पदार्थों या रसायनों से दूषित आहार या पेय पदर्थों के सेवन के कारण होता है। अधिकांश लोग उपचार की आवश्यकता के बिना ठीक हो जाते हैं। अधिकांश मामलों में आहार रोग का कारण होता है, जो कि बैक्टीरिया, जैसे साल्मो नेला या एशेरिशिया कोलाई या वायरस, जैसे नोरोवायरस से दूषित होता है। आहार संदूषण खेत से थाली तक किसी भी स्तर पर हो सकता है, जिसमें आहार का प्रसंस्करण और आहार उत्पाद का निर्यात शामिल है। अनुचित ढंग से बना आहार संदूषण का कारण हो सकता है तथा अन्य कारण भी हो सकते है। जब रोगजनक एक सतह से दूसरी सतह विशेषकर तैयार खाने से कच्चे आहार में स्थानांतरित हो जाते है एवं इन खाद्य पदार्थों को खाने से पहले पकाया नहीं जाता है, तब रोगज़नक़ नष्ट नहीं होते है तथा इन्हें खाने से खाद्य विषाक्तता हो जाती है। इसे क्रॉस कॉन्टामिनेशन (जीवाणुओं के एक जगह से दूसरे जगह पर फैलना) कहा जाता है। इस प्रकार आहार संदूषण खाद्य उत्पादन से उपभोग तक की प्रक्रिया के किसी भी स्तर पर हो सकता है।

खाद्य संसाधनों के प्रश्न उत्तर

1.भोजन की आवश्यकता किन को होती है?
उत्तर. सभी जीव धारियों को
2. भोजन में हमें क्या प्राप्त होते हैं?
उत्तर. प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, वसा, विटामिन, तथा खनिज लवण
3.मानव के भोजन के मुख्य स्त्रोत कौन-कौन से है?
उत्तर. पौधे और जंतु
4. हमें भोज्य पदार्थ किस प्रकार प्राप्त होते हैं?
उत्तर. कृषि तथा पशुपालन से
5. हमारे देश की जनसंख्या कितनी है?
उत्तर. 1 बिलियन से अधिक
6. हमारे देश को प्रतिवर्ष कितने उत्पादन की आवश्यकता होती है?
उत्तर. लगभग एक चौथाई विलियन टन
7.हमने किस क्रांति से फसल उत्पादन में वृद्धि की है?
उत्तर.हरित क्रांति से
8.दूध का उत्पाद किस प्रकार बढ़ाया गया है?
उत्तर.श्वेत क्रांति से
9.कृषि और पशुपालन के लिए किन प्रणालियों को अपनाने की आवश्यकता है?
उत्तर. संपोषणीय प्रणालियों की
10.भोजन की गारंटी की उपलब्धता किन दो बातों पर निर्भर करती है?
उत्तर. फसल उत्पादन और अनाज को खरीदने के लिए आवश्यक धन

11. भारत में अधिकांश जनता का जीवन यापन किस पर निर्भर करता है?
उत्तर. कृषि पर
12. कृषि क्षेत्र में अधिक उत्पादन प्राप्त करने के लिए हमें क्या अपनाना होगा?
उत्तर. वैज्ञानिक प्रणालियों एवं प्रबंधन अंतरा फसलीकरण तथा संबंधित कृषि प्रणालियां
13.कार्बोहाइड्रेट किन किन फसलों से प्राप्त होता है?
उत्तर. गेहूं, चावल, मक्का, बाजरा और ज्वार
14. प्रोटीन किन किन फसलों से प्राप्त होती है?
उत्तर. चना, मटर, उड़द, मूंग, अरहर और मशहूर
15. तेल देने वाले बीजों के नाम लिखिए?
उत्तर. सोयाबीन, मूंगफली, तिल,अरड, सरसों, अलसी, तथा सूरजमुखी
16. चारा देने वाली फसलों के नाम लिखिए?
उत्तर. बरसीम, जई, अथवा सूडान घास,
17. दीप्ति कॉल का संबंध किससे है?
उत्तर. सूर्यप्रकाश के काल से संबंधित है
18.पौधों में पुष्पन और वृद्धि किस पर निर्भर करती है?
उत्तर. सूर्य प्रकाश पर
19. पौधे किस प्रक्रिया से अपना भोजन तैयार करते हैं?
उत्तर. प्रकाश संश्लेषण
20. वर्षा ऋतु में उगाई जाने वाली फसलें किस नाम से जानी जाती है?
उत्तर. खरीफ की फसलें

21. खरीफ फसलों का समय क्या है?
उत्तर. जून माह से आरंभ होकर अक्टूबर माह तक
22. रवि की फसलों का समय क्या है?
उत्तर. नवंबर से अप्रैल तक
23.खरीफ फसलों के उदाहरण दीजिए?
उत्तर. धान, सोयाबीन, अरहर, मक्का, कपास, मूंग, तथा उड़द
24. रबी फसलों के उदाहरण दीजिए?
उत्तर. गेहूं,चना,मटर,सरसों तथा असली
25.भारत में 1960 से 2004 तक कृषि भूमि तथा पैदावार में कितनी वृद्धि हुई?
उत्तर. 25% कृषि भूमि में तथा 4 गुना पैदावार में वृद्धि हुई
26.कृषि प्रणालियों को किन तीन चरणों में बांटा जाता है?
उत्तर. (i)बीजों का चुनना(ii) फसल की देखभाल(iii) सुरक्षा तथा कटी हुई फसल को हानि से बचाना
27. फसल की किस्मों में ऐच्छिक गुण किस विधि से डाले जाते हैं?
उत्तर. संकरण विधि से
28. संकरण किन किन में हो सकता है?
उत्तर.अन्त्राकिस्मीय,अंतरास्पीशीज अथवा अंतरावंशीय
29.उच्च उत्पादन क्या है?
उत्तर. प्रति एकड़ फसल का उत्पादन बढ़ाना
30. गेहूं, दाल, तिलहन, फल और सब्जियों की गुणवत्ता किस किस में?
उत्तर. गेहूं पकाने की गुणवत्ता, दाल में प्रोटीन की गुणवत्ता, तिलहन में तेल की गुणवत्ता, फल और सब्जियों में संरक्षण के गुणवत्ता

इस पोस्ट में आपको खाद्य विषाक्तन किसे कहते हैं? खाद्य श्रृंखला परिभाषा खाद्य जाल in hindi खाद्य सुरक्षा किसे कहते हैं खाद्य जाल का महत्व खाद्य जाल की परिभाषा खाद्य श्रृंखला की परिभाषा खाद्य सुरक्षा महत्व विषाक्तता की परिभाषा खाद्य पदार्थ कितने प्रकार के होते है? खाद्य विषाक्तन से आप क्या समझते हैं से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button