Online Test

Navodaya Vidyalaya Class 6th Solved Question Paper In Hindi

Navodaya Vidyalaya Class 6th Solved Question Paper In Hindi

नवोदय विद्यालय कक्षा 6 प्रश्न पत्र 2020 – किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए हमेशा उस परीक्षा के पुराने Solved Paper को देखना चाहिए जिससे आपको अंदाजा हो जाता है कि इस परीक्षा में किस प्रकार के प्रश्न पूछे जा सकते हैं तो जो उम्मीदवार Navodaya Vidyalaya Class 6 परीक्षा की तैयारी कर रहे है उसके लिए इस पोस्ट में हम JNVST Class 6 Solved Paper के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न एक मॉक टेस्ट के रूप में दे रहे हैं जिसे हल करके आप अपनी तैयारी को काफी अच्छी और बेहतर बना सकते हैं. हमारी साईट पर Jawahar Navodaya Vidyalaya के और भी ऑनलाइन टेस्ट दिए गए है जहाँ से आप अपनी तैयारी अच्छे से कर सकते है .

1. निम्नलिखित में कौन-सी संख्या अधिकतम है।
• 98787878
• 8787877
• 9725319
• 87878787
Answer
98787878

2. 1, 3, 0, 9,7 का प्रयोग करके बनने वाली अधिकतम संख्या क्या होगी यदि एक संख्या को एक ही बार प्रयोग करें?

• 10379
• 97310
• 99731
• 79031
Answer
97310

3. एक वर्ग का परिमाप 144 मी है। वर्ग का क्षेत्रफल होगा?

• 1712 वर्ग मी.
• 1726 वर्ग मी.
• 1296 वर्ग मी.
• 1728 वर्ग मी.
Answer
1296 वर्ग मी.

4. 118 : {121 + (11 X 11) + 14 –(9-6-2)} का सरलीकृत मान है?

• 11.8
• 118
• 1.118
• 1.18
Answer
11.8

5. एक रेलगाड़ी 15 घंटे 15 मिनट चलकर अपने गंतव्य स्थान 9:30 पूर्वाह्न पर पहुंचती है। रेलगाड़ी का यात्रा शुरु करने का समय है।

• 6:00 पूर्वाह्न
• 6:05 अपराह्न
• 6:10 अपराह्न
• 6:15 अपराह्न
Answer
6:15 अपराह्न

6. 48 विद्यार्थियों की कक्षा में 12 विद्यार्थी अनुपस्थित थे। उपस्थित विद्यार्थियों का प्रतिशत है –

• 50%
• 75%
• 20%
• 25%
Answer
75 %

7. 0.4 X 0.04 X 0.004 का गुणनफल है।

• 0.00064
• 0.00640
• 0.640
• 0.000064
Answer
0.000064

8. एक छिपकली 25 मिनट में 675 सेमी चलती है। 1 घंटे में वह कितनी दूरी तय करेगी।

• 16 सेमी
• 16.1सेमी
• 16.15 सेमी
• 16.2 सेमी
Answer
16.2 सेमी

9. 1650 रु. का 3 वर्ष के लिए 5% प्रति वर्ष की दर से साधारण ब्याज होगा?

• 250 रु.
• 260 रु.
• 247.50 रु.
• 255.70 रु.
Answer
247.50 रु.

10. 8 अंकों की न्यूनतम व 7 अंकों की अधिकतम संख्या का अंतर है।

• 10
• 1
• 101
• 100
Answer
1

11. 480 व 840 को पूर्णतः विभाजित करने वाली अधिकतम संख्या है।

• 110
• 115
• 120
• 125
Answer
120

12. 210 मी भुजा के वर्गाकार पार्क की चार दीवारी बनाने का खर्च 5.50 रु. प्रति वर्ग मी. की दर से होगा।

• 4620 रु.
• 4000 रु.
• 4680 रु.
• 4840 रु.
Answer
4620 रु.

13. निम्नलिखित में से किस भिन्न का मान अधिकतम है।

• ¾
• ⅜
• ⅔
• 5/9
Answer
¾

14. 20% की दर से एक राशि कितने समय में दोगुनी हो जाएगी?

• 4 वर्ष
• 8 वर्ष
• 10 वर्ष
• 5 वर्ष
Answer
5 वर्ष

15. 12, 15 व 25 से पूर्णतः विभाजित होने वाली न्यूनतम संख्या है।

• 300
• 150
• 200
• 400
Answer
300

16. दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक व लघुत्तम समापवर्त्य क्रमश: 3 व 120 है। यदि एक संख्या 90 हो तो दुसरी संख्या है।

• 4
• 5
• 6
• 8
Answer
4

17. एक लीटर दूध 20 रु. से खरीदकर 25 रु. में बेचा गया। लाभ % या हानि % होगा –

• 25% हानि
• 25% लाभ
• 20% लाभ
• 20% हानि
Answer
25% लाभ

18. 888.888 मी का निकटतम मी मे मान है –

• 888 मी
• 890 मी
• 889 मी
• 887 मी
Answer
889 मी

19. व्यंजक {(0.25 + 0.37 – 0.12) X 0.4 + 0.8} – 0.37 + 2.13 – 1} का मान है।

• 1.36
• 1.57
• 2.76
• 1.76
Answer
1.76

20. निम्नलिखित में से दशमलव संख्याओं का कौन सा समूह घटते हुए क्रम में है।

• 12.075, 12.705, 12.750
• 12.750, 12.705, 12.070
• 12.075, 12.750, 12.705
• 12.750, 12.075, 12.705
Answer
12.750, 12.705, 12.070

21. एक कुर्सी का विक्रय मूल्य 240 रु. है। यदि हानि 20% हो तो कुर्सी का क्रय मूल्य होगा?

• 290 रु.
• 300 रु.
• 310 रु.
• 320 रु.
Answer
300 रु.

22. निम्नलिखित में कौन-सी संख्या 6.25% के बराबर है?

• 0.625
• 0.0625
• 6.25
• 6.025
Answer
0.0625
गद्यांश – 1
सीबीएसई के अधिकार क्षेत्र में देश की भौगोलिक सीमा से बाहर के भी कुछ स्कूल आते है। वैसे पूरे देश में हजारों सरकारी स्कूलों और प्राइवेट स्कूलों के अतिरिक्त 897 केंद्रीय विद्यालय, 480 जवाहर नवोदय विद्यालय और 14 सेंट्रल तिब्बतन स्कूल भी सीबीएसई के अधीन आते हैं। भारत से बाहर स्थित स्कूल दिल्ली स्थित सीबीएसई के दफ्तर के अधीन आते हैं। बोर्ड के अन्य दफ्तर इलाहाबाद, अजमेर, चेन्नई, गुवाहाटी, पंचकुला, पटना और भुवनेश्वर में स्थित हैं। इस लिहाज से बोर्ड का विकेंद्रीकरण किया गया है। स्थानीय कार्यालय मुख्यालय के अधीन कार्य करते हैं, वैसे उन्हें व्यापक अधिकार दिए गए हैं। सीबीएसई एक स्वायत्त संस्था है और यह अपने खर्च के लिए केंद्र सरकार या किसी अन्य स्रोत पर आश्रित नहीं रहती।
23. किसके अधिकार क्षेत्र में देश की सीमा से बाहर के स्कूल आते हैं?
• सीबीएसई बोर्ड
• आईसीएसई बोर्ड
• उत्तर प्रदेश बोर्ड
• उत्तरांचल बोर्ड
Answer
सीबीएसई बोर्ड

24. सीबीएसई बोर्ड के अन्य दफ्तर कहाँ-कहाँ हैं?

• पटना, अजमेर, ग्वालियर, भोपाल
• चेन्नई, गुवाहाटी, आगरा, अजमेर
• पंचकुला, गुवाहाटी, इलाहाबाद, भुवनेश्वर
• इलाहाबाद, अजमेर, चेन्नई, आगरा
Answer
पंचकुला, गुवाहाटी, इलाहाबाद, भुवनेश्वर

25. सीबीएसई कैसी संस्था है?

• वैयक्तिक संस्था
• आश्रित संस्था
• स्वतंत्र संस्था
• स्वायत्त संस्था
Answer
स्वायत्त संस्था

26. स्थानीय कार्यालय किसके अधीन कार्य करते हैं?

• राज्य सरकार
• मुख्यालय
• स्वायत्त संस्था
• स्वयंसेवी संस्था
Answer
मुख्यालय

27. केन्द्रीय तिब्बतन स्कूल की संख्या क्या है?

• 897
• 480
• 14
• 41
Answer
14
गद्यांश – II
आम बजट के पहले वित्त मंत्री प्रणव मुखर्जी के लिए वित्तीय मोर्चे पर चुनौती बढ़ गई है। महंगाई के नये आंकड़े और भी चिंता में डालने वाले हैं। रिजर्व बैंक की आशंका के मुताबिक जनवरी माह के दौरान महंगाई दर पिछले 16 महीनों के आंकड़ों को पीछे छोड़ती हुई 8.56 फीसदी पर पहुंच गई। दिसंबर माह के दौरान महंगाई दर 7.31 फीसदी पर रही थी। पिछले वित्त वर्ष के इसी माह के दौरान महंगाई दर 4.95 फीसदी पर दर्ज की गई थी। वहीं चालू वित्त वर्ष के दौरान कुल महंगाई दर 8.90 फीसदी पर दर्ज की गई है।
28. गद्यांश में किस बैंक के बारे में बात की जा रही है?
• भारतीय स्टेट बैंक
• पंजाब नेशनल बैंक
• बैंक ऑफ इंडिया
• रिजर्व बैंक
Answer
रिजर्व बैंक

29. भारत के वित्तमंत्री कौन हैं?

• के.जी. बालाकृष्णन
• पी. चिदम्बरम
• जॉर्ज फर्नाडिस
• प्रणव मुखर्जी
Answer
प्रणव मुखर्जी

30. वर्तमान वित्त वर्ष के दौरान मंहगाई दर कितनी फीसदी दर्ज की गई है?

• 8.90
• 7.31
• 8.56
• 4.95
Answer
8.56

31. हमारी चिंता का कारण निम्न में से क्या है?

• महंगाई
• बेरोजगारी
• भ्रष्टाचार
• पर्यावरण सुरक्षा
Answer
महंगाई

32. वित्त शब्द का अर्थ निम्न में से किस शब्द से मेल खाता है?

• मंहगाई
• बीमारी
• धन
• व्यवस्था
Answer
धन
गद्यांश – III
झारखंड में नक्सली समस्या भयावह है। राज्य के कई इलाकों में नक्सलियों की हुकूमत चलती है। उनके एक आह्वान पर पूरा राज्य ठप हो जाता है। लगता है पुलिस बेबस हो गई हैं करीब 45 हार्डकोर नक्सलियों की पहचान की गई है, जो अपने कमांडर के इशारे पर कुछ भी करते हैं। पूरी व्यवस्था को चुनौती देने के कई उदाहरण राज्य में हैं। झारखंड की औद्योगिक नगरी जमशेदपुर, बोकारो, लौह अयस्क की नगरी चाई बासा, कोयला उत्पादक जिले धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरीडीह, लातेहार के अलावा गढ़वा, पलामू, अभ्रक के लिए प्रसिद्ध कोडरमा, बॉक्साइड के लिए प्रसिद्ध लोहरदगा नक्सलियों के प्रभाव में है। नक्सलियों ने प्रभाव कायम करने के लिए ग्रामीणों को ढाल बनाया और उनकी वकालत कर पैठ मजबूत कर रहे हैं।
33. करीब पैतालीस फीसदी नक्सली क्या करते हैं?
• किसी की नहीं सुनते
• कमांडर के अनुसार चलते हैं
• कमांडर के अनुसार नहीं चलते
• स्वयं के मालिक हैं
Answer
कमांडर के अनुसार चलते हैं

34. झारखंड में भयानकतम रूप किस समस्या ने लिया है?

• नक्सली समस्या
• आतंकवादी समस्या
• भुखमरी समस्या
• उल्फा समस्या
Answer
नक्सली समस्या

35. अपने प्रभाव को कायम करने के लिए नक्सलियों ने किनको अपनी ढाल बनाया?

• केन्द्र सरकार को
• शहरवासियों को
• ग्रामीणों को
• राज्य सरकार को
Answer
ग्रामीणों को

36. झारखंड की राजधानी है?

• रांची
• भुवनेश्वर
• पटना
• छत्तीसगढ़
Answer
रांची

37. झारखंड की लौह अयस्क नगरी किस क्षेत्र में है?

• धनबाद
• पलामू
• कोडरमा
• चाईबासा
Answer
चाईबासा
38. हमारी राष्ट्र भाषा इनमें से कौन सी है?
• मराठी
• हिंदी
• पंजाबी
• तेलगु
Answer
हिंदी

39. वाद-विवाद भाषा का कौन-सा रूप है?

• मौखिक
• लिखित
• व्याकरणिक
• बातचीत
Answer
बातचीत

40. त्रियक्ष का सार्थक शब्द क्या है?

• यक्षत्रि
• यक्षत्री
• क्षत्रिय
• क्षत्रीय
Answer
क्षत्रिय

41. रेखांकित शब्द का उपयुक्त समानार्थी शब्द लिखो भोर होते ही किसान निकल पड़ते हैं?

• बारिश
• इच्छा
• सवेरा
• शाम
Answer
सवेरा

42. रेखांकित मुहावरे का उचित अर्थ बताओ? जेब में पर्स न देखकर मेरे हाथ-पाँव फूल गए।

• मुझे दुख हुआ
• मैं मुसीबत में पड़ गया
• मैं प्रसन्न हो गया
• मुझे ताज्जुब हुआ
Answer
मुझे ताज्जुब हुआ

43. एक या अधिक वर्गों का समूह क्या कहलाता है?

• वाक्य
• वर्ण
• शब्द
• पद
Answer
शब्द

44. अंधेरा का सही विलोम शब्द चुनकर लिखें?

• उजाला
• प्रकाश
• उज्ज्वल
• सफेदी
Answer
उजाला

45. नायक का स्त्रीलिंग रूप क्या है?

• नाइका
• नाईका
• नायीका
• नायिका
Answer
नायिका

46. एक शब्द अर्थ में अलग है।

• कुसुम
• सुमन
• फूल
• पराग
Answer
पराग

47. वाक्य पूरा करें यह दूध बहुत …….. है?

• ठंडा
• ठंडी
• ठंडाई
• ठंडक
Answer
ठंडा

इस पोस्ट में Navodaya Vidyalaya Class 6 Notes In Hindi Navodaya Vidyalaya Entrance Exam For Class 6 ,Navodaya Entrance Exam Study Material ,Jawahar Navodaya Vidyalaya Model Question Paper In Hindi Class 6 ,Navodaya Vidyalaya Sample Paper For Class 6 Model Paper Of Navodaya Vidyalaya Class 6 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा पेपर Class 6 नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2019-20 कक्षा 6 से संबंधित काफी महत्वपूर्ण प्रश्न उत्तर दिए गए है यह प्रश्न उत्तर फायदेमंद लगे तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करें और इसके बारे में आप कुछ जानना यह पूछना चाहते हैं तो नीचे कमेंट करके अवश्य पूछे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button